Telangana Gruhalakshmi Scheme 2026 : आवास निर्माण के लिए 3 लाख रुपये प्रोत्साहन, ऐसे करें आवेदन

Telangana Gruhalakshmi Scheme 2026:- तेलंगाना सरकार द्वारा राज्य की कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए एक योजना को शुरू किया गया है। जिसका नाम गृह लक्ष्मी योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य की गरीबी रेखा से निचे जीवन यापन करने वाली महिलाओ को घर बनाने के लिए 3 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। यह राशी परिवार की उन मुखिया महिलाओ को दी जाएगी जो आर्थिक संकट के कारण अपना घर बनाने मे असमर्थ है।

तेलंगाना सरकार ने राज्य मे 4 लाख घरो के निर्माण का लक्ष्य रखा है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा 12000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएगें। तेलंगाना मे घरो के निर्माण के लिए 412 करोड़ रुपये मंजूर किए गए है। जबकि सभी निर्वाचन क्षेत्रो मे 1193 से अधिक घरो को मंजूरी दी गई हैं और राज्य कोटे के तहत 43 हजार अतिरिक्त घर मंजूर किए गए है।

Telangana Gruhalakshmi Scheme

Telangana Gruhalakshmi Scheme 2026

तेलंगाना के मुख्यमंत्री कलवाकुंतला चन्द्रशेखर राव ने Telangana Gruhalakshmi Scheme 2026 को शुरू किया है। इस योजन के माध्यम से समाज के कमजोर वर्ग की महिलाओं को घर बनाने के लिए तीन किस्तो पर 3 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। यह वित्तीय सहायता राशी महिला मुखिया के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। ताकि प्रत्येक लाभार्थी को अपनी पसंद का घर बनाने के लिए एकमुश्त भुगतान प्राप्त हो सके। इस योजना के अन्तर्गत बने घरो पर सरकार द्वारा अनुमोदित Gruhalakshmi Logo लगा होगा। इस योजना को लागू करने के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी कलेक्टर होगा। इसके अलावा बृहत्तर हैदराबाद नगर निगम क्षेत्र मे इसके लिए आयुक्त नोडल अधिकारी होगें।

Telangana Gruhalakshmi Scheme Objective (उद्देश्य)

तेलंगाना सरकार द्वारा शुरू की गई गृह लक्ष्मी योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को घर बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। ताकि राज्य की आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग की महिलाएं अपने सपनो का घर बना सके। राज्य की उन सभी गरीब महिलाओं को Telangana Gruhalakshmi Scheme 2026 का लाभ प्राप्त होगा जिनके पास अपना तो प्लॉट उपलब्ध है लेकिन घर बनाने के लिए पर्याप्त धन नही है। यह योजना महिला मुखिया के नाम पर 3 लाख रुपये की वित्तीय सहायता जारी कर उनके घर के सपनो को साकार करने मे मदद करेगी। जिससे गरीब महिलाओं को घर का मालिकाना हक प्राप्त होगा और उनकी सामाजिक स्थिति बेहतर होगी।

Telangana Gruhalakshmi Scheme 2026 Highlight

योजना का नामTelangana Gruhalakshmi Scheme 2026
शुरू की गईचन्द्रशेखर राव द्वारा
कब शुरू की गईसाल 2023
सम्बन्धित विभागपरिवहन, सड़क, एंव भवन विभाग
राज्यतेलंगाना
वर्ष2026
लाभार्थीराज्य के गरीब परिवार
उद्देश्यघर बनाने हेतु वित्तीय सहायता देना
लाभ3 लाख रुपये।
श्रेणीसरकारी योजना तेलंगाना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटgruhalakshmi.telangana.gov.in

Eligibility Criteria

  • Telangana Gruhalakshmi Scheme 2026 के लिए आवेदक तेलंगाना राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • राज्य की केवल महिलाएं ही इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • आवेदक महिला अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक वर्ग से होनी चाहिए।
  • आवेदक का नाम खाद्य सुरक्षा अधिनियम की सूची मे होना चाहिए।
  • आवेदक महिला के पास खुद की जमीन होना चाहिए।
  • आवेदक महिला विवाहित या विधवा होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला के घर की छत पक्की नही होनी चाहिए।
  • आवेदक के नाम से एक अलग बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक हो।
  • इसके अलावा आवेदक के बैंक खाते की डीबीटी सर्विस सक्रिय हो।

Telangana Gruhalakshmi Scheme Benefits

  • इस योजना के तहत लाभार्थियो को तीन चरणो मे 3 लाख रुपये की वित्तीय सहायता घर बनाने के लिए दी जाएगी।
  • घर की नींव निर्माण के समय 1 लाख रुपये, छत के निर्माण के समय 1 लाख रुपये और निर्माण पूरा करने के लिए 1 लाख रुपये दिए जाएगें।
  • गृह लक्ष्मी योजना का लाभ लाभार्थी महिला मुखिया के नाम पर दिए जाएगें।
  • इससे लाभार्थी को अपनी पसंद का घर बनावाने मे मदद मिलेगी।
  • इस राशी का उपयोग केवल दो बैडरूम वाले कंक्रीट के मकान निर्माण के लिए ही किया जा सकेगा।

Documents Require

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • भूमि स्वामित्व के दस्तावेज़
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

Also Read :-

Selection Process

सबसे पहले जिला कलेक्टर सभी आवेदनो को प्राप्त करेंगे और पात्रता के लिए उनकी गहनता से जांच करेंगे। जांच पड़ताल के बाद जिला कलेक्टर पात्र आवेदको की सूची तैयार करेंगे। जिन भी आवेदको का नाम इस सूची मे शामिल किया जाएगा तो सरकार यानी जिला प्रभारी मंत्री चरणबद्ध तरीके से उनके घरो के निर्माण के लिए धनराशी स्वीकृत करेंगे।

Telangana Gruhalakshmi Scheme Online Apply 2026

  • सबसे पहले आपको गृहलक्ष्मी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट (gruhalakshmi.telangana.gov.in) पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको ऑनलाइन आवेदन का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा
  • अब अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही गृहलक्ष्मी योजना के अन्तर्गत आपका ऑनलाइन आवेदन हो जाएगा।
  • इस प्रकार आप Telangana Gruhalakshmi Scheme 2026 के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Contact Details

अगर आप Telangana Gruhalakshmi Scheme 2026 से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

  • हेल्पलाइन नम्बर – 04029390057

FAQ,s Telangana Gruhalakshmi Scheme

तेलंगाना गृह लक्ष्मी योजना के लिए आय सीमा क्या है?

तेलंगाना गृह लक्ष्मी योजना के लिए आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय 2 लाख रुपये या इससे कम होनी चाहिए।

तेलंगाना गृह लक्ष्मी योजना कब शुरू हुई?

यह योजना अगस्त 2023 मे शुरू हुई है।

इस योजना के तहत घर बनाने के लिए कितनी धनराशी दी जाएगी?

इस योजना के तहत घर बनाने के लिए 3 लाख रुपये की धनराशी  तीन किस्तो मे दी जाएगी।

Leave a Comment