Tamil Nadu Free Laptop Scheme 2026: विद्यार्थियो को मुफ्त टैबलेट व लैपटॉप, ऐसे करें आवेदन

Tamil Nadu Free Laptop Scheme 2026 :-तमिलनाडु सरकार ने राज्य के कॉलेज मे पढ़ने वाले विद्यार्थियो के लिए एक योजना की घोषणा कर दी है जिसका नाम तमिलनाडु फ्री लैपटॉप योजना है। इस योजना के अन्तर्गत राज्य भर के लगभग 20 लाख छात्र-छात्राओ को अगले दो वर्षो मे लैपटॉप व टैबलेट वितरित किए जाएगें। TN Free Laptop Scheme 2026 के तहत लैपटॉप वितरण का काम फरवरी या मार्च 2026 मे शुरू होने की उम्मीद है। तमिलनाडु सरकार ने साल 2026-27 के लिए 2,000 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। तमिलनाडु के सभी इच्छुक व पात्र विद्यार्थी फ्री लैपटॉप योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Tamil Nadu Free Laptop Scheme

Latest Update – TN Free Laptop Scheme 2026

तमिलनाडु सरकार ने Tamil Nadu Free Laptop Scheme 2026 के अन्तर्गत लैपटॉप आपूर्ति के लिए Acer, Dell, HP सहित तीन बहुराष्ट्रीय कंपनियो से निविदा समझौते पर हस्ताक्षर दे दिए है। यानी इस योजना से फरवरी मार्च 2026 के बीच राज्य के करीब 20 लाख छात्रो को मुफ्त लैपटॉप प्राप्त होगें। राज्य के कला, विज्ञान, इंजीनियरिंग, कृषि और चिकित्सा वर्ग के 4600 से अधिक कॉलेज के विद्यार्थियो को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा। इसके लिए अन्ना, विश्वविद्यालय, आईटीआई और एनआईसी की एक समिति द्वारा विशेषज्ञ परीक्षण के बाद पहला बैच जनवरी 2026 मे तैयार कर लिया गया है।

Tamil Nadu Free Laptop Scheme 2026

तमिलनाडु सरकार द्वारा मुफ्त लैपटॉप योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत कला, विज्ञान, कृषि, इंजीनियरिंग, चिकित्सा और पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियो को फ्री लैपटॉप उपलब्ध कराए जाएगें। Tamil Nadu Free Laptop Scheme 2026 तमिलनाडु इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन द्वारा ईआरपी सिस्टम और मोबाइल ऐप के माध्यम से लागू की जाएगी। यह सिस्टम आवेदनो, वितरण और सेवा अनुरोधो को ट्रैक करेगा। तमिलनाडु फ्री लैपटॉप स्कीम जो अब मुख्य रुप से उलगम उंगल कयिल (World In Your Hand) राज्य सरकार की एक प्रमुख पहल है।

इस योजना के अन्तर्गत सरकारी और सहायता प्राप्त कॉलेजो के लगभग 20 लाख छात्रो को उच्च गुणवत्ता वाले मुफ्त लैपटॉप दिए जाएगें। यह योजना छात्रो को आधुनिक तकनीकी से लैस करने और उनको ऑनलाइन शिक्षा, कोडिंग, अनुसंधान और भविष्य की नौकरियो के लिए तैयार करने के उद्देश्य से शुरू की गई है जिसके जनवरी 2026 मे पहले बैच के सफल परीक्षण के बाद छात्रो को लैपटॉप का वितरण फरवरी-मार्च 2026 मे शुरू होगा।

Tamil Nadu Free Laptop Scheme Objective

तमिलनाडु सरकार द्वारा शुरू की गई मुफ्त लैपटॉप योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के सरकरी व सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजो मे पढ़ने वाले छात्रो को आधुनिक तकनीकी से लैस करना और डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देना और उनको रोज़गार के लिए तैयार करना और उनको सशक्त बनाना है। तमिलनाडु सरकार की यह योजना गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रो को तकनीकी दुनिया से जोड़कर शिक्षा की खाई को काम करने का प्रयास है। यह योजना छात्रो के लिए ऑनलाइन शिक्षा, कोडिंग और एआई जैसी तकनीको तक पहुंच प्रदान करके रोज़गार की संभावनाओ को बढ़ाएगी। इससे विद्यार्थियो का भविष्य उज्जवल होगा और सशक्त व आत्मनिर्भर बनेंगे।

Tamil Nadu Free Laptop Scheme Highlight

योजना का नामTamil Nadu Free Laptop Scheme 2026
शुरू की गईवित्तमंत्री थंगम थेनारासु
कब शुरू की गईबजड 2025-26
सम्बन्धित विभागउच्च शिक्षा विभाग
राज्यतमिलनाडु
वर्ष2026
लाभार्थीउच्च शिक्षा के अन्तिम वर्ष के विद्यार्थी
उद्देश्यऑनलाइन व तकनीकी शिक्षा तक पहुंच प्रदान करना
लाभफ्री लैपटॉप/टैबलेट
श्रेणीसरकारी योजना तमिलनाडु
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटelcot.tn.gov.in

Tamil Nadu Free Laptop Scheme Eligibility (पात्रता)

  • आवेदक तमिलनाडु राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • राज्य के गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के मेधावी विद्यार्थियो को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • विद्यार्थी को अपने पाठ्यक्रम के अन्तिम वर्ष मे होना चाहिए।
  • आवेदक को राज्य मे मान्यता प्राप्त, सरकारी या सहायता प्राप्त महाविद्यालय मे नामाकित होना चाहिए।
  • राज्य के केवल विद्यार्थी ही इस योजना के लिए पात्र होगें।
  • राज्य के कला, विज्ञान, इंजीनियरिंग, चिकित्सा, कृषि पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के छात्र इस योजना के लिए पात्र होगें।

Tamil Nadu Free Laptop Scheme Benefits (लाभ)

  • यह योजना राज्य के छात्रो के जीवन मे बड़ा परिवर्तन लाएगी।
  • इस योजना से छात्रो को इंटरनेट, ई-लर्निंग, व डिजिटल उपकरणो तक आसान पहुंच मिलेगी।
  • विद्यार्थियो को भविष्य की नौकरियो के लिए कंप्यूटर कौशल, कोडिंग और अनुसंधान का अनुभव मिलेगा।
  • कॉलेज के अन्तिम वर्ष के छात्रो को पढ़ाई और प्रोजेक्ट्स के लिए आधुनिक लैपटॉप प्रदान करके बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।
  • आधुनिक दौर मे लैपटॉप छात्रो की ऑनलाइन कक्षाओ मे भाग लेने, प्रस्तुतियां बनाने और डिजिटल असाइनमेंट पूरा करने मे सहायता करेगा।

TN Free Laptop Scheme Require Documents (दस्तावेज़)

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • कॉलेज मे प्रवेश का प्रमाण पत्र
  • कॉलेज आईडी
  • शिक्षा सम्बन्धित दस्तावेज़
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नम्बर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

Read Also :-

Properties of Laptop (विशिष्टताएं)

Tamil Nadu Free Laptop Scheme 2026 के अन्तर्गत दिए जाने वाले लैपटॉप की विशिष्टताओं का विवरण इस प्रकार है।

  • 15 Inch HD Display
  • Intel i3 / AMD Ryzen 3 Procedure
  • 8-12 GB RAM
  • 256 GB SSD Storage
  • HD Webcam for video call and meting
  • Window Operating System with educational Software
  • Micro Office 365 (1 Year Access)
  • Pre-installed antivirus and study tools etc.

Budget Amount (बजट राशी)

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया है कि तमिलनाडु सरकार ने मुफ्त लैपटॉप वितरण योजना का लक्ष्य पूरा करने के लिए 2025-26 और 2026-27 के लिए 2,000 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। प्रत्येक वर्ष मे लगभग 10 लाख छात्रो को उनके सम्बन्धित कॉलेज या विश्वविद्यालय द्वारा के माध्यम से लैपटॉप प्राप्त होगा। यह योजना राज्यभर के 4600 से अधिक सरकारी संस्थाओ और तकनीकी कॉलेजो को कवर करेगी।

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

TN Free Laptop Scheme 2026 मे छात्रो को अपनी शैक्षणिक आवश्यकताओं के अनुसार लैपटॉप या टैबलेट प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थियो को यह विकल्प ईआरपी पोर्टल के माध्यम से या सीधे कॉलेज स्तर पर उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य सरकार जल्द ही Acer, Dell और HP श्रेणियो के तहत उपलब्ध मॉडलो की अन्तिम सूची जारी करेगी।

Free Laptop Scheme 2026 Apply Process (आवेदन प्रक्रिया)

  • सबसे पहले आपको उच्च शिक्षा विभाग या ईएलसीओटी की आधिकारिक वेबसाइट (elcot.tn.gov.in) पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा
  • होम पेज पर आपको Tamil Nadu Free Laptop Scheme 2026 का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको Apply Online के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने इस योजना का रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी जैसे कि नाम, आधार कार्ड नम्बर, कॉलेज का नाम, कोर्स, शैक्षणिक सत्र और मोबाइल नम्बर आदि को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको ऑनलाइन आवेदन की एक आईडी प्राप्त होगी जिसे आपको अपने पास नोट करके रख लेना है।
  • यह आईडी आपको अपने आवेदन की स्थिति चेक करने मे मदद करेगी।
  • इस प्रकार आप TN Free Laptop Scheme 2026 के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन आसानी से कर सकते है।

सम्पर्क विवरण

अगर आप Tamil Nadu Free Laptop Scheme 2026 से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

हेल्पलाइन नम्बर – 18005999000

पूछे जाने वाले प्रश्न

Tamil Nadu Free Laptop Scheme का कार्यान्वयन किस एंजेसी द्वारा किया जा रहा है?

तमिलनाडु इलेक्ट्रॉनिक्स निगम इस योजना की कार्यान्वयन एंजेसी है जो ईआरपी सिस्टम डिलीवरी शेड्यूल, विक्रेता, विवरण और स्टॉक की आवाजाही और वारंटी व रखरखाव पर नजर रखेगी।

अगर लैपटॉप मे कोई समस्या आती है तो क्या करे?

अगर लैपटॉप मे कोई समस्या आती हैं तो आप वारंटी अवधि के दौरान सीधे ईआरपी पोर्टल या मोबाइल ऐप पर शिकायत दर्ज करा सकते है।

तमिलनाडु के किन विद्यार्थियो को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा?

तमिलनाडु के स्थायी निवासी और सरकारी या सहायता प्राप्त कला, विज्ञान, इंजीनियरिंग, चिकित्सा, कृषि या पॉलिटेक्निक कॉलेजो मे अध्ययनरत विद्यार्थियो को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।

Leave a Comment