PM Vishawkarma Yojana Status :- प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना हैं। इस योजना के माध्यम से देश के कारीगरो और शिल्पकारो को वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान किया जाता है ताकि वह अपने कौशल को और बेहतर बना सके। यह योजना विशेष रुप से देश के पारंपरिक कौशल से जुड़े कामगारो के लिए शुरू की गई हैं जो अल्पसंख्यक समुदाय मे आते है। इस योजना के अन्तर्गत कारीगरो को उन्नत कौशल प्रशिक्षण, टूल किट, वित्तीय सहायता और ऋण सुविधा प्राप्त होगी।
इसके अलावा उनको विश्वकर्मा प्रमाण पत्र व आईडी देकर वैश्विक बाजार तक पहुंच प्रदान की जाती है। वह नागरिक जिन्होने इस योजना के अन्तर्गत आवेदन कर दिया हैं तो वह आसानी से अपने आवेदन एंव भुगतान का स्टेट्स भी चेक कर सकते है। क्योकि इस योजना के तहत कारीगरो को आधुनिक उपकरण, प्रशिक्षण और अपने उद्योग को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय सहायता मिलती हैं जिससे उनकी आय बढ़ाने और रोज़गार के नए अवसर सृजित करने मे मदद मिलती है। पीएम विश्वकर्मा योजना के सभी उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से प्रोत्साहन व वजीफे के भुगतान की स्थिति ऋण और आवेदन की स्थिति देख सकते है।

PM Vishawkarma Yojana 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 16 अगस्त 2023 को पीएम विश्वकर्मा योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत देश भर के पारंपरिक कारीगरो और शिल्पकारो को निशुल्क कौशल प्रशिक्षण के साथ साथ वित्तीय प्रोत्साहन जिसे 15,000 एकमुश्त टूलकिट खरीदने के लिए और 500 रुपये प्रतिदिन भत्ता प्रशिक्षण के दौरान दिया जाना शामिल है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उनको एक विश्वकर्मा प्रमाण पत्र और आईडी कार्ड भी दिया जाएगा जिससे उनको विश्व स्तर पर एक अलग पहचान मिलेगी। इसके अलावा विश्वकर्मा कारीगरो और शिल्पकारो को 5 प्रतिशत ब्याज 2 लाख रुपये तक का ऋण भी दिया जाएगा।
जिससे वह अपने व्यवसाय को बढ़ा सकते है। पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पहले चरण मे उनको 1 लाख रुपये का ऋण दिया जाता हैं इसके मानको पर खरे उतरने वाले उम्मीदवार दूसरे चरण के ऋण के लिए पात्र हो जाते है। यह ऋण उनकी आय बढ़ाने और रोज़गार के नए अवसर सजृत करने मे मदद करता है। अब सभी लाभार्थी और आवेदक योजना के लाभ प्राप्त करने के लिए अपने PM Vishawkarma Yojana Status जानने के लिए उत्सुक है। लेकिन उनको चिंता करने की आवश्यकता नही है।
क्योकि यह लेख PM Vishawkarma Yojana Status के बारे मे विस्तृत जानकारी प्रदान करेगा ताकि वह आसानी से अपने आवेदन की स्थिति, भुगतान की स्थिति, ऋण की स्थिति चेक कर सके।
PM Vishawkarma Yojana Objective (उद्देश्य)
PM Vishawkarma Yojana Status का मुख्य उद्देश्य देश क पारंपरिक कारिगरो और दस्तकारो को आर्थिक रुप से सशक्त बनाना और उनकी कला से उनको पहचान प्रदान करना है। ताकि विश्वकर्मा समुदाय के दस्तकारो को प्रमाणित किया जा सके। इस योजना से कुशल श्रमिको को बहुत से लाभ प्रदान किये जाते है ताकि वह अपने काम को बेहतर तरीके से कर सके और अपनी आय मे वृद्धि कर सके। इस योजना से देश मे रोज़गार के नए अवसर पैदा होगें जिससे देश मे दस्तकारी को बढ़ावा मिलेगा। यह योजना शहरी और ग्रामीण क्षेत्रो मे स्वरोज़गार को प्रोत्साहित करेगी जिससे देश मे आर्थिक विकास को गति मिलेगी और स्वरोज़गार को बढ़ावा मिलेगा।
PM Vishawkarma Yojana Status Highlight
| आर्टिकल | PM Vishawkarma Yojana Status |
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना |
| शुरू की गई | भारत सरकार द्वारा |
| कब शुरू की गई | 16 अगस्त 2023 |
| सम्बन्धित विभाग | लघु, मध्यम एंव सूक्ष्म उद्यम मंत्रालय |
| वर्ष | 2026 |
| लाभार्थी | देश के पारंपरिक दस्तकार, कारीगर और शिल्पकार |
| उद्देश्य | हस्तशिल्पो की कला को प्रोत्साहित करना और उसे बढ़ावा देना |
| लाभ | वित्तीय सहायता, ऋण, प्रशिक्षण एंव उपकरण सहायता |
| ऋण सहायता | 2 लाख रुपये |
| उपकरण सहायता | 15,000 रुपये |
| प्रशिक्षण सहायता | 500 रुपये प्रतिदिन |
| स्थिति मोड | ऑनलाइन। |
| ऑफिशियल वेबसाइट | pmvishwakarma.gov.in |
Eligibility Criteria (पात्रता मापतंड)
- PM Vishawkarma Yojana Status के लिए आवेदक भारतीय मूल का नागरिक होना चाहिए।
- पीएम विश्वकर्मा योजना मे आवेदन कर चुके उम्मीदवार इसके लिए पात्र होगें।
- आवेदक पारंपरिक कारीगर, शिल्पकार, दस्तकार हस्तशिल्प से जुड़ा होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 18 से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
- आवेदक के पास एकल बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक हो और बैंक खाते की डीबीटी सर्विस इनेबल होनी चाहिए।
- देश के विश्वकर्मा समुदाय के नागरिको को इस योजना मे प्राथमिकता मिलेगी।
PM Vishawkarma Yojana Benefits (लाभ)
- PM Vishawkarma Yojana Status के तहत हस्तशिल्पको को बहुत से लाभ प्रदान किये जाते है।
- इसमे आधुनिक उपकरण और प्रौद्योगिकी लाभ शामिल है।
- मुफ्त कौशल विकास प्रशिक्षण का लाभ शामिल है।
- महिला व पुरूष दोनो कारीगरो को समान अवसर प्रदान करना शामिल है।
- स्वरोज़गार को बढ़ावा मिलता है और उनको बाजार तक पहुंच बढ़ाने मे मदद मिलती है।
PM Vishawkarma Yojana Documents Require (जरूरी दस्तावेज़)
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- मोबाइल नम्बर
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज़ फोटो।
PM Vishawkarma Yojana Status Requirements
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- मोबाइल नम्बर।
- पंजीकरण नम्बर।
Also Read :-
How to Check PM Vishawkarma Yojana Status 2026?
आवेदन की स्थिति
- सबसे पहले आपको विश्वकर्मा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको Login के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको Beneficiary Login के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना मोबाइल नम्बर दर्ज करना है।
- इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- आपके पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दिए गए बॉक्स मे दर्ज करना हैं और लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- लॉगिन करते ही आप डैशबोर्ड पर रिडायरेक्ट हो जाएगें जहां आपको आवेदन की स्थिति का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
- आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना आधार कार्ड नम्बर या पंजीकरण नम्बर दर्ज करना है।
- इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति खुलकर आ जाएगी।
- इस प्रकार आप अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देख सकते है।
टूलकिट प्रोत्साहन भुगतान की स्थिति
- सबसे पहले आपको पीएम विश्वकर्मा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- आपके सामने होम पेज खुलेगा
- होम पेज पर आपको अपने मोबाइल नम्बर और ओटीपी का उपयोग करके लॉगिन करना है।
- लॉगिन करने के बाद आपके सामने डैशबोर्ड खुलेगा जिसमे आपको स्टेट्स के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको टूलकिट प्रोत्साहन भुगतान की स्थिति पर क्लिक करना है।
- आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको अपनी पंजीकरण संख्या दर्ज करनी हैं और सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने टूलकिट प्रोत्साहन भुगतान की स्थिति खुलकर आ जाएगी।
- इससे आपको पता चलेगा कि आपकी टूलकिट राशी ट्रांसफर हो गई है या नही।
- आप इस स्ट्टेस रिपोर्ट को डाउनलोड करके प्रिंट भी कर सकते है।
ऋण भुगतान की स्थिति
- PM Vishawkarma Yojana Status चेक करने के लिए सबसे पहले आपको विश्वकर्मा पोर्टल पर जाना है।
- वहां पर जाकर आपको लॉगिन करना है।
- लॉगिन करने के बाद आपके सामने डैशबोर्ड खुलेगा
- डैशबोर्ड पर आपको स्टेट्स के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको ऋण भुगतान की स्थिति के लिंक पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने ऋण भुगतान की स्थिति खुलकर आ जाएगी।
- इसमे आप देख सकते है कि आपको ऋण का भुगतान हो चुका है या नही।
- हालांकि ऋण भुगतान की स्थिति के लिए आप अपने नज़दीकी बैंक से भी सम्पर्क कर सकते है।
प्रशिक्षण भत्ता भुगतान की स्थिति
PM Vishawkarma Yojana Status प्रशिक्षण भत्ता भुगतान की स्थिति चेक करने के लिए आप अपने प्रशिक्षण केन्द्र, अपनी बैंक स्टेटमेंट की जांच करके या योजना की हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।
पीम विश्वकर्मा स्थिति मे उपलब्ध जानकारी
- लाभार्थी का नाम
- आयु
- लिंग
- पंजीकरण नम्बर
- भुगतान की राशी
- भुगतान की तिथि।
- विश्वकर्मा आईडी आदि।
सम्पर्क विवरण
अगर आप PM Vishawkarma Yojana Status से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।
- हेल्पलाइन नम्बर – 18002677777
अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न
क्या महिलाएं भी इस योजना का लाभ उठा सकती है?
हां, महिला और पुरूष दोनो ही इस योजना का लाभ उठा सकते है।
How to Check PM Vishawkarma Yojana Status ?
आवेदक अपने योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन नम्बर या मोबाइल नम्बर दर्ज करके आवेदन की स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकते है।