PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana :- भारत सरकार द्वारा देश के सभी नागरिको के लिए PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana की शुरूआत की गई है। इस योजना के अन्तर्गत देश के लोगो को 300 यूनिट तक फ्री बिजली प्राप्त होगी और उनको बिजली बिल से राहत मिलेगी। इसके लिए अब PM Surya Ghar Free Electricity Scheme के अन्तर्गत हर घर की छत पर 40% सब्सिडी के साथ सोलर पैनल लगवाए जाएगें। प्रधानमंत्री सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना का संचालन केन्द्र सरकार द्वारा किया जा रहा है।
इस योजना के अन्तर्गत पात्र उम्मीदवारो को सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी सीधे उनके बैंक खाते मे DBT के माध्यम से भेजी जाती है। पात्र उम्मीदवार 300 यूनिट मुफ्त बिजली योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए योजना की ऑफिशियल वेबसाइट (pmsuryaghar.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं हालाकि इसके लिए कुछ पात्रता व जरूरी शर्तो को पूरा करना जरूरी है।

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026
देश प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 15 फरवरी 2024 को पीएम सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत घरो की छत पर रुफटॉप सोरल पैनल लगवाने पर 40% सब्सिडी प्रदान की जाएगी जिससे उनको 300 यूनिट तक फ्री बिजली प्राप्त होगी और उनको किसी बड़ी आर्थिक समस्या का सामना नही करना पड़ेगा। PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026 से देश मे स्वच्छ उर्जा को बढ़ावा मिलेगा और आम नागरिको को महंगे बिजली बिलो से राहत मिलेगी।
इस योजना से सम्पूर्ण भारत मे 1 करोड़ परिवारो को लाभ होने की उम्मीद है। पीएम सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरहा से ऑनलाइन हैं जिससे कोई भी पात्र उम्मीदवार अपने घर बैठे आसानी से आवेदन कर सकता है। हालांकि वर्ष 2026-27 के लिए भी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके अलावा विभिन्न राज्यो के लिए अंतिम तिथियां भी निर्धारित कर दी गई है।
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana Objective
केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana का मुख्य उद्देश्य देश के आम नागरिको को मुफ्त बिजली प्रदान करना और ऊर्जा के क्षेत्र मे आत्मनिर्भर बनाना है। यह योजना भारत सरकारी की एक महत्वाकांक्षी और जनकल्याणकारी योजना है जिसके अन्तर्गत घरो की छत पर सोलर पैनल लगवाकर स्वच्छ उर्जा को बढ़ावा दिया जाएगा। पीएम सूर्या घर फ्री बिजली योजना के अन्तर्गत लोगो को घरो की छत पर सब्सिडी पर सोलर पैनल लगवाए जाएगें जिससे वह स्वंय बिजली उत्पादन कर सकेंगे और हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्राप्त कर सकेंगे।
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana Highlight
| योजना का नाम | PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana |
| शुरू की गई | प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा |
| कब शुरू की गई | 15 फरवरी 2024 |
| सम्बन्धित विभाग | नवीन एंव नवीनीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय |
| राज्य | सम्पूर्ण भारतवर्ष |
| वर्ष | 2026 |
| लाभार्थी | भारत के नागरिक |
| उद्देश्य | सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना और बिजली बिल से राहत दिलाना |
| लाभ | सौलर पैनल पर सब्सिडी + हर महीने 300 यूनिट फ्री बिजली |
| सब्सिडी | 40% |
| श्रेणी | केन्द्रीय सरकारी योजना |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन। |
| ऑफिशियल वेबसाइट | pmsuryaghar.gov.in |
Eligibility Criteria (पात्रता मापतंड)
- PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana के लिए आवेदक भारतीय मूल का नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक के पास खुद का आवासीय घर होना चाहिए।
- उम्मीदवार के घर की छत रुफटॉप लगाने योग्य होनी चाहिए।
- आवेदक के नाम पर एक सक्रिय बिजली कनेक्शन होना चाहिए।
- उम्मीदवार ने पहले अन्य किसी सरकारी सौर सब्सिडी योजना का लाभ न प्राप्त किया हो।
- आवेदक के पास एक सक्रिय बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक हो।
- आवेदक के बैंक खाते की डीबीटी सर्विस इनेबल होनी चाहिए।
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana Subsidy
पीएम सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत घरो के लिए उपयुक्त छत और संयत्र क्षमता का विवरण इस प्रकार है।
| मासिक बिजली खपत (यूनिटो मे) | सौर संयत्र क्षमता (किलोवाट मे) | देय केन्द्रीय सब्सिडी (रुपये मे) |
| 0 से 150 यूनिट तक | 1 से 2 किलोवाट | 30,000 से 60,000 रुपये तक |
| 150 से 300 यूनिट तक | 2 से 3 किलोवाट | 60,000 से 78,000 रुपये तक |
| 300 से अधिक यूनिट | 3 किलोवाट से ऊपर | 78000 अधिकतम। |
| अनुमानित लागत और उपभोक्ता का योगदान | ||
| संयत्र क्षमता (किलोवाट मे) | अनुमानित लागत (रुपये मे) | उपयोगक्ता योगदान (रुपये मे) |
| 1 किलोवाट | 65,000 रुपये | 20,000 रुपये |
| 2 किलोवाट | 1,30,000 रुपये | 40,000 रुपये |
| 3 किलोवाट | 1,80,000 रुपये | 72,000 रुपये |
| 4 किलोवाट | 2,40,000 रुपये | 1,32,000 रुपये |
| 5 किलोवाट | 2,75,000 रुपये | 1,67,000 रुपये |
| 6 किलोवाट | 3,30,000 रुपये। | 2,22,000 रुपये। |
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana Benefits (लाभ)
- Free Electricity Scheme से घरो को हर महीने 300 यूनिट फ्री बिजली प्राप्त होगी।
- उपभोक्ताओं को सौर प्लान की क्षमता के अनुसार 78,000 तक की सरकारी सब्सिडी प्राप्त होगी।
- जिससे उनके बिजली बिल मे भारी कमी आएगी और मासिक खर्च मे बचत होगी।
- यह योजना पारंपरिक ऊर्जा के स्त्रोतो पर निर्भरता कम करेगी।
- इस योजना से सरकार के लिए बिजली की लागत मे कमी आएगी।
- यह योजना अक्षय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देगी और कार्बन उत्सर्जन मे कम करेगी।
- देश मे स्वच्छ व नवीनीकरणीय ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण सुरक्षित होगा और घरो की ऊर्जा सुरक्षा मे बढ़ोत्तरी होगी।
- सौलर पेनल लगने से सम्पत्ति का मूल्य बढ़ेगा और लंबे समय तक मुफ्त और सस्ती बिजली प्राप्त होगी।
Require Documents (जरूरी दस्तावेज़)
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- घर के स्वामित्व का प्रमाण पत्र
- बिजली बिल
- मोबाइल नम्बर
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज़ फोटो।
Also Read :-
Main Characteristic of PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana
- इस योजना का लक्ष्य लोगो को ऊर्जा के क्षेत्र मे आत्मनिर्भर बनाना है।
- PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026 के अन्तर्गत सब्सिडी पर रुफटॉप लगाए जाते है।
- केन्द्र सरकार इसके लिए 40% सब्सिडी प्रदान कर रही है।
- इसमे सब्सिडी की राशी क्षमता और बिजली की खपत पर निर्भर करती है।
- इससे सौर पेनल लगाने की लागत कम होगी और लोगो को आर्थिक राहत मिलेगी।
- यह योजना बिजली की भारी खपत करने वाले परिवारो के लिए लाभदायक है।
- अधिक बिजली की खपत होने पर केवल अतिरिक्त यूनिट का ही भुगतान करना होता है।
- इस योजना के अन्तर्गत आवेदन प्रक्रिया पूरी तरहा से ऑनलाइन और पारदर्शी है।
- जिससे कोई भी नागरिक इस योजना के अन्तर्गत आसानी से आवेदन कर सकता है।
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026 Apply
जैसा की हमने आपको पहले ही बताया है कि PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026 के अन्तर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया बेहद आसान हैं आप निचे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करके आसानी से इस योजना के अन्तर्गत आवेदन कर सकते है और लाभ उठा सकते है।
- सबसे पहले आपको पीएम सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना की आधिकारिक वेबसाइट (pmsuryaghar.gov.in) पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा

- होम पेज पर आपको मेन्यू के Consumer के सेक्शन मे Apply Now का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना मोबाइल नम्बर दर्ज करना है।
- इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज कर Yes, I have read all the Guidelines of PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana पर टिक करना हैं और Verify के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

- अब आपके पंजीकृत मोबाइल नम्बर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दिए गए बॉक्स मे दर्ज करना है।
- ओटीपी वेरिफाई के बाद आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको अपना राज्य, डिस्कॉम और बिजली कनेक्शन नम्बर दर्ज करना है।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको Register के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको यूजर आईडी व पासवर्ड प्राप्त होगा जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
- इसके बाद आपको फिर से वेबसाइट के होम पेज पर आकर Login के विकल्प पर क्लिक करना है और यूजर आईडी व पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना है।
- लॉगिन करते ही आपके सामने PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026 का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
- अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- सफलतापूर्वक आवेदन हो जाने के बाद आपको एक रिसिप्ट प्राप्त होगी जिसे आपको डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकलवाकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
- इस प्रकार आप पीएम सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
Contact Detail
अगर आप PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026 से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।
- हेल्पलाइन नम्बर – 15555
FAQ,s
क्या किराए के मकान मे रहने वाले लोग इस योजना के लिए पात्र होगें?
नही, किराए के मकान मे रहने वाले लोग इसके लिए पात्र नही होगें। इस योजना के लिए केवल मकान मालिक ही पात्र होगे जिनके मकान की छत रुफटॉप लगाने योग्य होगी।
क्या इस योजना के अन्तर्गत ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है?
नहीं, इस योजना के अन्तर्गत ऑफलाइन आवेदन अभी उपलब्ध नही है।