Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana 2026: बेटी के विवाह के लिए मिलेंगे अब 1 लाख रुपये

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गरीब परिवारो के लिए एक योजना को शुरू किया गया है जिसका नाम उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना है। इस योजना के अन्तर्गत गरीब परिवार की बेटियो के विवाह के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे सामाजिक सदभाव को बढ़ावा मिलेगा और विवाह मे फजूल खर्च कम होगा। उत्तर प्रदेश सरकार की यह योजना राज्य के गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर परिवारो की बेटियो के विवाह के लिए एक अत्यन्त कल्याणकारी योजना है। Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana के अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा प्रति जोड़ा 1 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

राज्य के जरूरतमंद, विधवा, दिव्यांग अभिभावको की बेटियो को इस योजना मे प्राथमिकता दी जाएगी। हालांकि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र उम्मीदवार UP Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana 2026 की आधिकारिक वेबसाइट shadianudan.upsdc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Samuhik Vivah Yojana

UP Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अक्टूबर 2017 मे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को शुरू किया गया है। Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana का संचालन पिछड़ा वर्ग एंव समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जाएगा। इस योजना के अन्तर्गत गरीब परिवार की बेटियो के विवाह के लिए 1 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इसमे 60,000 रुपये नकद और 25,000 रुपये के उपहार शामिल है। इसके अलावा 15,000 रुपये अन्य खर्चो के लिए दिए जाएगें।

ताकि सादगी-पूर्ण विवाह को प्रोत्साहित किया जा सके और उसे बढ़ावा दिया जा सके। राज्य के उन सभी परिवारो को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 2 लाख रुपये या इससे कम है। इस योजना से गरीब परिवार की बेटियो के विवाह को प्रोत्साहन मिलेगा और बेटियो के विवाह को विभिन्न समुदायो और धर्मो मे प्रचलित रीति-रिवाजो के अनुसार सम्मानजनक सम्पन्न किया जा सकेगा।

Samuhik Vivah Yojana Objective (उद्देश्य)

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana का मुख्य उद्देश्य गरीब बेटियो के विवाह को प्रोत्साहित करना और विवाह समाहरोह मे गैर जरूरी खर्च को समाप्त करना है। ताकि बेटियो के विवाह को सादगी से सम्पन्न कराया जा सके। Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana से गरीब परिवारो को बेटी के विवाह के लिए वित्तीय मदद प्राप्त होगी जिससे वह बिना किसी आर्थिक तंगी के अपनी बेटी का विवाह अपने धार्मिक रीति-रिवाजो के अनुसार सम्पन्न करा सकेंगे।

Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana Highlight

योजना का नामMukhyamantri Samuhik Vivah Yojana
शुरू की गईसीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा
कब शुरू की गईसाल 2017
सम्बन्धित विभागपिछड़ा वर्ग एंव समाज कल्याण विभाग
राज्यउत्तर प्रदेश
वर्ष2026
लाभार्थीराज्य के गरीब परिवार
उद्देश्यबेटियो के विवाह को प्रोत्साहित करना
लाभविवाह हेतु वित्तीय प्रोत्साहन
प्रोत्साहन राशी1 लाख रुपये
श्रेणीसरकारी योजना उत्तर प्रदेश
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन व ऑफलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटshadianudan.upsdc.gov.in

Eligibility Criteria (पात्रता मापतंड)

  • Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana के लिए आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय 2 लाख रुपये या इससे कम होनी चाहिए।
  • दुल्हन की आयु 18 वर्ष और दुल्हे की आयु 21 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • राज्य के सभी वर्ग, जाति व समुदायो के लिए है।
  • एक परिवार की अधिकतम दो बेटियो को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • विवाह के 6 माह के भीतर इस योजना के अन्तर्गत आवेदन करना आवश्यक है।

Samuhik Vivah Yojana Benefits (लाभ)

  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana को शुरू किया गया है।
  • इस योजना के अन्तर्गत प्रति जोड़ा कुल 1 लाख रुपये वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इसमे से 25 हजार रुपये की उपहार राशी दी जाएगी।
  • जबकि 15 हजार रुपये अन्य खर्च एंव व्यवस्थाओं के लिए दिये जाएगें।
  • इसके अलावा 60 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते डीबीटी के माध्यम से जमा किए जाएगें।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त कर अभिभावको को बेटी के विवाह के लिए कर्ज नही लेना पड़ेगा।
  • जिससे उनको एक बड़े आर्थिक दवाब से मुक्ति मिलेगी।
  • इस योजना से बेटियो के प्रति साकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलेगा और बाल विवाह को कम कर उनकी शिक्षा बढ़ावा दिया जाएगा।

Require Documents (जरूरी दस्तावेज़)

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • निवास पप्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • कन्या का बैंक पासबुक
  • मोबाइल नम्बर
  • वर, वधु की पासपोर्ट साइज़ फोटो।

Also Read :- Latest UP Govt Schemes

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana की आधिकारिक वेबसाइट https://shadianudan.upsdc.gov.in/ पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा
Samuhik Vivah Yojana
  • होम पेज पर आपको आवेदन करें का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुलकर आएगा जिसमे आपको जाति/वर्ग का चयन करना है।
Samuhik Vivah Yojana
  • इसके बाद आपको अपना आधार कार्ड नम्बर दर्ज करना है और कैप्चा कोड दर्ज करना है।
  • इतना करने के बाद आपको घोषणा बॉक्स पर टिक करके आधार प्रमाणीकरण हेतु ओटीपी भेजें के लिंक पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको वेरिफाई कर लेना है।
  • वेरिफाई करते ही आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
    • जैसे कि आवेदक का विवरण
    • पुत्री का केवाईसी विवरण
    • वार्षिक आय का विवरण
    • जाति प्रमाण पत्र का विवरण
    • विवाह सम्बन्धि विवरण
    • बैंक का विवरण आदि।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी को स्कैन करके अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • आपको आवेदन का प्रव्यू प्राप्त होगा जिसे आपको प्रिंट कर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • इस प्रकार आप Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana के अन्तर्गत आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको अपने जिला मुख्यालय के समाज कल्याण विभाग कार्यालय जाना है।
  • वहा पर जाकर आपको सम्बन्धित अधिकारी से मुख्यमंत्री समूहिक विवाह योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको इसमे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो की प्रतिलिपी आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न कर देनी है।
  • अब आपको यह आवेदन फॉर्म सम्बन्धित अधिकारी को ही जमा कर देना है।
  • सम्बन्धित अधिकारी द्वारा आपके आवेदन पत्र व सभी दस्तावेज़ो का सत्यापन किया जाएगा।
  • सत्यापन मे सबकुछ ठीक पाए जाने पर आपका आवेदन पत्र स्वीकार कर लिया जाएगा और आपको एक पावती रशीद दे दी जाएगी।
  • आपको इस रशीद को अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • इस प्रकार आप Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana के अन्तर्गत आसानी से ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।

आवेदन की स्थिति

  • सबसे पहले आपको समाज कल्याण विभा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको निचे आवेदन की प्रक्रिया के सेक्शन मे आवेदन की स्थिति देखें का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
Samuhik Vivah Yojana
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आ जाएगा जिसमे आपको अपनी रजिस्ट्रेशन संख्या दर्ज करनी है।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज कर रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर ओटीपी भेजें के लिंक पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दिए गए बॉक्स मे दर्ज करना हैं और वेरिफाई के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इतना करते ही आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति खुलकर आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देख सकते है।

सम्पर्क विवरण

Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana से सम्बन्धित अन्य किसी जानकारी या सहायता प्राप्त करने के लिए आप निचे दिए गए समाज कल्याण विभाग के हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

  • हेल्पलाइन नम्बर – 05223538700

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या यह योजना किसी विशेष समुदाय के ही लिए है?

नहीं, यह योजना सभी समुदायो के लिए है न कि किसी एक विशेष समुदाय के लिए है।

इस योजना के अन्तर्गत प्रति विवाह कुल कितनी वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी?

इस योजना के अन्तर्गत प्रति विवाह कुल 1 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

क्या इस योजना के तहत लड़के/लड़की के समुदाय को लेकर कोई प्रतिबंध है?

नहीं, लड़के/लड़की के समुदाय को लेकर कोई प्रतिबंध नही है। वह किसी भी समुदाय के हो सकते है।

Leave a Comment