Mahila Bakri Palan Yojana: 35,000 रुपये प्रोत्साहन, 2026 मे ऐसे करें आवेदन

Mahila Bakri Palan Yojana:- उत्तराखंड सरकार ने महिला सशक्तिकरण के एक योजना की शुरूआत की है जिसका नाम महिला बकरी पालन योजना है। इस योजना के अन्तर्गत राज्य की महिलाओं को आजीविका का अवसर प्रदान किया जाएगा। Uttarakhand Mahila Bakri Palan Yojana 2026 के अन्तर्गत राज्य की महिलाओं को बकरी पालन के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे उनको उनको एक आजीविका प्राप्त होगीऔर उनकी आय मे सुधार होगा।

यह योजना महिलाओं को आय का स्त्रोत प्रदान करेगी जिससे वह आर्थिक रुप से सशक्त होगी। अगर आप भी उत्तराखंड राज्य की महिला हैं और बकरी पालन योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती है तो आप सही जगह पर है। क्योकि आज के इस लेख मे हम UK Mahila Bakri Palan Yojana पर विस्तार से चर्चा करेंगे और जानेंगे कि कैसे आप इस योजना के अन्तर्गत आवेदन कर सकते है और लाभ उठा सकते है।

Mahila Bakri Palan Yojana

Uttarakhand Mahila Bakri Palan Yojana 2026

उत्तराखंड सरकार द्वारा महिलाओं को आजीविक उपलब्ध कराने के लिए महिला बकरी पालन योजना को शुरू किया गया है। इस योजना का संचालन पशुपालन विभाग उत्तराखंड द्वारा किया जाएगा। Uttarakhand Mahila Bakri Palan Yojana 2026 के अन्तर्गत राज्य की गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को बकरी पालन के लिए 35,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

इस योजना का लाभ प्राप्त कर महिलाएं अपना बकरी पालन का काम शुरू कर सकती है और अपनी आजीविका बेहतर तरीके से चला सकती है। राज्य की विधवा, परित्यकता, निराश्रित, एकल नारी और आपदा प्रभावित महिलाएं इस योजना के अन्तर्गत आवेदन कर सकती है। यह योजना राज्य की ग्रामीण महिलाओं के लिए आजीविका का एक बड़ा स्त्रोत बन रही हैं जो उनको आर्थिक रुप से सशक्त बनाने सक्षम है।

Mahila Bakri Palan Yojana Uttarakhand Highlight

योजना का नामMahila Bakri Palan Yojana
शुरू की गईराज्य सरकार द्वारा
सम्बन्धित विभागपशुपालन विभाग
राज्यउत्तराखंड
वर्ष2026
लाभार्थीराज्य की महिलाएं
उद्देश्यमहिलाओं को सशक्त बनाना
लाभबकरी पालन हेतु वित्तीय सहायता
सहायता राशीएकमुश्त 35,000 रुपये
श्रेणीसरकारी योजना उत्तराखंड
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटuk.gov.in

पात्रता मापतंड

  • Mahila Bakri Palan Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक उत्तराखंड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • राज्य की केवल महिलाएं ही इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • आवेदक महिला गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर परिवार मे अपना जीवन यापन करती हो पात्र होगी।
  • आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • राज्य की परित्यक्ता, विधवा, निराश्रित, एकल और आपदा प्रभावित महिलाएं इसके लिए पात्र होगी।
  • महिला के पास पहले से कोई अन्य रोज़गार या स्वरोज़गार नही होना चाहिए।
  • आवेदक महिला के नाम एकल बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक हो और बैंक खाते की डीबीटी सर्विस सक्रिय हो।

उत्तराखंड महिला बकरी पालन योजना के लाभ

  • महिला बकरी पालन योजना के तहत महिलाओं को बकरी पालन के लिए प्रेरित किया जाएगा।
  • इस योजना के अन्तर्गत पात्र महिलाओं को बकरी पालन के लिए 35,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • यह वित्तीय सहायता सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
  • इस योजना का लाभ 12 से 18 महीने की आयु की बकरियो की एक इकाई (जिसमे 3 मादा और 1 नर) पर प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के अन्तर्गत लाभार्थियो का चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।
  • महिला बकरी पालन योजना का पूरा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
  • इस योजना से महिलाओं की घरेलु आय मे सुधार होगा और उनको सशक्त बनाया जाएगा।
  • यह योजना राज्य की गरीब महिलाओं को आजीविका का अवसर प्रदान करेगी जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मे सुधार होगा।

Also Read :-

जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

उत्तराखंड महिला बकरी पालन योजना आवेदन प्रक्रिया

अगर आप Mahila Bakri Palan Yojana के अन्तर्गतआवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहती हैं तो आपको हम बता देना चाहते हैं कि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको ऑफलाइन आवेदन करना होगा। हालांकि आवेदन करने के लिए बाद पात्र लाभार्थियो का चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। UK Mahila Bakri Palan Yojana 2026 का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको ग्राम सभा की बैठक मे अपना प्रस्ताव रखना होगा।

यह प्रस्ताव पत्र अपने सभी दस्तावेज़ो को प्रतिलिपी के साथ सम्बन्धित क्षेत्र के पशु चिकित्सा अधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी या ग्राम पंचायत अधिकारी के पास जमा करना होगा। सम्बन्धित अधिकारी के द्वारा आपके दस्तावेज़ो की जांच के आधार पर चयन किया जाएगा और आपको लाभ प्रदान कर दिया जाएगा।

सम्पर्क विवरण

अगर आप Mahila Bakri Palan Yojana से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो अपने नज़दीकी पशुपालन विभाग या ग्राम पंचायत कार्यालय मे जाकर सम्पर्क कर सकते है।

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

उत्तराखंड महिला बकरी पालन योजना के लिए कौन पात्र है?

इस योजना के लिए राज्य की गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग की महिलाएं पात्र हैं जो निराश्रित, परित्यक्ता, विधवा, एकल नारी, निर्धन, अविवाहित और आपदा प्रभावित है।

उत्तराखंड महिला बकरी पालन योजना मे कितनी बकरियां दी जाएगी?

इस योजना के अन्तर्गत पात्र महिलाओ को 12 से 18 महीने की आयु की एक इकाई (3 मादा बकरियां और 1 नर) दी जाएगी।

पात्र लाभार्थियो का चयन किस आधार पर किया जाएगा?

पात्र लाभार्थियो का चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।

Leave a Comment