Kailash Mansarovar Yatra:- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य तीर्थ यात्रा को बढ़ावा देने के लिए एक योजना को शुरू किया गया हैं जिसका नाम एमपी कैलाश मानसरोवर यात्रा योजना है। इस योजना के अन्तर्गत कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले राज्य के तीर्थ यात्रियो को 30 हज़ार रुपये वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासी नागरिक ही उठा सकते है। हालांकि इसके लिए भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी चयनित व्यक्तियो की सूची मे स्थान प्राप्त करके अपनी यात्रा पूरी करनी होगी।
अगर आप भी मध्य प्रदेश राज्य से हैं और MP Kailash Mansarovar Yatra 2026 का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो आप भी इस योजना के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइ आवेदन कर सकते है। हालांकि इसके लिए कुछ पात्रता व मानदंड निर्धारित की गई हैं जिनको पूरा करना जरूरी है।

Madhya Pradesh Kailash Mansarovar Yatra 2026
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के नागरिको के लिए एक एमपी कैलाश मानसरोवर यात्रा योजना को शुरू किया गया है। इस योजना का संचालन मध्य प्रदेश धार्मिक ट्रस्ट और बंदोबस्त विभाग द्वारा किया जाएगा। इस योजना के अन्तर्गत कैलाश मानसरोवर यात्रा जाने वाले लोगो को 50 प्रतिशत खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इसमे आपूर्ति की अधिकतम राशी 30,000 रुपये है। हालांकि इसके लिए प्रत्येक यात्री को यात्रा पर हुए वास्तविक खर्च के प्रमाण पत्र जमा करने होंगे। आज के इस लेख मे हम MP Kailash Mansarovar Yatra 2026 पर विस्तार से चर्चा करेंगे और जानेंगे कि कैसे आप Kailash Mansarovar Yatra के अन्तर्गत आवेदन कर सकते है और लाभ उठा सकते है।
MP Kailash Mansarovar Yatra 2026 Highlight
| आर्टिकल | Kailash Mansarovar Yatra |
| योजना का नाम | कैलाश मानसरोवर यात्रा योजना |
| शुरू की गई | राज्य सरकार द्वारा |
| सम्बन्धित विभाग | धार्मिक ट्रस्ट और बंदोबस्त विभाग |
| राज्य | मध्य प्रदेश |
| वर्ष | 2026 |
| लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
| उद्देश्य | तीर्थ यात्रा को प्रोत्साहित करना |
| लाभ | तीर्थ यात्रा हेतु वित्तीय सहायता |
| श्रेणी | सरकारी योजना मध्य प्रदेश |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन व ऑफलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | dharmasva.mp.gov.in/ |
MP Kailash Mansarovar Yatra Eligibility (पात्रता)
जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया है कि Kailash Mansarovar Yatra के लिएकुछ पात्रता व मानदंड निर्धारित की गई हैं जिनको पूरा करना जरूरी है। कैलाश मानसरोवर यात्रा योजना के लिए निर्धारित पात्रता व मानदंड इस प्रकार है।
- सबसे पहले आवेदक मध्य प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- वह नागरिक जिनका चयन भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा किया जाएगा केवल वही नागरिक इस यात्रा के लिए पात्र होंगे।
- Kailash Mansarovar Yatra का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक सरकारी नौकरी मे या आयकर दाता नही होना चाहिए।
- एक व्यक्ति केवल एक बार ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकता है।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए तीर्थ यात्रियो को यात्रा के दौरान हुए अपने खर्चो का ब्यौरा देना होगा।
- यदि पति व पत्नि दोनो को तीर्थ यात्रा के लिए चुन लिया जाता हैं तो उनके लिए पात्रता भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के दिशा-निर्देशानुसार होगी।
- आवेदक के पास एक सक्रिय बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक हो।
- इसके अलावा बैंक खाते की डीबीटी सर्विस भी सक्रिय होनी चाहिए।
कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए दस्तावेज़ (Documents)
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- यात्रा पूरी होने का प्रमाण पत्र
- यात्रा पर हुए खर्च का विवरण
- विदेश मंत्रालय द्वारा जारी चयन का प्रमाण पत्र
- मोबाइल नम्बर
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज़ फोटो।
Read Also :-
एमपी कैलाश मानसरोवर यात्रा आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको धार्मिक ट्रस्ट और बंदोबस्त विभाग मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट https://dharmasva.mp.gov.in/ पर चले जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।

- होम पेज पर आपको कैलाश मानसरोवर यात्रा का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको पूछी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक भर देना है।
- सभी जानकारी भर देने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को अपलोड कर देना है।
- अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके आवेदन पत्र व दस्तावेज़ो की सत्यता की जांच की जाएगी।
- जांच मे सबकुछ ठीक पाए जाने पर आपका आवेदन अप्रुवल के लिए भेज दिया जाएगा।
- आपके आवेदन को अप्रुवल मिल जाने के बाद आपका चयन कर लिया जाएगा और आपका नाम लाभार्थी सूची मे शामिल कर दिया जाएगा।
- इस प्रकार आप कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन आसानी से कर सकते है।
ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको अपने जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय जाना है।
- वहां पर जाने के बाद आपको सम्बन्धित अधिकारी से कैलाश मानसरोवर यात्रा का आवेदन फॉर्म प्राप्त लेना है।
- आप दी गई लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट आउट निकलवा सकते है।
- आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको इसमे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो की प्रतिलिपी आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न कर देनी है।
- इसके बाद आपको यह आवेदन फॉर्म वापस अपने जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय मे ही जमा कर देना है।
- सम्बन्धित अधिकारी द्वारा आपके आवेदन पत्र व दस्तावेज़ो की जांच की जाएगी।
- जांच मे सबकुछ ठीक पाए जाने पर आपको उस योजना का लाभ प्रदान कर दिया जाएगा।
- इस प्रकार आप कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए आसानी से ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।
सम्पर्क विवरण
अगर आप MP Kailash Mansarovar Yatra 2026 से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग मध्य प्रदेश की Official Website पर जा सकते है। इसके अलावा आप दिए गए नम्बर पर भी सम्पर्क कर सकते है।
- हेल्पलाइन नम्बर – 07552512091 / 07342991135
अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न
कैलाश मानसरोवर यात्रा योजना के अन्तर्गत आवेदन की समय सीमा क्या है?
इस योजना के अन्तर्गत आवेदन करने की समय सीमा 60 दिन है। अर्थात आवेदको को अपनी तीर्थ यात्रा पूरी करने के बाद 60 दिनो के भीतर अपना आवेदन जमा करना होगा।
क्या राज्य के सभी नागरिक इस योजना के लिए पात्र होगें?
नहीं, राज्य के सभी नागरिक इस योजना के लिए पात्र नही है। आयकरदाता इस योजना के लिए पात्र नही है।