Gambhir Bimari Sahayata Yojana 2026:- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के निर्माण श्रमिको के लिए यूपी गम्भीर बीमारी सहायता योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिको एंव उनके परिवार के सदस्यो को गंभीर बीमारियो के इलाज के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। राज्य के वह निर्माण श्रमिक जो आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थी नही हैं तो उन सभी को मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी सहायता योजना का लाभ प्राप्त होगा।
Mukhyamantri Gambhir Bimari Sahayata Yojana मे हृद्य, ऑपरेशन, किडनी ट्रांसप्लांट, कैंसर जैसी कई गंम्भीर बीमारी शामिल है। UP Gambhir Bimari Sahayata Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए राज्य के इच्छुक व पात्र श्रमिको को श्रम विभाग कार्यालय मे जाकर आवेदन करना होगा।

गम्भीर बीमारी सहायता योजना क्या है
उत्तर प्रदेश के मुख्यंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा राज्य के पंजीकृत निर्माण श्रमिको के लिए Gambhir Bimari Sahayata Yojana को शुरू किया गया है। इस योजना का संचालन उत्तर प्रदेश भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा किय जाएगा। गम्भीर बीमारी सहायता योजना के माध्यम से निर्माण श्रमिक या उसके परिजनो को गंभीर बीमारी की स्थिति मे वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
इस योजना के तहत निर्माण श्रमिक पति या पत्नि और उन पर आश्रित बच्चो 21 साल से कम आयु के बच्चो को गंभीर बीमारी की स्थिति मे राज्य या केन्द्र सरकार से मान्यता प्राप्त किसी भी सरकारी या निजी अस्पताल मे इलाज का पूरा खर्च बोर्ड द्वारा उठाया जाएगा। Gambhir Bimari Sahayata Yojana उन निर्माण श्रमिको के लिए किसी वरदान से कम नही हैं जो आयुष्मान भारत योजना की पात्रता व शर्तो को पूरा नही कर पा रहे है।
गम्भीर बीमारी सहायता योजना का उद्देश्य
मुख्यमंत्री गम्भीर बीमारी सहायता योजना का मुख्य उद्देश्य निर्माण श्रमिक और उनके परिजनो की गंभीर बीमारी की स्थिति मे मदद करना है। ताकि वह ऐसी स्थिति मे ईलाज से वंचित न रहे। Gambhir Bimari Sahayata Yojana के अन्तर्गत निर्माण श्रमिको को गंभीर बीमारी की स्थिति मे उचित ईलाज के लिए वित्तीय मदद दी जाएगी। इसके अलावा बिमारी के काम न कर पाने की स्थिति मे परिवारिक की आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। इस योजना मे उच्च चिकित्सा लागत के तनाव से बचाकर मरीज को बिना आर्थिक चिंता के ठीक होने पर ध्यान केन्द्रीत किया जाएगा। जिससे अकास्मिक खर्चो के कारण होने वाले कर्ज से मुक्ति मिलेगी और उनके स्वास्थ्य स्तर मे सुधार होगा।
मुख्य तथ्य गम्भीर बीमारी सहायता योजना
| योजना का नाम | Gambhir Bimari Sahayata Yojana |
| शुरू की गई | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा |
| सम्बन्धित विभाग | भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड |
| राज्य | उत्तर प्रदेश |
| वर्ष | 2026 |
| लाभार्थी | राज्य के पंजीकृत श्रमिक |
| उद्देश्य | ईलाज के दौरान वित्तीय सहायता प्रदान करना |
| लाभ | गम्भीर बीमारियो के मुफ्त इलाज की सुविधा |
| श्रेणी | सरकारी योजना उत्तर प्रदेश |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन व ऑफलाइन। |
| ऑफिशियल वेबसाइट | upbocw.in |
पात्रता मापतंड
- Gambhir Bimari Sahayata Yojana के लिए आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- राज्य के निर्माण श्रमिको को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
- आवेदक भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड मे पंजीकृत होना चाहिए।
- आवेदन आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ न प्राप्त करता हो।
- आवेदक के आश्रित माता-पिता, पति-पत्नि, पुत्री और 21 वर्ष से कम आयु का पुत्र भी इस योजना के लिए पात्र होंगे।
गम्भीर बिमारी सहायता योजना के लाभ
- इस योजना के तहत आयुष्मान भारत योजना के समान पूरी ईलाज राशी की प्रतिपूर्ति की सुविधा।
- लाभार्थियो को सर्जरी या ईलाज के लिए अग्रिम भुगतान की सुविधा मिलेगी।
- Gambhir Bimari Sahayata Yojana मे सहायता राशी पर अधिकतम भुगतान की कोई सीमा नही है।
- पंजीकृत श्रमिको को सरकारी, स्वायत्त एंव पैनल अस्पतालो मे ईलाज की सुविधा मिलेगी।
- इस योजना मे कई गंभीर बीमारियो को कवर किया गया है।
जरूरी दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- निर्माण श्रमिक पंजीकरण कार्ड
- दवा या ईलाज के लिए मूल बिल
- बिमारी की जांच रिपोर्ट
- मोबाइल नम्बर
- बैंक पासबुक
- पोसपोर्ट साइज़ फोटो।
किन-किन बिमारियो का होगा इलाज
Gambhir Bimari Sahayata Yojana 2026 के अन्तर्गत निम्नलिखित बीमारियो के इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी।
- हृद्य सर्जरी
- किडनी ट्रांसप्लांट
- लिवर ट्रांसप्लांट
- ब्रेन सर्जरी
- घुटने प्रत्यारोपण
- कैंसर का ईलाज
- स्तन कैंसर का ईलाज
- सर्वाइकल कैंसर का ईलाज
- HIV Aids का ईलाज
- आखो की सर्जरी
- पथरी का ईलाज
- अपेंडिक्स की सर्जरी
- हाईड्रोसिल सर्जरी आदि।
गंभीर बिमारी सहायता योजना के महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
- श्रमिको का पंजीयन वैध और नवीनतम होना चाहिए।
- ईलाज केवल मान्यता प्राप्त अस्पतालो मे ही सुनिश्चित होगा।
- सभी मेडिकल दस्तावेज़ और जांच रिपोर्ट सत्यापित होनी चाहिए।
- एक ही बिमारी के लिए दो योजनाओं का लाभ संभव नही है।
गम्भीर बीमारी सहायता योजना ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले आपको भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (upbocw.in) पर जाना है।

- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।

- होम पेज पर आपको निचे कि ओर योजना आवेदन करें का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है
- अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना मंडल का चयन करना है।

- इसके बाद आपको अपनी योजना का चयन करना हैं जैसे कि (गंभीर बीमारी सहायता योजना)
- इसके बाद आपको अपना पंजीकृत आधार कार्ड नम्बर व मोबाइल नम्बर दर्ज करना है और आवेदन पत्र खोले के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
- अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार आप Gambhir Bimari Sahayata Yojana के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
आवेदन की स्थिति
- सर्वप्रथम आपको भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।

- होम पेज पर आपको योजनाएं के सेक्शन मे योजना के आवेदन की स्थिति का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।

- अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको अपना आवेदन संख्या या पंजीकरण संख्या दर्ज करनी है।
- इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करके Sand OTP के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दिए गए बॉक्स मे दर्ज करना हैं और सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति खुलकर आ जाएगी।
सम्पर्क विवरण
अगर आप Gambhir Bimari Sahayata Yojana से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।
हेल्पलाइन नम्बर – 18001805160 / 05122295174
अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न
Gambhir Bimari Sahayata Yojana के तहत कितने रुपये की स्वास्थ्य सहायता मिलती है?
इस योजना के अन्तर्गत उपलब्ध स्वास्थ्य सहायता की अधिकतम सीमा तय नही की गई हैं लेकिन आयुष्मान भारत योजना के समान स्वास्थय सहायता मिलती है।
क्या इस योजना के अन्तर्गत ऑफलाइन आवेदन भी किया जा सकता है?
हां, इस योजना के अन्तर्गत आप ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते है लेकिन इसके लिए आपको अपने नज़दीकी श्रम कार्यालय जाना होगा।
अगर आवेदन के कोई त्रुटि हो तो क्या करे?
अगर आपके आवेदन मे कोई त्रुटि हो तो आप सम्बन्धित कार्यालय मे दस्तावेज़ो के साथ जाकर सुधार उस त्रुटि मे सुधार करा सकते है।
क्या यह योजना सभी के लिए है?
नही, यह योजना केवल उत्तर प्रदेश के पंजीकृत निर्माण श्रमिको के लिए ही है। अन्य सभी लोगो के लिए यह योजना उपलब्ध नही है। हालाकि अन्य लोग आयुष्मान भारत योजना का विकल्प चुन सकते है।