दिल्ली सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए महिला समृद्धि योजना को शुरू किया गया है। Delhi Mahila Samridhi Yojana 2026 के अन्तर्गत प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। ताकि उनकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाया जा सके। दिल्ली राज्य की गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाता है। हालांकि दिल्ली सरकार महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने कि दिशा मे एक बड़ा कदम उठाते हुए अगले सप्ताह महिला समृद्धि योजना का पंजीकरण पोर्टल लॉन्च करने जा रही है।
दिल्ली सरकार के 1 वर्ष पूरे होने पर इस योजना की शुरूआत औपचारिक रुप से की जाएगी। अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुरू की गई Mahila Samridhi Yojana के अन्तर्गत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की वित्तीय सहायता देने का वादा किया गया था। सरकारी सूत्रो के अनुसार महिला समृद्धि योजना का ऑनलाइन पोर्टल पूरी तरहा से तैयार हैं और इसे 23 फरवरी 2026 को लॉन्च किये जाने की संभावना है। इस योजना के कार्यान्वयन और पात्रता मानदंड तय करने के लिए एक उच्च स्तरीय समीति बनाई गई है जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कर रही है।

Delhi Mahila Samridhi Yojana 2026
दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता द्वारा 08 मार्च 2025 को महिला समृद्धि योजना की शुरूआत की गई है। Mahila Samridhi Yojana का संचालन महिला एंव बाल विकास विभाग द्वारा किया जाएगा। इस योजना के अन्तर्गत राज्य की गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। दिल्ली महिला समृद्धि योजना के अन्तर्गत उन महिलाओं को यह सहायता राशी दी जाएगी जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये या इससे कम है।
दिल्ली कैबिनेट ने इस योजना को मंजूरी देकर 5,100 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया हैं लेकिन अब तक राशी खातो मे ट्रांसफर नही हो सकी थी। बस इसी को सुचारू रूप देने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च करने जा रही है। इस पोर्टल के लॉन्च होने के बाद दिल्ली महिला समृद्धि योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिससे सभी पात्र महिलाएं इस योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकती है।
Mahila Samridhi Yojana Objective (उद्देश्य)
दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई महिला समृद्धि योजना का मुख्य उद्देश्य निम्न आय वाले परिवारो की महिलाओं को आर्थिक आजादी प्रदान करना और उनको सशक्त बनाना है। इस योजना के अन्तर्गत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती हैं जो सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है। इस योजना का लाभ प्राप्त कर महिलाए आर्थिक रुप से स्वतंत्र होगी जिससे उनकी सामाजिक व आर्थिक स्थिति मे सुधार होगा और वह सशक्त व आत्मनिर्भर बनेंगी।
Mahila Samridhi Yojana Key Highlight
| योजना का नाम | Mahila Samridhi Yojana |
| शुरू की गई | मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा |
| कब शुरू की गई | 08 मार्च 2025 |
| सम्बन्धित विभाग | महिला एंव बाल विकास विभाग |
| राज्य | दिल्ली |
| वर्ष | 2026 |
| लाभार्थी | राज्य की गरीब महिलाएं |
| उद्देश्य | महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करना |
| लाभ | प्रतिमाह वित्तीय सहायता |
| सहायता राशी | हर महीने 2500 रुपये। |
| श्रेणी | सरकारी योजना दिल्ली |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन। |
| ऑफिशियल पोर्टल | Launch Soon |
Eligibility (पात्रता)
- Mahila Samridhi Yojana के लिए आवेदक दिल्ली राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- राज्य की केवल महिलाएं ही इस योजना के लिए पात्र होगी।
- महिला की आयु 21 से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
- आवेदक महिला गरीबी रेखा से निचे जीवन यापन करती हो पात्र होगी।
- गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होगी।
- आवेदक महिला की पारिवारिक वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये या इससे कम होनी चाहिए।
- आवेदक महिला पहले से किसी सरकारी पेंशन योजना का लाभ न प्राप्त कर रही हो।
- आवेदक महिला किसी सरकारी नौकरी मे या आयकर दाता नही होना चाहिए।
- महिला के पास चार पहिया वाहन नही होना चाहिए।
- आवेदक महिला के पास एकल बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक हो और बैंक खाते की डीबीटी सर्विस एक्टिव हो।
Mahila Samridhi Yojana Benefits (लाभ)
- दिल्ली सरकार द्वारा महिला समृद्धि योजना को शुरू किया गया है।
- राज्य की 20 से 22 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
- इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- यह राशी सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते मे प्राप्त होगी।
- इस राशी का उपयोग कर महिलाएं अपनी दैनिक जरूरतो को पूरा कर सकेगी।
- इसके अलावा महिलाएं अपनी शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर इस राशी को खर्च कर सकेंगी।
- यह योजना गरीब महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करेगी जिससे उनकी पारिवारिक स्थिति मे सुधार होगा।
- इस योजना से महिलाओं की सामाजिक व आर्थिक स्थिति मे सुधार होगा और वह सशक्त एंव आत्मनिर्भर बनेंगी।
Require (दस्तावेज़)
- आधार कार्ड
- बीपीएल राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- मोबाइल नम्बर
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज़ फोटो।
Also Read :- Latest Delhi Govt Schemes
दिल्ली महिला समृद्धि योजना आवेदन प्रक्रिया
दिल्ली राज्य की जो कोई भी पात्र महिलाएं Mahila Samridhi Yojana के अन्तर्गत आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहती हैं तो उनको हम बता देना चाहते है कि अभी इस योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कोई भी वेबसाइट या पोर्टल उपलब्ध नही है। हालांकि सूत्रो के अनुसार दिल्ली महिला समृद्धि योजना के लिए ऑनलाइन पोर्टल तैयार हैं। दिल्ली सरकार का कहना है कि महिला समृद्धि पोर्टल लॉन्च होने के बाद ही पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
इसके बाद जल्द ही पात्र महिलाओं के खाते मे 2500 रुपये की सहायता राशी ट्रांसफर कर दी जाएगी। हालाकि 23 फरवरी 2026 को पोर्टल लॉन्च किया जा सकता हैं पोर्टल लॉन्च होने के बाद Mahila Samridhi Yojana के अन्तर्गत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद सभी पात्र महिलाएं इस पोर्टल की सहायता महिला समृद्धि योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं और लाभ प्राप्त कर सकती है।
Contact Details –
अगर आप Mahila Samridhi Yojana से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते है तो आप अपने नज़दीकी नगर निगम या आगंनबाड़ी केन्द्र पर जाकर सम्पर्क कर सकते है।
FAQ,s
Mahila Samridhi Yojana के लिए कितना बजट निर्धारित किया गया है?
महिला समृद्धि योजना के लिए 5,100 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित निधारित किया गया है।
दिल्ली राज्य की कितनी महिलाओं को इस योजना लाभ प्राप्त होगा?
राज्य की लगभग 20 से 22 लाख महिलाओं को इस योजना लाभ मिलने की संभावना है।
महिला समृद्धि योजना का ऑनलाइन पोर्टल कब तक लॉन्च किये जाने की संभावना है?
इस योजना के लिए ऑनलाइन पोर्टल 23 फरवरी 2026 तक लॉन्च किए जाने की संभावना है।