Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana 2026: रजिस्ट्रेशन: नए वाहन खरीद पर मिलेगी 50% सब्सिडी

Bihar Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana 2026:- राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के नागरिको के लिए राज्य सरकार द्वाराएक योजना को शुरू किया गया है। जिसका नाम बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना है। इस योजना के अन्तर्गत राज्य के नागरिको को वाहन खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026 के अन्तर्गत राज्य सरकार नागरिको को तीन या चार पहिया वाहन खरीदने पर 50% अनुदान देगी।

यह योजना बिहार सरकार द्वारा 8405 ग्राम पंचायतो मे शुरू की जाएगी। जिससे गरीब परिवारो को रोज़गार प्राप्त होगा और बेरोज़गार नागरिको के लिए रोज़गार के नए अवसर पैदा होगें। हालांकि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अगर आप भी बिहार राज्य के नागरिक हैं और बेरोज़गार हैं तो आप भी इस योजना का लाभ उठा सकते है।

Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana

Bihar Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana 2026

बिहार सरकार द्वारा बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना को शुरू किया गया है। इस योजना का संचालन परिवहन विभाग बिहार द्वारा किया जाएगा। Bihar Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana 2026 के अन्तर्गत राज्य के नागरिक सब्सिडी पर वाहन खरीद सकते है। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत अधिकतम 1 लाख रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। जिससे वह कोई भी दो या तीन पहिया वाहन खरीद सकेंगे। इस योजना से राज्य के बेरोज़गार नागरिको को रोज़गार प्राप्त होगा और उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इस योजना से राज्य के लगभग 42 हजार नागरिको को रोज़गार प्राप्त होगा।

Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana Highlight

योजना का नामMukhyamantri Gram Parivahan Yojana
शुरू की गईराज्य सरकार द्वारा
कब शुरू की गईवर्ष 2018
सम्बन्धित विभागपरिवहन विभाग
राज्यबिहार
वर्ष2026
लाभार्थीराज्य के नागरिक
उद्देश्यरोज़गार के अवसर पैदा करना
लाभवाहन खरीदने हेतु सब्सिडी
सब्सिडी राशी50 प्रतिशत (अधिकतम 1 लाख रुपये)
श्रेणीसरकारी योजना बिहार
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटtransport.bih.nic.in

Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana Objective (उद्देश्य)

बिहार सरकार की बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रो मे यात्री परिवहन व्यवस्था को सुलभ बनाना और कमजोर वर्ग के बेरोज़गार नागरिको के लिए रोज़गार के नए अवसर पैदा करना है। ताकि राज्य के सभी बेरोज़गारो को रोज़गार मिल सके। इस योजना के तहत वह 4 सीट से लेकर 10 सीट तक के नए सवारी वाहन खरीदने के लिए सब्सिडी प्राप्त कर सकते है। इसमे वाहन का एक्स, शोरूम मूल्य, तृतीय पक्ष बीमा एंव वाहन टैक्स शामिल है।

Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana Eligibility (पात्रता)

  • Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक इस योजना के लिए पात्र होगें।
  • आवेदक की आयु 21 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक सरकारी सेवा मे नियोजित नही होनी चाहिए।
  • आवेदक के पास पहले से कोई व्यवसायिक वाहन नही होना चाहिए।
  • राज्य के अनुसूचित जाति, जनजाति और अत्यंत पिछड़े वर्ग के लोगो को इस योजना मे प्राथमिकता मिलेगी।
  • आवेदक के पास एक सक्रिय बैंक खाता होना चाहिए।

Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana Benefits (लाभ)

  • यह योजना ग्रामीण क्षेत्रो मे रोज़गार सृजन और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए शुरू की गई है।
  • इस योजना से तहत बेरोज़गार युवाओं को खुद का वाहन खरीदने पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी।
  • इसमे 4 से 10 सीटर पैसेंजर वाहन जैसे ऑटो, मैजिक आदि शामिल है।
  • इस योजना के तहत प्रत्येक पंचायत से 7 लाभार्थियो का चयन किया जाएगा।
  • इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रो के स्थानीय युवाओं को रोज़गार प्राप्त होगा और परिवहन व्यवस्था मे सुधार होगा।
  • राज्य के बेरोज़गार युवाओं को रोज़गार के नए अवसर प्राप्त होगें व बेरोज़गारी दर मे कमी आएगी।
Read Also :- Latest Bihar Govt Schemes

Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana Documents (दस्तावेज़)

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज़
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

Bihar Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana Online Apply

  • सबसे पहले आपको परिवहन विभाग बिहार की आधिकारिक वेबसाइट https://transport.bih.nic.in/ पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको Information Section मे Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसे आपको For Online Apply Click Here का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी जैसे मोबाइल नम्बर, ईमेल आईडी व लाइसेंस नम्बर दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको अपना एक पासवर्ड क्रीएट करके उसे कन्फर्म कर लेना है और Register के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको अपने यूजर नेम व पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर लेना है।
  • लॉगिन करते ही आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

सम्पर्क विवरण

बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से जुड़ी अन्य किसी जानकारी या सहायता के लिए आप बिहार परिवहन विभाग के हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

  • हेल्पलाइन नम्बर – 06122547346

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना का क्या लाभ है?

इस योजना के तहत राज्य के गरीब व बेरोज़गार नागरिक खुद का नया वाहन खरीद सकते हैं और रोज़गार प्राप्त कर सकते है।

इस योजना के अन्तर्गत किन-किन वाहनो पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी?

इस योजना के तहत ग्रामीण नागरिको को 4 से 10 सीटर पैसेंजर वाहन जैसे – ऑटो, मैजिक खरीदने पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

Leave a Comment