Abua Awas Yojana Online Apply : Eligibility, Documents Check Beneficiary List & Status 2026

Abua Awas Yojana:- झारखंड सरकार द्वारा गरीब परिवारो को पक्का घर उपलब्ध कराने के लिए झारखंड अबुआ आवास योजना को शुरू किया गया है। AAY के अन्तर्गत राज्य के गरीब परिवारो को तीन कमरो का पक्का घर बनाने के लिए 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के आवासहीन परिवारो को Abua Awas Yojana2026का लाभ दिया जाएगा। राज्य के पीएम आवास योजना से वंचित परिवारो को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा। अगर आप भी कच्चे मकान मे रहते हैं और तीन कमरो का पक्का घर प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको अबुआ आवास योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

Abua Awas Yojana

क्या है Abua Awas Yojana 2026

झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन द्वारा Abua Awas Yojana को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के बेघर या जरूरतमंद लोगो को खुद का पक्का घर उपलब्ध कराया जाएगा। अबुआ आवास योजना के अन्तर्गत पक्के मकान 31 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल मे बनाए जाएगें। इस घर मे तीन कमरो सहित किचन, बाथरूम व बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध होगी। सरकार का लक्ष्य 2026 तक लाखो बेघर परिवारो को खुद का घर देना है।

इस योजना के तहत लाभार्थियो को पक्का घर बनाने के लिए कुल 2 लाख रुपये चार किस्ते मे दिये जाते है। हालाकि इस योजना के तीसरे चरण वर्ष 2025-26 मे 2 लाख 50 हजार मकान प्रदान करने का लक्ष्य रखा है। इसके दूसरे चरण 2024-25 मे 3 लाख 50 हजार मकान देने का लक्ष्य रखा था जबकि पहले चरण 2023-24 मे 2 लाख मकान देने का लक्ष्य था।

PM Awas Yojana Beneficiary List 2026

Abua Awas Yojana का उद्देश्य

झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई Abua Awas Yojana का मुख्य उद्देश्य राज्य के बेघर और कच्चे घरो मे रहने वाले लोगो को पक्का आवास प्रदान करना है। ताकि पक्के घर का सपना देख रहे गरीब लोगो का सपना साकार हो सके। इस योजना के अन्तर्गत राज्य के लगभग 8 लाख परिवारो को 3 चरणो मे सुरक्षित, सुविधायुक्त और पक्के मकान उपलब्ध कराए जाएगें। यह योजना साल 2026 तक सभी वंचित और जरूरतमंद परिवारो को आवास की गारंटी देने के लिए राज्य पोषित योजना है। यह योजना पात्र परिवारो को आवास निर्माण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी इसके अलावा 95 दिन का काम भी मनरेगा के तहत दिया जाएगा।

Overview of Abua Awas Yojana 2026

योजना का नामAbua Awas Yojana
शुरू की गईमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा
कब शुरू की गई15 अगस्त 2023
सम्बन्धित विभागग्रामीण विकास विभाग
राज्यझारखंड
वर्ष2026
लाभार्थीराज्य के जरूरतमंद परिवार
उद्देश्यबेघर परिवारो को पक्का घर प्रदान करना
लाभआवास निर्माण हेतु वित्तीय सहायता
सहायता राशी2 लाख रुपये
श्रेणीसरकारी योजना झारखंड
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन व ऑफलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटaay.jharkhand.gov.in

Eligibility Criteria

  • Abua Awas Yojana के लिए आवेदक झारखंड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • राज्य के बेघर, कच्चे घर वाले परिवारो को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक गरीबी रेखा से निचे जीवन यापन करता हो पात्र होगा।
  • राज्य के इंदिरा आवास योजना, पीएम आवास योजना, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना से वंचित परिवारो को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • राज्य के पीवीटीजी, प्राकृतिक आपदाओ से प्रभावित या मुक्त कराए गए बंधुआ मजदूरो को इस योजना मे प्राथमिकता मिलेगी।

Abua Awas Yojana 2026 के लाभ

  • इस योजना के तहत बेघर परिवारो को निशुल्क पक्के घर दिये जाएगें।
  • प्रत्येक मकान का क्षेत्रफल 31 वर्ग मीटर होगा।
  • Abua Awas Yojana के तहत दिए जाने वाले मकान मे तीन कमरे सहित किचन, बाथरूम बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध होगी।
  • इस योजना के अन्तर्गत पात्र परिवारो को मकान बनाने के लिए 2 लाख रुपये चार किस्ते मे दिए जाएगें।
  • इसके अलावा मनरेगा के तहत 95 दिन का काम भी दिया जाएगा।

Maiya Samman Yojana 17th 18th Installment Out

Require Documents

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मनरेगा जॉब कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नम्बर
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

Abua Awas Yojana Online Apply 2026 कैसे करे?

झारखंड सरकार ने अबुआ आवास योजना की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए इसे डिजिटल बना दिया है। लेकिन Abua Awas Yojana ऑनलाइन आवेदन की सुविधा अभी उपलब्ध नही है। इसलिए आप इस योजना के लिए अपना आवेदन आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कैंप, प्रज्ञा केन्द्र या नज़दीकी सीएससी सेंटर पर जाकर आसानी से अपना आवेदन फॉर्म भरवा सकते है। वहां उपलब्ध अधिकारी अपनी आईडी से आपका ऑनलाइन फॉर्म भर देंगे।

Abua Awas Yojana Offline Apply 2026 कैसे करे?

  • सबसे पहले आपको नज़दीकी ग्राम पंचायत कार्यालय, सीएससी केन्द्र या प्रज्ञा केन्द्र पर जाना है।
  • वहां पर जाकर आपको सम्बन्धित अधिकारी से इस योजना का आवेदन फॉर्म लेना है।
  • आवेदन फॉर्म लेने के बाद आपको इसमे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो की प्रतिलिपी आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न कर देना है।
  • अब आपको यह आवेदन फॉर्म सम्बन्धित अधिकारी को ही जमा कर देना है।
  • सम्बन्धित अधिकारी द्वारा आपके आवेदन पत्र व दस्तावेज़ो की गहनता से जांच करेंगे।
  • जांच मे पात्र पाए गए लाभार्थियो की सूची तैयार की जाएगी।
  • जिन लाभार्थियो का नाम इस सूची मे शामिल होगा उनको एसएमएस के माध्यम से उनके मोबाइल पर सूचित कर दिया जाएगा।
  • इस प्रकार आप Abua Awas Yojana के अन्तर्गत ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।

Sewing Work From Home Yojana

Check Abua Awas Yojana Status 2026

  • सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको मेन्यू मे Track Application Status का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना आधार कार्ड नम्बर या रजिस्ट्रेशन नम्बर दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज कर Search के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति खुलकर जाएगी जिसमे आप देख सकते है कि आपका आवेदन जांच मे है, मंजूर हो चुका है या रद्द हो चुका है।
  • इस प्रकार आप अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन आसानी से देख सकते है।

Check Abua Awas Yojana List 2026

  • सर्वप्रथम आपको अबुआ आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • होम पेज पर आपको मेन्यू मे Report का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको अपने राज्य, जिले का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको प्रखंड, पंचायत और गांव का चयन करना है और योजना का चयन करना है।
  • इतना करते ही आपके सामने आपके पूरे गांव की लिस्ट खुलकर आ जाएगी जिसमे आप अपना नाम देख सकते है।
  • इस प्रकार आप अबुआ आवास योजना की लाभार्थी सूची ऑनलाइन चेक कर सकते है।

Important Link

ServiceLink
Official WebsiteClick Here
Application Form PDFDownload Here

Contact Details

अगर आप Abua Awas Yojana से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते है तो आप अपने नज़दीकी आवेदन आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कैंप, प्रज्ञा केन्द्र या ग्राम पंचायत कार्यालय मे जाकर सम्पर्क कर सकते है।

FAQ,s

क्या अबुआ आवास योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बंद है?

हां, आम लोगो के लिए इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बंद है। यह केवल अधिकारियो के लिए ही चालू हैं। आप इस योजना के अन्तर्गत ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।

Abua Awas Yojana के तीसरे चरण मे लाभुको को कितने आवास प्रदान किए जाएगें?

इस योजना के तीसरे चरण मे राज्य सरकार ने लाभुको को 2 लाख 50 हजार मकान देने का लक्ष्य रखा है।

झारखंड सरकार द्वारा इस योजना के तीनो चरणो मे कितने रुपये खर्च किए जाएगें?

झारंखड सरकार ने इस योजना के तीनो चरणो मे 16 हजार 320 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करने का लक्ष्य रखा है।

Leave a Comment