PM Kisan 22nd Installment Date Announced : Check Payment Status Online 2026

PM Kisan 22nd Installment Date :- केन्द्र सरकार द्वारा देश के किसानो के लिए पीएम किसान योजना की अगली 22वीं किस्त की तिथि का ऐलान कर दिया गया है। इसके अलावा केन्द्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना मे कुछ बड़े बदलाव भी किए हैं जिनका सीधा असर किसानो की आने वाली अगली 22वीं किस्त पर पड़ने वाला है। ऐसे मे जो भी किसान इस योजना का लाभ प्राप्त कर रहे है तो उनके लिए यह राशी बहुत जरूरी हो जाती है।

हालांकि इस बार भी लाखो किसान 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतेजार कर रहे हैं जो 22वीं किस्त के 2000 रुपये की राशी को लेकर चिंता मे है। अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं और अगली किस्त का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपके लिए PM Kisan 22nd Installment Date से पहले इस योजना मे किए गए कुछ बदलवो के बारे मे जानना बहुत जरूरी है। ताकि पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त के पैसे बिना रुके आपके खाते मे आ सके।

बता दे कि केन्द्र सरकार ने इस बार केन्द्र सरकार ने इस योजना मे पारदर्शिता बढ़ाने और धाधंली को रोकने के लिए कुछ बड़े बदलाव किए है। इसके साथ ही सरकार ने पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। तो चलिए जान लेते है कि क्या कुछ नया है इस योजना के नए बदलावो मे जिन्हें पूरा करने पर ही किसानो को 22वीं किस्त प्राप्त होगी।

PM Kisan 22nd Installment Date

Latest Update :- PM Kisan 22nd Installment Date Announced

पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त को चार महीने पूरा होने के बाद सभी किसान इस योजना की 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतेजार कर रहे हैं और जानना चाहते है कि PM Kisan 22nd Installment Date कब आएगी। हालांकि केन्द्र सरकार की और से पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तिथि का ऐलान हो चुका है और इसकी आधिकारिक घोषणा भी हो चुकी है।

बता दे कि इस बार पीएम किसान योजना की 22वी किस्त 13 मार्च 2026 को आएगी। ऐसे मे किसानो को यह पहले ही जान लेना चाहिए कि किन किसानो को 22वीं किस्त की राशी नही मिलेगी। तो चलिए जानते है कि क्या कुछ जरूरी चीज़े है जिनको 22वीं किस्त प्राप्त करने के लिए पूरा करना जरूरी है।

PM Kusum Yojana

e KYCऔर Farmer ID जरूरी

केन्द्र सरकार ने PM Kisan 22nd Installment Date जारी करने से पहले एक बड़ा बदलाव किया है। जिसमे अब किसानो को केवल ई केवाईसी कराना काफी नही होगा। बल्कि सरकार ने स्पष्ठ कर दिया है जिन किसानो के पास किसान Unique Farmer ID नही होगी उन सभी किसानो की अगली यानी 22वीं किस्त रोकी जा सकती है। बता दे कि Farmer ID हर एक किसान के लिए डिजिटल पहचान हैं जिसमे किसानो की कृषि, कृषि भूमि और आमदनी से जुड़ी जानकारी शामिल होती है।

सरकार का कहना है कि किसान आईडी से यह तय होगा कि योजना का लाभ सही किसान तक पहुंच सके। इससे गलत फर्जी रजिस्ट्रेशन व गलत नाम पर रोल लगेगी। जिन किसानो ने अपनी Farmer ID नही बनवाई हैं तो उनकी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त अटक सकती है।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना क्या है

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत फरवरी साल 2019 मे केन्द्र सरकार द्वारा की गई है। इस योजना के अन्तर्गत देश के सभी पात्र किसानो को सालाना 6000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। यह राशी हर साल तीन किस्तो मे हर चार महीन के अन्तराल से सीधे किसानो के बैंक खाते मे भेजी जाती है। जिससे किसानो के खाद, बीज से लेकर खेती से सम्बन्धित छोटे बड़े खर्च इसी पैसे से पूरे होते है।

इस योजना की अब तक 21 किस्ते दी जा चुकी हैं। बता दे कि पिछली 21वी किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की गई थीं जिसके मुताबिक 4 महीने का अंतराल फरवरी मे 2026 को पूरा हो रहा है। जबकि PM Kisan 22nd Installment Date जारी हो चुकी है और यह तिथि 13 मार्च 2026 है।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का अवलोकन

आर्टिकलPM Kisan 22nd Installment Date
योजना का नामपीएम किसान सम्मान निधि योजना
शुरू की गईकेन्द्र सरकार द्वारा
कब शुरू की गई24 फरवरी साल 2019
सम्बन्धित विभागकृषि एंव किसान कल्याण विभाग
राज्यभारतवर्ष
वर्ष2026
लाभार्थीदेश के लघु एंव सीमान्त किसान
लाभ6000 रुपये वार्षिक
अगली किस्त22वीं
किस्त राशी2000 रुपये।
तिथि13 मार्च 2026
श्रेणीकेन्द्रीय सरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइटpmkisan.gov.in

PM Krishi Sinchai Yojana

पीएम किसान योजना मे हुए यह बड़ बदलाव

केन्द्र सरकार द्वारा पीएम किसान योजना मे लागू किए गए कुछ बड़े बदलाव इस प्रकार है।

  • केवाईसी अनिवार्य – हर किसान के लिए ई केवाईसी कराना अनिवार्य हैं जिसे ओटीपी या बायोमेट्रिक के अलावा फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए आसानी से पूरा किया जा सकता है।
  • यूनिक किसान आईडी – सरकार अब हर किसान के लिए एक यूनिक किसान आईडी जारी कर रह है जिससे किसानो को भविष्य मे सभी कृषि योजनाओं का लाभ इसी आईडी से प्राप्त होगा।
  • भू-सत्यापन – किसानो को अपनी जमीन के दस्तावेजो का डिजिटल सत्यापन कराना होगा।
  • आधार सीडिंग – किसानो को अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक कराना होगा और डीबीटी सर्विस इनेबल करानी होगी।
  • अपात्रो की छटनी – अब आयकर दाता या सरकारी नौकरी वाले किसानो को इस योजना से बाहर किया जा रहा है।
  • स्टेट्स चेक करने का नया तरीका – अब किसान केवल अपने आधार नम्बर से ही स्टेटस नही देख पाएगें बल्कि इसके लिए अब उनको रजिस्ट्रेशन नम्बर या मोबाइल नम्बर की आवश्यकता होगी।

पीएम किसान योजना का उद्देश्य

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का मुख्य उद्देश्य देश के छोटे व सीमान्त किसानो को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। ताकि वह अपनी कृषि सम्बन्धि और घरेलु जरूरतो को पूरा कर सके। इस योजना से किसानो की साहूकारो पर निर्भरता कम होगी और उनकी आय स्थिर होगी। इस योजना से देश के सभी पात्र किसानो की आय दोगुनी होगी और किसानो को कृषि से जुड़ी गतिविधियो मे किए गए निवेश के खर्चो को प्रबंधित करने मे मदद मिलेगी। यह योजना देश के सभी छोटे व सीमान्त किसानो को आर्थिक रुप से मजूबूत करेगी और उनको आत्मनिर्भर बनाएगी।

इन किसानो को मिलेगी पीएम किसान 22वीं किस्त

  • जिन किसानो मे अपनी ई-केवाईसी करा ली है तो वह 22वीं किस्त के लिए पात्र होगें।
  • जिन किसानो का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक हैं वह इसके लिए पात्र होगें।
  • वह किसान जिन्होने अपनी कृषि भूमि का पंजीयन करा लिया है।
  • वह किसान जिनके पास दो हेक्टेयर या इससे कम कृषि भूमि है।
  • वह किसान जिनकी मासिक पेंशन 10 हजार रुपये या इससे कम है।

जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नम्बर
  • किसान पंजीकरण पत्र

Farmer ID और Face Authentication का नया तरीका

किसान आईडी और चेहरा सत्यापन के लिए अब नया तरीका उपलब्ध है। क्योकि केन्द्र सरकार ने पीएम किसान मोबाइल ऐप लॉन्च कर दिया हैं। इस ऐप के सहायता किसान अब अपने मोबाइल से भी अपनी किसान आईडी और चेहरा सत्यापित कर सकते है। इस ऐप मे फेस ऑंथेटिकेशन की सुविधा उपलब्ध है। किसान अपने आधार कार्ड से मोबाइल नम्बर लिंक न होने की स्थिति मे अपना चेहरा स्कैन करके भी अपनी ई केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर सकते है। यह सुविधा उन सभी किसानो के लिए अच्छी हैं जो बूढ़े हो चुके हैं और उनके फिंगरप्रिंट नही आ पाते है।

Soil Health Card Scheme

पीएम किसान लाभार्थी स्टेट्स कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा
  • होम पेज पर आपको Farmer Corner के सेक्शन मे Know Your Status का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना रजिस्ट्रेशन नम्बर दर्ज करना हैं और कैप्चा कोड दर्ज कर Sand OTP के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दिए गए बॉक्स मे दर्ज कर देना हैं और Search के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने सम्बन्धित जानकारी खुलकर आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप अपनी पीएम किसान लाभार्थी की स्थिति ऑनलाइन से चेक कर सकते है।

पीएम किसान लाभार्थी स्टेट्स मे उपलब्ध जानकारी

  • केवाईसी
  • पात्रता
  • भूमि सत्यापन
  • यूनिक किसान आईडी
  • आधार सीडिंग आदि।

पीएम किसान लाभार्थी सूची कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा
  • होम पेज पर आपको Farmer Corner के सेक्शन मे Beneficiary List का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आ जाएगा जिसमे आपको अपने राज्य, जिले, तहसली, ब्लॉक व गांव के नाम का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको Get Report के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आफके सामने लाभार्थी सूची खुलकर आ जाएगी जिसमे आप अपना नाम देख सकते है।

पीएम किसान लाभार्थी सूची मे उपलब्ध जानकारी

  • लाभार्थी किसान क्रमांक
  • लाभार्थी किसान का नाम
  • लिंग आदि।

Helpline Number – PM Kisan 22nd Installment Date

अगर आपको PM Kisan 22nd Installment Date पर प्राप्त नही होती हैं तो ऐसी स्थिति मे आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकती है। इसके अलावा आप ई किसान मित्र (एआई चैट बॉट) के माध्यम से भी आप अपनी किसी भी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं और अपनी किस्त की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

हेल्पलाइन नम्बर – 15526 / 1800115526

FAQ,s PM Kisan 22nd Installment Date

क्या जमीन से जुड़े मामले मे भी पीएम किसान 22वी किस्त रुक सकती है?

हां, अगर जमीन का रिकॉर्ड अपडेट नही हैं भूमि सत्यापित नही है या जमीन किसी विवाद मे हैं तो ऐसी स्थिति मे पीएम किसान की 22वीं किस्त रुक सकती है।

कृषि भूमि सत्यापित न होने की स्थिति मे क्या करें?

ऐसी स्थिति मे किसान अपने नज़दीकी कृषि कार्यालय मे जाकर अपनी कृषि भूमि सत्यापन कराए।

Leave a Comment