Atal Canteen Yojana Delhi Online Token Registration 2026, Location, Time Table and Food Menu

Atal Canteen Yojana 2026:- दिल्ली सरकार द्वारा दैनिक भोजन की समस्या से जूझ रहे लोगो को पोष्टिक और किफायती भोजन उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली अटल कैंटीन योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत दिल्ली के अलग अगल स्थानो पर मात्र 5 रुपये मे भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। दिल्ली सरकार ने अटल कैंटीन योजना का शुभारम्भ पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर किया गया।

यह योजना मुख्य रुप से दिल्ली भर के झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाको और छोटी-मोटी बस्तियों मे रहने वाले लोगो के लिए शुरू की गई है जो आर्थिक तंगी के चलते पौष्टिक भोजन से दूर है। इस योजना का लक्ष्य दिल्ली भर मे 100 अटल कैंटीन स्थापित करने का हैं जबकि इस योजना की शुरूआत मे ही 45 कैंटीन शुरू कर दी गई है।

राज्य सरकार ने इस योजना के सुचारू रुप से संचालन के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है और खाद्य गुणवत्ता, और उचित निगरानी की भी व्यवस्था की गई है। तो चलिए विस्तार से जान लेते है कि अटल कैंटीन योजना के लिए कौन पात्र है और थाली का मेन्यू, स्थान और समय क्या होगा।

Atal Canteen Yojana

क्या है अटल कैंटीन योजना ?

दिल्ली की मुख्यमंत्री रोखा गुप्ता ने 25 दिसंबर 2025 को Atal Canteen Yojana की शुरूआत की गई है। इस योजना के अन्तर्गत दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रो मे 100 अटल कैंटीन की स्थापना की जाएगी। जहां लोगो को मात्र 5 रुपये पोष्टिक, स्वच्छ, स्वस्थ भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना का नाम पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया हैं। अटल कैंटीन योजना से दिल्ली मे अब कोई भी भूखा नही सोएगा।

प्रत्येक अटल कैंटीन मे प्रतिदिन दोपहर मे भोजन के दौरान 500 प्लेट और रात के खाने के दौरान 500 प्लेट की व्यवस्था की गई है। एक अटल कैंटीन मे प्रतिदिन 1 हजार लोग एक साथ भोजन कर सकते है। इस योजना के लिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर पहले आओ पहले खाओ का सिद्धान्त लागू होगा। अंटल कैंटीन मे भोजन मात्र 5 रुपये मे है लेकिन स्वच्छता और पोषण का पूरा ध्यान रखा जाएगा। अटल कैंटीन मे गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नही होगा।

Delhi Mahila Samman Scheme

अटल कैंटीन योजना का उद्देश्य

दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई अटल कैंटीन योजना का मुख्य उद्देश्य कम आय वाले क्षेत्रो और घनी आबादी वाले इलाको मे रहने वाले लोगो को किफायती व पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना और शहरी क्षेत्रो मे खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अटल कैंटीन योजना के अन्तर्गत राज्य के झुग्गी-झोपड़ियो मे रहने वाले गरीब व जरूरतमंद लोगो को किफायती भोजन होगा जिससे छात्रो, दिहाड़ी मजदूरो, प्रवासियो और श्रमिक समुदायो को सहायता प्राप्त होगी। इस योजना से जन कल्याण और भूखमरी निवारण मिशन को मजबूती मिलेगी, स्वच्छता व पोषण को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्य तथ्य Atal Canteen Yojana

योजना का नामAtal Canteen Yojana
शुरू की गईमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा
कब शुरू की गई25 दिसंबर 2025
सम्बन्धित विभागशहरी विकास विभाग
राज्यदिल्ली
वर्ष2026
लाभार्थीराज्य के गरीब व कमजोर वर्ग के नागरिक
उद्देश्यपोष्टिक और किफायती भोजन उपलब्ध कराना
लाभमात्र 5 रुपये मे भोजन
श्रेणीसरकारी योजना दिल्ली
बजट राशी100 करोड़ रुपये।
आवेदन प्रक्रियाआवश्यकता नही।
आधिकारिक वेबसाइटudd.delhi.gov.in

पात्रता मापतंड

  • अटल पेंशन योजना के लिए किसी ख़ास पात्रता की आवश्यकता नही है।
  • Atal Canteen Yojana के लिए आवेदक दिल्ली राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग का होना चाहिए।
  • आवेदक झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र या समूह से सम्बन्धित होना चाहिए।
  • दिल्ली का कोई भी जरूरतमंद नागरिक Atal Canteen Yojana का लाभ उठा सकता है।
  • अटल कैंटीन का लाभ प्राप्त करते समय आय प्रमाण पत्र या औपचारिक सत्यापन की आवश्यकता नही है।
  • Atal Canteen Yojana के लिए किसी भी प्रकार के पंजीकरण की आवश्यकता नही है।
  • पहले आओ पहले पाओ के आधार पर लाभ प्राप्त होगा।
  • छात्र, दिहाड़ी मजदूर, प्रवासी और श्रमिक या बेघर व्यक्ति आदि सभी इस योजना का लाभ उठा सकते है।

PM Svanidhi Credit Card

अटल कैंटीन योजना के लाभ

  • Atal Canteen Yojana के अन्तर्गत मात्र 5 रुपये मे भोजन की सुविधा।
  • किसी ख़ास पात्रता की आवश्यकता नही है।
  • दैनिक भोजन की सुविधा उपलब्ध होगी।
  • सुरक्षित, स्वच्छ, पौष्टिक व ताजा भोजन प्राप्त होगा।
  • यह योजना छात्रो और श्रमिको के लिए बहुत ही लाभदायक साबित होगी।
  • इस योजना से राज्य मे कोई भी गरीब भूखा नही सोएगा।
  • यह योजना शहर मे भूखो को कम करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।
  • Atal Canteen Yojana मे पारदर्शी टोकन प्रणाली लागू होगी।
Atal Canteen Yojana

जरूरी दस्तावेज़

  • Atal Canteen Yojana के तहत भोजन प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रकार के दस्तावेज़ की आवश्यकता नही है।
  • आवेदक बिना किसी कागजी कार्यवाही के सीधे कैंटीन जाकर प्राप्त कर सकता है।
  • किसी भी आवेदक के पास इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए एक विशिष्ट पहचान आईडी कार्ड होना जरूरी है ताकि उसकी पहचान सुनिश्चित हो सके।

अटल कैंटीन का समय

Atal Canteen Yojana के अन्तर्गत दोपहर और शाम के भोजन का समय का विवरण इस प्रकार है।

पहरसमय
दोपहर12:00 से 02:00 बजे तक।
शाम06:00 से 08:00 बजे तक।

अटल कैंटीन का मेन्यू

अटल कैंटीन योजना के अन्तर्गत प्रत्येक भोजन का मेन्यु इस प्रकार है।

  • मौसमी सब्जी
  • चावल/बाजरा
  • रोटी
  • दाल
  • कढ़ी
  • सलाद व अचार आदि।

दिल्ली अटल कैंटीन के सभी स्थानो की सूची

दिल्ली अटल कैंटीन योजना के अन्तर्गत पहले 45 अटल कैंटीन के स्थान की सूची इस प्रकार है। हालाकि यह दिल्ली सरकार के शहरी विकास विभाग द्वारा साझा किए गए प्रारंभिक कार्यान्वयन विवरणो पर आधारित है। राज्य सरकार समय समय पर कैंटीन के स्थान को घटा या बढ़ा सकती हैं या स्थानांतरित कर सकती है।

  • बादली अटल कैंटीन
  • आदर्श नगर अटल कैंटीन
  • शालीमार बाग अटल कैंटीन
  • शकूर बस्ति अटल कैंटीन
  • मंगोल पुरी अटल कैंटीन
  • राजौरी गार्डन अटल कैंटीन
  • मदीपुर अटल कैंटीन
  • बावना अटल कैंटीन
  • तिमारपुर
  • पालम अटल कैंटीन
  • बज़ीरपुर अटल कैंटीन
  • नरेला अटल कैंटीन
  • कृष्णा नगर अटल कैंटीन
  • महरौली अटल कैंटीन
  • मोती नगर अटल कैंटीन
  • राजेन्द्र नगर अटल कैंटीन
  • मटियाला अटल कैंटीन
  • नजफगढ़ अटल कैंटीन
  • छतरपुर अटल कैंटीन
  • शाहदरा अटल कैंटीन
  • रोहताश नगर अटल कैंटीन
  • आरके पुरम अटल कैंटीन
  • विकासपुरी अटल कैंटीन
  • संगम विहार अटल कैंटीन
  • मालवीय नगर अटल कैंटीन
  • ग्रेटर कैलाश अटल कैंटीन
  • जांगपुरा अटल कैंटीन

PM Berojgari Bhatta Yojana

अटल कैंटीन योजना आवेदन प्रक्रिया

  • Atal Canteen Yojana के अन्तर्गत किसी भी प्रकार के आवेदन की आवश्यकता नही है।
  • कोई भी पात्र व्यक्ति परिचालन समय के दौरान अपने निकटतम अटल कैंटीन जा सकता है।
  • वहां पर जाने के बाद आंगतुक को काउंटर से 5 रुपये का भुगतान करके क्याआर आधारित टोकन लेना होगा।
  • टोकन मिलते ही वे सर्विस काउंटर से भोजन की थाली ले सकता है।
  • इस प्रकार कोई भी पात्र उम्मीदवा Atal Canteen Yojana के अन्तर्गत मात्र 5 रुपये मे भरपेट स्वादिष्ट भोजन का आंनद ले सकता है।

सम्पर्क विवरण

अगर आप Atal Canteen Yojana से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप दिल्ली शहरी विकास विभाग मे जाकर सम्पर्क कर सकते हैं या निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

हेल्पलाइन नम्बर – 01123392253

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या अटल कैंटीन के अन्तर्गत नाश्ता भी मिलेगा?

अटल कैंटीन के अन्तर्गत नाश्ता भी मिलेगा इसकी पुष्टि नही की जा सकती हैं हांलाकि अपेक्षित है।

Atal Canteen Yojana के अन्तर्गत एक भोजन की थाली मे लगभग कितनी कैलौरी और प्रोटीन की मात्रा होगी?

Atal Canteen Yojana के अन्तर्गत उपलब्ध एक भोजन की थाली मे लगभग 700 से 800 कैलोरी और 20 से 50 ग्राम प्रोटीन की मात्रा शामिल होगी।

अटल कैंटीन के अन्तर्गत कौन-कौन सी अतिरिक्त सुविधाएं शामिल होगी?

इस योजना के अन्तर्गत FSSAI व NABL मानक प्रणाली द्वारा दैनिक खाद्य निरीक्षण, सीसीटीवी निगरानी, स्वच्छ पेयजल और कतार प्रबंधन जैसी कई अतिरिक्त सुविधाएं शामिल होगी।

Leave a Comment