UP Berojgari Bhatta Yojana 2026: हर महीने 1,500 रुपये भत्ता, ऐसे करें आवेदन

UP Berojgari Bhatta Yojana:- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के बेरोज़गार युवाओं के लिए बेरोज़गारी भत्ता योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत राज्य के शिक्षित बेरोज़गार युवाओं को हर महीने 1,000 से 1,500 रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। यह राशी उन युवाओं के खर्चो को पूरा करने मे मदद करेगी जिससे उनकी नौकरी की तलाश आसान होगी। UP Berojgari Bhatta Yojana 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी है।

राज्य के इच्छुक व पात्र उम्मीदवार रोज़गार संगम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जाकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है। उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं की सुविधा के लिए पहले ही यह पोर्टल लॉन्च कर दिया हैं जो राज्य के शिक्षित व बेरोज़गार युवाओं को बेरोज़गारी भत्ता ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने, सरकारी व प्राईवेट नौकरी की तलाश करने और आवेदन करने जैसी सुविधाएं प्रदान करता है।

UP Berojgari Bhatta Yojana

UP Berojgari Bhatta Yojana 2026

उत्तर प्रदेश बेरोज़गारी भत्ता योजना राज्य सरकार द्वारा चलाई गए एक बेरोज़गारी भत्ता योजना है। जो शिक्षित और प्रतिभाशाली युवाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान करती है। यूपी सेवा योजन विभाग द्वारा इस योजना का संचालन किया जाता है। UP Berojgari Bhatta Yojana 2026 के माध्यम से राज्य के पात्र युवाओं को हर महीने 1,000 से 1,500 रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है जिससे उनके लिए नौकरी या रोज़गार की राह आसान होती है।

राज्य के 12वीं या स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुके युवाओं को UP Berojgari Bhatta Yojana का लाभ प्राप्त होता हैं जो अभी भी बेरोज़गार है। उत्तर प्रदेश के 70 से अधिक जिलो के बेरोज़गार युवा इस योजना का लाभ उठा रहे है। हालाकि यह लाभ युवाओं को तब तक मिलता रहेगा जब तक उनको उपयुक्त नौकरी नही मिल जाती है। रोज़गार संगम पोर्टल इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा की सुविधा प्रदान करता है।

क्या है रोज़गार संगम पोर्टल (sewayojan.up.nic.in)

उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा योजन विभाग द्वारा रोज़गार संगम पोर्टल को लॉन्च किया गया है। यह पोर्टल राज्य के शिक्षित व बेरोज़गार युवाओं को बेरोज़गारी भत्ता योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की सुविधा प्रदान करता है। इसके अलावा इस पोर्टल पर कई सरकारी व प्राईवेट नौकरियो के नॉटिफिकेशन भी समय समय पर जारी किए जाते है। इस पोर्टल पर पंजीकृत युवा बेरोज़गारी भत्ता योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं साथ ही अपनी योग्यता के आधार पर सरकारी या प्राईवेट नौकरी खोज सकते हैं और उसमे आवेदन कर सकते है।

UP Berojgari Bhatta Yojana Objective (उद्देश्य)

उत्तर प्रदेश बेरोज़गारी भत्ता योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के शिक्षित बेरोज़गार युवाओं को बेरोज़गारी भत्ते के रुप मे वित्तीय सहायता प्रदान करना है। ताकि उन पर से आर्थिक बोझ कम हो सके और उनके कौशल विकास को बढ़ावा दिया जा सके। यह योजना उन लोगो की मदद करती हैं जो शिक्षित और बेरोज़गार है और रोज़गार की तलाश मे हैं,

लेकिन वित्तीय संकट के कारण सरकारी व प्राईवेट नौकरियों मे आवेदन करने के लिए प्रयाप्त आय नही जुटा पाते है। ऐसे मे UP Berojgari Bhatta Yojana 2026 उनको वित्तीय सहायता प्रदान करेगी जिसका उपयोग वह अपने कौशल को बेहतर बनाने के लिए कर सकते हैं नौकरी या रोज़गार की तलाश के लिए कर सकते हैं और अपनी भविष्य को नई दिशा दे सकते है।

UP Berojgari Bhatta Yojana 2026 Highlight

योजना का नामUP Berojgari Bhatta Yojana 2026
शुरू की गईमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा
सम्बन्धित विभागसेवा योजन विभाग
राज्यउत्तर प्रदेश
वर्ष2026
लाभार्थीराज्य के शिक्षित व बेरोज़गार युवा
उद्देश्यबेरोज़गारी भत्ता प्रदान करना
लाभप्रतिमाह बेरोज़गारी भत्ता
भत्ता राशी1,000 से 1,500 रुपये तक।
श्रेणीसरकारी योजना उत्तर प्रदेश
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन व ऑफलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटsewayojan.up.nic.in

UP Berojgari Bhatta Yojana Eligibility (पात्रता)

  • आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • राज्य के केवल शिक्षित व बेरोज़गार युवा ही इस योजना के लिए पात्र होगें।
  • आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए।
  • आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय 3 लाख रुपये या इससे कम होनी चाहिए।
  • आवेदक के पास पहले से कोई नौकरी या रोज़गार नही होना चाहिए।
  • आवेदक के पास एकल बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक होना चाहिए।
  • आवेदक के बैंक खाते की डीबीटी सर्विस इनेबल होनी चाहिए।
  • राज्य के युवक एंव युवतिया दोनो ही इस योजना के लिए पात्र है।

UP Berojgari Bhatta Yojana Benefite (लाभ)

  • यह योजना युवाओ को नौकरी मिलने तक प्रतिमाह वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।
  • सरकारी व निजी नौकरियो के अवसरो के लिए एकीकृत ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा प्राप्त होगी।
  • युवाओं को ऑनलाइन आवेदन व पंजीकरण की सुविधा मिलेगी।
  • ईमेल के माध्यमे से नौकरियो के नॉटिफिकेशन की सुविधा प्राप्त होगी।
  • युवाओं को श्रेणी, स्थान, विभाग और वेतन के आधार पर नौकरी तलाशने की उन्नत सुविधा प्राप्त होगी।
  • इस योजना से युवाओं के लिए नौकरी की राह आसान होगी।
  • युवाओं के कौशल मे वृद्धि होगी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।
  • इस योजना का लाभ युवाओं को नौकरी या रोज़गार मिलने तक ही प्राप्त होगा।

Read Also :-

जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • नोटरी प्रमाणित शपथ पत्र
  • रोज़गार कार्यालय का पंजीकरण प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज़
  • मोबाइल नम्बर
  • ईमेल आईडी
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

UP Berojgari Bhatta Yojana 2026 Online Registration

  • सबसे पहले आपको रोज़गार संगम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट (sewayojan.up.nic.in) पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
UP Berojgari Bhatta Yojana
  • होम पेज पर आपको New Account के सेक्शन मे Jobseeker के लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा जिसमे आपको पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है जैसे कि नाम, जन्मतिथि, आधार कार्ड नम्बर, मोबाइल नम्बर, ईमेल आईडी, लिंग आदि।
UP Berojgari Bhatta Yojana
  • इसके बाद आपको अपनी एक यूजर आईडी व पासवर्ड क्रिएट कर लेना है।
  • इतना करने के बाद आपको घोषणा पर टिक करके कैप्चा कोड दर्ज करना हैं और Verify Aadhar No. के लिंक पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा जिसे दिए गए बॉक्स मे दर्ज करना हैं और पंजीकरण पूरा कर लेना है।
  • सफल पंजीकरण के बाद आपको अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड की सहायता से रोज़गार संगम पोर्टल पर लॉगिन करना है।
  • लॉगिन करते ही आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मागे गए सभी जरूरी दस्तावेज़, फोटो व हस्ताक्षर को अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करके अपनी प्रोफाइल को पूरा कर लेना है और आवेदन का एक प्रिंट आउट सुरक्षित रख लेना है।
  • अब आपका आवेदन सम्बन्धित अधिकारी के पास अग्रेषित हो जाएगा जो आपके आवेदन की समीक्षा करेंगे सबकुछ सही पाए जाने पर आपको योजना का लाभ प्रदान करेंगे।
  • इस प्रकार आप UP Berojgari Bhatta Yojana 2026 के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन संगम पोर्टल की मदद से कर सकते है।

sewayojan.up.nic.in पोर्टल पर सरकारी नौकरी कैसे खोजें

  • सर्वप्रथम आपको रोज़गार संगम पोर्टल पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको Government Job का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
UP Berojgari Bhatta Yojana 2026
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको समस्त विभाग, जिला, भर्ती का प्रकार, समूह, पद का प्रकार आदि का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको खोजे के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने विभिन्न सरकारी नौकरियो की सूची खुलकर आ जाएगी।
  • इस सूची मे से आप अपनी योग्यता और रूचि से मेल खाने वाली किसी भी प्रकार की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते है।
  • इस प्रकार आप रोज़गार संगम पोर्टल की मदद से सरकारी या प्राईवेट नौकरी आसानी से तलाश सकते हैं और इसमे आवेदन कर सकते है।

सम्पर्क विवरण

अगर आप UP Berojgari Bhatta Yojana 2026 से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

हेल्पलाइन नम्बर – 05222630690

पूछे जाने वाले प्रश्न

UP Berojgari Bhatta Yojana 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

उत्तर प्रदेश राज्य के मूल निवासी युवा जो शिक्षित व बेरोज़गार हैं और उनकी आयु 21 से 35 वर्ष के बीच हैं आवेदन कर सकते है।

इस योजना के तहत कितनी भत्ता राशी दी जाती है?

बेरोज़गारी भत्ता योजना के तहत 1,000 से 1,500 रुपये तक की भत्ता राशी दी जाती है।

बेरोज़गारी भत्ता योजना आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें?

बेरोज़गारी भत्ता योजना आवेदन की स्थिति यूजर आईडी व पासवर्ड की सहायता से पोर्टल पर लॉगिन करके देखी जा सकती है।

Leave a Comment