Mukhyamantri Bal Poshan Yojana: 3 से 6 वर्ष के बच्चो को पौष्टिक भोजन, ऐसे करें आवेदन

उत्तराखंड सरकार द्वारा बच्चो के स्वास्थ्य को ध्यान मे रखते हुए एक योजना को शुरू किया गया है। जिसका नाम मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना है। इस योजना के अन्तर्गत छोटे बच्चो को पोष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे बच्चो का बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित होगा और उनको कुपोषण से लड़ने मे मदद मिलेगी। Uttarakhand Mukhyamantri Bal Poshan Yojana 2026 के अन्तर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रो पर 3 से 6 वर्ष की आयु के प्री स्कूल के बच्चो को सप्ताह मे दो बार अंडे और दो बार केले के चिप्स आदि उपलब्ध कराया जाएगा।

आज के इस लेख मे हम Mukhyamantri Bal Poshan Yojana पर विस्तार से चर्चा करेंगे और जानेंगे कि कैसे आप इस योजना के अन्तर्गत आवेदन कर सकते हैं और लाभ प्राप्त कर सकते है। हालांकि इसके लिए कुछ पात्रता व मापदंड निर्धारित की गई हैं जिनको पूरा करना जरूरी है।

Mukhyamantri Bal Poshan Yojana

Uttarakhand Mukhyamantri Bal Poshan Yojana 2026

उत्तराखंड सरकार द्वारा बच्चो के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना को शुरू किया है। इस योजना का संचालन महिला सशक्तिकरण एंव बाल विकास विभाग द्वारा किया जाएगा। इस योजना के अन्तर्गत राज्य के 3 से 6 वर्ष तक की आयु के बच्चो को पोष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य के प्री स्कूल के ब्च्चो को आंगनबाड़ी केन्द्रो पर यह लाभ प्रदान किया जाएगा। Mukhyamantri Bal Poshan Yojana के अन्तर्गत लाभार्थियो को पोषण युक्त भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इसमे अंडे और केले के चिप्स शामिल है।जो उनके आहार स्वास्थ्य मे सुधार करने मे मदद करेंगे।

राज्य के आंगनबाड़ी केन्द्र मे पंजीकृत बच्चो को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा। इसके अलावा पंजीकृत बच्चो का केन्द्र मे उपस्थित होना भी जरूरी है। इस योजना के सफलतापूर्वक संचालन के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-26 मे 28.47 करोड़ रुपये की धनराशी का प्रावधान किय गया है। इसके लिए आंगनबाड़ी केन्द्रो मे स्वंय सहायता समूह व गठित महिला समिति गठित की गई है।

Mukhyamantri Bal Poshan Yojana Key Highlight

आर्टिकलMukhyamantri Bal Poshan Yojana
योजना का नाममुख्यमंत्री बाल पोषण योजना
शुरू की गईराज्य सरकार द्वारा
कब शुरू की गईसाल 2022
सम्बन्धित विभागमहिला सशक्तिकरण एंव बाल विकास विभाग
राज्यउत्तराखंड
वर्ष2026
लाभार्थीराज्य के बच्चे
उद्देश्यबच्चो का स्वास्थ्य सुनिश्चित करना
लाभबच्चो के लिए पोषण भोजन
श्रेणीसरकारी योजना उत्तराखंड
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन व ऑफलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटwecd.uk.gov.in

Mukhyamantri Bal Poshan Yojana Eligibility (पात्रता)

  • Mukhyamantri Bal Poshan Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेद उत्तराखंड राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • राज्य के केवल बच्चो को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • आवेदक की न्यूनतम आयु 3 वर्ष और अधिकतम आयु 6 वर्ष होनी चाहिए।
  • राज्य के लड़के एंव लड़कियां दोनो को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • आवेदक अपने नज़दीकी आंगनबाड़ी केन्द्र मे पंजीकृत होना अनिवार्य है।
  • बच्चो का आंगनबाड़ी केन्द्र मे उपस्थित होना भी अनिवार्य है।
  • राज्य के प्री स्कूल के बच्चे अपने आंगनबाड़ी केन्द्र पर जाकर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।

Mukhyamantri Bal Poshan Yojana Benefits (लाभ)

  • उत्तराखं सरकार द्वारा बच्चो के पोषण और शारीरिक विकास के लिए मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना को शुरू किया गया है।
  • इस योजना के अन्तर्गत बच्चो को जरूरी पोषण के लिए उनको सप्ताह मे दो दिन अंडा और दो दिन केले के चिप्स दिये जाएगें।
  • इस योजना के तहत बुधवार और शनिवार को अंडा और सोमवार और मंगलवार को केले के चिप्स दिये जाएगें।
  • वह बालक जो अंडे का सेवन नही करते हैं तो उनको केला उपलब्ध कराया जाएगा।
  • किसी कारणवश केला न होने की स्थिति मे स्थानीय मोसमी फल दिए जाएगें।
  • स्वंय सहायता समूह या गठित महिला समिति द्वारा खाने की गुणवत्ता का विशेष निगरानी रखी जाएगी।
  • यह योजना बच्चो के आहार स्वास्थ्य मे सुधार सुनिश्चित करेगी।
  • इससे बच्चो का शारीरिक व मानसकि विकास होगा।

Mukhyamantri Bal Poshan Yojana Documents Require (जरूरी दस्तावेज़)

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • बच्चो का जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

Also Read :- Latest UK Govt Schemes

उत्तराखंड मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना आवेदन प्रक्रिया (Application Process)

  • सबसे पहले आपको अपने नज़दीकी आंगनबाड़ी केन्द्र पर जाना है।
  • वहां पर जाकर आपको अपनी आशा वर्कर से सम्पर्क करना हैं और मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त कर लेना है।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको इसमे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो की प्रति इस फॉर्म के साथ संलग्न कर देनी है।
  • इसके बाद आपको यह आवेदन फॉर्म वापस अपनी आशा वर्कर को ही जमा कर देना है।
  • आंगनबाड़ी मे पंजीकरण हो जाने के बाद आपको मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना का लाभ स्वत ही प्राप्त होने लगेगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से Mukhyamantri Bal Poshan Yojana के अन्तर्गत आवेदन कर सकते हैं और लाभ प्राप्त कर सकते है।

Contact Details –

अगर आप मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप अपने नज़दीकी आंगनबाड़ी केन्द्र पर जाकर सम्पर्क कर सकते है। इसके अलावा आप निचे दिए गए महिला सशक्तिकरण एंव बाल विकास विभाग के हेल्पलाइन नम्बर पर भी सम्पर्क कर सकते है।

  • हेल्पलाइन नम्बर – 01352775814

FAQ,s

मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना का क्या उद्देश्य है?

उत्तराखंड मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना का मुख्य उद्देश्य बच्चो को जरूरी पोषण युक्त भोजन प्रदान करके उनको कुपोषण से बचाना है।

क्या व्यस्क बच्चे भी इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र होगें?

नहीं, केवल 3 से 6 वर्ष तक की आयु के बच्चे इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र होगें।

Leave a Comment