Bihar NMMSS Scholarship 2026-27 Registration Online, Eligibility, Scholarship Amount & Last Date

Bihar NMMSS Scholarship 2026-27:-बिहार सरकार द्वारा राज्य के होनहार विद्यार्थियो के लिए राष्ट्रीय आय एंव योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना 2026-27 को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं को हर साल छात्रवृत्ति दी जाएगी। राज्य के कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियो को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा। अगर आप भी एक बिहार राज्य के विद्यार्थी हैं और Bihar NMMSS Scholarship का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं

तो आप इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। क्योकि 26 जनवरी 2026 से Bihar NMMSS Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन शुरू कर दिए गए है। राज्य के इच्छुक व पात्र विद्यार्थी इस योजना की अन्तिम तिथि से पहले ही आवेदन कर सकते है और लाभ उठा सकते है। आगे इस लेख मे आपको इस स्कॉलरशिप स्कीम से जुड़ी हर एक जानकारी मिलेगी। इसलिए अधिक जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक पढ़े।

Bihar NMMSS Scholarship 2026-27

क्या है Bihar NMMSS Scholarship 2026-27

बिहार शैक्षिक अनुसंधान एंव प्रशिक्षण परिषद द्वारा 26 जनवरी 2026 को Bihar NMMSS Scholarship को शुरू किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत राज्य के कक्षा 9 से 12वीं तक मे पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को सालाना 12,000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है। यह योजना आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग मेधावी विद्यार्थियो के लिए है जो 8वीं कक्षा मे पढ़ रहे है। हालाकि Bihar NMMSS Scholarship का लाभ प्राप्त करने के लिएएक परीक्षा का आयोजन किया जाता है

जिसमे 8वीं कक्षा मे पढ़ रहे छात्र शामिल होते है। यह एक राष्ट्रीय स्तर की छात्रवृत्ति परीक्षा हैं जिसमे चयनित होने पर कक्षा 9 से कक्षा 12 तक हर साल छात्रवृत्ति दी जाती है। हालाकि Bihar NMMSS Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं और आवेदन की अन्तिम तिथि 15 फरवरी 2026 है। इस योजना के अन्तर्गत विद्यार्थियो का चयन MAT-SAT परीक्षा एंव दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

Azim Premji Scholarship Scheme

Overview of Bihar NMMSS Scholarship 2026-27

आर्टिकलNMMSS Scholarship 2026-27
योजना का नामराष्ट्रीय आय एंव योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना
शुरू की गईशैक्षिक अनुसंधान एंव प्रशिक्षण परिषद द्वारा
कब शुरू की गई26 जनवरी 2026
राज्यबिहार
वर्ष2026
लाभार्थीकक्षा 8 के विद्यार्थी
लाभप्रतिवर्ष 12,000 रुपये छात्रवृत्ति
शैक्षणिक सत्र2026-27
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटnmmssbihar.co.in

पात्रता मापतंड

  • आवेदक भारत का नागरिक या बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक वर्तमान मे कक्षा 8वी कक्षा मे सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय मे अध्ययनरत् होना चाहिए।
  • आवेदक के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 7वीं मे न्यूनतम 55% अंक होना आनिवार्य है।
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए न्यूनतम 50% अंक होने चाहिए।
  • आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय 3.50 लाख रुपये या इससे कम होनी चाहिए।
  • निजी स्कूल मे पढ़ रहे विद्यार्थी इस योजना के लिए पात्र नही है।
  • आवेदक के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी मे या आयकर दाता नही होना चाहिए।
  • आवेदक के पास एकल बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक हो।
  • वर्तमान मे 8वीं कक्षा मे पढ़ रहे छात्र-छात्राए ही इस योजना के लिए पात्र होगें।

Bihar NMMSS Scholarship 2026-27 के लाभ

  • Bihar NMMSS Scholarship 2026-27 के तहत छात्र-छात्राओ को सालाना 12000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
  • राज्य के आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रो को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • यह स्कॉलरशिप केवल 9वीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक छात्रो को दिया जाएगा।
  • यह छात्रवृत्ति राशी सीधे पात्र विद्यार्थियो के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
  • यह योजना गरीब विद्यार्थियो को अपनी पढ़ाई जारी रखने मे मदद करेगी।
  • इस योजना से आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पढ़ाई छोड़ने वाले छात्रो की संख्या मे कमी होगी।
  • यह योजना मेधावी विद्यार्थियो को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करेगी जिससे उनका भविष्य उज्जवल होगा।

जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • कक्षा 7वीं के दस्तावेज़
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • हस्ताक्षर
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

महत्वपूर्ण तिथियां

आयोजनतिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू26 जनवरी 2026 से
आवेदन की अन्तिम तिथि15 फरवरी 2026 तक
विद्यालय स्तर पर ऑनलाइन अप्रुवल शुरू26 जनवरी 2026 से
अप्रुवल की अन्तिम तिथि16 फरवरी 20226 तक
प्रवेश पत्र जारी05 मार्च 2026
परीक्षा तिथि का आयोजन08 मार्च 2026 से
प्रोविज़नल आंसर की जारी09 मार्च 2026 से
आंसर की त्रुटि मे सुधार13 मार्च 2026 तक

छात्रवृत्ति की संख्या

  • सम्पूर्ण भारत मे कुल 1,00,000 छात्र/छात्राओं को स्कॉलरशिप दी जाएगी।
  • बिहार राज्य का कुल निर्धारित कोटा 5,433 छात्रवृत्ति है।
  • बिहार राज्य को मिले कोटे के अनुसार प्रत्येक जिले का अलग अलग कोटा तय किया जाता है।
  • यानी इस बार बिहार राज्य मे कुल 5433 विद्यार्थियो को Bihar NMMSS Scholarship 2026-27 का लाभ प्राप्त होगा।

Exam Pattern, Syllabus & Time Table of Bihar NMMSS Scholarship 2026-27

परीक्षा का स्वरूप

विषयप्रश्नो की संख्यापूर्णांकसमय (सामान्य वर्ग)समय (दिव्यांग वर्ग)न्यूनतम अंक (सामान्य)न्यूनतम अंक (आरक्षित वर्ग)
मानसिक योग्यता परीक्षा (MAT)909090 मिनट120 मिनट40%32%
शैक्षणिक योग्यता परीक्षा909090 मिनट120 मिनट40%32%

परीक्षा का समय

विषयसमय
MAT (प्रथम पाली)सुबह 10:30 बजे से 12:00 बजे तक
SAT (द्वीतीय पाली)दोपहर 1:00 बजे से 2:30 बजे तक

मानसिक योग्यता परीक्षा (MAT)

विषयशामिल टॉपिक्स
तर्कशक्तिसादृश्य, वर्गीकरण, श्रृंखला, कोडिंग-डिकोडिंग
विशलेषण क्षमताचित्र आधारित प्रश्न, पैटर्न पहचान
तार्किक सोचदिशा ज्ञान, रक्त संबंध, क्रम व्यवस्था
मानसिक क्षमताअंक श्रृंखला, शब्द श्रृंखला
समस्या समाधानलॉजिकल पज़ल, निर्णय क्षमता

शैक्षणिक योग्यता परीक्षा (SAT)

विषयटॉपिक्स
गणितप्रतिशत, लाभ-हानि, अनुपात, क्षेत्रमिति, साधारण ब्याज
विज्ञानभौतिक, रसायन, जीव विज्ञान
सामाजिक विज्ञानइतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र
सामान्य ज्ञानभारत, संविधान, विज्ञान, पर्यावरण
Note – प्रश्न-पत्र मुख्य रुप से कक्षा 7वीं और 8वीं के पाठ्यक्रम पर आधारित होगा।

How to Apply Bihar NMMSS Scholarship 2026-27

  • सबसे पहले आपको राष्ट्रीय आय एंव योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना की आधिकारिक वेबसाइट (nmmssbihar.co.in) पर जाना है।
  • वेबसाइट का होम पेज आपके सामने खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको Bihar NMMSS Scholarship 2026-27 Online Apply का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको Student Registration / Login के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको नए पेज पर New User – Click Here to Register के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा जिसमे आपको मांगी गई सभी जरूरी जानकारी को ठीक प्रकार से भरना है।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा करके आपको लॉगिन आईडी व पासवर्ड प्राप्त होगा जिसकी सहायता से आपको पोर्टल पर लॉगिन करना है।
  • लॉगिन करते ही आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • आपको अपने आवेदन की एक स्लिप प्राप्त होगी जिसे आपको डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • इस प्रकार आप Bihar NMMSS Scholarship 2026-27 के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Helpline Number –

अगर आप Bihar NMMSS Scholarship 2026-27 से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

हेल्पलाइन नम्बर – 18003454417 / 14417

FAQ,s

Bihar NMMSS Scholarship 2026-27 के लिए मुख्य पात्रता क्या है?

कक्षा 8वीं मे पढ़ने वाले छात्र जिन्होने पिछली कक्षा मे 55% प्रतिशत अंक प्राप्त किए है।

क्या निजी स्कूल मे पढ़ने वाले छात्र भी इसके लिए पात्र होंगे?

नहीं, केवल सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलो मे पढ़ने वाले छात्र ही इसके लिए पात्र होगें।

Leave a Comment