UK Bona Pension Yojana 2026: Complete Guide to Get 1200/Month Check Eligibility & Status

उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य के छोटे कद के व्यक्तियो के लिए एक योजना को शुरू किया गया है। इस योजना नाम UK Bona Pension Yojana है। बौना पेंशन योजना के अन्तर्गत राज्य के बौने लोगो को वित्तीय सहायता के तौर पर 1200 रुपये मासिक पेंशन प्रदान की जाएगी। राज्य के वह व्यक्ति जिनकी हाइट/कद कम हैं तो वह उत्तराखंड समाज कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ssp.uk.gov.in पर जाकर Dwarf Pension Scheme के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। हालांकि इसके लिए आवेदक का कद राज्य सरकार द्वारा निर्धारित सीमा 4 फिट से अधिक नही होना चाहिए। राज्य मे जिन नागरिको की हाइट 4 Fit से कम हैं तो वह Uttarakhand Bona Pension Yojana के लिए पात्र होगें।

UK Bona Pension Yojana

क्या है Uttarakhand Bona Pension Yojana ?

उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य के बौने नागरिको को मासिक पेंशन देने के लिए UK Bona Pension Yojana को शुरू किया गया है।इस योजना का संचालन उत्तराखंड समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जाएगा। इस योजना के अन्तर्गत राज्य के बौने व्यक्तियो को हर महीने 1200 की पेंशन प्रदान की जाएगी। इस योजना के अन्तर्गत पात्र व्यक्तियो को दी जाने वाली पेंशन राशी सीधे लाभार्थियो के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से भेजी जीएगी।

राज्य के 21 वर्ष या इससे अधिक आयु के बौने व्यक्ति बौना पेंशन योजना के लिए आवेदन कर सकते है। यह योजना बौने व्यक्तियो को समाज की मुख्य धारा मे जोड़ने की दिशा मे एक महत्वपूर्ण कदम है जिसका उद्देश्य बौने व्यक्तियो को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।

Dadi Nani Yojana

UK Bona Pension Yojana 2026 Key Highlight

योजना का नामUK Bona Pension Yojana
शुरू की गईसीएम पुष्कर सिंह धामी
कब शुरू की गई22 सितंबर 2023
सम्बन्धित विभागसमाज कल्याण विभाग
राज्यउत्तराखंड
वर्ष2026
लाभार्थीराज्य के बौने नागरिकौ
उद्देश्यसामाजिक व आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना
लाभमासिक 1200 रुपये पेंशन
श्रेणीसरकारी योजना उत्तराखंड
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन व ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटssp.uk.gov.in

Eligibility Criteria Uttarakhand Bona Pension Yojana

  • इस योजना के लिए आवेदक उत्तराखंड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 21 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक की हाईट 4 फिट या इससे कम होनी चाहिए।
  • आवेदक पहले से अन्य किसी सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ न प्राप्त कर रहा हो
  • आवेदक के पास एकल बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक हो।
  • आवेदक का बैंक खाते की डीबीटी सर्विस इनेबल हो।

Varishtha Pension Bima Yojana

Require Documents

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी 4 फिट से कम ऊचाई होने का प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

How to Apply UK Bona Pension Yojana 2026?

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको समाज कल्याण विभाग उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट ssp.uk.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको ऑनलाइन आवेदन हेतु के सेक्शन मे नया ऑनलाइन आवेदन करें का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको अपनी UK Bona Pension Yojana का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको मांगी गई सभी जरूरी जानकारी दर्ज करनी है जैसे कि व्यक्तिगत जानकारी, आश्रित का विवरण, पते का विवरण, वर्तमान स्थिति का विवरण और बैंक खाते का विवरण आदि।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको घोषणा के बॉक्स मे टिक करना है और कैप्चा कोड दर्ज करके सुरक्षित करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इतना करने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके आवेदन पत्र की जांच की जाएगी जांच मे सबकुछ ठीक पाए जाने पर आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा और आपको आवेदन की एक रशीद दे दी जाएगी जिसे आपको अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।
  • इस प्रकार आप उत्तराखंड बौना पेंशन योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको अपने अपने जिले के समाज कल्याण विभाग जाना है।
  • वहा पर जाकर आपको सम्बन्धित अधिकारी से UK Bona Pension Yojana का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद उसमे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो की प्रतिलिपी आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करनी है।
  • इसके बाद यह आवेदन फॉर्म आपको सत्यापित कराना होगा और समाज कल्याण विभाग मे जमा करना होगा।
  • अगर आप ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक हैं तो आपको अपना आवेदन फॉर्म ग्राम प्रधान से सत्यापित कराना होगा।
  • वही अगर आप शहरी क्षेत्र के नागरिक हैं तो आपको अपना आवेदन फॉर्म जिला अधिराकी से सत्यापित कराना होगा।
  • सम्बन्धित अधिकारी द्वारा आपके आवेदन पत्र व दस्तावेज़ो की जांच करेंगे
  • सबकुछ ठीक पाए जाने पर आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा और आपको एक रशीद दे दी जाएगी जिसे आपको अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।
  • इस प्रकार आप बौना पेंशन योजना के अन्तर्गत ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।

Track Application Status

  • सबसे पहले आपको समाज कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • आपके सामने होम पेज खुलेगा
  • होम पेज पर आपको ऑनलाइन आवेदन हेतु के सेक्शन मे आवेदन की स्थिति जानें का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको अपनी आवेदन संख्या, मोबाइल नम्बर या आधार कार्ड नम्बर दर्ज करना है।
  • इतना करने के बाद आपको Search के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति खुलकर आ जाएगी।

Contact Details

अगर आप UK Bona Pension Yojana से जुड़ी अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप अपने नज़दीकी समाज कल्याण विभाग मे जाकर सम्पर्क कर सकते है।

FAQ,s UK Bona Pension Yojana 2026

UK Bona Pension Yojana के लिए आय की क्या सीमा है?

इस योजना के अन्तर्गत आवेदन के लिए आय की कोई सीमा नही है।

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ऊचाई सीमा कितनी है?

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ऊचाई सीमा 4 फिट है।

UK Bona Pension Yojana के अन्तर्गत कितनी पेंशन मिलेगी?

इस योजना के अन्तर्गत लाभार्थियो को 1200 महीना की पेंशन मिलेगी।

Leave a Comment