Free Laptop Yojana 2026: विद्यार्थियो को फ्री लैपटॉप Eligibility, Registration & Full Details

उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य के विद्यार्थियो को बेहतर शिक्षा के लिए आधुनिक तकनीक प्रदान करने के लिए Uttrakhand Free Laptop Yojana को शुरू किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत प्रदेश के आर्थिक रुप से कमजोर व पिछड़े वर्ग के मेधावी छात्रो को मुफ्त लैपटॉप प्रदान किये जाएगें। जिससे योग्य छात्र बेहतर शिक्षा के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग कर सकेंगे। उत्तराखंड सरकार द्वारा जल्द ही UK Free Laptop Yojana 2026 के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन शुरू किये जाएगें। राज्य के पात्र विद्यार्थी मुफ्त लैपटॉप प्राप्त करने के लिए उत्तराखंड फ्री लैपटॉप योजना के अन्तर्गत आवेदन कर सकते है। हालाकि इसके लिए कुछ पात्रता व मानदंड निर्धारित की गई हैं जिनको पूरा करना जरूरी है।

Free Laptop Yojana

Uttrakhand Free Laptop Yojana 2026

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के मेधावी छात्रो को फ्री लैपटॉप देने के लिए Uttrakhand Free Laptop Yojana की शुरूआत की हैं इस योजना का संचालनउच्च शिक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा। इस योजना के तहत राज्य के 10वीं और 12वीं कक्षा मे 80 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रो को फ्री लैपटॉप दिये जाएगें। ताकि विद्यार्थी बिना किसी तकनीकी बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रख सके।

राज्य के आर्थिक रुप से कमजोर और पिछड़े वर्ग के सभी मेधावी छात्रो को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा। उत्तराखंड उच्च शिक्षा विभाग ने पिछले वर्ष ही इसके लिए बजट स्वीकृत कर दिया था। जल्द ही राज्य सरकार द्वारा UK Free Laptop Yojana 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यह योजना मेधावी छात्रो को तकनीकी बाधाओ का सामना किए बिना अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करेगी जिससे वह उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित होगें।

Free Laptop Yojana Objective (उद्देश्य)

उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू की गई Uttrakhand Free Laptop Yojana का मुख्य उद्देश्य मेधावी और आर्थिक रुप से कमजोर छात्रो को डिजिटल शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। ताकि वह अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान केन्द्रित कर सके और अपने सीखने के अनुभव के बेहतर बना सके। यह योजना 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्रो को फ्री लैपटॉप देकर उच्च शिक्षा मे बाधाओ को कम करेगी और उनको आधुनिक शिक्षा से जोड़ने मे मदद करेगी। यह योजना छात्रो को प्रौद्योगिकी का उपयोग करने और सीखने के अनुभव को बेहतर बनाएगी।

Free Laptop Yojana Highlight

योजना का नामFree Laptop Yojana
शुरू की गईसीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा
कब शुरू की गईमई 2026
सम्बन्धित विभागउच्च शिक्षा विभाग
राज्यउत्तराखंड
वर्ष2026
लाभार्थीराज्य के 10वीं, 12वीं के मेधावी छात्र
उद्देश्यतकनीकी शिक्षा तक पहुंच प्रदान करना
लाभफ्री लैपटॉप
श्रेणीसरकारी योजना उत्तराखंड
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटhe.uk.gov.in

पात्रता मापतंड (Eligibility Criteria)

  • Uttrakhand Free Laptop Yojana के लिए आवेदक उत्तराखंड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय निर्धारित आय सीमा से अधिक नही होनी चाहिए।
  • राज्य के आर्थिक रुप से कमजोर व पिछड़े वर्ग के छात्र इसके लिए पात्र होगें।
  • आवेदक गरीबी रेखा से निचे जीवन यापन करता हो पात्र होगा।
  • छात्र ने कक्षा 10वीं और 12वीं मे 80% या इससे अधिक अंक प्राप्त किये हो।
  • वह छात्र जिन्होने सरकारी स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है इस योजना के लिए पात्र होगें।
  • छात्र की समीक्षा के बाद लाभार्थी सूची मे शामिल छात्र ही इसके लिए पात्र होगें।
  • आवेदक ने पहले अन्य किसी सहायता योजना का लाभ न प्राप्त किया हो।

फ्री लैपटॉप योजना के लाभ (Benefits)

  • इस योजना से उच्च शिक्षा के लिए मुफ्त तकनीकी उपकरण प्राप्त होगा।
  • मेधावी छात्रो मे डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा मिलेगा।
  • गरीब व आर्थिक रुप से कमजोर छात्र तकनीकी क्षेत्र मे आत्मनिर्भर बनेंगे।
  • यह योजना राज्य मे उच्च शिक्षा को बढ़ावा देगी जिससे डिजिटल साक्षरता मे वृद्धि होगी और छात्रो के शिक्षा और तकनीकी ज्ञान मे इज़ाफा होगा।
  • गरीब छात्रो को लैपटॉप खरीदने की चिंता से मुक्ति मिलेगी और फ्री लैपटॉप प्राप्त कर वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान केन्द्रित कर पाएगें।

जरूरी दस्तावेज़ (Documents Require)

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • कक्षा दसवी, बारहवी की मार्कशीट
  • वर्तमान शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज़
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

Also Read :-

Free Laptop Yojana Features & Laptop Component

उत्तराखंड सरकार द्वारा Uttrakhand Free Laptop Yojana के अन्तर्गत छात्रो को वितरित किए जाने वाले मुफ्त लैपटॉप की गुणवत्ता का विवरण इस प्रकार है।

Laptop ComponentFeatures
Laptop WindowWindow 10 Installed
Ram2 GB
SoftwareMS Word, Office, Power Point, Excel Installed
Display14 inch

उत्तराखंड मुफ्त लैपटॉप योजना आवेदन प्रक्रिया

उत्तराखंड राज्य के जो कोई भी इच्छुक व पात्र विद्यार्थी इस योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो उन सभी को हम बता देना चाहते हैं कि फिलहाल Uttrakhand Free Laptop Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन उपलब्ध नही है। अगर भविष्य मे सरकार इसको लेकर कोई अपडेट जारी करती हैं तो हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से अवश्य अवगत कराएगें ताकि आप आसानी से फ्री लैपटॉप योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सके। हालाकि इस योजना के अन्तर्गत आपको ऑफलाइन आवेदन करने की भी आवश्यकता नही हैं

क्योकि उत्तराखंड फ्री लैपटॉप योजना के अन्तर्गत ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन विद्यालय या विश्वविद्यालय के माध्यम से किए जाएगें जहां वह अध्ययनरत् है। इसके लिए सम्बन्धित विद्यालय के द्वारा पात्र छात्राओ का चयन कर उनकी सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद यह सूची सम्बन्धित विभाग या उच्च शिक्षा शिक्षा विभाग को भेज दी जाएगी। सूची के आधार पर लैपटॉप विद्यालयो या विश्वविद्यालयो मे भिजवा दिए जाएगें और विद्यालय प्रबंधक द्वारा कैंप कार्यालय या किसी विशेष समारोह का आयोजन करके विद्यार्थियो को यह लैपटॉप वितरित कर दिए जाएगें।

सम्पर्क विवरण

अगर आप Uttrakhand Free Laptop Yojana से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

  • हेल्पलाइन नम्बर – 01352713534

पूछे जाने वाले प्रश्न

Uttrakhand Free Laptop Yojana के लिए कौन पात्र है?

इस योजना के लिए राज्य के गरीब परिवार के होनहार विद्यार्थी पात्र होगें जिन्होने 10वीं और 12वीं कक्षा मे 80% या इससे अधिक अंक प्राप्त किये है।

क्या निजी स्कूल के विद्यार्थी भी इस योजना के लिए पात्र होगें?

नहीं, केवल सरकारी स्कूल के विद्यार्थी ही Uttrakhand Free Laptop Yojana के लिए पात्र नही होगें।

Leave a Comment