UP Praveen Yojana 2026 Online Registration : Eligibility, Benefits, Documents Required and How to Apply

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य मे कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए UP Praveen Yojana को शुरू किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत राज्य के छात्र-छात्राओ मे कौशल विकास विकसित किया जाएगा। राज्य के 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियो को UP Praveen Yojana 2026 का लाभ प्राप्त होगा। यूपी प्रवीण योजना के तहत छात्र-छात्राओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके उनको एक प्रमाण पत्र दिया जाएगा जिससे उनको आसानी से नौकरी या रोज़गार दिया जा सकेगा।

अगर आप भी उत्तर प्रदेश राज्य के 10वीं, 12वीं के छात्र है तो आपको प्रवीण योजना का लाभ अवश्य प्राप्त करना चाहिए क्योकि इस योजना के तहत पढ़ाई के साथ कौशल विकास एंव सर्टिफिकेट के साथ वोकेश्नल ट्रेनिंग के जरिए जॉब रेडी स्किल विकसित की जाएगी। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारो को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। हालाकि इसके लिए कुछ पात्रता व मानदंड निर्धारित की गई हैं जिनको पूरा करना जरूरी है।

UP Praveen Yojana

उत्तर प्रदेश प्रवीण योजना क्या है?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा यूपी प्रवीण योजना को शुरू किया गया है। UP Praveen Yojana के अन्तर्गत कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रो को अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए मूल्यवान कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह योजना कौशल विकास मिशन द्वारा स्कूल के समय के दौरान नि:शुल्क प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम प्रदान करेगी। यूपी प्रवीण योजना के माध्यम से राज्य के छात्रो को रोज़गार के लिए तैयार करके उनको आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।

उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग और कौशल विकास मिशन चयनित सरकारी माध्यमिक विद्यालयो मे इस कार्यक्रम को चलाने के लिए संयुकत रुप से काम करेंगे। प्रवीण योजना के लिए प्रदेश भर से 150 विद्यालयो का चयन किया जाएगा जिसमे प्रत्येक जिले से दो विद्यालय शामिल होगें। इसमे उच्च माध्यमिक छात्रो का विद्यालय और एक उच्च माध्यमिक छात्राओं का विद्यालय शामिल होगा। यह योजना विद्यालय के दौरान व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रदान करती हैं ताकि छात्र-छात्राओं को कौशल से लेस करके रोज़गार के लिए तैयार किया जा सके।

UP Berojgari Bhatta Yojana Registration Online

यूपी प्रवीण योजना का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई UP Praveen Yojana का मुख्य उद्देश्य राज्य के विद्यार्थियो को कौशल विकास मिशन के तहत वोकेशनल ट्रेनिंग प्रदान करना है। ताकि वह पढ़ाई के दौरान प्रमाणित व्यवसायिक कौशल प्राप्त कर सके। UP Praveen Yojana के अन्तर्गत 11 अलग अलग व्यवसायो मे प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इसमे आईटीआई, इलेक्ट्रॉनिक्स, सौंदर्य एंव स्वस्थ, ओडीओपी, खुदरा, ऑटोमोबाइल आदि शामिल है।जिससे छात्रो को रोज़गार के अवसर प्राप्त होगें विशेषकर अगर भविष्य मे पढ़ाई छोड़नी पड़े तो यह प्रमाण पत्र उनको नौकरी या रोज़गार प्राप्त करने मे मददगार होगा। इस योजना से छात्र-छात्राएं अधिक आत्मविश्वास के साथ काम के लिए तैयार हो सकेंगे जिससे उनको रोज़गार प्राप्त होगा और वह सशक्त व आत्मनिर्भर बनेंगे।

मुख्य तथ्य यूपी प्रवीण योजना

योजना का नामUP Praveen Yojana
शुरू की गईसीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा
सम्बन्धित विभागशिक्षा विभाग एंव कौशल विकास मिशन
राज्यउत्तर प्रदेश
वर्ष2026
लाभार्थीराज्य के 10वीं, 12वीं के छात्र
उद्देश्यव्यवसायिक प्रशिक्षण प्रदान करना
लाभकौशल विकास प्रशिक्षण के साथ मुफ्त सर्टिफिकेट
चयनित विद्यालयो की संख्या150
श्रेणीसरकारी योजना उत्तर प्रदेश
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
आफिशियल वेबसाइटupsdm.gov.in
UP Praveen Yojana

पात्रता मापतंड

  • UP Praveen Yojana के लिए आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक सरकारी माध्यमिक विद्यालय के छात्र इसके लिए पात्र होगें।
  • राज्य के केवल 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थी इस योजना के लिए पात्र होगें।

UP Free Scooty Yojana Online Registration

यूपी प्रवीण योजना के लाभ

  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा UP Praveen Yojana को शुरू किया गया है।
  • यूपी शिक्षा विभाग और कौशल विकास मिशन के संयुक्त संचालन किया जाता है।
  • इस योजना के तहत सरकारी माध्यमिक विद्यालयो मे 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रो को 11 विभिन्न ट्रेडो मे कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रशिक्षित विद्यार्थियो को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
  • राज्य के 150 स्कूलो मे 21 हजार छात्रो प्रशिक्षण और प्रमाण पत्र मिल चुका है।
  • यह योजना विद्यार्थियो के कौशल विकास पर ध्यान केन्द्रित करेगी ताकि जरूरत पढ़ने पर छात्र नौकरी या रोज़गार प्राप्त कर सके।
  • इस योजना के तहत छात्रो को व्यवहारिक कौशल के साथ साथ शिक्षा भी मिलेगी जिससे वह सशक्त व आत्मनिर्भर बनेंगे।

जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • 10वी और 12वीं कक्षा की मार्कशीट।
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

यूपी प्रवीण योजना के लिए आवेदन कैसे करे?

उत्तर प्रदेश राज्य के जो की भी पात्र विद्यार्थी इस योजना के अन्तर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो उनको अभी थोड़े दिनो की प्रतिक्षा करनी होगी। क्योकि फिलहाल मुख्यमंत्री ने प्रवीण योजना की घोषणा कर दी है। लेकिन प्रवीण योजना आवेदन प्रक्रिया, पूर्ण कार्यान्वयन अभी शुरू होना बाकि है। जैसे ही सरकार आधिकारिक तौर पर योजना की घोषणा करके ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगी तो हम आपको अपने इस चैनल के माध्यम से अवश्य अवगत कराएंगे ताकि आप सबसे पहले प्रवीण योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सके और लाभ उठा सके। तब तक आप हमारे इस चैनल से जुड़े रहे ऐसी और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी के लिए हमारे इस चैनल को निरंतर विजिट करें।

सम्पर्क विवरण

अगर आप UP Praveen Yojana से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप शिक्षा विभाग या कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत स्थापित केन्द्र पर जाकर सम्पर्क कर सकते है।

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

UP Praveen Yojana के अन्तर्गत विद्यार्थियो को कितने व्यवसायो मे प्रशिक्षण दिया जाएगा?

इस योजना के अन्तर्गत आईटीआई, इलेक्ट्रॉनिक्स, सौंदर्य, स्वास्थ्य, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट, खुदरा, ऑटोमोबाइल आदि सहित 11 विभिन्न व्यवसायो मे प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश राज्य के किन विद्यार्थियो को यूपी प्रवीण योजना का लाभ प्राप्त होगा?

राज्य के 10वी और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियो को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा जो सरकारी माध्यमिक विद्यालयो मे पढ़ रहे है।

इस योजना के अन्तर्गत कितने विद्यालयो का चयन किया गया है?

प्रवीण योजना के अन्तर्गत 150 (प्रति जिले से 2) विद्यालयो का चयन किया गया है।

Leave a Comment