UP Free Tablet Smartphone Yojana Registration 2026: Check Eligibility, Beneficiary List

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक उत्तर प्रदेश फ्री टैबलेट/स्मार्टफोन योजना है जिसे स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना के अन्तर्गत राज्य के युवाओं को मुफ्त स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित किए जाएगें। UP Free Tablet Smartphone Yojana के अन्तर्गत राज्य के 1 करोड़ अभ्यार्थियो को लाभ प्राप्त होगा। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा 3 हजार करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।

ताकि अधिक से अधिक पात्र युवाओं को मुफ्त मे टैबलेट व स्मार्टफोन मिल सके। राज्य के ग्रेजुएशन, टेक्निकल, और डिप्लोमा की पढ़ाई करने वाले छात्र यूपी फ्री टैबलेट व स्मार्टफोन योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अभ्यार्थियो को पहले आवेदन करना होगा। हालाकि इसके लिए कुछ पात्रता व मानदंड निर्धारित किए गए है जिनको पूरा करना जरूरी है।

Free Tablet Smartphone Yojana

UP Free Tablet Smartphone Yojana 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा 19 अगस्त 2021 को विधानसभा मे अपने संबोधन के दौरान UP Free Tablet Smartphone Yojana को शुरू करने की घोषणा की गई थी जिसका संचालन उत्तर प्रदेश डेवलेपमेंट सिस्टम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा किया जाता है। इस योजना के अन्तर्गत राज्य के गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के अभ्यार्थियो को मुफ्त टैबलेट व स्मार्टफोन वितरित किये जाते है।

इस योजना के अन्तर्गत युवाओ को मुफ्त डिजिटल एक्सेस भी प्रदान किया जाएगा। अभ्यार्थी इन टैबलेट व स्मार्टफोन का उपयोग अध्ययन कर उच्च शिक्षा मे अपनी भागीदारी लिए कर सकते है। भविष्य मे छात्र इन टैबलेट व स्मार्टफोन पर ही शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार जैसे हर क्षेत्र की जानकारी अपने घर बैठे ही आसानी से प्राप्त कर सकेंगे और किसी भी सेवा का लाभ प्राप्त कर सकते है। क्योकि आज हर क्षेत्र मे इंटरनेट और संचार अपना बहुमूल्य योगदान दे रहा हैं लेकिन इसके एक्सेस के लिए टैबलेट या स्मार्टफोन होना जरूरी है।

Free Tablet Smartphone Yojana Objective (उद्देश्य)

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई यूपी फ्री स्मार्टफोन योजना का उद्देश्य युवाओं को मुफ्त मे टैबलेट व स्मार्टफोन मुहैया कराना हैं ताकि वह तकनीकी शिक्षा से जुड़ सके और उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित हो सके। राज्य के गरीब परिवार के मेधावी अभ्यार्थियो को UP Free Tablet Smartphone Yojana के अन्तर्गत फ्री टैबलेट व स्मार्ट फोन दिये जाएगें जो आर्थिक तंगी के कारण इनको खरीदने मे मे असमर्थ है।

इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा इस योजना के अन्तर्गत विद्यार्थियो को डिजिटल एक्सेस भी प्रदान किया जाएगा। जिससे वह इंटरनेट और संचार तक आसान पहुंच प्राप्त कर पाएगें। यह योजना छात्रो को बिना किसी बाधा के ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त करने और तकनीकी शिक्षा से जुड़ने मे मदद करेगी।

Free Tablet Smartphone Yojana Key Highlight

योजना का नामFree Tablet Smartphone Yojana
शुरू की गईसीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा
कब शुरू की गईअगस्त 2021
कार्यान्वयन एजेंसीUPDCL
राज्यउत्तर प्रदेश
वर्ष2026
लाभार्थीराज्य के अभ्यार्थी
उद्देश्यतकनीकी शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना
लाभमुफ्त टैबलेट व स्मार्टफोन
श्रेणीसरकारी योजना उत्तर प्रदेश
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटdigishakti.up.gov.in

Eligibility Criteria (पात्रता मापतंड)

  • UP Free Tablet Smartphone Yojana के लिए आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय 2 लाख रुपये या इससे कम होनी चाहिए।
  • आवेदक ग्रेजुएश्न, पोस्ट ग्रेजुएशन, टेक्निकल और डिप्लोमा मे अध्ययनरत होना चाहिए।
  • राज्य के निजी या सरकारी विद्यालय के विद्यार्थी भी इस योजना के लिए पात्र होगें।

Free Tablet Smartphone Yojana Benefits (लाभ)

  • इस योजना के तहत युवाओं को मुफ्त टैबलेट और स्मार्टफोन दिये जाएगें।
  • साथ ही युवाओं को मुफ्त डिजिटल एक्सेस भी उपलब्ध कराया जाएगा।
  • इसके लिए राज्य सरकार द्वारा 3000 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।
  • राज्य के ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, टेक्निकल व डिप्लोमा वाले छात्र इसमे शामिल होगें।
  • राज्य के करीब 1 करोड़ युवाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • इस योजना से प्राप्त टैबलेट और स्मार्टफोन की मदद से छात्र ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
  • भविष्य मे युवाओं के लिए नौकरी या रोज़गार ढूंढना आसान होगा।
  • इस योजना के अन्तर्गत युवा डिजिटल शिक्षा से जुड़कर तकनीकी रुप से सशक्त होगें।

Documents Require (जरूरी दस्तावेज़)

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नम्बर
  • ईमेल आईडी
  • पोसपोर्ट साइज़ फोटो।

Also Read :- Latest UP Govt Schemes

यूपी फ्री टैबलेट/स्मार्टफोन योजना आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)

उत्तर प्रदेश राज्य के वह पात्र युवा जो UP Free Tablet Smartphone Yojana के अन्तर्गत आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहते है तो उन सभी को हम बता देना चाहते है कि यूपी फ्री टैबलेट व स्मार्टफोन योजना से मुफ्त टैबलेट व स्मार्टफोन प्राप्त करने के लिए अभ्यार्थियो को कही भी आवेदन करने की आवश्यकता नही है। क्योकि इस योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन नही लिए जाएगें। इसके लिए पात्र विद्यार्थियो की सूची उसके अध्ययनरत् कॉलेज, संस्था या विश्वविद्यालय द्वारा सम्बन्धित विभाग को भेजी जाएगी।

अभ्यार्थियो का चयन हो जाने के बाद उनको SMS/Email के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा। इसके अलावा कॉलज या विश्वविद्यलय मे भी नोटिस लगाकर सूचित किया जाएगा। इसके बाद चयनित अभ्यार्थियो को उनके कॉलेज या विद्यालय के माध्यम से निशुल्क टैबलेट या स्मार्टफोन वितरित कर दिये जाएगें।

सम्पर्क विवरण

अगर आप UP Free Tablet Smartphone Yojana 2026 से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप निचे दिए गए उत्तर प्रदेश डेवलेपमेंट सिस्टम कॉरपोरेशन लिमिटेड के हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

  • हेल्पलाइन नम्बर – 05222304703

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या छात्रो को टैबलेट/स्मार्टफोन प्राप्त करने के लिए कोई शुल्क देना होगा?

नहीं, छात्रो को टैबलेट/स्मार्टफोन प्राप्त करने के लिए कोई शुल्क नही देना होगा क्योकि यह उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से यह नि:शुल्क है।

इस योजना के अन्तर्गत कितनी कीमत के स्मार्टफोन वितरित किए जाएगें?

इस योजना के अन्तर्गत 10 हजार से 12 हजार रुपये तक की कीमत के स्मार्टफोन वितरित किये जाएगें।

UP Free Tablet Smartphone Yojana 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कब शुरू होगें?

UP Free Tablet Smartphone Yojana 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन दिसंबर 2025 से शुरू हो चुके है।

Leave a Comment