PM Vishwakarma Yojana Registration Online 2026 : Eligibility, Required Documents, Benefits and Registration Link

PM Vishwakarma Yojana:- केन्द्र सरकार द्वारा देश के कारीगरो और शिल्पकारो के पारंपरिक कौशल को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को शुरू किया गया है। PM Vishwakarma Yojana 2026 के अन्तर्गत देश के पारंपरिक शिल्पकारो और कारीगरो को 5 प्रतिशत ब्याज दर के साथ 2 लाख तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा ताकि वह अपने पारंपरिक उद्योग को बढ़ावा दे सके। इसके अलावा पीएम विश्वकर्मा योजना के अन्तर्गत एक मुफ्त कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम मे भाग लेने वाले लोगो को विश्वकर्मा प्रमाण पत्र और एक आईडी भी दी जाएगी।

कौशल प्रशिक्षण मे भाग लेने वाले लाभार्थियो को प्रशिक्षण के दौरान प्रतिदिन 500 रुपये स्टाईपेंड भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद लाभार्थियो को 15,000 रुपये एकमुश्त सहायता टूल किट खरीदने के लिए भी दी जाएगी। अगर आप भी इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको बता दे कि Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके है। हालाकि इसके लिए कुछ पात्रता व मानदंड निर्धारित हैं जिनको पूरा करना जरूरी है।

PM Vishwakarma Yojana

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना क्या है

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा PM Vishwakarma Yojana को शुरू किया गया है। यह योजना एक केन्द्रीय प्रायोजित योजना है जिसका संचालन सूक्ष्म, लघु एंव मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा किया जाता है। यह योजना देश के विश्वकर्मा समाज के कारीगरो और शिल्पकारो को ब्याज मुक्त ऋण, कौशल प्रशिक्षण, जरूरी टूल और डिजिटल लेनदेन को प्रोत्साहित करती हैं। इसके अलावा बाजार समर्थन के माध्यम से समग्र और अंत तक सहायता प्रदान करती है।

PM Vishwakarma Yojana 2026 को 5 साल की अवधि के लिए लागू किया गया था। हालाकि यह योजना साल 2023 मे शुरू हुई हैं और वित्तीय वर्ष 2028 तक लागू रहेगी। इसके लिए केन्द्र सरकार द्वारा 13,000 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है ताकि अधिक से अधिक विश्वकर्मा समाज के कारीगरो और शिल्पकारो को इस योजना के दायरे मे लाया जा सके। सरकार ने साल 2028 तक 30 लाख परिवारो को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा है।

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana

पीएम विश्वकर्मा योजना का उद्देश्य

केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई PM Vishwakarma Yojana का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक कारीगरो और शिल्पकारो को विश्वकर्मा के रुप मे मान्यता प्रदान करना हैं। ताकि उनको विकास के नए अवसर प्राप्त हो सके। इसके लिए उनको PM Vishwakarma Yojana के अन्तर्गत कुशल और प्रशिक्षित बनाकर ब्रांड संवर्धन और बाजार सम्पर्क के लिए एक मंच उपलब्ध कराया जाएगा जिससे उनको विकास के नए अवसरो तक पहुंचने मे मिलेगी। इस योजना का से कारीगरो और शिल्पकारो को विश्वकर्मा के रुप मे मान्यता मिलेगी, उनको कौशल उन्नयन प्राप्त होगा इसके साथ ही बेहतर और आधुनिक उपकरणो के लिए समर्थन प्राप्त होगा।

मुख्य तथ्य PM Vishwakarma Yojana

योजना का नामPM Vishwakarma Yojana
शुरू की गईप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा
कब शुरू की गई15 अगस्त 2023
सम्बन्धित विभागसूक्ष्म, लघु एंव मध्यम उद्यम मंत्रालय
राज्यभारतवर्ष
वर्ष2026
लाभार्थीदेश के पारंपरिक कारीगर व शिल्पकार
उद्देश्यविश्वकर्मा समुदाय के उत्पादो को मान्यता देना और उनको विश्वस्तर की पहुंच प्रदान करना
लाभमुफ्त कौशल प्रशिक्षण एंव वित्तीय प्रोत्साहन
प्रोत्साहन राशी2 लाख तक ऋण 5% ब्याज दर पर प्रतिदिन 500 स्टाईपेंड टूलकिट हेतु 15,000 एकमुश्त
श्रेणीकेन्द्रीय सरकारी योजना
आवेदन की स्थितिजारी
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटpmvishwakarma.gov.in

पात्रता मापतंड

  • PM Vishwakarma Yojana के लिए आवेदक भारतीय मूल का नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक विश्वकर्मा समुदाय यानी पारंपरिक शिल्प गतिविधी मे लिप्त होना चाहिए।
  • देश के हाथ व औजारो से काम करने वाले कारीगर और शिल्पकार इस योजना के लिए पात्र होगें।
  • आवेदक उल्लिखित 18 परिवार आधारित पारंपरिक व्यवसाय मे से किसी एक मे संलग्न होना चाहिए।
  • आवेदक ने पिछले 5 वर्षो मे केन्द्रा या राज्य सरकार की ऋण आधारित योजना का लाभ न प्राप्त किया हो।
  • आवेदक के परिवार मे कोई भी सरकारी नौकरी मे या आयकर दाता नही होना चाहिए।
  • आवेदक किसी बैंक या वित्तीय संस्था का डिफॉल्टर नही होना चाहिए।
  • परिवार के केवल एक सदस्य को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • आवेदक के पास आधार कार्ड से लिंक एक बैंक खाता होना चाहिए।

PM Ujjwala Yojana 3.0 Registration Online

पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभ

  • देश के पारंपरिक कारीगरो और शिल्पकारो को PM Vishwakarma Yojana का लाभ प्राप्त होगा।
  • इसमे बुनकर, सुनार, लौहार, नाई, धौबी सहित 18 पारंपरिक काम शामिल है।
  • देश के विश्वकर्मा समुदाय के लगभग 30 लाख परिवारो को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • यह योजना साल 2018 तक प्रभावी रुप से लागू रहेगी ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवारो को इस योजना का लाभ मिल सके।
  • पात्र उम्मीदवारो के कौशल सत्यापन के बाद उनको 7 से 15 दिन का (बुनियादी व अग्रिम) मुफ्त प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
  • उम्मीदवारो का प्रशिक्षण पूरा हो जाने के बाद विश्वकर्मा प्रमाण पत्र व पहचान आईडी भी दी जाएगी।
  • जिससे उनको और उनकी पारंपरिक कला को विश्व स्तर पर पहचान प्राप्त होगी।
  • इस योजना से कारीगरो और शिल्पकारो को कौशल उन्नयन, प्रोत्साहन और बाजार का समर्थन भी प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना से पारंपरिक कौशल आधारित कौशल को मजबूती मिलेगी।
  • जिससे उनके उत्पादो और सेवाओं की विश्व स्तर तक पहुंच सुनिश्चित होगी साथ ही इसकी गुणवत्ता मे भी सुधार होगा।
  • इस योजना से विश्वकर्मा समुदाय की कला को विश्व स्तर पर पहुंच प्राप्त होगी और उनको एक अलग पहचान मिलेगी।

पीएम विश्वकर्मा योजना ऋण राशी व भुगतान की अवधि

PM Vishwakarma Yojana के तहत उम्मीदवारो को 2 चरणो मे ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इसका विवरण इस प्रकार है।

चरणलोन राशीभुगतान अवधि
पहला चरण1 लाख तक18 महीने तक
दूसरा चरण2 लाख तक30 महीने तक

पीएम विश्वकर्मा योजना ऋण ब्याज दर

PM Vishwakarma Yojana के तहत लिए गए ऋण पर 5% की रियायती ब्याज दर पर प्रदान की जाती है। इसमे केन्द्र सरकार 8% ब्यास सब्सिडी भी प्रदान करती है। इस योजना के तहत बुनियादी प्रशिक्षण पूरा कर चुके लाभार्थी 1 लाख रुपये तक की पहली ऋण किस्त के लिए पात्र हो जाएगें। इसकी दूसरी किस्त उन सभी के लिए उपलब्ध होगी जिन्होने पहली किस्त का उपयोग कर समय पर भुगतान कर दिया हैं और एक मानक ऋण खाता बनाए खा है।

पीएम विश्वकर्मा योजना मे शामिल कारीगर/शिल्पकार

PM Vishwakarma Yojana के अन्तर्गत जिन भी पारंपरिक व्यापारो को कवर किया गया हैं उन सभी का विवरण इस प्रकार है।

  • लोहार
  • बढ़ई
  • सुनार
  • कुम्हार
  • धोबी
  • नाई
  • मोची
  • मूर्तिकार
  • नाव बनाने वाले
  • शस्त्र बनाने वाले
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • राज-मिस्त्री
  • टोकरी, चटाई व झाड़ू बनाने वाले
  • खिलौने बनाने वाले
  • माला बनाने वाले
  • दर्जी
  • मछली पकड़ने वाले।

PM Svanidhi Credit Card Online Apply

जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

पीएम विश्वकर्मा योजना के अन्तर्गत आवेदन कैसे करे?

अगर आप PM Vishwakarma Yojana के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास एक CSC ID होना जरूरी हैं। क्योकि अब आप इसके बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नही कर सकते है। अगर आपके पास यह आईडी नही हैं तो आप अपने नज़दीकी जन सेवा केन्द्र पर जाकर ऑफलाइन तरीके से ही आवेदन कर पाएगें। हां अगर आपके पास सीएससी आईडी हैं तो आप निचे बताई गई ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को फॉलो कर सकते है।

  • सबसे पहले आपको PM Vishwakarma Yojana की आधिकारिक वेबसाइट (pmvishwakarma.gov.in) पर जाना है।
  • वेबसाइट का होम पेज आपके सामने खुलकर आएगा
PM Vishwakarma Yojana
  • होम पेज पर आपको Login के सेक्शन मे CSC Login का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको CSC – View E-Shram Data के लिंक पर क्लिक करना है।
PM Vishwakarma Yojana
  • अब आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना यूजर नेम या ईमेल आईडी दर्ज करनी है।
  • इसके बाद आपको पासवर्ड दर्ज कर कैप्चा कोड दर्ज कर देना है और लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
पीएम विश्वकर्मा योजना
  • लॉगिन करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा जिसमे आपको सबसे पहले अपने आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज कर Sand OTP के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दिए गए बॉक्स मे दर्ज करना है और वेरिफाई कर देना है।
  • इतना करने के बाद आपके सामने योजना का आवेदन फॉर्म खुलेगा जिसमे आपको पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इतना करने पर आपको आवेदन की एक रशीद प्राप्त होगी जिसे आपको प्रिंट कर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • इस प्रकार आप पीएम विश्वकर्मा योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन आसानी से कर सकते है।

पीएम विश्वकर्मा योजना लॉगिन

  • सबसे पहले आपको PM Vishwakarma Yojana पोर्टल पर जाना है।
  • आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा
  • होम पेज पर आपको Login के सेक्शन मे Applicant/Beneficiary Login का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
पीएम विश्वकर्मा योजना
  • अब आपके सामने लॉगिन पेज खुलकर आ जाएगा जिसमे आपको अपना मोबाइल नम्बर दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज कर Login के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आप पीएम विश्वकर्मा योजना के अन्तर्गत लॉगिन हो जाएगें जहां पर आपको अपने प्रशिक्षण से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त हो जाएगी।
  • इस प्रकार आप पीएम विश्वकर्मा योजना के अन्तर्गत आसानी से लॉगिन कर सकते है।

सम्पर्क विवरण

अगर आप Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

हेल्पलाइन नम्बर – 18002677777 / 17923

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

पीएम विश्वकर्मा योजना के अन्तर्गत लाभार्थियो को कितना लोन मिलेगा?

इस योजना के अन्तर्गत लाभार्थियो को 5 प्रतिशत ब्याज दर पर 2 चरणो मे 2 लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा।

PM Vishwakarma Yojana के अन्तर्गत आवेदन करने की अन्तिम तिथि क्या है?

अभी इस योजना के अन्तर्गत आवेदन की अन्तिम तिथि निर्धारित नही हैं। हालाकिं आवेदन प्रक्रिया जारी हैं जो साल 2028 तक प्रभावी रुप से जारी रहेगी।

Leave a Comment