PM Ujjwala Yojana 3.0 Registration Online 2026 : मुफ्त गैस कनेक्शन, ऐसे मिलेगा लाभ

PM Ujjwala Yojana 3.0 :- प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 2026 मे मुफ्त गैस कनेक्शन प्राप्त करने वाले परिवारो के लिए बड़ी खुशख़बरी है। क्योकि भारत सरकार ने एक बार फिर से देश की महिलाओं के लिए पीएम उज्जवला योजना 3.0 की शुरूआत कर दी है। इस योजना के अन्तर्गत महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा और हर रिफिल पर 300 रुपये की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। हालाकि केन्द्र सरकार ने अब 25 लाख नाम जोड़ते हुए इसके लिए आवेदन भी शुरू कर दिए गए है।

इस बार आवेदन की प्रक्रिया अब पूरी तरहा से डिजिटल के साथ साथ सरल बना दी गई है। जिससे कोई भी पात्र आसानी से PM Ujjwala Yojana 3.0 के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। इसके अलावा उपभोक्ता नजदीकी गैस डिस्ट्रिब्यूटर्स पर जाकर या सीएससी सेंटर पर जाकर भी आवेदन कर सकते है।

PM Ujjwala Yojana 3.0

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana 3.0

प्रधानमंत्री नेरेन्द्र मोदी द्वारा पीएम उज्जवला योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया जाता है। इसमे मुफ्त सिलेंडर, चूल्हा, रेगुलेटर और कनेक्शन पाईप शामिल है। इसके अलावा 300 रुपये प्रति रिफिल सब्सिडी जैसी सुविधा उनको आर्थिक और स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करती है। यह योजना भारत की उन प्रमुख योजनाओं मे से एक है जो गरीब परिवार की महिलाओं को बेहतर जीवन देने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

केन्द्र सरकार द्वारा अब PM Ujjwala Yojana 3.0की शुरूआत कर दी गई है इसमे देशभर के 25 लाख अतिरिक्त निशुल्क एलपीजी कनेक्शन स्वीकृत किए गए है। बता दे कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारी श्री धीरेन्द्र कुमार ने छतरपुर के कलेक्ट्रेट परिसर मे एक मीटिंग मे पीएम उज्जवला योजना 3.0 की घोषणा कर दी है।

PM Ujjwala Yojana 3.0 Objective

केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई PM Ujjwala Yojana 3.0 का मुख्य उद्देश्य वंचित परिवारो तक स्वच्छ रसोई ईंधन के लाभो का दायरा बढ़ावा और ग्रामीण व वंचित परिवार की महिलाओं को रसोई गैस जैसे स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना है। इस योजना के अन्तर्गत सब्सिडी युक्त एलपीडी कनेक्शन प्रदान कर पारंपरिक रसोई ईंधन जैसे ज्वलन लकड़ी, कोयला, उपले आदि से जुड़े स्वास्थ्य खतरो को कम किया जाएगा साथ ही गरीब महिलाओं के सशक्तिकरण तथा समग्र जीवन स्तर से सुधार लाने का प्रयास किया जाएगा।

PM Ujjwala Yojana 3.0 Highlight

आर्टिकलPM Ujjwala Yojana 3.0
योजना का नामप्रधानमंत्री उज्जवला योजना
शुरू की गईनरेन्द्र मोदी द्वारा
कब शुरू की गई1 मई 2026
सम्बन्धित विभागपेट्रोलियम एंव प्राकृतिक गैस मंत्रालय
राज्यसम्पूर्ण भारतवर्ष
वर्ष2026
लाभार्थीगरीब व वंचित परिवार की महिलाए
उद्देश्यस्वच्छ रसोई ईंधन उपलब्ध कराना
लाभसब्सिडी युक्त मुफ्त एलपीजी कनेक्शन
सब्सिडीप्रति रिफिल 300 रुपये।
श्रेणीकेन्द्रीय सरकारी योजना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन व ऑफलाइन।
आधिकारिक वेबसाइटpmuy.gov.in

Eligibility Criteria

  • PM Ujjwala Yojana 3.0 के लिए आवेदक भारतीय मूल का नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक एक महिला होनी चाहिए
  • महिला की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक के परिवार का नाम SECC 2011 की सूची मे शामिल होना चाहिए।
  • राज्य की गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर परिवार इस योजना के लिए पात्र होगें।
  • आवेदक महिला गरीबी रेखा से निचे जीवन यापन करती हो।
  • आवेदक के परिवार मे पहले से कोई गैस कनेक्शन (नियमित या उज्जवला) नही होना चाहिए।
  • आवेदक महिला के नाम एकल बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक हो।
  • इसके अलावा बैंक खाते की डीबीटी सर्विस इनेबल होनी चाहिए।

PM Ujjwala Yojana 3.0 Benefite

  • केन्द्र सरकार द्वारा पीएम उज्जवला योजना का तीसरा चरण शुरू हो चुका है।
  • PM Ujjwala Yojana 3.0 के तहत पात्र परिवारो को सब्सिडी युक्त व निशुल्क एलपीजी कनेक्शन प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत 25 लाख नए परिवारो को लाभान्वित करने का लक्ष्य है।
  • इससे पारंपरिक रसोई ईंधन से जुड़े स्वास्थ्य जोखिम कम होगा।
  • यह योजना रसोई ईंधन पर होने वाले घरेलु खर्चो को कम करने मे सहायता करेगी।
  • गरीब महिलाओं को उनके दैनिक घरेलु कार्यो मे सहयोग देकर सशक्त बनाएगी।
  • इस योजना से इनडोर वायु प्रदूषण कम होगा और पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा।
  • यह योजना गरीब महिलाओं के स्वास्थ्य मे सुधार और धुआं मुक्त रसोई सुनिश्चित करेगी।
  • यह कनेक्शन परिवार की मुखिया महिला के नाम से जारी किया जाएगा ताकि उनको सशक्त बनाया जा सके।
  • PM Ujjwala Yojana 3.0 से लाखो ग्रामीण और गरीब महिलाओ को हानिकारक धुएं से मुक्ति मिलेगी जिससे उनको सांस की बिमारी नही होगी।
  • पारंपरिक ईंधन उपयोग के बजाए एलपीजी का उपयोग होने से प्रदूषण कम होगा और पर्यावरण की सुरक्षा होगी।

Require Documents

  • आधार कार्ड
  • बीपीएल राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

Read Also :-

How to PM Ujjwala Yojana 3.0 Registration 2026

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको पीएम उज्जवला योजना की आधिकारिक वेबसाइट (pmuy.gov.in) पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको Apply for New Ujjwala Connection का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
PM Ujjwala Yojana 3.0
  • आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको Click Here to Apply New PMUY Connection पर क्लिक करना है।
PM Ujjwala Yojana 3.0
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको अपनी पसंद के डिस्ट्रिब्यूटर का चयन करना है जैसे कि (HP, Indian, Bharat Gas) आदि।
  • उदारहरण के लिए अगर आप HP डिस्ट्रिब्यूटर का चयन करते हैं तो आपको इसकी वेबसाइट पर रिडायरेक्ट कर दिया जाएगा।
  • जहां पर आपको Ujjwala Beneficiary Connection का चयन करना है और अपने नज़दीकी वितरक का चयन करना है।
  • इतना करने के बाद आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको आवेदन की एक रेफरेंस आईडी प्राप्त होगी जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • एक बार आपका आवेदन अप्रुव हो जाने के बाद आपको मुफ्त उज्जवला गैस कनेक्शन प्रदान कर दिया जाएगा।
  • इस प्रकार आप PM Ujjwala Yojana 3.0 के अन्तर्गत आसानी से आवेदन कर सकते है।

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको अपने नज़दीक किसी भी गैस डिस्ट्रिब्यूटर एजेंसी पर जाना है।
  • वहा पर जाकर आपको सम्बन्धित अधिकारी से PM Ujjwala Yojana 3.0 का आवेदन फॉर्म लेना है।
  • आवेदन फॉम प्राप्त करने के बाद आपको इसमे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मागे गए दस्तावेज़ो की प्रतिलिपी आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न कर देनी है।
  • इसके बाद आपको अपना एक पासपोर्ट साइज़ का फोटो स्टिक करना हैं व हस्ताक्षर करने है।
  • अब आपको यह आवेदन फॉर्म सम्बन्धित के पास ही जमा कर देना है।
  • सम्बन्धित अधिकारी आपके आवेदन पत्र व सभी दस्तावेज़ो की सत्यता की जांच करेंगे जांच मे सबकुछ सही पाए जाने पर आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा और आपको एक रशीद दे दी जाएगी।
  • आपको इस रशीद को अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • आवेदन अप्रुव हो जाने के बाद तो सम्बन्धित अधिकारी आपसे सम्पर्क करेगा और आपको मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान करेगा।
  • इस प्रकार आप पीएम उज्जवला योजना 3.0 के अन्तर्गत ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।

सम्पर्क विवरण

अगर आप PM Ujjwala Yojana 3.0 से योजना से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है या कोई सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

  • टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर – 18002333555
  • उज्जवला हेल्पलाइन नम्बर – 18002666696

पूछे जाने वाले प्रश्न

PM Ujjwala Yojana 3.0के अन्तर्गत वर्ष 2026 मे कितने परिवारो को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है?

इस योजना के अन्तर्गत वर्ष 2026 मे 25 लाख नए परिवारो को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 3.0 के लिए कौन पात्र है?

पीएम उज्जवला योजना 3.0 के लिए गरीब व आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग की महिलाएं पात्र है जिनके पास वैध पहचान पत्र व बीपीएल राशन कार्ड उपलब्ध है।

Leave a Comment