Odisha Swayam Scheme : Eligibility, Benefits, Documents Required, How to Registration 2026

Odisha Swayam Scheme 2026 :- ओडिशा सरकार द्वारा राज्य मे स्वरोज़गार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए ओडिशा स्वंय योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के नागरिको को स्वरोज़गार के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इस योजना को स्वतंत्र युवा उद्यमी योजना भी कहा जाता है। क्योकि Odisha Swayam Scheme प्रदेश के युवाओं को ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करके उनका आर्थिक विकास और सशक्तिकरण मे सहायता करेगी।

Odisha Swayam Scheme से राज्य मे आर्थिक विकास को गति मिलेगी और आत्म-निर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। इस योजना का लाभ प्राप्त कर युवा व्यक्ति सेवा, विनिर्माण और लघु व्यापार जैसे क्षेत्रो मे स्थानीय मांगो को पूरा करते हुए लघु उद्योग स्थापित कर सकते हैं या उसे बढ़ावा दे सकते है। राज्य के इच्छुक व पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करके इस योजना का लाभ उठा सकते है।

Odisha Swayam Scheme

क्या है ओडिशा स्वंय योजना

ओडिशा सरकार द्वारा 12 फरवरी 2024 को स्वतंत्र युवा उद्यमी योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से युवाओ और छोटे व्यापारियो को 1 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा ताकि वह सेवा, विनिर्माण और लघु व्यवसाय से सम्बन्धित छोटे उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित हो सके। Odisha Swayam Scheme के अन्तर्गतपंजीकरण के बाद सभी पात्र उम्मीदवारो को ब्याज मुक्त ऋण मिलता है।

इस ऋण का उपयोग करके वह खुदा का नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं या अपने मौजूदा व्यवसाय को बढ़ावा दे सकते है। Odisha Swayam Scheme युवाओं के विविध कौशल और आकांक्षाओ को ध्यान देने पर केन्द्रित हैं जो सेवा, विनिर्माण लघु उद्योगो के क्षेत्र मे अपना समर्थन प्रदान करती है। स्वंय योजना ओडिशा सरकार की एक क्रांतिकारी पहल है जिसका लक्ष्य उद्यमशीलता को बढ़ावा देना और उद्यमियो को ब्याजमुक्त ऋण प्रदान करके व्यापारियो की वित्तीय बाधाओ को दूर करना है।

PM Svanidhi Credit Card

ओडिशा स्वंय योजना का उद्देश्य

ओडिशा सरकार द्वारा शुरू की गई स्वंय योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के युवाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना हैं ताकि वह लघु उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित हो सके। Odisha Swayam Scheme के तहत पात्रउम्मीदवारो को 95 हजार रुपये और 5 हजार रुपये मार्जिन वित्तीय सहायता की जाती है। इस योजना से राज्य मे रोज़गार की स्थिति मे सुधार होगा और युवाओं को वित्तीय संसाधन तक पहुंच प्राप्त होगी जो पारंपरिक ऋण प्राप्त करने से वंचित है। यह योजना राज्य के छोटे व्यवसायो को समर्थन प्रदान करेगी जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिलेगा और राज्य का समग्र वित्तीय विकास सुनिश्चित होगी।

स्वंय योजना का संक्षिप्त विवरण

आर्टिकलOdisha Swayam Scheme
योजना का नामस्वतंत्र युवा उद्यमी योजना
शुरू की गईराज्य सरकार द्वारा
कब शुरू की गई12 फरवरी 2024
सम्बन्धित विभागआवास एंव शहरी विकास विभाग
राज्यओडिशा
वर्ष2026
लाभार्थीराज्य के नागरिक
उद्देश्यउद्योग उद्यमिता को बढ़ावा देना
लाभस्वरोज़गार हेतु ब्याज मुक्त ऋण
ऋण राशी1 लाख रुपये
श्रेणीसरकारी योजना ओडिशा
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटswayam.gov.in

पात्रता मापतंड

  • Odisha Swayam Scheme के लिए आवेदक ओडिशा राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। (आरक्षित वर्गो को आयु मे 5 वर्ष की छुट होगी।)
  • आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय शहरी क्षेत्र मे 3 लाख रुपये और ग्रामीण क्षेत्र मे 2 लाख रुपये या इससे कम होनी चाहिए।
  • आवेदक का परिवार कृषक आजीविका, एंव आय संवर्धन योजना या बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना के अन्तर्गत कवर होना चाहिए।
  • आवेदक के पास उद्यम पंजीकरण या उद्यम सहायता प्राप्त पंजीकरण होना चाहिए।
  • आवेदक या उनके परिवार के सदस्य किसी भी सरकारी नौकरी मे नही होना चाहिए।
  • आवेदक किसी भी बैंक या वित्तीय संस्था का डिफॉल्टर नही होना चाहिए।
  • आवेदक ने पहले ओडिशा स्वंय योजना का लाभ न प्राप्त किया हो

स्वंय योजना ओडिशा के लाभ

  • Odisha Swayam Scheme युवाओं को स्वरोज़गार के लिए प्रोत्साहित करेगी।
  • जिससे राज्य मे रोज़गार और स्वरोज़गार को बढ़ावा मिलेगा।
  • इस योजना से उद्यमियो और उनके समुदायो दोनो को लाभ प्राप्त होगा।
  • यह योजना राज्य के शहरी एंव ग्रामीण दोनो ही क्षेत्र के नागरिको के लिए है।
  • यह योजना समाज के कमजोर वर्ग के लोगो के लिए महत्वपूर्ण हैं जिससे उनका आर्थिक विकास सुनिश्चित होगा और राज्य की प्रगति मे वह अपना योगदान दे पाएगें।
  • Odisha Swayam Scheme का लाभ करीब 2 लाख से अधिक युवाओं को मिलने की संभावना है।
  • जिससे वह स्वरोज़गार शुरू कर सकेंगे और आर्थिक रुप से स्थिर होगें।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त कर राज्य के छोटे व्यवसाय बढ़ावा देकर विकसित होंगे और युवाओ को अधिक रोज़गार दे पाएंगे।

Odisha Subhadra Yojana

ऋण राशी व ब्याज दर

Odisha Swayam Scheme के तहत पात्र युवाओ को 1 लाख रुपये तक की परियोजना लागत के लिए ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इसमे उम्मीदवारो को परियोजना लागत का 5 प्रतिशत मार्जिन राशी के रुप मे देना होगा। इस प्रकार अगर व्यवसाय की परियोजना लागत 1 लाख रुपये हैं तो उनको 95 हजार रुपये का ब्याज मुक्त ऋण प्राप्त होगा।

समय अवधि

स्वंय योजना के अन्तर्गत आवेदको को दिए गए ऋण की चुकौती अवधि 4 वर्ष है। इसमे सम्बन्धित बैंक या वित्तीय संस्था के नियमो के अनुसार 3 से 6 महीने की अतिरिक्त अवधि शामिल है।

जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज़
  • उद्यम पंजीकरण प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबकु
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

ओडिशा स्वंय योजना 2026 के लिए आवेदन कैसे करे?

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको ओडिशा स्वंय योजना की आधिकारिक वेबसाइट (swayam.gov.in) पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको Register का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको अपने क्षेत्र का चयन करना हैं (जैसे कि शहरी या ग्रामीण)
  • इसके बाद आपको अन्य पूछी गई जानकारी जैसे ईमेल आईडी मोबाइल नम्बर आदि को दर्ज करना है
  • इसके बाद आपको अपना पासवर्ड क्रिएट करके पंजीकरण पूरा कर लेना है।
  • अब आपको वापस वेबसाइट के होम पेज पर जाना है लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर दना है।
  • अब आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा जिसमे आपको अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड की सहायता से लॉगिन कर लेना है।
  • लॉगिन करते ही आपके सामने स्वंय योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही स्वंय योजना के अन्तर्गत आपका आवेदन सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा और आपको आवेदन की एक स्लिप प्राप्त होगी जिसे आपको प्रिंट कर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • इस प्रकार आप Odisha Swayam Scheme  के अन्तर्गत आसानी से आवेदन कर सकते है।

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको अपने नज़दीकी बैंक या वित्तीय संस्था जाना है जहां पर आपका खाता है।
  • वहां पर जाकर आपको सम्बन्धित अधिकारी से स्वंय योजना का आवेदन फॉर्म लेना है।
  • आवेदन फॉर्म लेने के बाद आपको उसमे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए सभी दस्तावेज़ो की प्रतिलिपी आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न कर देनी है।
  • इतना करने के बाद आपको अपनी एक फोटो चस्पा कर देनी हैं और हस्तारक्षर कर देना है।
  • इसके बाद आपको यह आवेदन फॉर्म वापस सम्बन्धित अधिकारी को ही जमा कर देना है।
  • सम्बन्धित अधिकारी आपके आवेदन और सम्बन्धित दस्तावेज़ो की सत्यता की जांच करेंगे।
  • सबकुछ ठीक पाए जाने पर आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा और आपको एक रशीद दे दी जाएगी।
  • जिसे आपको अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।
  • इस प्रकार आप स्वंय योजना के अन्तर्गत ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।

सम्पर्क विवरण

अगर आप ओडिशा स्वंय योजना से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप अपने सम्बन्धित बैंक या वित्तीय संस्था मे जाकर सम्पर्क कर सकते है।

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

ओडिशा स्वंय योजना के लिए आवेदन कैसे करे?

ओडिशा स्वंय योजना के लिए आप ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनो ही तरीको से आवेदन कर सकते है।

Odisha Swayam Scheme का क्या लाभ है?

Odisha Swayam Scheme के अतर्गत पात्र युवाओ को 1 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण और 1 हजार रुपये की आजीविका सहायता प्रदान की जाती है।

ओडिशा स्वंय योजना के लिए कौन पात्र है?

इस योजना के लिए ओडिशा के मूल निवासी नागरिक पात्र होगें जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष है और वह बेरोज़गार है।

Leave a Comment