Odisha Subhadra Yojana 2026:-ओडिशा सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सुभद्रा योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को हर साल 10,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। यह एक राज्य सरकार की महिला वित्त पोषित योजना है जिसके माध्यम सभी पात्र महिलाओं को प्रत्यक्ष वित्तीय दी जाएगी।
ओडिशा राज्य की शहरी एंव ग्रामीण दोनो ही क्षेत्र की महिलाओं को ओडिशा सुभद्रा योजना का लाभ प्राप्त होगा। जिससे उनकी आय मे वृद्धि होगी और उनकी आर्थिक स्थिति मे सुधार होगा। राज्य सरकार द्वारा सुभद्रा योजना के लिए सुभद्रा पोर्टल भी लॉंच किया हैं राज्य की इच्छुक व पात्र महिलाए इस सुभद्रा पोर्टल की वेबसाइट subhadra.odisha.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती है।

क्या है Odisha Subhadra Yojana 2026
ओडिशा सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए सुभद्रा योजना को शुरू किया गया है। राज्य की गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए यह योजना शुरू की गई है। इस योजना का संचालन महिला व बाल विकास विभाग द्वारा किया जाता है। Odisha Subhadra Yojana 2026 के अन्तर्गत पात्र महिलाओं कोएक निश्चित राशी की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। ताकि वह लघु उद्योग शुरू कर सकें।
इस राशी का उपयोग लाभार्थी महिलाएं शिक्षा के लिए या घर के जरूरी खर्चो के मैनेज करने के लिए भी कर सकती है। राज्य सरकार ने महिलाओं की सहूलियत के लिए सुभद्रा पोर्टल भी विकसित किया हैं जो उनको ऑनलाइन आवेदन करने, आवेदन की स्थिति चेक करने लाभार्थी सूची चेक करने की सुविधा देता है। इसके अलावा महिलाएं अपनी पात्रता भी इस पोर्टल पर जाकर देख सकती है।
Odisha Subhadra Yojana 2026 का उद्देश्य
ओडिशा सरकार द्वारा शुरू की गई सुभद्रा योजना का मुख्य उद्देश्य वित्तीय सहायता, डिजिटल साक्षरता मे सुधार और सामाजिक सुरक्षा के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाना है। यह योजना राज्य की सभी पात्र महिलाओं को प्रत्यक्ष लाभ प्रदान करती है और डिजिटल लेनदेन को प्रोत्साहित करती है। Odisha Subhadra Yojana 2026 का प्रमुख लक्ष्य महिलाओ और उनके परिवारो की सामाजिक व आर्थिक स्थिति मे सुधार लाना है।
मुख्य तथ्य Odisha Subhadra Yojana 2026
| योजना का नाम | Odisha Subhadra Yojana 2026 |
| शुरू की गई | पीएम नरेन्द्र मोदी जी द्वारा |
| कब शुरू की गई | सितंबर 2024 |
| सम्बन्धित विभाग | महिला एंव बाल विकास विभाग |
| राज्य | ओडिशा |
| वर्ष | 2026 |
| लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
| उद्देश्य | महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना |
| लाभ | महिलाओ को निश्चित राशी की वित्तीय सहायता |
| सहायता राशी | 10,000 रुपये वार्षिक |
| श्रेणी | सरकारी योजना ओडिशा |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | subhadra.odisha.gov.in |
पात्रता मापतंड
- Odisha Subhadra Yojana 2026 के लिए आवेदक ओडिशा राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- राज्य की केवल महिलाए ही इस योजना के लिए पात्र होगी।
- निम्न आय वर्ग या गरीबी रेखा से निचे जीवन यापन करने वाली महिलाए इस योजना के लिए पात्र होगी।
- आवेदक महिला किसी सरकारी सेवा मे कार्यरत् या आयकर दाता नही होनी चाहिए।
- महिला आवेदक पहले से कोई अन्य वित्तीय लाभ न प्राप्त कर रही हो।
- आवेदक महिला की पारिवारिक वार्षिक आय 2,50,000 रुपये या इससे कम होनी चाहिए।
- महिला के नाम पर एकल बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड से लिंक हो और बैंक खाते की डीबीटी सर्विस इनेबल हो।
सुभद्रा योजना के लाभ व विशेषताएं
- Odisha Subhadra Yojana 2026 महिलाओं को ठोस और दीर्घकालिक लाभ प्रदान करेगी।
- महिलाओं को अपने वित्त प्रबंधन करने या आय-आधारित गतिविधियो के लिए प्रोत्साहित करेगी।
- यह योजना महिलाओं के लिए स्वंय सहायता समूह और छोटे उद्यमो के लिए मार्ग प्रशस्त करता है।
- सुभद्रा योजना की सूची और सम्बन्धित अपडेट सुभद्रा पोर्टल पर नियमित रुप से अपडेट की जाती है।
- यह योजना महिला सशक्तिकरण का एक महत्वपूर्ण साधन है जो सीधे तौर वह उनको वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
- इस योजना से राज्य के विकास कार्यक्रमो मे महिलाओ की भागीदारी सुनिश्चित होगी।
- Subhadra Yojana से महिलाए छोटे या आय आधारित उद्यम शुरू करने के लिए प्रोत्साहित होगी।
- सुभद्रा योजना के तहत धनराशी सीधे लाभार्थियो के बैंक खाते मे भेजी जाती है।
- इस योजना के तहत लाभार्थी सूची आवेदको का सत्यापन करके प्रत्येक वित्तीय वर्ष मे अपडेट की जाती है।
जरूरी दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- बीपीएल राशन कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नम्बर
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज़ फोटो।
How to Online Apply Odisha Subhadra Yojana 2026 ?
- सबसे पहले आपको सुभद्रा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट (subhadra.odisha.gov.in) पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको Online Apply / Registration का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने इस योजना का रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा जिसमे आपको अपना नाम, आधार कार्ड नम्बर और पता आदि जानकारी भरनी है।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को अपलोड कर देना है।
- अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लेना है और अपनी रजिस्ट्रेशन संख्या नोट करके रख लेनी है।
- इस प्रकार आप सुभद्रा योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और लाभ प्राप्त कर सकते है।
Check Online Application Status
- सबसे पहले आपको सुभद्रा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको Application Status का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना आधार कार्ड नम्बर दर्ज करना है।
- अब आपके सामने आपके आवेदन की वर्तमान स्थिति प्रदर्शित हो जाएगी जिसमे आप देख सकते है कि आपका आवेदन लंबित, सत्यापित या स्वीकृत है।
- इस प्रकार आप अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकते है।
Odisha Subhadra Yojana Beneficiary List 2026
- सबसे पहले आपको सुभद्रा पोर्टल subhadra.odisha.gov.in पर जाना है।
- आपके सामने पोर्टल का होम पेज खुलेगा
- होम पेज पर आपको निचे कि ओर Beneficiary List का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत/वार्ड का चयन करना है।
- इसके बाद आपको View के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने सुभद्रा योजना लाभार्थी सूची खुलकर आ जाएगी जिसमे आप अपनी आवेदन आईडी का उपयोग करके अपना नाम देख सकते है।
- आप इस सूची को पीडीएफ फॉर्मेट मे डाउनलोड भी कर सकते है।
Subhadra Portal पर उपलब्ध सुविधाएं
- ऑनलाइन पंजीकरण व आवेदन की सुविधा
- आवेदन की स्थिति जांचने की सुविधा
- लाभार्थी सूची देखने की सुविधा
- ऑनलाइन ऑफिशियल अपडेट
- महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश और सम्पर्क विवरण आदि।
सम्पर्क विवरण
अगर आप Odisha Subhadra Yojana 2026 से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।
हेल्पलाइन नम्बर – 14678
अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न
सुभद्रा योजना क्या है?
यह ओडिशा सरकार की एक प्रमुख पहल है जो महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने, उनकी सामाजिक व आर्थिक स्थिति मे सुधार करने के लिए शुरू की गई है।
सुभद्रा योजना का क्या लाभ है?
इस योजना के अन्तर्गत महिलाओं सुभद्रा कार्ड और सालाना 10,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
इस योजना के तहत प्रत्येक वित्त वर्ष मे सहायता राशी कब दी जाती है?
इस योजना के तहत कुल 10,000 रुपये की राशी दो किस्तो मे दी जाती है। पहली 5000 रुपये की किस्त राखी पूर्णिमा पर और दूसरी 5000 रुपये की किस्त अंतराष्ट्रीय महिला दिवस (08 मार्च) को जारी की जाती है।
Subhadra Card क्या है?
सुभद्रा कार्ड एक प्रकार का एटीएम-सह डेबिट कार्ड है जो सुभद्रा लाभार्थियो की पहचान सुनिश्चित करने और वित्तीय लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए प्रदान किया जाता है।
क्या Odisha Subhadra Yojana 2026 के अन्तर्गत आवेदन प्रक्रिया निशुल्क है?
हां, Odisha Subhadra Yojana 2026 के अन्तर्गत आवेदन प्रक्रिया निशुल्क हैं आवेदक को किसी भी वितरण केन्द्र पर कोई भी शुल्क देने की आवश्यकता नही है।