Mukhyamantri Digital Education Scheme 2026 : Check Application Process, Eligibility and Merit List

दिल्ली सरकार द्वारा राज्य मे तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत राज्य के कक्षा 10वी के मेधावी छात्रो को फ्री लैपटॉप दिये जाएगें। दिल्ली मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना को फ्री लैपटॉप योजना के नाम से भी जाना जाता है। Mukhyamantri Digital Education Scheme के सुचारू रुप से संचालन के लिए 7.5 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।

Delhi Free Laptop Scheme के अन्तर्गत कक्षा 10वीं के सभी टॉपर्स को i7 लैपटॉप प्रदान किये जाएगें। हालांकि इसके लिए कुछ योग्यताएं निर्धारित की गई हैं जिनको पूरा करना जरूरी है। इस एक लैपटॉप की कीमत 60 हजार रुपये होगी। Delhi Muft Laptop Scheme का प्राथमिक उद्देश्य छात्रो को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना और उनको उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Mukhyamantri Digital Education Scheme

Delhi Mukhyamantri Digital Education Scheme 2026

दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता द्वारा 22 जुलाई 2025 को दिल्ली मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। दिल्ली उच्च शिक्षा व तकनीकी विभाग द्वारा इस योजना का संचालन किया जाएगा। फ्री लैपटॉप योजना के अन्तर्गत कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा टॉप करने वाले मेधावी विद्यार्थियो को मुफ्त मे लैपटॉप वितरित किये जाएगें। जिससे उनको तकनीकी शिक्षा तक पहुंच प्राप्त होगी और वह उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित होगें।

Mukhyamantri Digital Education Scheme के तहत वर्ष 2025-26 के लिए कक्षा 10वीं के 1200 पात्र छात्रो को चयनित कर लिया गया है। जिनको मुफ्त लैपटॉप वितरित किये जाने है। Delhi Free Laptop Scheme के अन्तर्गत लैपटॉप कर छात्रो को ऑनलाइन पढ़ाई, ई-लर्निंग, प्रोजेक्ट वर्क, रिसर्च और प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी करने मे मदद मिलेगी। यह योजना अन्य छात्रो को भी दसवी की बोर्ड परीक्षा मे अच्छा प्रदर्शन करने करने के लिए प्रेरित करेगी जिससे उनका भविष्य उज्जवल बनेगा।

Mukhyamantri Digital Education Scheme Highlight

योजना का नामMukhyamantri Digital Education Scheme
शुरू की गईसीएम रेखा गुप्ता द्वारा
कब शुरू की गई22 जुलाई 2025
सम्बन्धित विभागउच्च एंव तकनीकी शिक्षा विभाग
राज्यदिल्ली
वर्ष2026
लाभार्थीकक्षा 10वी के छात्र
उद्देश्यतकनीकी शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना
लाभFree Laptop
बजट राशी7.5 करोड़
लैपटॉपi7
श्रेणीसरकारी योजना दिल्ली
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन।
आधिकारिक वेबसाइटedistrict.delhigovt.nic.in

पात्रता मापतंड (Eligibility Criteria)

  • Mukhyamantri Digital Education Scheme के लिए आवेदक दिल्ली राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक कक्षा दसवी मे अध्ययनरत होना चाहिए।
  • दिल्ली के सरकारी या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूलो मे पढ़ने वाले छात्र इस योजना के लिए पात्र होगें।
  • छात्रो को कक्षा दसवी मे उच्चतम अंक के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • राज्य के कक्षा 10वीं के मेधावी छात्रो को ही निशुल्क लैपटॉप प्रदान किये जाएगें।
  • राज्य के रेगुलर स्कूल मे पढ़ाई करने वाले छात्र इसके लिए पात्र होगें।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्रो को दसवी कक्षा मे टॉप करने के बाद 11वीं कक्षा मे दाखिला लेना अनिवार्य है।

Delhi Muft Laptop Scheme Benefits (लाभ)

  • दिल्ली सरकार ने Mukhyamantri Digital Education Scheme को मंजूरी दे दी है।
  • Delhi Free Laptop Yojana राज्य मे डिजिटल शिक्षा के ढांचे के मजबूत करेगी।
  • जिससे मेधावी छात्रो को तकनीकी क्षेत्र मे आगे बढ़ने मे मदद मिलेगी।
  • फ्री लैपटॉप स्कीम के तहत राज्य के 1200 मेधावी छात्रो को i7 कॉन्फिगरेशन वाले फ्री लैपटॉप दिये जाएगें।
  • इसके प्रत्येक लैपटॉप की कीमत 60,000 रुपये से अधिक होगी।
  • डिजिटल माध्यम से शिक्षा को सशक्त बनाकर छात्रो को प्रतियोगी परीक्षाओ व उच्च शिक्षा के लिए बेहतर तरीके से तैयार किया जा सकेगा।
  • राज्य के 10वीं बोर्ड के आधार पर टॉप 1200 छात्रो की सूची तैयार की जाएगी इसके बाद चयनित छात्रो को मुफ्त मे लैपटॉप वितरित कर दिये जाएगें।
  • इस योजना के अन्तर्गत छात्राओं के लिए अलग से कोई कोटा नही हैं लेकिन मेरिट लिस्ट मे आने वाली सभी छात्राएं फ्री लैपटॉप प्राप्त कर सकेंगी।
  • यह योजना मेधावी विद्यार्थियो को तकनीकी पहुंच प्रदान करेगी जिससे वह उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित होगें और उनका भविष्य उज्जवल होगा।

जरूरी दस्तावेज़ (Documents Require)

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • कक्षा 10वीं का स्कोर कार्ड
  • 11वीं कक्षा मे प्रवेश का प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

Also Read :-

Delhi Free Laptop Scheme Apply

दिल्ली राज्य के जो कोई भी इच्छुक व पात्र विद्यार्थी Mukhyamantri Digital Education Scheme के अन्तर्गत आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो उन सभी को हम बता देना चाहते है कि इसके लिए अलग से आवेदन करने की कोई भी आवश्यकता नही है। क्योकि दिल्ली सरकार 10वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजो के आधार पर खुद मेरिट लिस्ट तैयार करेगी और सम्बन्धित विद्यालयो को भेज दी जाएगी। इसके बाद चयनित विद्यार्थियो का विवरण उनके सम्बन्धित स्कूलो के माध्यम से सत्यापित किया जाएगा। सम्बन्धित स्कूल के मैनेजमेंट के द्वारा एक आधिकारिक कार्यक्रम के अन्तर्गत चयनित छात्रो को फ्री लैपटॉप वितरित कर दिये जाएगें।

सम्पर्क विवरण

अगर आप Mukhyamantri Digital Education Scheme से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल दिल्ली या अपने स्कूल प्रशासन से जाकर सम्पर्क कर सकते है।

Note – : छात्रो को सलाह दी जाती है कि वह किसी भी अनधिकृत वेबसाइट पर भरोसा न करे और न ही अपनी व्यक्तिगत जानकारी शेयर करें। केवल edistrict.delhigovt.nic.in जैसी आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

Mukhyamantri Digital Education Scheme के लिए पात्र छात्रो का चयन किस आधार पर होगा?

Mukhyamantri Digital Education Scheme के लिए पात्र छात्रो का चयन मेरिट सूची के आधार पर होगा।

इस योजना के लिए कितना बजट निर्धारित किया गया है?

दिल्ली सरकार द्वारा इस योजना के लिए 7.5 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।

क्या दिल्ली के बाहर के स्कूल मे पढ़ने वाले छात्रो को भी फ्री लैपटॉप मिलेगा?

नहीं, दिल्ली के स्कूल मे पढ़ने वाले छात्रो को ही फ्री लैपटॉप मिलेगा जिन्होने सीबीएसई बोर्ड से 10वीं पास किया हो।

Leave a Comment