Maiya Samman Yojana 17th 18th Installment Out : Check Eligibility, Installment Status Online

Maiya Samman Yojana 17th 18th Installment Out :- झारखंड सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए मंईयां सम्मान योजना चला रखी है। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को अब तक 16 किस्ते दी जा चुकी हैं और अब मंईयां सम्मान योजना की 17वीं-18वीं किस्त राज्य सरकार ने जारी करना शुरू कर दिया है। बता दे कि 16वीं किस्त के बाद सभी पात्र महिलाएं अगली किस्त का बेसब्री से इंतेजार कर रही थी जो अब पूरा हो चुका है।

हालांकि राज्य सरकार 17वीं किस्त के साथ 18वीं किस्त भी जारी कर रही है। यह मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए किसी खुशख़बरी से कम नही है। फिलहाल पहले चरण मे राज्य सरकार केवल 12 जिलो की Maiya Samman Yojana 17th 18th Installment Out करने जा रही है। बाकि के सभी जिलो की महिलाओं को भी अगले कुछ दिनो मे ही यह राशी दे दी जाएगी।

Maiya Samman Yojana 17th 18th Installment Out

Maiya Samman Yojana 17th 18th Installment Out

मंईयां सम्मान योजना को लेकर राज्य सरकार ने महिलाओं को बड़ी खुशख़बरी दी है। राज्य सरकार ने Maiya Samman Yojana 17th 18th Installment Out करने का निर्णय लिया है। हालाकि इन किस्तो का वितरण शुरू भी कर दिया है। इसमे महिलाओं को दो किस्त की राशी एक साथ दी जा रहे है। यह भुगतान 23 जनवरी 2026 से शुरू हो चुका है और 31 जनवरी 2026 तक चरणबद्ध तरीके से चलेगा।

हाल ही मे इस योजना की 16वीं किस्त का वितरण 9 दिसंबर 2025 से शुरू हुआ था जो 25 दिसंबर तक चला था इस बीच सभी महिलाओं के बैंक खाते मे 16वीं किस्त के 2500 रुपये पहुंच दिए गए थे। इसके बाद सरकार ने महिलाओं को एक और बड़ी राहत देते हुए दिसंबर और जनवरी महीने की 17वीं-18वीं किस्त एक साथ जारी करने निर्णय लिया है। इस बार महिलाओ को 5000 रुपये की राशी दी जा रही है।

PM Awas Yojana Beneficiary List 2026

इन महिलाओं को पहले मिलेंगे 17वीं-18वी के 5000 रु.

राज्य सरकार का कहना है कि जिन भी महिलाओं का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक है और डीबीटी सत्यापन पूरा है तो उन सभी को बिना किसी बाधा के सबसे पहले यह राशी प्राप्त होगी। इस बार विभाग ने पहले ही तकनीकी जांच पूरी कर ली है। इसके अलावा सभी लाभार्थी महिलाओ को भी आगाह कर दिया है कि महिलाए अपना बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक कराना सुनिश्चित करे और डीबीटी सत्यापन कराएं ताकि भुगतान मे देरी न हो। जिन महिलाओं को पिछली किस्त मे समस्या आई थी उनको भी इस बार एक साथ सभी किस्त मिलने की पूरी संभावना है।

Maiya Samman Yojana क्या है

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंईयां सम्मान योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओ को हर महीने 2500 रुपये की सहायता राशी सीधे उनके बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है। आज के समय मे यह योजना राज्य की लाखो महिलाओं के लिए आर्थिक सहारा बन चुकी है। इस योजना से महिलाओं को न केवल आर्थिक मजबूती मिल रही है बल्कि वह अपने परिवार के निर्णयो मे भी पूरे आत्मविश्वास के साथ भागीदारी ले रही है।

मंईयां सम्मान योजना का उद्देश्य

झारखंड सरकार द्वार शुरू की गई मंईयां सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाना और उनके रोज़मर्रा के घरेलु खर्चो मे सहायता प्रदान करना है। ताकि वह बिना किसी आर्थिक समस्या के अपने खर्चो को पूरा कर सके व अपनी आजीविका चला सके। राज्य की गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग की निराश्रित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता व बेसहारा महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलता हैं। गरीबी रेखा से निचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को Maiya Samman Yojana मे प्राथमिकता मिलती दी जाती हैं ताकि वह अपनी वर्तमान स्थिति से बाहर आ सके और वित्तीर रुप से सशक्त व आत्मनिर्भर होकर अपना जीवन यापन कर पाएं।

किन 12 जिलो की महिलाओं को पहले मिलेगा लाभ ?

झारखंड सरकार ने इस बार भुगतान को चरणबद्ध तरीके से करने का निर्णय लिया हैं। पहले चरण मे 12 जिलो की महिलाओ को 17वीं-18वीं किस्त का लाभ दिया जा रहा है। जिन 12 जिलो की महिलाओं के आवेदन पहले ही पूरी तरहा सत्यापित हो चुके हैं और उनके बैंक खाते की जानकारी सही पाई गई हैं उन जिलो की सूची इस प्रकार है।

  • रांची
  • धनबाद
  • देवघर
  • बोकारो
  • गुमला
  • लोहरदगा
  • जमशेदपुर
  • जामताड़ा
  • सिमडेगा
  • चतरा
  • पाकुड़
  • गढ़वा आदि।

इस 12 जिलो को प्राथमिकता दी गई है। सरकार का कहना है कि जैसे-जैसे बाकि जिलो का डेटा पूरी तरहा से क्लियर होगा, वहा कि महिलाओ के खाते मे भी राशी भेज दी जाएगी। इसलिए जिन भी जिलो कि महिलाओं को अभी पैसा नही मिला है तो उन सभी को धैर्य रखना हैं और चिंता करने की आवश्यकता नही है।

Sewing Work From Home Yojana

मुख्य तथ्य Maiya Samman Yojana 17th 18th Installment Out

आर्टिकलMaiya Samman Yojana 17th 18th Installment Out
योजना का नाममंईयां सम्मान योजना
शुरू की गईमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा
सम्बन्धित विभागमहिला एंव बाल विकास व समाजिक सुरक्षा विभाग
राज्यझारखंड
वर्ष2026
लाभार्थीराज्य की महिलाए
उद्देश्यमहिलाओं को आर्थिक रुप से मजबूत बनाना
लाभहर महीने वित्तीय प्रोत्साहन
प्रोत्साहन राशी2500 रुपये
जारी किस्त16
वर्तमान किस्त17वीं-18वीं
जारी राशी5000 रुपये।
भुगतान की तिथि23 से 31 जनवरी 2026
भुगतान की स्थिति देखने की प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटmmmsy.jharkhand.gov.in

पात्रता मापतंड

  • आवेदक महिला झारखंड की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
  • महिला की पारिवारिक वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये या इससे कम होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी मे नही होना चाहिए।
  • महिला के परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नही होना चाहिए।
  • महिला या उसके परिवार के किसी सदस्य के नाम पर चार पहिया वाहन नही होना चाहिए। (ट्रैक्टर को छोड़कर)
  • आवेदक महिला का बैंक खाता आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक होना चाहिए।
  • महिला के बैंक खाते की डीबीटी सर्विस सक्रिय होनी चाहिए।
  • महिला का आवेदन की भौतिक सत्यापन प्रक्रया पूरी होनी चाहिए।

जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (दिव्यांग होने की स्थिति मे)
  • पति का मृत्यु प्रमाण पत्र (विधवा होने की स्थिति मे)
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

Maiya Samman Yojana 17th 18th Installment Status कैसे चेक करे?

  • सबसे पहले आपको मईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट (mmmsy.jharkhand.gov.in) पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
Maiya Samman Yojana 17th 18th Installment Out
  • होम पेज पर आपको लॉगिन का विकल्प मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना आवेदन संख्या या आधार कार्ड नम्बर दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • पोर्टल पर लॉगिन करते ही आपके सामने डैशबोर्ड खुल जाएगा जिसमे आपको आवेदन एंव भुगतान की स्थिति का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना मोबाइल नम्बर दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज कर ओटीपी भेजें के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको नियत बॉक्स मे दर्ज करके सत्यापित करना है।
  • ओटीपी सत्यापन के बाद आपके सामने आपकी किस्त से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी खुलकर आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप मंईयां सम्मान योजना की 17वीं-18वीं किस्त भुगतान की स्थिति ऑनलाइन आसानी से देख सकते है।

सम्पर्क विवरण

अगर आपको भी अभी तक Maiya Samman Yojana 17th 18th Installment out से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं या फिर आपको अभी इस योजना की 17वीं-18वीं किस्त नही प्राप्त हुई है तो दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर – 18008900215

पूछे जाने वाले प्रश्न

मंईयां सम्मान योजना की 16वीं किस्त कब जारी की गई है?

मंईयां सम्मान योजना की 16वीं किस्त 9 दिसंबर 2025 को ही जारी कर दी गई है।

Maiya Samman Yojana की 17वी-18वीं किस्त कब तक जारी कर दी जाएगी?

Maiya Samman Yojana की 17वीं-18वीं किस्त 31 जनवरी 2026 तक सभी को जारी कर दी जाएगी।

Leave a Comment