Mahila Rojgar Yojana Payment Status Check Online 2026 : 1st 10,000 Installment Released

Mahila Rojgar Yojana Payment Status Check Online 2026:- बिहार सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को उद्यमी बनाने के लिए महिला रोज़गार योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत प्रदेश की महिलाओं को स्वरोज़गार शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। ताकि वह खुद का उद्योग शुरू कर सकें। राज्य की वह महिलाएं जिन्होने Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana के अन्तर्गत आवेदन कर दिया हैं तो वह अब अपने घर बैठे आसानी से Mahila Rojgar Yojana Payment Status ऑनलाइन चेक कर सकती है

क्योकिं राज्य के मुख्यमंत्री श्री नीतिश कुमार द्वारा 25 लाख महिलाओं के खाते मे 10,000 रुपये की राशी भेज दी गई है। आपको बता दे कि इसके लिए कुल 2,500 करोड़ रुपये की राशी निर्धारित है। अब तक 1.81 करोड़ से अधिक महिलाओं के खाते मे डीबीटी के माध्यम ट्रांसफर कर दी गई है।

Mahila Rojgar Yojana Payment

Bihar Mahila Rojgar Yojana 2026

बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतिश कुमार द्वारा बिहार महिला रोज़गार योजना को शुरू किया गया है। इस योजना का संचालन ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किया जाता है। महिला रोज़गार योजना के अन्तर्गत राज्य के हर परिवार की एक महिला को अपनी पंसद का रोज़गार शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के अन्तर्गत महिलाओं को रोज़गार शुरू करने के लिए 10,000 रुपये की राशी प्रथम किस्त के रुप मे दी जाती है।

इसके बाद महिला के द्वारा रोज़गार रोज़गार शुरू करने के बाद आकलन कर 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता आवश्यकता के अनुसार दी जाएगी। जिससे महिला सशक्तिकरण होगा और राज्य की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। हालांकि राज्य सरकार द्वारा इस योजना की पहली किस्त के 10,000 रुपये 16 फरवरी 2026 को महिलाओं के बैंक खाते मे ट्रांसफर कर दिए गए हैं जिसका Mahila Rojgar Yojana Payment Status ऑनलाइन चेक किया जा सकता है।

Bihar Mahila Rojgar Yojana Objective (उद्देश्य)

बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई महिला रोज़गार योजना का मुख्य उद्देश्य महिला रोज़गार को देना और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। ताकि महिलाएं राज्य के आर्थिक विकास मे अपना महत्पूर्ण योगदान दे सकें। Mahila Rojgar Yojana का मुख्य लक्ष्य राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला को अपनी पसंद का रोज़गार शुरू करने के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करना है। इस योजना का संचालन ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किया जाएगा हालाकि राज्य के शहरी क्षेत्रो मे योजना के कार्यान्वयन के लिए नगर विकास एंव आवास विकास विभाग बिहार सरकार का सहयोग लिया जाएगा।

Mahila Rojgar Yojana Payment Key Highlight

आर्टिकलMahila Rojgar Yojana Payment Status
योजना का नाममुख्यमंत्री महिला रोज़गार योजना
शुरू की गईमुख्यमंत्री नितिश कुमार द्वारा
कब शुरू की गई29 अगस्त 2025
सम्बन्धित विभागग्रामीण विकास विभाग
राज्यबिहार
वर्ष2025
लाभार्थीराज्य की महिलाएं
उद्देश्यमहिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना
लाभरोज़गार हेतु वित्तीय सहायता
सहायता राशी10,000 रुपये (प्रथम किस्त)
प्रथम किस्त जारी16 फरवरी 2026
कुल लाभार्थी1.81 करोड़ +
भुगतान की स्थिति जाचंने की प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटmmry.brlps.in

Eligibility (पात्रता)

  • Mahila Rojgar Yojana Payment Status के लिए आवेदक बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक एक महिला होनी चाहिए।
  • महिला की आयु 18 से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
  • एक परिवार की केवल एक महिला को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • महिला या उसका पति किसी सरकारी नौकरी मे या आयकर दाता नही होना चाहिए।
  • महिला का जीविका स्वंय सहायता समूह से जुड़ा होना जरूरी है।
  • महिला के नाम एकल बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक हो और बैंक खाते की डीबीटी सर्विस इनेबल हो।

Bihar Mahila Rojgar Yojana Benefits (लाभ)

  • इस योजना से महिलाओ को रोज़गार देकर सशक्त बनाया जाता है।
  • परिवार की केवल एक महिला को 10,000 की प्रारम्भिक सहायता मिलती है।
  • अगर 6 महीने तक काम सही चला तो काम के अनुसार 2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता और दी जाएगी।
  • इस योजना के अन्तर्गत महिलाएं अपनी पसंद का कोई भी काम चुन सकती है। जैसे कि गौ-पालन, मुर्गी पालन, फल व सब्जि की दुकान, सिलाई सेंटर व किराना स्टोर आदि।
  • इसके अलावा महिलाओं को निशुल्क कौशल विकास और उद्यमिता की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
  • इसके लिए राज्य मे विशेष ट्रेनिंग सेशन और मेटरिंग भी कराई जाएगी।
  • बिहार के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र मे हॉट बाजार व मेले आदि की सुविधा भी दी जाएगी जहां पर उनको अपना उत्पाद बेचने की सुविधा मिलेगी।
  • कुल मिलाकर यह योजना परिवार की आय मे वृद्धि कर उनको पैरो पर खड़ा करने मे बहुत मदद करेगी।

Require Documents (जरूरी दस्तावेज़)

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

Also Read :- Bihar Govt Schemes

Mahila Rojgar Yojana Payment Status Check Online 2026

  • सबसे पहले आपको महिला रोज़गार योजना की आधिकारिक वेबसाइट (mmry.brlps.in) पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको भुगतान की स्थिति का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपके एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना आधार कार्ड नम्बर दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको Search के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपका पूरा स्टेट्स खुलकर आ जाएगा जिसमे आप देख सकते है पैसा आया है या नही।
  • इस प्रकार आप महिला रोज़गार योजना के भुगतान की स्थिति ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकते है।

Contact Details – Mahila Rojgar Yojana Payment

अगर आप Bihar Mahila Rojgar Yojana Payment Status से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते है तो आप शहरी स्वंय सहायता समूह (SHG) या अपने क्षेत्र स्तरीय संगठन ALO/CRP से सम्पर्क कर सकते है।

FAQ,s Mahila Rojgar Yojana Payment

Mahila Rojgar Yojana Payment मे कब और कितनी राशी जारी हुई है?

Mahila Rojgar Yojana के अन्तर्गत 16 फरवरी 2026 को कुल 2,500 करोड़ रुपये की राशी जारी की गई है। इसमे 25 लाख महिलाओं की 10,000 रुपये की (प्रति महिला) प्रथम किस्त शामिल है।

क्या महिला रोज़गार योजना का पेमेंट स्टेट्स ऑफलाइन चेक किया जा सकता है?

हां, आप अपना पेमेंट स्टेट्स ऑफलाइन भी चेक कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको नजदीकी बैंक, ग्राम संगठन/जीविका कार्यालय जाना होगा। जहां आपको बताया जाएगा कि पैसा आया है या नही।

किन महिलाओं को इस योजना की पहली किस्त प्राप्त हुई है?

जिन महिलाओं का आवेदन पूरा था उन सभी महिलाओं को योजना की पहली किस्त प्राप्त हो चुकी है।

Leave a Comment