Kalaignar Women’s Right Scheme :- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री श्री एमके स्टालिन ने राज्य मे चल रही तमिलनाडु कलैगनार महिला अधिकार योजना को लेकर एक बढ़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री स्टालिन ने राज्य की 1.31 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते मे सीधे पांच-पांच हजार रुपये जमा करने की घोषणा कर दी है। बता दे कि तमिलनाडु चुनाव कुछ ही दिनो मे होने है ऐसे मे सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए शुक्रवार 13 फरवरी 2026 को लाभार्थी महिलाओं के खाते मे 3,000 रुपये अग्रिम राशी ट्रांसफर की है।
इसके अलावा Summer Special Package के तौर पर अतिरिक्त 2,000 रुपये भी दिए है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट मे कहा है कि 3,000 रुपये की राशी फरवरी, मार्च और अप्रेल महीनो के लिए अग्रिम भुगतान के रुप मे दी गई है। मुख्यमंत्री स्टालिन यह भी ऐलान किया है कि अगर उनकी पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव मे सत्ता आती है तो Kalaignar Magalir Urimai Thittam Scheme के तहत हर महीने दी जाने वाली राशी को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये कर दी जाएगी।

What Is Kalaignar Women’s Right Scheme
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री श्री एमके स्टालिन द्वारा Kalaignar Women’s Right Scheme की शुरू किया गया है। इस योजना का संचालन महिला एंव बाल विकास विभाग द्वारा किया जाता है। Kalaignar Women’s Right Scheme 2026 के अन्तर्गत राज्य की गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। ताकि महिलाएं अपने घरेलु खर्च और बच्चो की शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए इस राशी को खर्च कर सके।
राज्य की परिवार की मुखिया महिला को Kalaignar Women’s Right Scheme का लाभ दिया जाता है। इस योजना के अन्तर्गत पात्र महिलाओं को दी जाने वाली वित्तीय सहायता सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है। ताकि पात्र महिलाओं को ही कलैगनार महिला अधिकार योजना का लाभ सीधे प्राप्त हो सके।
PM Ujjwala Yojana 3.0 Registration
Objective of Kalaignar Women’s Right Scheme
तमिलनाडु सरकार द्वारा शुरू की गई Kalaignar Women’s Right Scheme का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान करना है। ताकि महिलाएं आर्थिक रुप से सशक्त हो सके। Kalaignar Women’s Right Scheme के अन्तर्गत पात्र महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस राशी का उपयोग महिलाएं अपने शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे दैनिक कार्यो के लिए कर सकती है जिससे उनको किसी पर निर्भर नही रहना पड़ता है।
यह योजना राज्य की उन सभी गरीब महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान कर उनके सामाजिक व आर्थिक जीवन मे सुधार सुनिश्चित करती है जिनके पास घरेलु कार्यो के अलावा आय का कोई अतिरिक्त स्त्रोत उपलब्ध नही है। यह योजना महिलाओं को आर्थिक आजादी देने, उनके जीवन स्तर को सुधारने और उनके अवैतनिक घरेलु कार्यो को सामाजिक मान्यता व आत्म-सम्मान देने के लिए शुरू की गई है।
Overview of Kalaignar Women’s Right Scheme
| योजना का नाम | Kalaignar Women’s Right Scheme |
| शुरू की गई | मुख्यमंत्री एमके स्टालिन द्वारा |
| कब शुरू की गई | साल 2023 |
| सम्बन्धित विभाग | महिला एंव विकास विभाग |
| राज्य | तमिलनाडु |
| वर्ष | 2026 |
| लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
| उद्देश्य | गरीब महिलाओं को आर्थिक आजादी देना |
| लाभ | प्रतिमाह वित्तीय प्रोत्साहन |
| प्रोत्साहन राशी | 1,000 रुपये प्रतिमाह |
| श्रेणी | सरकारी योजना तमिलनाडु |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन। |
| ऑफिशियल वेबसाइट | kmut.tn.gov.in |
Eligibility Criteria
- Kalaignar Women’s Right Scheme के लिए आवेदक तमिलनाडु का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक महिला की आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- राज्य की अविवाहित, विधवा, ट्रांसजेंडर महिलाए इसके लिए पात्र होगी।
- परिवार की मुखिया महिला को ही इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
- परिवार की एक एक महिला ही इस योजना के लिए पात्र होगी।
- आवेदक महिला की पारिवारिक वार्षिक आय 2.5 रुपये या इससे कम होनी चाहिए।
- आवेदक महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी मे या आयकर दाता नही होना चाहिए।
- महिला के परिवार मे चार पहिया वाहन नही होना चाहिए।
- महिला की पारिवारिक वार्षिक घरेलु बिजली खपत 3600 यूनिट से कम होनी चाहिए।
- महिला के परिवार के पास 10 एकड़ से अधिक शुष्क भूमि या 5 एकड़ अधिक अर्द्रभूमि नही होनी चाहिए।
- महिला के नाम से एकल बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक हो।
- इसके अलावा महिला के बैंक खाते की डीबीटी सर्विस इनेबल होनी चाहिए
Kalaignar Women’s Right Scheme Benefites
- Kalaignar Women’s Right Scheme राज्य की 1 करोड़ से अधिक महिलाओ के लिए क्रांतिकारी योजना है।
- यह योजना महिलाओं को नियमित आय प्रदान करती है।
- यह राशी महिलाओं के दैनिक घरेलु खर्च, बच्चो कि शिक्षा और स्वास्थ्य संबधी जरूरतो को पूरा करने मे मदद करेगी।
- इस योजना से महिला की उधार पर निर्भरता कम होगी।
- इस योजना से महिलाओ के जीवन स्तर और आर्थिक स्थिरता मे सुधार होगा।
- इस योजना से महिलाओं द्वारा किए जाने बिना वेतन के कार्यो को मान्यता मिलेगी।
- यह योजना महिलाओं की वित्तीय स्वायत्ता और गरिमा को मजबूत करती है।
- महिलाओ को वित्तीय स्थिरता प्राप्त होगी और वह समाज मे पूरे आत्मसम्मान के साथ जीवन जी सकेंगी।
Documents Require
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- स्वघोषणा पत्र
- पति का मृत्यु प्रमाण पत्र (पति की मृत्यु की स्थिति मे)
- मोबाइल नम्बर
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज़ फोटो।
Kalaignar Women’s Right Scheme Application Process
Online Application Process
- सबसे पहले आपको Kalaignar Women’s Right Scheme की आधिकारिक वेबसाइट (kmut.tn.gov.in) पर जाना है।
- आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।

- होम पेज पर आपको लॉगिन का विकल्प मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना आधार कार्ड नम्बर दर्ज करना है।

- इसके बाद आपको ओटीपी भेजे के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दर्ज करना हैं सत्यापित करें के विकल्प पर क्लिक करना है।
- ओटीपी सत्यापन के बाद आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
- अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब आपको आवेदन पत्र प्राप्त होगा जिसे आपको प्रिंट कर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
- इस प्रकार आप कलैगनार महिला अधिकार योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
Offline Application Process
- सबसे पहले आपको अपने अपनी उचित दर दुकान पर जाना है जहां आपका पारिवरिक राशन कार्ड पंजीकृत है।
- वहां पर जाकर आपको अपने राशन डीलर से इस योजना का आवेदन फॉर्म लेना है।
- अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजो की प्रतिलिपी आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न कर देनी है।
- इसके बाद आपको यह आवेदन फॉर्म वापस अपने डीलर को जमा कर देना है।
- अब आपके आवेदन पत्र व दस्तावेज़ो का सत्यापन किया जाएगा
- सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको सूचित कर दिया जाएगा कि आपका आवेदन स्वीकृत हुआ है या नही।
- इस प्रकार आप कलैगनार महिला अधिकार योजना के अन्तर्गत ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।
Check Application Status
- सबसे पहले आपको ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल या योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको Check Application Status का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना राशन कार्ड नम्बर या रजिस्ट्रेशन नम्बर दर्ज करना है।
- इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज कर ओटीपी भेजे के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दिए गए बॉक्स मे दर्ज करना हैं और सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने आपके आवेदन और अब तक के सभी भुगतान की स्थिति खुलकर आ जाएगी।
- इसमे आप देख सकते है कि आपका आवेदन स्वीकृत, लंबित या अस्वीकृत है।
Contact Details –
अगर आप Kalaignar Women’s Right Scheme से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते है तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।
हेल्पलाइन नम्बर – 04425619208
FAQ,s
Kalaignar Women’s Right Scheme के तहत राज्य की कितनी महिलाओं को 5,000 रुपये का लाभ मिला है?
इस योजना के तहत तमिलनाडु की 1.31 करोड़ महिलाओं को 5,000 रुपये का लाभ मिल चुका है।
Kalaignar Women’s Right Scheme के तहत महिलाओं को कितने महीने की अग्रिम सहायता दी गई है?
इस योजना के तहत महिलाओं को फरवरी, मार्च और अप्रेल महीने की अग्रिम 3,000 रुपये साथ ही ग्रीष्मकालीन विशेष पैकेज के तौर पर अतिरिक्त 2,000 सहायता दी राशी भी दी गई है।