Jharkhand Kisan Fasal Rahat Yojana 2026: Online Registration, Benefits & Eligibility

झारंखड सरकार द्वारा किसानो को फसल हानि से बचाने के लिए एक योजना को शुरू किया गया हैं जिसका नाम झारखंड किसान फसल राहत योजना है। Jharkhand Kisan Fasal Rahat Yojana के अन्तर्गत अगर किसानो की फसल प्राकृतिक आपदा या किसी दुर्घटना वश बर्बाद होती हैं तो उन किसानो को सरकार द्वारा 3000 रुपये प्रति एकड़ से लेकर 4000 रुपये प्रति एकड़ तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। यह सहायता राशी फसल हानि के प्रतिशत पर निर्भर करेगी।

ताकि किसानो को फसल हानि के पैमाने के आधार पर लाभ मिल सके। इस योजना से किसानो की फसल सुरक्षा सुनिश्चित होगी और उनको फसल हानि पर मुआवजा मिल सकेगा। झारखंड राज्य के लघु एंव सीमान्त किसानो को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा। ऐसी स्थिति मे राज्य के किसान झारखंड फसल राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है।

Jharkhand Kisan Fasal Rahat Yojana

Jharkhand Kisan Fasal Rahat Yojana 2026

झारंखड सरकार द्वारा किसानो के हित के लिए Jharkhand Kisan Fasal Rahat Yojana को शुरू किया गया है। यह योजना राज्य के किसानो के हित के लिए एक महत्वपूर्ण योजनाओं मे से एक है जिसका संचालन कृषि पशुपालन एंव सहकारिता विभाग द्वारा किया जाता है। इस योजना के अन्तर्गत किसानो को फसल हानि पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। हालांकि यह सहायता फसलो को पहुंचने वाली क्षति पर निर्भर करेगी।

किसान फसल राहत योजना मे 20 प्रतिशत तक फसल बर्बाद होने पर न्यूनतम 3000 रुपये प्रति एकड़ की आर्थिक सहायता दी जाएगी। जबकि 86 प्रतिशत से अधिक फसल बर्बाद होने पर अधिकतम 4000 रुपये प्रति एकड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। राज्य के भूमिहीन व भू-स्वामी किसान इस योजना का लाभ उठा सकते है। इस योजना के अन्तर्गत केवल न्यूनतम 0.1 एकड़ तक और अधिकतम 5 एकड़ तक की भूमि पर लाभ प्राप्त होगा।

Jharkhand Kisan Fasal Rahat Yojana Objective (उद्देश्य)

कई बार प्राकृतिक आपदा या किसी दुर्घटना वश किसानो की फसल बर्बाद हो जाती हैं इससे किसानो के जीवन और उनकी कमाई पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसी को ध्यान मे रखते हुए राज्य सरकार द्वारा Jharkhand Kisan Fasal Rahat Yojana को शुरू किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत प्रदेश के किसानो को फसल हानि पर मुआवज़ा दिया जाएगा। जिससे किसानो की आय मे वृद्धि होगी और वह फिर से कृषि कार्यो के लिए प्रेरित होगें। क्योकि इस योजना के अन्तर्गत किसानो की फसल खराब होने की वजह से हुए नुकसान की भरपाई सरकार द्वारा की जाएगी।

Jharkhand Kisan Fasal Rahat Yojana Highlight

योजना का नामKisan Fasal Rahat Yojana
शुरू की गईराज्य सरकार द्वारा
कब शुरू की गईसाल 2022
सम्बन्धित विभागकृषि, पशुपालन एंव सहकारिता विभाग
राज्यझारखंड
वर्ष2026
लाभार्थीराज्य के लघु एंव सीमान्त किसान
उद्देश्यफसल सुरक्षा सुनिश्चित करना
लाभफसल हानि होने पर वित्तीय सहायता
श्रेणीसरकारी योजन झारखंड
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटjrfry.jharkhand.gov.in

पात्रता (Eligibility)

  • Jharkhand Kisan Fasal Rahat Yojana के लिए आवेदक झारखंड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक एक किसान होना चाहिए
  • राज्य के लघु एंव सीमान्त किसान इस योजना के लिए पात्र होगें।
  • आवेदक किसान की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • राज्य के रैयत व गैर रैयत दोनो किसान इस योजना के लिए पात्र होगें।
  • सरकारी जमीन पर खेती करने वाले किसान भी इस योजना के लिए पात्र होगें।
  • आवेदक किसान के पास एकल बैंक खाता होना चाहिए।
  • आवेदक किसान किसी भी सरकारी नौकरी मे या आयकर दाता नही होना चाहिए।

Kisan Fasal Rahat Yojana Benefits (लाभ)

  • Jharkhand Kisan Fasal Rahat Yojana एक फसल क्षतिपूर्ति योजना है।
  • इस योजना का लाभ किसानो को उनकी फसल की क्षति हो जाने पर मिलेगा।
  • प्राकृतिक आपदा या प्राकृतिक दुर्घटना से बर्बाद होने वाली फसल ही इस योजना के दायरे मे आएगी।
  • इस योजना के तहत किसानो को लाभ की धनराशी उनके बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
  • झारखंड राज्य सहकारी बैंक इस योजना का नोडल बैंक होगा।

फसल हानि के चरण

Jharkhand Kisan Fasal Rahat Yojana के तहत क्षतिपूर्ति राशी के लिए फसल के निम्नलिखित चरणो के नुकसान पर विचार किया जाएगा।

  • प्राकृतिक आपदा के कारण बुवाई या रोपाई का विफल होना।
  • बुवाई के बाद कटाई तक की अवधि मे प्रकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान
  • कटाई के बाद सुखाने को रखी फसल की हानि

जरूरी दस्तावेज़ (Documents Require)

रैयत किसानो के लिए –

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • खसरा खतौनी
  • भूमि अधिकार प्रमाण पत्र
  • रैयत किसान घोषणा पत्र
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

बटाईदार/गैर रैयत किसानो के लिए –

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • भूमि बंदोबस्त पट्टा
  • भूमि स्वामी का सहमति पत्र
  • गैर रैयत/बटाईदार किसान घोषणा पत्र
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

प्राकृतिक आपदा व दुर्घटनाओं का विवरण

Jharkhand Kisan Fasal Rahat Yojana के अन्तर्गत निम्नलिखित प्राकृतिक आपदाओ और दुर्घटनाओं को शामिल किया गया हैं जिनसे प्रभावित फसलो को क्षतिपूर्ति देय होगी।

  • भूकंप
  • वज्रपात
  • आंधी
  • चक्रवात
  • बंडर
  • सुनामी
  • ज्वालामुखि विस्फोट
  • बाढ़ एंव जल भराव
  • व्यापक महामारी
  • भूस्खलन
  • मूसलाधार वर्षा
  • सूखा एंव शुष्क हवाएं
  • प्राकृतिक रुप से आग लगना
  • अन्य भूगर्भीय आपदा व दुर्घटनाएं।

मानवीय आपदाओ व दुर्घटनाओ का विवरण

Jharkhand Kisan Fasal Rahat Yojana के अन्तर्गत मानवीय आपदाओ का विवरण इस प्रकार हैं जिनमे फसल क्षतिपूर्ति लाभ देय नही होगा।

  • युद्ध या नाभकीय जोखिम के कारण होने वाले नुकसान
  • दुर्भावना पूर्ण क्षति
  • अवैज्ञानिक तरीके से खेती करना।
  • जंगली जानवरो द्वारा कि गई फसल हानि।

Also Read :-

झारखंड किसान फसल राहत योजना आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको Jharkhand Kisan Fasal Rahat Yojana पोर्टल (jrfry.jharkhand.gov.in) पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा
Jharkhand Kisan Fasal Rahat Yojana
  • होम पेज पर आपको पंजीकरण के सेक्शन मे किसान पंजीकरण करें का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुलकर आ जाएगा जिसमे आपको अपना नाम, आधार कार्ड नम्बर व मोबाइल नम्बर दर्ज करना है।
Jharkhand Kisan Fasal Rahat Yojana
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज कर Get OTP के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नम्बर पर लॉगिन आईडी व पासवर्ड के साथ एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको लॉगिन आईडी व पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करना है।
  • लॉगिन करते ही आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है। जैसे व्यक्तिगत जानकारी व भूमि व फसल हानि की जानकारी आदि।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको एक पावती रशीद प्राप्त होगी जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • इसके बाद आपके आवेदन पत्र की गहनता से जांच होगी और अधिकारियो द्वारा आपकी भूमि का निरीक्षण किया जाएगा।
  • सत्यापन हो जाने और सही पाए जाने के बाद लाभ की धनराशी आपके खाते मे भेज दी जाएगी।
  • इस प्रकार आप झारखंड किसान फसल राहत योजना के अन्तर्गत आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

सम्पर्क विवरण

अगर आप Jharkhand Kisan Fasal Rahat Yojana से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

  • हेल्पलाइन नम्बर – 18001231136

Leave a Comment