Jharkhand Berojgari Bhatta Yojana Online Apply 2026: Benefits, Eligibility & Amount

झारखंड सरकार द्वारा राज्य के बेरोज़गार युवाओं को वित्तीय मदद देने के लिए एक योजना को शुरू किया गया हैं जिसका नाम झारखंड बेरोज़गारी भत्ता योजना है। Jharkhand Berojgari Bhatta Yojana के अन्तर्गत राज्य के स्नातक और स्नात्कोत्तर पास बेरोज़गार युवाओं को प्रति वर्ष 5,000 से लेकर 7,000 रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। यह वित्तीय सहायता बेरोज़गार युवाओं को नौकरी तलाशने और उनकी रोजमर्रा की जरूरतो को पूरा करने मे मदद करेगी।

राज्य के वह युवा जो शिक्षित व बेरोज़गार है तो वह बेरोज़गारी भत्ता योजनाके अन्तर्गत आवेदन कर सकते है। क्योकि Jharkhand Berojgari Bhatta Yojana 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके है। राज्य के पात्र युवा झारखंड नियोजन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Berojgari Bhatta Yojana

Jharkhand Berojgari Bhatta Yojana 2026

झारखंड सरकार द्वारा शिक्षित बेरोज़गार युवाओं के मार्गदर्शन के लिए बेरोज़गारी भत्ता योजना को शुरू किया गया है। इस योजना का संचालन श्रम, रोज़गार, प्रशिक्षण एंव कौशल विकास विभाग द्वारा किया जाएगा। Jharkhand Berojgari Bhatta Yojana के अन्तर्गत राज्य के स्नातक या स्नात्कोत्तर पास युवाओं को सालाना 5 से 7 हजार रुपये तक की बेरोज़गारी भत्ता राशी दी जाएगी। यह भत्ता राशी सीधे लाभार्थी युवाओं के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।

इस राशी का उपयोग वह अच्छी नौकरी/रोज़गार तलाशने और जरूरतो को पूरा करने के लिए कर सकते है। हालांकि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अभ्यार्थी का जिला रोज़गार कार्यालय मे पंजीकृत होना जरूरी है। इसके बाद ही वह झारखंड बेरोज़गारी भत्ता योजना के लिए आवेदन कर सकते है।

Berojgari Bhatta Yojana Objective (उद्देश्य)

झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई बेरोज़गारी भत्ता योजना का मुख्य उद्देश्य शिक्षित बेरोज़गार युवाओं को आर्थिक मदद प्रदान करना है। ताकि वह आत्मनिर्भर हो सके। यह योजना आर्थिक तंगी के चलते नौकरी की तलाश मे संघर्ष कर रहे युवाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने और उनको आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करेगी। जब तक कि उनको कोई नौकरी या रोज़गार नही मिल जाता है। यानी अभ्यार्थियो को Jharkhand Berojgari Bhatta Yojana का लाभ नौकरी या रोज़गार मिलने तक की प्राप्त होगा। ताकि इस दौरान उनको उचित मार्गदर्शन प्राप्त हो सके और उन्हें वित्तीय मदद दी जा सकें।

Berojgari Bhatta Yojana Key Highlight

आर्टिकलJharkhand Berojgari Bhatta Yojana 2026
योजना का नाममुख्यमंत्री युवा प्रोत्साहन योजना
शुरू की गईराज्य सरकार द्वारा
सम्बन्धित विभागश्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एंव कौशल विकास विभाग
राज्यझारखंड
वर्ष2026
लाभार्थीशिक्षित बेरोज़गार युवा
उद्देश्यवित्तीय प्रोत्साहन प्रदान करना
लाभप्रतिवर्ष बेरोज़गारी भत्ता
भत्ता राशी5000 से 7000 रुपये
श्रेणीसरकारी योजना झारखंड
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटjharniyojan.jharkhand.gov.in

Allowance Amount (भत्ता राशी)

Jharkhand Berojgari Bhatta Yojana के अन्तर्गत राज्य के शिक्षित बेरोज़गार युवाओं को सालाना 5,000 रुपये से लेकर 7,000 रुपये तक की भत्ता राशी दी जाएगी। हालांकि यह राशी योग्यता व श्रेणी के आधार पर अलग अलग होगी जिसका विवरण इस प्रकार है।

क्षेणी एंव योग्यताभत्ता राशी
सामान्य एंव अन्य वर्ग हेतुप्रतिवर्ष 5,000 रुपये।
दिव्यांग, विधवा और आदिम जनजाति वर्ग हेतुप्रतिवर्ष 7,000 रुपये।

Eligibility (पात्रता)

  • Jharkhand Berojgari Bhatta Yojana के लिए आवेदक झारखंड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • हालांकि आरक्षित वर्ग को यु मे 5 वर्ष की छुट दी जाएगी।
  • आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय 3 लाख रुपये या इससे कम होनी चाहिए।
  • राज्य के मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक का स्नात्कोत्तर किये हुए युवा इस योजना के लिए पात्र होगें।
  • तकनीकी डिग्री या डिप्लोमा किए हुए युवा भी इसके लिए पात्र होगें।
  • आवेदक जिला नियोजनालय मे न्यूनतम 3 वर्ष से पंजीकृत हो।
  • आवेदक का पंजीकरण चालू होना चाहिए।
  • इसके अलावा अभ्यार्थी जिला रोज़गार कार्यालय मे कम से कम एक वर्ष से पंजीकृत होना चाहिए।
  • आवेदक के पास एकल बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक हो और बैंक खाते की डीबीटी सर्विस इनेबल हो।

Ineligibility (अपात्रता)

  • आवेदक किसी विद्यालय या विश्वविद्यालय मे निरंतर विद्यार्थी के रुप मे अध्ययनरत् हो।
  • जिनके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी मे है।
  • वह युवा जो पहले से अन्य कोई बेरोज़गारी भत्ता या पेंशन प्राप्त कर रहे है।
  • वह युवा जो निजी क्षेत्र मे काम कर रहे है या खुद का कोई व्यापार कर रहे है।

Require Documents (जरूरी दस्तावेज़)

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • नियोजन कार्यालय पंजीकरण प्रमाण पत्र
  • शपथ पत्र
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

Read Also :- Popular Jharkhand Govt Schemes

Jharkhand Berojgari Bhatta Yojana Online Apply 2026

  • सबसे पहले आपको झार-नियोजन की आधिकारिक वेबसाइट (jharniyojan.jharkhand.gov.in) पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
Berojgari Bhatta Yojana
  • होम पेज पर आपको Candidate के सेक्शन मे Registration का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना मोबाइल नम्बर दर्ज करना हैं और Sand OTP के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
Berojgari Bhatta Yojana
  • अब आपके पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दर्ज कर Verify कर लेना है।
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा जिसमे आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक योग्यता की जानकारी दर्ज करनी है।
  • इसके बाद आपको सबमिट करना है जिसके बाद आपको एक 10 अंको का रजिस्ट्रेशन आईडी व पासवर्ड प्राप्त होगा जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • इतना करने के बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर वापस आना है और लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना रजिस्ट्रेशन नम्बर व पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करना है।
  • लॉगिन करने के बाद आपको Jharkhand Berojgari Bhatta Yojana का चयन करना है और भत्ते के लिए आवेदन करें के लिंक पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • आवेदन सफलतापूर्वक हो जाने के बाद आपको आवेदन की एक रशीद प्राप्त होगी आपको इसका प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।
  • इस प्रकार आप झारखंड बेरोज़गारी भत्ता योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन आसानी से कर सकते है।

सम्पर्क विवरण

अगर आप Jharkhand Berojgari Bhatta Yojana से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

  • हेल्पलाइन नम्बर – 9155636674

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

बेरोज़गारी भत्ता योजना के अन्तर्गत भत्ता राशी कब तक मिलेगी?

इस योजना के अन्तर्गत आपको भत्ता राशी तब तक मिलेगी जब तक आप नौकरी/रोज़गार प्राप्त नही कर लेते हैं या आप अधिकतम आयु सीमा पार नही कर लेते है।

क्या इस योजना के अन्तर्गत ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है?

हां, आप इस योजना के अन्तर्गत ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको अपने सभी दस्तावेज़ो के साथ जिला झार-नियोजन या रोज़गार कार्यालय जाना होगा।

Leave a Comment