Haryana Tablet Yojana 2026 Online Registration : Eligibility, Documents & Check Beneficiary List 2026

Haryana Tablet Yojana 2026:-हरियाणा सरकार द्वारा तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा फ्री टैबलेट योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के सरकारी स्कूलो मे पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को मुफ्त टैबलेट वितरित की जाएगी। जिससे डिजिटल शिक्षा तक उनकी पहुंच सुनिश्चित होगी और उनके तकनीकी कौशल मे वृद्धि होगी।

राज्य के 8वीं से लेकर 12वीं कक्षा तक मे पढ़ रहे लगभग 9.87 लाख विद्यार्थियो को Haryana Free Tablet Yojana का लाभ प्राप्त होगा। इस योजना के तहत फ्री टैबलेट प्राप्त कर वह अपने घर बैठे पढ़ाई करने मे सक्षम होगें और अन्य नई जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। हरियाणा के इच्छुक व पात्र विद्यार्थियो को इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करना होगा।

Haryana Tablet Yojana 2026

क्या है Haryana Free Tablet Yojana 2026

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा मई 2022 को Haryana Free Tablet Yojana को शुरू किया गया है। इस योजना का संचालन माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा किया जाता है। Haryana Free Tablet Yojana 2026 के माध्यम से राज्य के छात्रो को पढ़ाई के लिए मुफ्त टैबलेट प्रदान किए जाएगें। इस योजना को हरियाणा ई-अधिगम योजना भी कहा जाता है।

हरियाणा के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग और गरीबी रेखा से निचे जीवन यापन करने वाले परिवारो के छात्रो को इस योजना मे प्राथमिकता मिलेगी। मुफ्त टैबलेट योजना के पहले चरण मे 5 लाख टैबलेट वितरित किए जाएगें। हरियाणा सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना से डिजिटल इंडिया को बढ़ावा मिलेगा और विद्यार्थियो को एक नया ई-लर्निंग सिस्टम प्राप्त होगा।

PM Berojgari Bhatta Yojana

Haryana Tablet Yojana 2026 का उद्देश्य

हरियाणा सरकार की Tablet Yojana 2026 का मुख्य उद्देश्य छात्रो को मुफ्त टैबलेट प्रदान करना हैं ताकि डिजिटल शिक्षा और ई-लर्निंग तक उनकी पहुंच सुनिश्चित हो सके। यह महत्वाकांक्षी योजना सरकारी स्कूलो मे पढ़ने वाले अधिकांश छात्रो के लिए ऑनलाइन शिक्षा कि दिशा मे एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी जो स्मार्टफोन और टैबलेट जैसे 21वीं सदी के उपकरण से वंचित है और उनको खरीद पाने मे असमर्थ है।

यह टैबलेट और डेटा आज के विद्यार्थियो के लिए ऐसे उपकरण है जो उनको कौशल प्राप्त करने व राष्ट्रीय-अन्तराष्ट्रीय स्तर पर नए अवसर प्राप्त करने मे मदद करेगी। इस योजना का लाभ प्राप्त कर राज्य के छात्र-छात्राओ को तकनीकी स्किल सीखने को मिलेगी और वह वैश्विक स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर पाएगें व तकनीकी क्षेत्र मे उनका भविष्य उज्जवल व सुरक्षित होगा।

मुख्य तथ्य Haryana Tablet Yojana 2026

योजना का नामHaryana Tablet Yojana 2026
शुरू की गईमुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा
कब शुरू की गईमई 2022
सम्बन्धित विभागमाध्यमिक शिक्षा विभाग
राज्यहरियाणा
वर्ष2026
लाभार्थीकक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी
उद्देश्यमुफ्त टैबलेट प्रदान करना
श्रेणीसरकारी योजना हरियाणा
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन व ऑफलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटschooleducationharyana.gov.in

पात्रता मापतंड

  • Haryana Tablet Yojana 2026 के लिए आवेदक हरियाणा राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • राज्य के सरकारी स्कूल मे पढ़ने वाले विद्यार्थी इस योजना के लिए पात्र होगें।
  • आवेदक विद्यार्थी कक्षा 8वीं से 12वीं तक मे पढ़ता हो पात्र होगा।
  • आवेदक के पास परिवार पहचान पत्र होना चाहिए।
  • आवेदक के पास पहले से कोई टैबलेट या स्मार्टफोन नही होना चाहिए।
  • राज्य के एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक और बीपीएल वर्ग के विद्यार्थियो को इस योजना मे प्राथमिकता मिलेगी।
  • आवेदक ने पहले अन्य किसी अन्य मुफ्त स्मार्टफोन व टैबलेट योजना का लाभ न प्राप्त किया हो पात्र होगा।

Lado Lakshmi Yojana

हरियाणा फ्री टैबलेट योजना के लाभ

  • हरियाणा के सरकारी स्कूल मे पढ़ने वाले छात्रो को इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी इस योजना से लाभान्वित होगें।
  • इस योजना से प्राप्त टैबलेट मे ई-लर्निंग का विकल्प मिलेगा जिससे वह घर बैठे पढ़ाई कर सकते है।
  • इस टैबलेट मे डिजिटल लाईब्रेरी का ऐप भी मिलेगा जिसमे बहुत सी ई-बुक्स उपलब्ध होगी।
  • इस ऐप मे उपलब्ध ई-बुक्स को वह कभी भी और कही से भी पढ़ सकेंगे।
  • फ्री टैबलेट मे छात्र के पाठ्यक्रम से सम्बन्धित सभी सामग्री उपलब्ध होगी ताकि वह अपने पाठ्यक्रम की पढ़ाई आसानी से कर सके।
  • इस योजना से टैबलेट प्राप्त कर विद्यार्थी नई तकनीक सीख सकेंगे और नई-नई जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे।
  • इसके अलावा इस टैबलेट की मदद से छात्र अपनी परीक्षाएं भी ऑनलाइन दे सकेंगे।

जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • परिवार पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज़
  • मोबाइल नम्बर
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

Application Process Haryana Tablet Yojana 2026

Haryana Tablet Yojana 2026 के अन्तर्गत आवेदन करने की कोई भी प्रक्रिया उपलब्ध नही है। क्योकिं इस योजना का लाभ राज्य के सरकारी स्कूलो मे पढ़े रहे छात्र-छात्राओ को दिया जाएगा। इसके लिए छात्रो को कभी भी आवेदन करने की आवश्यकता नही हैं इसका पूरा कार्यभार स्कूल प्रशासन द्वारा किया जाएगा। इसके लिए सम्बन्धित विद्यालय के द्वारा पात्र विद्यार्थियो का चयन किया जाएगा और उनकी सूची तैयार की जाती है। इसके बाद यह सूची माध्यमिक शिक्षा विभाग को भेज दी जाएगी। इसके बाद इस सूची के आधार पर सम्बन्धित विभाग द्वारा टैबलेट स्कूलो मे भिजवा दिए जाएगें। इसके बाद विद्यालय प्रबंधक द्वारा कैंप कार्यालय या किसी विशेष समारोह का आयोजन करके छात्रो को यह टैबलेट वितरित कर दिए जाएगें।

सम्पर्क विवरण

अगर आप Haryana Tablet Yojana 2026 से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप अपने कॉलेज प्रशासन या माध्यमिक शिक्षा विभाग मे जाकर सम्पर्क कर सकते है।

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या निजी स्कूल के छात्रो को भी इस योजना का लाभ प्राप्त होगा?

नहीं, केवल सरकारी स्कूलो मे पढ़ने वाले छात्रो को ही इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।

Haryana Tablet Yojana 2026 मे छात्रो को मुफ्त टैबलेट के अलावा और क्या मिलेगा?

इस योजना के तहत छात्रो को मुफ्त टैबलेट के साथ उसमे उपलब्ध अध्ययन सामग्री और 2 GB मुफ्त डेटा शामिल है।

Haryana Tablet Yojana 2026 के लिए कौन-कौन सी कक्षा के विद्यार्थी पात्र होगें?

इस योजना के लिए कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी ही पात्र होगें।

Leave a Comment