Namo Laxmi Yojana 2026 : 50,000 रुपये वित्तीय सहायता, इन्हें मिलेगा लाभ

Namo Laxmi Yojana 2026 :- गुजरात सरकार द्वारा बेटियो के लिए एक योजन की शुरूआत की गई हैं जिसका नाम नमो लक्ष्मी योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य की कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं को 50,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। जिससे बेटियो की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और उनको अपनी पढ़ाई पूरी करने मे मदद मिलेगी।

नमो लक्ष्मी योजना के माध्यम से राज्य की 12 लाख से अधिक छात्राओ को 1250 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए है। राज्य की कक्षा 9वीं से 12वीं मे पढ़ने वाली छात्राएं इस योजना के अन्तर्गत आवेदन कर सकती है।

Namo Laxmi Yojana

Gujarat Namo Laxmi Yojana 2026

गुजरात के वित्त मंत्री श्री कनुभाई देसाई द्वारा मुख्यमंत्री भूपेंन्द्र पटेल के मार्गदर्शन मे 2 फरवरी 2024 को Namo Laxmi Yojana 2026 को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से कक्षा 9 से 12वी तक की छात्राओ को चार साल मे कुल 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। नमो लक्ष्मी योजना का संचालन शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा मंत्री और राज्य शिक्षा मंत्री की देखरेख मे किया जा रहा है।

राज्य की गुजरात सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी शिक्षा बोर्ड या सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी शिक्षा से मान्यता प्राप्त स्कूलो मे पढ़ने वाली छात्राओं को इस योजन का लाभ प्राप्त होगा। राज्य की वह छात्राएं जो अन्य किसी सरकारी स्कॉलरशिप का लाभ प्राप्त कर रही हैं तो उनको भी इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।

Namo Laxmi Yojana Objective (उद्देश्य)

गुजरात सरकार द्वारा शुरू की गई Namo Laxmi Yojana का मुख्य उद्देश्य बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना और उनका भविष्य उज्जवल बनाना है। ताकि प्रदेश मे बाल विवाह को रोका जा सके और बालिका सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। कई बार घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण बालिकाए अपनी पढ़ाई पूरी नही कर पाती हैं और अल्प आयु मे ही शादी के बंधन मे बांध दी जाती है जिससे उनका भविष्य चौपट हो जाता है।

ऐसी बालिकाओ की शिक्षा और सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए गुजरात सरकार द्वारा नमो लक्ष्मी योजना को शुरू किया गया है जिसके माध्यम से नौवीं और बारहवी कक्षा पास करने वाली छात्राओं को 50,000 रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस योजन का लक्ष्य पैसो की कमी के कारण बालिकाओं की प्राथमिक शिक्षा के बाद की शिक्षा सुनिश्चित करना है।

Namo Laxmi Yojana 2026 Highlight

योजना का नामNamo Laxmi Yojana 2026
शुरू की गईवित्त मंत्री श्री कनुभाई देसाई द्वारा
कब शुरू की गई2 फरवरी 2024
सम्बन्धित विभागमाध्यमिक शिक्षा विभाग
राज्यगुजरात
वर्ष2026
लाभार्थीराज्य की बालिकाए
उद्देश्यबेटियो को शिक्षित करना और आर्थिक रुप से मजबूत बनाना।
लाभशिक्षा हेतु वित्तीय प्रोत्साहन
प्रोत्साहन राशी50,000 रुपये।
श्रेणीसरकारी योजना गुजरात
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन व ऑफलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटeducation.gujarat.gov.in

Namo Laxmi Yojana Eligibility Criteria (पात्रता मापतंड)

  • आवेदक गुजरात राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • राज्य की केवल छात्राए ही इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • छात्रा की पारिवारिक वार्षिक आय 6 लाख रुपये या इससे कम होनी चाहिए।
  • छात्रा ने कक्षा 1 से 8 तक सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त निजी स्कूल मे पढ़ाई की हो।
  • छात्रा की आयु 13 से 20 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
  • राज्य की केवल कक्षा 9 से 12वी तक की छात्राए ही इस योजना के लिए पात्र होगी।

Namo Laxmi Yojana Benefits (लाभ)

  • इस योजना का लाभ प्राप्त कर छात्राएं अपनी आगे की पढ़ाई पूरी कर सकेगी।
  • कक्षा 9वीं और 10वीं कक्षा की छात्राओ 500 रुपये हर महीने 10 महीन तक मिलेंगे।
  • इसके अलावा बाकि की 10 हजार रुपये की राशी 10वीं कक्षा पास करने पर मिलेगी।
  • वही कक्षा 11वीं और 12वीं कक्षा की छात्राओं को 750 रुपये हर महीने स्कॉलरशिप के तौर पर 10 महीने तक दिए जाएगें।
  • बाकि की 15 हजार रुपये की राशी 12वीं कक्षा पास करने के बाद मिलेगी।
  • इस योजना से बालिकाओं की शिक्षा मे मदद मिलेगी और उनके स्वास्थ्य एंव पोषण स्तर मे सुधार होगा।
  • इसके अलावा इस योजन से स्कूल छोड़ने की दर कम होगी, बाल विवाह मे कमी आएगी और बालिका शिक्षा सुरक्षित होगी।

Namo Laxmi Yojana Require Documents (जरूरी दस्तावेज़)

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

Read Also :-

गुजरात नमो लक्ष्मी योजना आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको माध्यमिक शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (education.gujarat.gov.in) पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Scholarship Schemes के सेक्शन मे Namo Laxmi Yojana का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको Online Registration के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको New Registration के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप नमो लक्ष्मी योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको अपने विद्यालय के प्रचार्य कार्यालय जाना है।
  • वहा पर जाकर आपको सम्बन्धित अध्यापक से इस योजना का आवेदन फॉर्म लेना है।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको इसमे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी दस्तावेज़ो की प्रतिलिपी आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न कर देनी है।
  • इसके बाद आपको यह आवेदन फॉर्म सम्बन्धित कार्यालय मे ही जमा कर देना है।
  • सम्बन्धित अधिकारी आपके आवेदन फॉर्म व सभी दस्तावेज़ो की जांच करेंगे।
  • सबकुछ ठीक पाए जाने पर आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा और आपको आवेदन की एक रशीद दे दी जाएगी जिसे आपको अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।
  • इस प्रकार आप नमो लक्ष्मी योजना के अन्तर्गत ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।

पूछे जाने वाले प्रश्न

Namo Laxmi Yojana 2026 के लिए कौन पात्र है?

Namo Laxmi Yojana 2026 के लिए राज्य की केवल 9वीं से 12वीं कक्षा पास करने वाली छात्राएं ही पात्र होगी।

नमो लक्ष्मी योजना के अन्तर्गत राशी के भुगतान की क्या प्रक्रिया है?

नमो लक्ष्मी योजना के अन्तर्गत राशी के भुगतान की ऑनलाइन है। यानी राशी का भुगतान छात्राओं को सीधे उनके बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से प्राप्त होगा।

क्या नमो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन करने हेतु कोई शुल्क है?

नही, Namo Laxmi Yojana 2026 के लिए आवेदन करने हेतु कोई भी शुल्क नही है। छात्राएं निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से निशुल्क आवेदन कर सकती है।

Leave a Comment