Free School Bag And Shoes Scheme 2026: स्कूल बैग व जूतो के लिए मिलेगी सहायता

उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य के छात्रो के लिए एक योजना को शुरू किया गया हैं जिसका नाम फ्री स्कूल बैग योजना है। UK Free School Bag Yojana के अन्तर्गत राज्य के कक्षा 1 से 8वीं तक के छात्रो को स्कूल बैग और जूते खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। यह सहायता राशी स्कूली कक्षा के अनुसार दी जाएगी। उत्तराखंड राज्य के सरकारी स्कूल मे पढ़ने वाले छात्र Free School Bag And Shoes Scheme का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते है। आज के इस लेख मे हम फ्री स्कूल बैग योजना पर विस्तार से चर्चा करेंगे और जानेंगे कि कैसे इस योजना के अन्तर्गत आवेदन किया जा सकता है।

Free School Bag And Shoes Scheme

Uttarakhand Free School Bag And Shoes Scheme 2026

उत्तराखंड सरकार द्वारा Free School Bag And Shoes Scheme की शुरूआत की गई है। इस योजना का संचालन प्राथमिक शिक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा। फ्री स्कूल बैग योजना के अन्तर्गत राज्य के सरकारी स्कूल मे पढ़ने वाले कक्षा 1 से 8वीं तक के छात्रो को स्कूल बैग व जूते खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। यह राशी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से लाभार्थियो के सीधे बैंक खाते मे हस्तांतरित की जाएगी। जिससे वह अपनी आवश्यकता के अनुसार स्कूल बैग, ड्रैस, जूते इत्यादि खरीद सकते है।

Free School Bag And Shoes Scheme Objective (उद्देश्य)

उत्तराखंड सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा शुरू की गई Free School Bag And Shoes Scheme का मुख्य उद्देश्य छात्रो की स्कूल की जरूरतो को पूरा करने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान करना है ताकि वह अपने लिए स्कूल बैग, जूते आदि खरीद सके। राज्य के सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलो मे पढ़ने वाले छात्रो को फ्री स्कूल बैग योजना का लाभ प्राप्त होगा। इस योजना के अन्तर्गत छात्रो और छात्राओं दोनो को ही लाभ प्राप्त होगा।

Free School Bag And Shoes Scheme Key Highlight

योजना का नामFree School Bag And Shoes Scheme
शुरू की गईराज्य सरकार द्वारा
सम्बन्धित विभागप्राथमिक शिक्षा विभाग
राज्यउत्तराखंड
वर्ष2026
लाभार्थीराज्य के कक्षा 1 से 8वीं के विद्यार्थी
उद्देश्यवित्तीय प्रोत्साहन प्रदान करना
लाभवित्तीय सहायता
सहायता राशीकक्षा के अनुसार अलग-अलग
श्रेणीसरकारी योजना उत्तराखंड
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटuk.gov.in

(Eligibility Criteria) पात्रता मापतंड

  • UK Free School Bag And Shoes Scheme के लिए आवेदक उत्तराखंड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक कक्षा 1 से 8वीं मे अध्ययनरत होना चाहिए।
  • आवेदक किसी सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल मे पढ़ाई करता हो।
  • आवेदक के पास एकल बैंक खाता होना चाहिए।

Free School Bag And Shoes Scheme Benefits (लाभ)

  • उत्तराखंड के स्कूली छात्र-छात्राओ के लिए फ्री स्कूल बैग योजना को शुरू की गई है।
  • इस योजना के अन्तर्गत विद्यार्थियो को स्कूल बैग व जूते खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • यह वित्तीय सहायता छात्रो को उनकी कक्षा के अनुसार अलग-अलग दी जाएगी।
  • जिससे वह अपने लिए स्कूल के जरूरी वस्तुए खरीद सकेंगे।
  • इस योजना के तहत कक्षा 1 से 5वीं के छात्रो को 318 रुपये प्रति छात्र वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • जबकि कक्षा 6 से 8 के प्रत्येक छात्र को 462 रुपये वित्तीय सहायता दी जाएगी।
  • यह सहायता राशी सीधे लाभार्थियो के बैंक मे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।

Require Documents (जरूरी दस्तावेज़)

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नम्बर
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

Read Also :- Uttarakhand Popular Scheme

उत्तराखंड फ्री स्कूल बैग योजना आवेदन प्रक्रिया

उत्तराखंड राज्य के जो कोई भी छात्र UK Free School Bag And Shoes Scheme के अन्तर्गत आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो उन सभी को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। क्योकि ऑनलाइन आवेदन उपलब्ध नही हैं। इस योजना के अन्तर्गत ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया इस प्रकार है।

  • सबसे पहले आपको अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य जी के कार्यालय मे जाना है
  • वहां पर जाकर आपको अपने प्रधानाचार्य जी से फ्री स्कूल बैग योजना का आवेदन फॉर्म लेना है।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको इसमे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको अफने आधार कार्ड व बैंक पासबुक की प्रतिलिपी आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न कर देनी है।
  • इसके बाद आपको अपना यह आवेदन फॉर्म सम्बन्धित कार्यालय मे ही जमा कर देना है।
  • अब प्रधानाचार्य जी आपके आवेदन फॉर्म व दस्तावेज़ो जांच करके आपके आवेदन को अप्रुवल दे देंगे।
  • आपके आवेदन को अप्रुवल दे देने के बाद आपके बैंक खाते मे इस योजना की राशी ट्रांसफर कर दी जाएगी।
  • इस प्रकार आप UK Free School Bag And Shoes Scheme के अन्तर्गत आसानी से ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।

सम्पर्क विवरण

अगर आप UK Free School Bag And Shoes Scheme से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप अपने विद्यालय के प्रचार्य कार्यालय मे जाकर सम्पर्क कर सकते है।

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस योजना के अन्तर्गत आवेदन के बाद राशी का वितरण कब होगा?

इस योजना के अन्तर्गत आवेदन के बाद राशी का वितरण शैक्षणिक सत्र के शुरूआत मे होगा।

क्या निजी विद्यालयो के छात्र भी इस योजना के लिए पात्र होगें?

हां, निजी विद्यालयो के छात्र भी इस योजना के लिए पात्र होगें लेकिन वह विद्यालय सरकारी मान्यता/सहायता प्राप्त होना चाहिए।

Leave a Comment