Delhi Vidhwa Pension Yojana 2026: Online Apply, Eligibility & Status Check

दिल्ली सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान और आर्थिक मदद के लिए एक योजना को शुरू किया गया हैं जिसका नाम विधवा पेंशन योजना है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना को Distress Women Pension Scheme के नाम से भी जाना जाता है। Delhi Vidhwa Pension Yojana के अन्तर्गत विधवा महिलाओं को सालाना 30,000 की आर्थिक मदद प्राप्त होगी।

वह महिलाएं जो पति की मृत्यु के बाद आर्थिक संकट का सामना कर रही है तो ऐसी सभी महिलाओं के लिए यह सबसे जरूरी और मददगार योजना है। हालाकिं इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए दिल्ली ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट (edistrict.delhigovt.nic.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

Delhi Vidhwa Pension Yojana

Delhi Vidhwa Pension Yojana 2026

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा राज्य की विधवा महिलाओं के लिए Delhi Vidhwa Pension Yojana को शुरू किया गया है।इस योजना का संचालन महिला एंव बाल विकास विभाग द्वारा किया जाएगा। विधवा पेंशन योजना के अन्तर्गत सभी पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये (वार्षिक 30,000) वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। यह सहायता राशी सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।

Delhi Vidhwa Pension Yojana 2026 का लाभ प्राप्त कर महिलाएं अपने रोजमर्रा की जरूरतो को पूरा करने के आत्मनिर्भर बनेगी और अपने खर्चो को सुचारू रुप से कर पाएंगी। दिल्ली राज्य की 18 वर्ष या इससे अधिक आयु की महिलाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा जो विधवा या तलाकशुदा है।

Delhi Vidhwa Pension Yojana Objective (उद्देश्य)

दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई Delhi Vidhwa Pension Yojana का मुख्य उद्देश्य ऐसी महिलाओं को आर्थिक मदद देना है जो अपने पति को खो चुकी है और उनके पास आय का कोई भी स्त्रोत उपलब्ध नही है। इस पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर महिलाएं अपने दवा दारू जैसे जरूरी दैनिक खर्च को पूरा कर सकेंगी। जिससे उनकी सामाजिक व आर्थिक स्थिति मे सुधार होगा और वह सशक्त व आत्मनिर्भर बनेंगी।

Vidhwa Pension Yojana 2026 Key Highlight

योजना का नामVidhwa Pension Yojana
शुरू की गईमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा
सम्बन्धित विभागमहिला एंव बाल विकास विभाग
राज्यदिल्ली
वर्ष2026
लाभार्थीराज्य की विधवा महिलाएं
उद्देश्यविधवा महिलाओं को आर्थिक मदद देना
लाभप्रतिमाह वित्तीय सहायता
श्रेणीसरकारी योजना दिल्ली
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटedistrict.delhigovt.nic.in

पात्रता मापतंड (Eligibility Criteria)

  • Delhi Vidhwa Pension Yojana के लिए आवेदक दिल्ली राज्य का मूल निवासी होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला की आयु 18 से 59 वर्ष बीच होनी चाहिए।
  • महिला पिछले 5 वर्षो से दिल्ली मे रह रही हो।
  • आवेदक महिला की पारिवारिक वार्षिक आय 1 लाख रुपये या इससे कम होनी चाहिए।
  • विधवा महिला ने पुनर्विवाह न किया हो पात्र होगी।
  • महिला पहले से अन्य किसी सरकारी पेंशन योजना का लाभ न प्राप्त कर रही हो।
  • आवेदक महिला के पास एक बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक हो और बैंक खाते की डीबीटी सर्विस इनेबल हो।

जरूरी दस्तावेज (Documents Require)

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • स्व घोषणा पत्र
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

Read Also :-

Delhi Vidhwa Pension Yojana Apply 2026

  • सबसे पहले आपको ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट (edistrict.delhigovt.nic.in) पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा
Delhi Vidhwa Pension Yojana
  • होम पेज पर आपको Citizen Corner के सेक्शन मे New User Registration का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
Delhi Vidhwa Pension Yojana
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा जिसमे आपको सभी जरूरी जानकारी दर्ज करनी है और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर लेना है।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाने के बाद आपके मोबाइल नम्बर पर यूजर आईडी व पासवर्ड प्राप्त होगा जिसकी मदद से आपको पोर्टल पर लॉगिन करना है।
  • इसके बाद आपको Apply for Service के सेक्शन मे Women & Child Development Department का चयन करना हैं और Delhi Vidhwa Pension Yojana के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको Apply Online के लिंक पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी जरूरी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को अपलोड करना है और सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको आवेदन की एक रशीद प्राप्त होगी जिसे आपको डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट निकलवा लेना है।
  • इसके बाद आपको सभी मूल दस्तावेज़ लेकर अपने जिला कार्यालय जाना होगा जहां आपके आवेदन का सत्यापन किया जाएगा।
  • सत्यापन के बाद आपका आवेदन पत्र स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • फॉर्म जमा होने के बाद आवेदन की स्थिति चेक कर सकते है हालाकि आवेदन स्वीकृत होने मे आमतौर पर 30 से 45 दिन लगते है।

आवेदन की स्थिति कैसे चेक करे?

  • सबसे पहले आपको ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा
Delhi Vidhwa Pension Yojana
  • होम पेज पर आपको Track Your Application का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना विभाग और योजना का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको अपनी आवेदन संख्या दर्ज कर कैप्चा कोड दर्ज कर देना है।
  • अंत मे आपको Search के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति खुलकर आ जाएगी।

सम्पर्क विवरण

अगर आप Delhi Vidhwa Pension Yojana से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

  • हेल्पलाइन नम्बर – 011-23832588

Leave a Comment