Chirag Yojana Haryana 2026: Download Application Form PDF, Eligibility & Last Date

Chirag Yojana Haryana :- हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के गरीब बच्चो के लिए एक योजना को शुरू किया गया है। जिसका नाम हरियाणा चिराग योजना है। इस योजना के अन्तर्गत राज्य के गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर परिवार के बच्चो को मान्यता प्राप्त निजी स्कूलो मे मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे गरीब परिवार के बच्चो प्राईवेट स्कूलो मे पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। Cheerag Yojana के अन्तर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

हालांकि इसके लिए 28 जनवरी 2026 को ही मौलिक शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारियो को आदेश जारी कर दिए थे। हरियाणा राज्य के लगभग 32 लाख परिवारो को Chirag Yojana Haryana का लाभ प्राप्त होगा। राज्य के सभी पात्र परिवार अपने बच्चो को निजी स्कूलो मे शिक्षा दिलाने के लिए चिराग योजना के अन्तर्गत आवेदन कर सकते है।

Chirag Yojana Haryana

Haryana Chirag Yojana 2026

हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर परिवार के बच्चो के लिए Chirag Yojana Haryana को शुरू किया गया है। इस योजना का संचालन मौलिक शिक्षा निदेशालय द्वारा किया जाएगा। यह इसका नोडल विभाग भी है। Chirag Yojana Haryana के अन्तर्गत राज्य के गरीब परिवार के बच्चो को मान्यता प्राप्त निजी स्कूलो मे नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी जिसकी पूरी फीस राज्य सरकार द्वारा वहन की जाएगी। राज्य के कमजोर परिवार के बच्चो को कक्षा 5वीं से 12वीं तक की शिक्षा प्राईवेट स्कूलो मे निशुल्क दी जाएगी। इस योजना को मुख्यमंत्री समान शिक्षा राहत एंव अनुदान योजना के नाम से भी जाना जाता है।

हरियाणा सरकार का लक्ष्य आर्थिक रुप से कमजोर परिवार के बच्चो को निजी स्कूलो मे मुफ्त गुणवत्ता शिक्षा प्रदान करना है। ताकि गरीब बच्चो को निजी स्कूलो मे बेहतर से बेहतर शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल सके। राज्य के पात्र परिवार चिराग योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते है। हालांकि एक से अधिक विद्यालय के लिए आवेदन किया जा सकता है लेकिन केवल वही छात्र इसके लिए पात्र होगें जिन्होने पिछली कक्षा सरकारी स्कूल से पूर्ण की हो।

Chirag Yojana Haryana Objective (उद्देश्य)

हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई Chirag Yojana Haryana का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवार के छात्रो को निजी स्कूल मे प्रवेश दिलाकर गुणवत्ता शिक्षा का अवसर प्रदान करना है। हरियाणा सरकार समान शिक्षा का अधिकार कानून को मजबूत करने और उसे धरातल पर ठीक से लागू करने के चिराह योजना लाई है। जिससे सभी को समान शिक्षा का अधिकार प्राप्त होगा और गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर परिवार के बच्चो को प्राईवेट स्कूलो मे गुणवत्ता शिक्षा का अवसर मिलेगा। चिराग योजना से अब गरीब बच्चे भी निजी स्कूल मे कक्षा 5वीं से 12वीं तक फ्री शिक्षा प्राप्त सकेंगे।

Haryana Chirag Yojana Key Highlight

योजना का नामChirag Yojana Haryana
शुरू की गईराज्य सरकार द्वारा
कब शुरू की गई1 जुलाई 2022
सम्बन्धित विभागमौलिक शिक्षा निदेशालय
राज्यहरियाणा
वर्ष2026
लाभार्थीराज्य के गरीब विद्यार्थी
उद्देश्यमुफ्त मे गुणवत्ता शिक्षा प्रदान करना
लाभनिजी स्कूलो मे मुफ्त शिक्षा
श्रेणीसरकारी योजना हरियाणा
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटharprathmik.gov.in

Eligibility Criteria (पात्रता मापतंड)

  • Chirag Yojana के लिए आवेदक हरियाणा राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर वर्गीय परिवार से होना चाहिए।
  • आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये या इससे कम होनी चाहिए।
  • छात्र के माता/पिता सरकारी नौकरी मे या आयकर दाता नही होने चाहिए।
  • आवेदक छात्र 5वीं से 12वीं कक्षा मे प्रवेश हेतु इस योजना के लिए पात्र होगा।
  • आवेदक ने पिछली कक्षा सरकारी स्कूल से पास की हो।

Chirag Yojana Haryana Benefits (लाभ)

  • Chirag Yojana Haryana गरीब छात्रो के लिए चलाई गई एक महत्वपूर्ण योजना है।
  • इस योजना के अन्तर्गत गरीब परिवार के बच्चो को निजी स्कूलो मे मुफ्त गुणवत्ता शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।
  • जिससे उनको मुफ्त मे गुणवत्ता शिक्षा प्राप्त होगी और उनका भविष्य उज्जवल होगा।
  • राज्य के विद्यार्थी कक्षा 5वीं से 12वीं तक के लिए चिराग योजना के अन्तर्गत आवेदन कर सकते है।
  • छात्र शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विद्यालयो की सूची शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते है।
  • इस योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन 15 मार्च 2026 से लिए जा रहे है।
  • चिराग योजना का आवेदन पत्र नामित निजी विद्यालय से प्राप्त कर सकते है।
  • अगर किसी विद्यालय मे उपलब्ध सीट से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो प्रवेश लकी ड्रा के माध्यम से किया जाएगा।
  • विद्यालय की ओर से ड्रा की तिथि व समय की जानकारी आवेदको को पहले ही दे दी जाएगी।
  • अगर ड्रा मे चयनित विद्यार्थी निर्धारित तिथि मे प्रवेश नही लेता हैं तो उनके लिए प्रतिक्षा सूची जारी की जाएगी।
  • इस योजना के लिए पात्र विद्यार्थी नामित निजी स्कूल मे जाकर ऑफलाइन आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते है।

Require Documents (जरूरी दस्तावेज़)

  • अभिभावक का आधार कार्ड
  • विद्यार्थी का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट व ट्रांसफर सर्टिफिकेट
  • मोबाइल नम्बर
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

Also Read :- Haryana Popular Schemes

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

आयोजनतिथि
आवेदन शुरू15 मार्च 2026
आवेदन की अन्तिम तिथि31 मार्च 2026
लकी ड्रा1 अप्रेल से 5 अप्रेल 2026
चयनित विद्यार्थी के प्रवेश की तिथि1 अप्रेल से 15 अप्रेल 2026
खाली सीटो पर प्रवेश की तिथि16 अप्रेल से 30 अप्रेल 2026

हरियाणा चिराग योजना आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको उस निजी स्कूल जाना हैं जहां पर आप प्रवेश लेना चाहते है।
  • वहां पर जाकर आपको सम्बन्धित प्रचार्य से चिराग योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है।
  • हालांकि यह आवेदन पत्र समस्त निजी स्कूलो मे उपलब्ध होगें।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको इसमे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो की प्रतिलिपी इस फॉर्म के साथ संलग्न कर देनी है।
  • इसके बाद आपको यह आवेदन फॉर्म उसी निजी स्कूल मे जमा करना होगा जिसमे आप प्रवेश लेना चाहते है।
  • हालांकि उसी खंड के निजी स्कूल मे आवेदन करना होगा जिस खंड के स्कूल मे वर्तमान मे शिक्षा प्राप्त की है।
  • सम्बन्धित प्रचार्य द्वारा आपके आवेदन पत्र स्वीकार किया जाएगा और आपको एक रशीद दे दी जीएगी।
  • इसके बाद विद्यालय द्वारा आवेदनो का सत्यापन किया जाएगा
  • सत्यापन मे पात्र पाए गए छात्रो को प्रवेश दे दिया जाएगा हालांकि इसकी सूचना अभिभावको को उनके दिए गए मोबाइल नम्बर पर सूचित कर दिया जाएगा।
  • इस प्रकार आप चिराग योजना हरियाणा के लिए आसानी से ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।

महत्वपूर्ण लिंक

विवरणलिंक
आधिकारिक वेबसाइटClick Here
चिराग योजना आवेदन फॉर्म पीडीएफClick Here
पात्र निजी स्कूलो की सूचीClick Here

सम्पर्क विवरण

Chirag Yojana Haryana से सम्बन्धित अन्य किसी जानकारी या सहायता के लिए आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

  • हेल्पलाइन नम्बर – 01722560269/01722560453

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

Chirag Yojana Haryana का लाभ किन छात्रो को प्राप्त होगा?

राज्य के गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के छात्रो को चिराग योजना का लाभ प्राप्त होगा जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये या इससे कम है।

Chirag Yojana Haryana के तहत सत्र 2026-27 मे कितने परिवारो को लाभ प्राप्त होगा?

इस योजना के तहत सत्र 2026-27 मे लगभग 32 लाख परिवारो के बच्चो को लाभ प्राप्त होगा।

क्या इस योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन किये जा सकते है?

नहीं, इस योजना के अन्तर्गत केवल ऑफलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जा रहे है।

Leave a Comment