Bihar Rojgar Mela 2026 Registration Online : Eligibility, Documents, Check Location, Salary & Last Date

Bihar Rojgar Mela 2026:- बिहार के शिक्षित बेरोज़गार युवाओं के लिए एक रोज़गार मेला आयोजित होने जा रहा हैं। इसमे राज्य के युवाओं के लिए रोज़गार प्राप्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है। बता दे कि बिहार के पूर्णिया जिले मे 20 फरवरी को 2026 को यह एक दिवसीय Bihar Job Fair आयोजित होने जा रहा है। यह पूर्ण जिले के शिक्षित बेरोज़गार युवक-युवतियो के लिए रोज़गार प्राप्त करने का अच्छा मौका है।

यह Rojgar Mela पूर्णिया के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मे सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इस रोज़गार मेले मे 30 कंपनियां भाग ले रही है। राज्य के 5वीं से 12वीं या इससे उच्च योग्यता रखने वाले युवा अपने बायोडाटा के साथ इस रोज़गार मेले मे शामिल होकर अपनी योग्यता के आधार पर रोज़गार प्राप्त कर सकते है। यह रोज़गार मेला बिहार के लाखो युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा मे एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Bihar Rojgar Mela 2026

Bihar Rojgar Mela 2026

बिहार सरकार द्वारा राज्य के शिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोज़गार उपलब्ध कराने के लिए समय समय पर रोज़गार मेला आयोजित कराया जाता है। इस रोज़गार मेले मे देश-विदेश की विभिन्न कंपनिया प्रतिभाग करती है जो युवाओं को उनकी योग्यता और अपनी जरूरत के आधार पर चयन करके उनको रोज़गार प्रदान करती है। ऐसी ही एक रोज़गार मेला बिहार के पूर्णिया मे 20 फरवरी को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मे आयोजित होने जा रहा है।

इस रोज़गार मेले मे लगभग 30 विभिन्न कंपनिया शामिल हो रही है। यह कंपनियां कुल 1000 से अधिक रिक्त पदो के लिए मौके पर ही चयन कर ज्वाइनिंग लेटर वितरित करेगी। इस मेले मे भाग लेने वाले चयनित अभ्यार्थी अपनी योग्यता और पद के अनुसार 10 हजार से लेकर 25 हजार रुपये मासिक वेतन प्राप्त कर सकते है।

PM Berojgari Bhatta Yojana Registration Online

बिहार रोज़गार मेले का उद्देश्य

Bihar Rojgar Mela 2026 के मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओ को उनकी योग्यता के आधार पर निजी क्षेत्र मे रोज़गार का अवसर प्रदान करना है ताकि राज्य के प्रदेश के शिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोज़गार प्राप्त हो सके। यह रोज़गार मेले उन सभी युवाओं के लिए उम्मीद की किरण लेकर आते हैं जो अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश मे भटक रहे है। रोज़गार मेले मे बेरोज़गार युवाओं को उनके कौशल और योग्यता के आधार पर रोज़गार उपलब्ध कराया जाता है। रोज़गार मेलो से राज्य की बेरोज़गारी दर कम होती हैं, युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोज़गार मिलता हैं और कंपनी और उम्मीदवारो के बीच सीधा संपर्क स्थापित होता है।

पात्रता मापतंड

  • Bihar Rojgar Mela 2026 के लिए आवेदक बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 5वीं, 7वीं, 8वीं, 10वीं या 12वीं कक्षा पास होनी चाहिए।
  • राज्य के उच्च शिक्षा प्राप्त अभ्यार्थी भी इस रोज़गार मेले मे भाग ले सकते है।
  • आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक पूर्ण रुप से बेरोज़गार होना चाहिए।
  • आवेदक के पास पहले से कोई नौकरी या रोज़गार उपलब्ध नही होना चाहिए।
  • आवेदक के पास एकल बैंक खाता होना चाहिए।

Bihar Berojgari Bhatta Yojana

पदो की संख्या वेतन

  • कुल कंपनिया – 30
  • कुल रिक्त पद – 1000 से अधिक
  • वेतन – 10,000 से लेकर 25,000 रुपये तक।

समय और स्थान

  • स्थान – पूर्णिया स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज
  • समय – प्रात 11:00 बजे से सांय 04:00 बजे तक।

जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • बायोडाटा (Resume)
  • शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज़
  • रोज़गार पंजीयन प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

बिहार रोज़गार मेले मे शामिल होने के महत्वपूर्ण बिंदु

बिहार रोज़गार मेले मे शामिल होने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओ को ध्यान मे रखना जरूरी हैं जो इस प्रकार है।

  • अभ्यार्थियो को रोज़गार मेले मे समय से पहुंचना सुनिश्चित करे ताकि साक्षात्कार और आवेदन प्रक्रिया को पर्याप्त समय मिल सके।
  • अभ्यार्थियो को NCS पोर्टल पर पंजीकृत होना आवश्यक है।
  • इसके अलावा रोज़गार मेला आयोजन स्थल पर भी निबंधन की व्यवस्था उपलब्ध होगी।
  • रोज़गार मेले मे भाग लेने वाले नियोजको को भी इस पोर्टल पर निंबधन करना जरूरी है।
  • NCS पोर्टल पर पहले से पंजीकृत अभ्यार्थियो को प्राथमिकता मिलेगी।
  •  

How to Registration for Bihar Rojgar Mela 2026

  • सबसे पहले आपको NCS Portal की आधिकारिक वेबसाइट betacloud.ncs.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
Bihar Rojgar Mela 2026
  • होम पेज पर आपको Login/Singup का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
Bihar Rojgar Mela 2026
  • इसके बाद आपको For Jobseeker के लिंक पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना मोबाइल नम्बर दर्ज करना है।
Bihar Job Fair 2026
  • इसके बाद आपको Continue के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा जिसे आपको दिए गए बॉक्स मे दर्ज करना है और Verify के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना नाम, पता व ईमेल आईडी और शिक्षा सम्बन्धित जानकारी भरनी है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको अपना पासवर्ड क्रीएट कर लेना है।
  • इसके बाद आपको इस पोर्टल पर लॉगिन करके अपनी प्रोफाइल को अपडेट कर लेना है।
  • इस प्रकार आप NCS पोर्टल पर पंजीकरण करके बिहार रोज़गार मेले मे भाग ले सकते है।

Contact Details –

अगर आप Bihar Rojgar Mela 2026 से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप सम्बन्धित जिले के नियोजनालय कार्यलय मे जाकर सम्पर्क कर सकते है।

FAQ,s

Bihar Rojgar Mela 2026 कब और किस जिले मे आयोजित होगा?

बिहार एक दिवसीय रोज़गार मेला बिहार मे 20 फरवरी 2026 को पूर्णिया जिले के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मे आयोजित होगा।

रोज़ागर मेले क्यो आयोजित किए जाते है?

रोज़गार मेले शिक्षित बेरोज़गार अभ्यार्थियो को रोज़गार उपलब्ध कराने के लिए आयोजित किए जाते है।

रोज़गार मेले मे अभ्यार्थियो का चयन किस प्रकार होगा?

रोज़गार मेले मे अभ्यार्थियो का चयन आवेदन प्रक्रिया के बाद साक्षात्कार के माध्यम से होगा।

Leave a Comment