Civil Seva Protsahan Rashi Scheme 2026: मिलेगी 50,000 रुपये वित्तीय सहायता, ऐसे करें आवेदन

Bihar Civil Seva Protsahan Rashi Scheme 2026:- बिहार सरकार द्वारा सिविल सेवा प्रोत्साहन राशी योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की 71वीं लोक सेवा आयोग की संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा मे उत्तीर्ण विद्यार्थियो को 50,000 रुपये की प्रोत्साहन राशी प्रदान की जाएगी। राज्य के सामान्य वर्ग, आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग व पिछड़ा वर्ग के स्थायी निवासी महिला अभ्यार्थियो को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा। अगर आप भी बिहार राज्य के नागरिक है और इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आप बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना 2026 के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और लाभ प्राप्त कर सकते है।

Civil Seva Protsahan Rashi Scheme

Bihar Civil Seva Protsahan Rashi Scheme 2026

बिहार सरकार द्वारा राज्य के विद्यार्थियो को उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करने के लिए Bihar Civil Seva Protsahan Rashi Scheme 2026 को शुरू किया गया है। इस योजना का संचालन बिहार महिला एंव बाल विकास निगम द्वारा किया जाता है। बिहार राज्य के वह मैधावी विद्यार्थी जो उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते है तो उन सभी को 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशी प्रदान की जाएगी जिससे कि वह उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित हो सके।

राज्य के किसी भी विद्यार्थी को इस योजना का लाभ केवल एक बार ही दिया जाएगा। हालाकि Bihar Civil Seva Protsahan Rashi Scheme 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुक हैं और आवेदन की अन्तिम तिथि भी जारी कर दी गई है। बिहार राज्य के इच्छुक व पात्र विद्यार्थी इस योजना की अन्तिम तिथि से पहले-पहले इस योजना के अन्तर्गत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते है।

Civil Seva Protsahan Rashi Scheme Highlight

योजना का नामBihar Civil Seva Protsahan Rashi Scheme 2026
शुरू की गईमुख्यमंत्री नितिश कुमार द्वारा
सम्बन्धित विभागमहिला एंव बाल विकास निगम
राज्यबिहार
वर्ष2026
लाभार्थीराज्य के मैधावी विद्यार्थी
उद्देश्यवित्तीय प्रोत्साहन प्रदान करना
लाभउच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहन राशी
प्रोत्साहन राशी50 हजार रुपये
श्रेणीसरकारी योजना बिहार
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटwcdc.bihar.gov.in

Civil Seva Protsahan Rashi Scheme Objective (उद्देश्य)

बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन राशी योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के आरक्षित श्रेणियो के मेधावी विद्यार्थियो को वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान करना है। ताकि वह सिविल सेवा परिक्षाओं के प्रारम्भिक चरण को उत्तीर्ण करके मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार की तैयारी बिना किसी आर्थिक तंगी के कर सके। इस योजना का लाभ प्राप्त कर राज्य के मेधावी विद्यार्थी बिना किसी आर्थिक बाधा के अपने लक्ष्यो को प्राप्त कर सकेंगे और राज्य मे सिविल सेवाओं मे प्रतिनिधित्व बढ़ेगा।

Eligibility Criteria (पात्रता मापतंड)

  • आवेदक बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए
  • आवेदक बीपीएससी द्वारा आयोजित 71वीं संयुक्त प्रारम्भिक परीक्षा मे उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • आवेदक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, या अत्यन्त पिछड़े वर्ग का नही होना चाहिए।
  • केवल सामान्य वर्ग, आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग व पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी ही इस योजना के लिए पात्र होगें।
  • एक विद्यार्थी को केवल एक बार ही इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • आवेदक पहले से अन्य किसी भी सरकारी, लोक उपक्रम या राज्य सरकार द्वारा वित्त संपोषित संस्था मे कार्यरत्/नियोजित नही होना चाहिए।

Require Documents (जरूरी दस्तावेज़)

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • 71वीं बीपीएससी परीक्षा का प्रवेश पत्र
  • हस्ताक्षरित रद्द चेक
  • हस्ताक्षर
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नम्बर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो

Read Also :-

How to Apply Online Bihar Civil Seva Protsahan Rashi Scheme 2026

  • सबसे पहले आपको महिला एंव बाल विकास निगम बिहार की आधिकारिक वेबसाइट (bihar.gov.in) पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा
  • होम पेज पर आपको सिविल सेवा प्रोत्साहन राशी योजना के तहत 71वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा मे उत्तीर्ण बिहार राज्य के सामान्य, आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग एंव पिछड़ा वर्ग के स्थायी निवासी महिला अभ्यार्थी ऑनलाइन आवेदन के लिए यहां क्लिक करे का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको यहां सिर्फ सामान्य वर्ग, आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग, और पिछड़ा वर्ग के महिला अभ्यार्थी ही आवेदन करें के सेक्शन मे New Registration का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको अपने वर्ग का चयन करना हैं
  • इसके बाद आपको निचे दिए गए दिशा-निर्देशो को पढ़कर उन पर टिक करना हैं और Continue के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा जिसमे आपको अपनी सभी जानकारी को भरकर रजिस्ट्रेशन कर लेना है।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको लॉगिन डिटेल प्राप्त हो जाएगी जिसकी मदद से आपको पोर्टल पर लॉगिन कर लेना है।
  • लॉगिन करते ही आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इतना करने के बाद आपको आवेदन की एक स्लिप प्राप्त होगी जिसे आपको डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट ले लेना है।
  • इस प्रकार आप बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन राशी योजना के अन्तर्गत आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है और लाभ प्राप्त कर सकते है।

Important Dates

EventsDates
Released Notification 2026Soon
Online Application Start DateLaunch Soon
Online Application Last DateLaunch Soon

 

Contact Details

अगर आप इस योजना के सम्बन्ध मे अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं या फिर आपको किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ा रहा हैं तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

  • हेल्पलाइन नम्बर – 06122506078 / 06122506068

FAQ,s

बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन राशी योजना 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होगें?

बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन राशी योजना 2026 के लिए राज्य सरकार जल्द ऑफिशियल नॉटिफिकेशन जारी करेगी और आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगी।

Bihar Civil Seva Protsahan Rashi Scheme 2026 के अन्तर्गत आवेदन कैसे करे?

Bihar Civil Seva Protsahan Rashi Scheme 2026 के लिए आप महिला एंव बाल विकास निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Leave a Comment