Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana UP 2026: Benefits, Eligibility, Route List & Time Table

उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रो मे परिवहन की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए एक योजना को शुरू करने की घोषणा की है जिसका नाम मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना है। राज्य कैबिनेट ने 10 मार्च 2026 को Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana 2026 को मंजूरी भी दे दी है। Uttar Pradesh Gram Parivahan Yojana के अन्तर्गत प्रत्येक गांव तक बस सेवा सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए हर गांव मे बसें चलाई जाएगी जिससे ग्रामीण महिलाओं, पुरूषो और विद्यार्थियो को यात्रा करने मे आसानी होगी। इस योजना के अन्तर्गत उन सभी गांवो को जिला मुख्यालय से जोड़ा जाएगा जो सार्वजनिक परिवहन सेवा से वंचित है।

Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana

क्या है मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने मंगलवार यानी 10 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रो मे रहने वाले लोगो को सस्ती और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। ताकि ग्रामीण लोगो को शहरो और जिला मुख्यालय तक आने जाने मे आसानी हो सके। इसके लिए राज्य के 12,200 से अधिक गांवो को पहली बार सार्वजनिक बस सेवा से जोड़ा जाएगा। यह बसे 28 सीटर और टैक्स फ्री होगी

और इनका किराया जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली कमेटी तय करेगी। जिससे प्रदेश के लाखो लोगो की आवाजाही आसान होगी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसो के साथ साथ निजी बस संचालको को भी शामिल किया जाएगा। उनको ग्रामीण क्षेत्रो मे बस सेवा शुरू करने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए परमिट जारी करने पर विशेष छुट दी जाएगी। जिससे बस संचालको को भी आर्थिक राहत मिलेगी ग्रामीण लोगो को किफायती किराए मे यात्रा करने का अवसर मिलेगा।

UP Free Scooty Yojana Online Registration

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश मे करीब 1 लाख से भी अधिक गांव है इनमे से करीब 12,200 गांव ऐसे है जहां अभी भी बस की सुविधा उपलब्ध नही है। इसी को ध्यान मे रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana 2026 शुरू करने जा रही है जिसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश के हर गांव को तक बस की सुविधा उपलब्ध कराना है। इस योजना के अन्तर्गत इन गावो को मुख्य सड़को, ब्लॉक मुख्यालय और जिला मुख्यालय से जोड़ा जाएगा। जिससे गांव के लोगो को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी और ग्रामीण क्षेत्रो मे सामाजिक व आर्थिक विकास तेज होगा।

मुख्य तथ्य Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana

योजना का नामMukhyamantri Gram Parivahan Yojana
शुरू की गईसीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा
कब शुरू की गई10 मार्च 2026
सम्बन्धित विभागराज्य सड़क परिवहन निगम
राज्यउत्तर प्रदेश
वर्ष2026
लाभार्थीराज्य के ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक
उद्देश्यहर गांव तक बस की सुविधा प्रदान करना
लाभकिफायती परिवहन सुविधा प्रदान करना
आवेदन प्रक्रियाआवश्यकता नही
आधिकारिक वेबसाइटupsrtc.up.gov.in

पात्रता मापतंड

  • Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana के लिए आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक इस योजना के लिए पात्र होगें।
  • राज्य के वंचित ग्रामीण क्षेत्रो को Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana के दायरे मे लाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना का कार्यान्वयन

राज्य सरकार ने इस योजना के अन्तर्गत निजी लोगो को भी बस संचालन की अनुमति देने का निर्णय लिया हैं जिससे स्थानीय स्तर पर रोज़गार के अवसर सृजित होगें। Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana के संचालन के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे एक कमेटी बनाई जाएगी। इस कमेटी मे मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस अधीक्षक एआरटीओ और एआरएम सदस्य होगें। यह कमेटी बसो का रूट, संचालन और अन्य व्यवस्थाओ को लागू करेगी ताकि बसो का संचालन सुचारू रुप से हो सके।

UP Free Tablet Smartphone Yojana

रूट व समय सारणी

इस योजना के अन्तर्गत बसो का संचालन बहुत ही व्यवस्थित तरीके से किया जाएगा। यह बसे रात के समय सम्बन्धित गांव मे ही ठहरेगी ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को सुबह जल्दी बस सेवा उपलब्ध हो सके।

  • सुबह का शेड्यूल – सुबह 10 बजे से पहले यह बसे गांव से रवाना होकर जिला मुख्यालय पहुंच जाएगी।
  • शाम की वापसी का शेड्यूल – शाम के समय 4 बजे से रात 8 बजे के बीच यह बसे दौबारा शहरो से सवारियां लेकर गांव के लिए प्रास्थान करेगी।
  • न्यूनतम दो चक्कर – गठित कमेटी द्वारा यह नियम बनाया जाएगा कि प्रत्येक चिन्हित गांव मे एक बस का कम से कम दो बार जाना आना अनिवार्य होगा।

टैक्स फ्री और परमिट की छुट

उत्तर प्रदेश सरकार ने इस योजना को टैक्स और परमिट की बाध्यता से मुक्त रखा है। Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana के अन्तर्गत संचालित बसे टैक्स फ्री होगी यानी इन बसो से कोई भी टैक्स नही लिया जाएगा। किराए का निर्धारत पारदर्शी रखने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे एक विशेष कमेटी गठित की जाएगी। जो दूरी और स्थानीय परिस्थितियो के आधार पर किफायती किराया निर्धारित करेगी।

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के लाभ

  • Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana से अब सभी ग्राम सभाओ तक बस की पहुंच सुनिश्चित होगी।
  • जिससे निजी लोगो को भी रोजगार का अवसर प्राप्त होगा।
  • गांव के लोग जिला मुख्यालय तक आसानी से सफर कर सकेंगे।
  • छोटे गांव के लिए छोटी बस संचालित होगी ताकि गांव की संकरी सड़को पर बसो का संचालन आसानी से हो सके।
  • इस योजना से स्थानीय लोगो को रोज़गार मिलेगा और बस का संचालन सुचारू तरीके से हो सकेगा।
  • इस योजना से गांव के लोगो को सस्ती और सुविधाजनक परिवहन सुविधा मिलेगी।
  • Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana से गांव और शहर के बीच की दूरी कम होगी।
  • ग्रामीण छात्रो को स्कूल, कॉलेज जाने मे आसानी होगी और लोगो का अस्पताल, बाजार और अन्य जरूरी स्थानो पर जाना आसान होगा।

जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • ड्राइविंग लाइसेंस

UP Widow Pension Scheme

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के अन्तर्गत आवेदन कैसे करे?

Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana के अन्तर्गत सभी को आवेदन करने की आवश्यकता नही है। क्योकि इस योजना के तहत आवेदन केवल बस संचालक या ड्राईवर ही आवेदन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत बस संचालन के लिए आने वाले आवेदनो की जांच 15 दिनो के भीतर कर ली जाएगी। चयनित आवेदको को बस उपलब्ध कराने के लिए 2 सप्ताह का समय दिया जाएगा इस पूरी प्रक्रिया को करीब 45 दिन मे पूरी की जाएगी।

सम्पर्क विवरण

अगर आप Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

  • हेल्पलाइन नम्बर – 18001802877

Leave a Comment