Pink Saheli Smart Card Delhi 2026: Apply Online, Benefits, Eligibility & Full Details

दिल्ली सरकार ने राज्य की महिलाओं को बसो मे मुफ्त सफर की सुविधा देने के लिए Pink Saheli Smart Card Yojana को शुरू किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत महिलाओं को डीटीसी और क्लस्टर बसो मे फ्री व असीमित यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके लिए सभी पात्र लाभार्थियो को अपना Pink Saheli Smart Cardबनवाना होगा। दिल्ली की 5 वर्ष या इससे अधिक आयु की महिलाओं और ट्रांसजेंडरो को पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड योजना का लाभ प्राप्त होगा।

पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड दिल्ली की डीटीसी और क्लस्टर बसो मुफ्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराएगा। दिल्ली सरकार ने ऐसे 50 स्थानो का चयन किया है जहां पर पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाने की सुविधा मिलेगी। Delhi Pink Saheli Smart Card Yojana 2026 का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं और ट्रांसजेंडरो को बस एक बार यह कार्ड बनाना होगा। बस फिर वह इस कार्ड की सहायता से बसो मे मुफ्त यात्रा का लुत्फ उठा सकती है।

Pink Saheli Smart Card

Pink Saheli Smart Card Yojana क्या है

दिल्ली मे आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान महा महिम राष्ट्रपति श्रीमति द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा 2 मार्च 2026 को Pink Saheli Smart Card Yojana को शुरू किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत दिल्लीवासियो को डीटीसी और क्ल्स्टर बसो मे मुफ्त यात्रा का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए उनको Pink Saheli Smart Cardका दिया जाएगा जो यात्रा के दौरान परिचालक को दिखाना होगा। यह योजना दिल्ली सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका लक्ष्य महिलाओ और ट्रांसजेंडरो की यात्रा को सरल, सुरक्षित किफायती बनाना है साथ ही पुरानी गुलाबी टिकट प्रणाली मे दुरुपयोग को नियंत्रित करना है।

इस योजना का मिशन महिला सशक्तिकरण, वित्तीय सहायता और स्वतंत्र रुप से यात्रा करना है। दिल्ली सरकार चाहती है कि हर महिला बिना किसी चिंता के शहर मे कही भी आ जा सके। यह योजना महिला शिक्षा, नौकरी व दैनिक यात्रा और सबको सुरक्षा का समर्थन करेगी जिससे लाखो महिलाएं और ट्रांसजेंडरो का रोज़ का सफर और भी सुरक्षित और सुविधाजनक होगा।

Lakhpati Bitiya Yojana

क्या है Pink Saheli Smart Card ?

पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड एक डिजिटल स्मार्ट आईडी या एनसीएमसी नेशनल कॉमन मॉबिलिटी कार्ड है। यह कार्ड एयरटेल पेमेंट्स बैंक और मुफिन पे के सहयोग से बनाया गया है। इसमे आवेदक का डाटा शत-प्रतिशत सुरक्षित रहेगा। इस कार्ड पर आवेदक का नाम, क्यूआर कोड और बुनियादी विवरण उपलब्ध होता है। इस कार्ड से मुफ्त यात्रा करने के लिए आपको परिचालक के पास जाना होगा। इसके बाद वह इस कार्ड को अपनी ईटीएम मशीन पर टैप करेंगे और आपको सीट उपलब्ध करा देंगे। Pink Saheli Smart Card का उपयोग दिल्ली मेट्रो किया जा सकेगा हालाकि इसके लिएआपको एक अतिरिक्त रिचार्ज करना होगा।

Highlight of Delhi Pink Saheli Smart Card

आर्टिकलPink Saheli Smart Card
योजना का नामDelhi Pink Saheli Smart Card Yojana 2026
शुरू की गईराष्ट्रपति श्रीमति द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा
कब शुरू की गई2 मार्च 2026
सम्बन्धित विभागपरिवहन निगम दिल्ली
राज्यदिल्ली
वर्ष2026
लाभार्थीराज्य की महिलाएं व ट्रांसजेंडर्स
उद्देश्यसुरक्षित यात्रा का समर्थन करना
लाभमुफ्त यात्रा
श्रेणीसरकारी योजना दिल्ली
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटdtc.delhi.gov.in

पात्रता मापतंड

  • Pink Saheli Smart Card के लिए आवेदक दिल्ली राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • राज्य की केवल महिलाएं और ट्रांसजेंडर ही इस योजना के लिए पात्र होगें।
  • आवेदक की आयु 5 साल या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • इस योजना के लिए कोई भी आय सीमा निर्धारित नही की गई है।
  • दिल्ली एनसीआर मे रहने वाली महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नही होगी।

पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लाभ

  • पिंक सहेली कार्ड से महिलाओं औ ट्रांसजेंडरो को डीटीसी और क्ल्स्टर बसो मे मुफ्त व असीमित यात्रा की सुविधा मिलेगी।
  • यह कार्ड कामकाजी महिलाओं, छात्राओ और दैनिक यात्रियो के लिए मददगार साबित होगा।
  • इस कार्ड मे आवेदक की एक फोटो और तुरंत सत्यापन के लिए एक क्यूआर कोड उपलब्ध होगा जिससे पेपर टिकट की जरूरत नही रहेगी।
  • इस योजना से महिलाओ की दैनिक यात्रा का खर्च बचेगा जिससे उनको एक बड़ा आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा।
  • दिल्ली की महिलाएं अब स्वतंत्र और सुरक्षित रुप से कभी भी यात्रा कर सकती है।
  • इस योजना मे ट्रांसजेंडरो को ध्यान मे रखते हुए समानता को बढ़ावा दिया गया है।

Mahila Samridhi Yojana

जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नम्बर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड की विशेषताएं

  • इस योजना के अन्तर्गत पहला कार्ड बिल्कुल फ्री बनेगा।
  • एक महिला को केवल एक ही कार्ड मिलेगा ताकि कोई डुप्लिकेशन न हो।
  • मेट्रो मे यात्रा करने के लिए इसे यूपीआई क्यूआर कोर्ड स्कैन करके रिचार्ज करना होगा।
  • अपना कार्ड किसी अन्य को देने की अनुमति नही हैं ऐसी स्थिति मे उचित दंड का प्रावधान है।

पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए कैसे आवेदन करे?

Pink Saheli Smart Card Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए सभी महिलाओ और ट्रांसजेंडरो को Pink Saheli Smart Card बनवाना होगा। हालांकि इस कार्ड को बनवाने के लिए कोई भी ऑनलाइन प्रक्रिया उपलब्ध नही है। दिल्ली सरकार ने लगभग 50 ऐसे अधिकृत केन्द्र स्थापित किए हैं जहां जाकर आप आसानी से अपना Pink Saheli Smart Card बनवा सकते है। इनमे डीएम/एसडीएम कार्यालय और डीटीएस निगम शामिल है।

यह सभी कार्यालय सप्ताह के सभी दिन सुबह 09 बजे से शाम 05 बजे तक खुले रहेंगे Pink Saheli Smart Card बनवाने की प्रक्रिया 03 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी हैं। Pink Saheli Smart Card बनवाने के लिए आपको कोई शुल्क नही देना होगा। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया है कि इस योजना के अन्तर्गत पहला कार्ड बिल्कुल मुफ्त बनाया जाएगा।

महत्वपूर्ण लिंक –

Pink Saheli Card Distribution Counters Location PDF ListClick Here
DTC Official WebsiteClick Here

सम्पर्क विवरण

अगर आप Pink Saheli Smart Card से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

हेल्पलाइन नम्बर – 911123370236

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

Pink Saheli Smart Card बनवाने के लिए कौन पात्र है?

Pink Saheli Smart Card बनवाने के लिए दिल्ली की केवल महिलाएं व ट्रांसजेंडर पात्र होगें जो दिल्ली के मूल निवासी नागरिक है।

क्या यह स्मार्ट कार्ड दिल्ली मेट्रो मे भी लागू होगा?

यह कार्ड दिल्ली की डीटीएस बसो मे मुफ्त यात्रा करने के लिए हैं जबकि मेट्रो या अन्य ट्रांसपोर्ट मुफ्त यात्रा करने के लिए इस कार्ड को रिचार्ज करना होगा।

Pink Saheli Smart Card बनवाने क लिए किन दस्तावेज़ो की आवश्यकता पड़ेगी?

पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड और मोबाइल नम्बर की आवश्यकता पड़ेगी।

Leave a Comment