PM Yashasvi Scholarship Scheme 2026 Online Apply, Eligibility, Documents & Last Date

भारत सरकार द्वारा देश के मेधावी छात्रो के लिए एक योजना को शुरू किया गया है जिसका नाम प्रधानमंत्री यशस्वी छात्रवृत्ति योजना है। इस योजना के अन्तर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रुप से पिछड़ा वर्ग, और खानाबदोश व अर्ध खानाबदोश जनजाति से सम्बन्धित छात्रो को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति योजना को युवा उपलब्धि छात्रवृत्ति पुरस्कार योजना के नाम से भी जाना जाता है। PM Yashasvi Scholarship Scheme के अन्तर्गत कक्षा 9 से 12वीं मे पढ़ने वाले छात्रो को उनकी योग्यता के आधार पर 75,000 से लेकर 1,25,000 रुपये तक की वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

देश के टॉप क्लास स्कूलो मे उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रो को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये या इससे कम है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्र 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

PM Yashasvi Scholarship Scheme

प्रधानमंत्री यशस्वी छात्रवृत्ति योजना क्या है

भारत सरकार के सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्रालय द्वारा द्वारा PM Yashasvi Scholarship Scheme को शुरू किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत ओबीसी, ईबीसी और डीएनटी समुदाय के मेधावी विद्यार्थियो को सालाना छात्रवृत्ति राशी दी जाएगी। पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के तहत पात्र छात्रो को दी जाने वाली स्कॉलरशिप राशी सीधे लाभार्थियो के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से प्राप्त होगी।

देश के उन सभी मेधावी छात्रो को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा जो टॉप परफॉर्मिंग स्कूलो मे कक्षा 10वीं और 12वीं मे शत-प्रतिशत उत्तीर्णता के साथ पढ़ाई कर रहे है। प्रधानमंत्री यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के लिए अभ्यार्थियो का चयन राज्य-वार मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। यह योजना विद्यार्थियो के कक्षा 9 से 12वीं तक की शिक्षा को कवर करती है। हालांकि PM Yashasvi Scholarship Scheme का लाभ प्राप्त करने के लिए इच्छुक व पात्र उम्मीदवारो को NPS पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

Rail Kaushal Vikas Yojana

पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य

PM Yashasvi Scholarship Scheme भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका मुख्य उद्देश्य पिछड़े वर्ग के छात्रो को पूर्व-मैट्रिक या माध्यमिक शिक्षा स्तर पर वित्तीय सहायता प्रदान करना है। ताकि मेधावी विद्यार्थियो को शिक्षा के क्षेत्र मे प्रोत्साहित किया जा सके। यह योजना केवल भारत मे ही अध्ययन करने वाले विद्यार्थियो के लिए लागू होती हैं। इस योजना का वित्तपोषण उस राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश द्वारा किया जाता हैं जहां से विद्यार्थी सम्बन्ध रखता है। PM Yashasvi Scholarship Scheme 2026 का व्यापक लक्ष्य कमजोर समूहो के बीच शैक्षिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है ताकि उनको वित्तीय बाधाएं दूर करने और अपनी पढ़ाई पूरी करने मे मदद मिल सके।

मुख्य तथ्य PM Yashasvi Scholarship Scheme

योजना का नामPM Yashasvi Scholarship Scheme
शुरू की गईकेन्द्र सरकार द्वारा
सम्बन्धित विभागसामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्रालय
वर्ष2026
लाभार्थीदेश के मेधावी विद्यार्थी
उद्देश्यपिछड़े वर्ग के मेधावी छात्रो को गुणवत्ता शिक्षा प्रदान करना
लाभप्रतिवर्ष छात्रवृत्ति राशी
छात्रवृत्ति राशी75,000 से 1,25,000 रुपये तक
श्रेणीकेन्द्रीय सरकारी योजना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटscholarships.gov.in

पात्रता मापतंड

  • PM Yashasvi Scholarship Scheme के लिए आवेदक भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये या इससे कम होनी चाहिए।
  • आवेदक अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रुप से पिछड़ा वर्ग, विअधिसूचित, खानाबदोश और अर्ध-खानाबदौश जनजाति वर्ग से होना चाहिए।
  • आवेदक कक्षा 9 से 12 मे नामांकित होना अनिवार्य है।
  • छात्र ऐसे टॉप क्लास स्कूल मे अध्ययनरत होना चाहिए जिन्होने कक्षा 10वी और 12वीं मे लगातार शत-प्रतिशत सफलता दर्ज की हो।
  • एक परिवार के केवल दो छात्र इस योजना के लिए पात्र होगें हालाकि लड़कियो के लिए कोई सीमा नही है।
  • आवेदक के नाम एकल बैंक खाता होना चाहिए।

पीएम यशस्वी छात्रवृति योजना के लाभ

  • PM Yashasvi Scholarship Scheme के तहत कक्षा 9 और 10वी के छात्रो को वर्ष मे अधिकतम 75000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
  • जबकि कक्षा 11 और 12वी के छात्रो को वर्ष मे 1,25,000 रुपये की छात्रवृत्ति राशी दी जाएगी।
  • इसके अलावा इस योजना के अन्तर्गत स्कूल फीस, हॉस्टल शुल्क और अन्य जरूरी खर्च भी शामिल है।
  • यह छात्रवृत्ति राशी हर साल 15 अगस्त से पहले जारी कर दी जाती है।
  • इस योजना के तहत 30% सीटे लड़कियो के लिए आरक्षित है।

जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • शैक्षणिक योगयता के दस्तावेज़
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

PM Berojgari Bhatta Yojana Registration Online

चयन प्रक्रिया

PM Yashasvi Scholarship Scheme के तहत उम्मीदवारो का चयन उनकी योग्ता के आधार पर किया जाता है। जो कक्षा 9 से 12 की अंतिम परीक्षाओं मे प्राप्त अंको द्वारा निर्धारित की जाती है। इससे पहले राष्ट्रीय परीक्षा एंजेसी योग्य उम्मीदवारो के चयन के ले परीक्षा आयोजित करवाती थी। लेकिन अब यह परीक्षा बंद कर दी गई है। अब इस योजना के लिए चयन पूरी तरहा से पिछली अंतिम परीक्षा मे शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है।

पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

PM Yashasvi Scholarship Scheme के अन्तर्गत आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण तिथियो का विवरण इस प्रकार है।

आयोजनतिथि
आवेदन शुरू02 जून 2026
आवेदन की अन्तिम तिथि31 अगस्त 2026
दोषपूर्ण आवेदन का सत्यापन15 सितंबर 2026
संस्था द्वारा आवेदन का सत्यापन15 सितंबर 2026
डीएनओ, एसएनओ, एमएनओ सत्यापन30 सितंबर 2026

पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति योजना 2026 के लिए आवेदन कैसे करे?

  • सबसे पहले आपको राष्ट्रीय छात्रवृत्ति प्रणाली की आधिकारिक वेबसाइट (scholarships.gov.in) पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा
  • होम पेज पर आपको Student का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको Apply For Scholarship के लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको Register/Register Your Self के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको नए पेज पर रिडायरेक्ट कर दिया जाएगा जिसमे आपको दिए गए दिशा-निर्देशो को पढ़ना है और I Agree to the Following पर टिक करना हैं और Next के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना मोबाइल नम्बर दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज कर Sand OTP के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दिए गए बॉक्स मे दर्ज करना हैं और Verify के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको अगले पेज पेज पर कुछ जरूरी जानकारी दर्ज करनी है और अपनी केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर लेनी है
  • इसके बाद आपको अपना एक यूनिक पासवर्ड क्रीएट कर लेना है और Finish के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इतना करने के बाद आपको अपनी ईमेल आईडी व पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करना है और Fresh Application का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको PM Yashasvi Scholarship Scheme का चयन करना हैं और टॉप क्लास स्कूल का चयन करना है।
  • इतना करते ही आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको आवेदन की एक स्लिप प्राप्त होगी जिसे आपको डाउनलोड कर प्रिंट कर लेना है और अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • सम्बन्धित विद्यालय के नोडल अधिकारी द्वारा आपके आवेदन का सत्यापन किया जाएगा।
  • इसके बाद राज्य सरकार द्वारा अभ्यार्थियो की पुष्टि की जाएगी और फिर इसके बाद राज्य-वार और लिंग-वार मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
  • इसके बाद चयनित विद्यार्थियो को छात्रवृत्ति राशी स्वचालित रुप से आवंटित कर दी जाएगी।
  • इस प्रकार आप PM Yashasvi Scholarship Scheme के अन्तर्गत आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है और लाभ उठा सकते है।

सम्पर्क विवरण

अगर आप PM Yashasvi Scholarship Scheme से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप निचे दिए गए नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

हेल्पलाइन नम्बर – 01206619540

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुझे पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत कितनी छात्रवृत्ति मिल सकती है?

छात्रवृत्ति की राशी आपके शैक्षणिक प्रदर्शन और अध्ययन के स्तर पर निर्भर करती है। हालांकि इस योजना के अन्तर्गत आप 75,000 से 1,25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकते है।

PM Yashasvi Scholarship Scheme के लिए कौन पात्र है?

इस योजना के लिए सरकारी संस्थानो मे कक्षा 9 से 12वी कक्षा तक के ओबीसी, ईबीसीया डीएसटी वर्ग के छात्र पात्र होगें जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये या इससे कम है।

क्या कोई छात्र किसी अन्य छात्रवृत्ति योजना के तहत भी सहायता प्राप्त कर सकता है?

नहीं, पहले से इस योजना का लाभ उठा रहे छात्र किसी अन्य सरकारी योजना के अन्तर्गत आवेदन नही कर सकते है।

Leave a Comment