Delhi Mahila Samman Yojana :- दिल्ली सरकार द्वारा महिलाओ के सम्मान के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत राज्य की आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे महिलाओं को आर्थिक आजादी प्राप्त होगी और उनके जीवन स्तर मे सुधार होगा। Delhi Mahila Samman Yojana 2026 को अब महिला समृद्धि योजना के नाम से भी जाना जाता है। राज्य की 21 वर्ष या इससे अधिक आयु की सभी महिलाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा जो दिल्ली की नागरिक है। हालाकि Delhi Mahila Samman Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए सभी पात्र महिलाओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।

क्या है Delhi Mahila Samman Yojana 2026
नई दिल्ली सरकार ने दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का नाम बदलकर दिल्ली मुख्यमंत्री महिला समृद्धि योजना कर दिया है। दिल्ली महिला समृद्धि योजना एक महिला कल्याणकारी योजना हैं जिसके माध्यम से राज्य की 21 से 59 वर्ष तक की महिलाओ को प्रतिमाह 2500 रुपये सम्मान राशी दी जाएगी। यह योजना उन महिलाओ के लिए है जो आर्थिक रुप से कमजोर, बेरोज़गार, विधवा, तलाकशुदा या दिव्यांग पुरूषो की पत्नियां है। दिल्ली सरकार ने महिलाओं को आर्थिक आज़ादी और सम्मान प्राप्त करने मे मदद करने के लिए यह विशेष योजना शुरू की है। दिल्ली मुख्यमंत्री महिला समृद्धि योजना राज्य-भर के गरीब परिवारो की महिलाओं की सहायता करने पर केन्द्रित है।
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का उद्देश्य
दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। ताकि वह सामाजिक व आर्थिक रुप से स्वतंत्र हो सके। मुख्यमंत्री महिला समृद्धि योजना के अन्तर्गत महिलाओं को हर महीने सम्मान राशी प्रदान की जाएगी जो उनको सम्मान-जनक जीवन जीने तथा आर्थिक रुप से आत्मनिर्भर बनने मे मदद करेगी। मुख्यमंत्री महिला समृद्धि योजना से महिलाओ की सामाजिक व आर्थिक स्थिति मे सुधार होगा और वह सशक्त एंव आत्मनिर्भर बनेंगी।
मुख्य तथ्य Delhi Mahila Samman Yojana 2026
| योजना का नाम | Delhi Mahila Samman Yojana |
| शुरू की गई | राज्य सरकार द्वारा |
| कब शुरू की गई | बजट सत्र 2024-25 |
| सम्बन्धित विभाग | महिला एंव बाल विकास विभाग |
| राज्य | दिल्ली |
| वर्ष | 2026 |
| लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
| उद्देश्य | गरीब महिलाओं को आर्थिक आजादी देना |
| लाभ | प्रतिमाह वित्तीय सहायता |
| सहायता राशी | 2500 रुपये |
| श्रेणी | सरकारी योजना दिल्ली |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन व ऑफलाइन। |
| आधिकारिक वेबसाइट | edistrict.delhigovt.nic.in |
पात्रता
- Delhi Mahila Samman Yojana के लिए आवेदक महिला दिल्ली राज्य का मूल निवासी होनी चाहिए।
- आवेदक महिला के पास दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड होना चाहिए।
- राज्य के केवल गरीब व आर्थिक रुप से कमजोर महिलाए ही इस योजना के लिए पात्र होगी।
- आवेदक महिला की पारिवारिक वार्षिक आय 3 लाख रुपये या इससे कम होनी चाहिए।
- आवेदक महिला की आयु 21 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक महिला कम से कम 5 वर्षो से दिल्ली मे रह रही हो।
- महिला किसी भी सरकारी नौकरी या सेवानिवृत्त कर्मचारी नही होनी चाहिए।
- आवेदक महिला गरीबी रेखा से निचे जीवन यापन करती हो।
- आवेदक महिला पहले से किसी अन्य सहायता योजना का लाभ न प्राप्त कर रही हो।
अपात्रता
- वह महिला जो वर्तमान या पूर्व सरकारी कर्मचारी है।
- वह महिलाएं जो आयकर देती है
- वह जो अन्य सरकारी सहायता योजना या पेंशन प्राप्त कर रही है।
- वह निर्वाचित अधिकारी जो सांसद, विधायक और पार्षद है।
Delhi Mahila Samman Yojana के लाभ
- दिल्ली सरकार द्वारा Delhi Mahila Samman Yojana को शुरू किया गया है।
- यह योजना सभी पात्र महिलाओ को 2500 रुपये प्रतिमाह सम्मान राशी देती है।
- यह राशी हर महीने सीधे लाभार्थियो के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाती है।
- राज्य की लगभग 40 से 50 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
- इस योजना का लाभ प्राप्त कर महिलाए अपनी व्यक्तिगत जरूरतो को पूरा कर सकेंगी।
- इसके अलावा वह अपनी शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए इस राशी का उपयोग कर सकेंगी।
- इस योजना से महिलाओं को कौशल विकास व छोटे व्यवसाय के अवसर प्राप्त होगें।
- इस योजना से महिलाओं की सामाजिक व आर्थिक स्थिति मे सुधार होगा और वह आर्थिक रुप से स्वतंत्र होकर सम्मान पूर्वक होकर अपना जीवन यापन कर सकेंगी।
जरूरी दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- बीपीएल राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- मोबाइल नम्बर
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज़ फोटो।
Delhi Mahila Samman Yojana Registration 2026
- सबसे पहले आपको दिल्ली राज्य की आधिकारिक वेबसाइट (edistrict.delhigovt.nic.in) पर जाना है।

- होम पेज पर आपको Login/Register का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।

- अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको निचे Register If you are a new user पर क्लिक करना है।

- अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको मोबाइल नम्बर या आधार कार्ड नम्बर दर्ज करना है
- इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज कर प्राप्त ओटीपी को दिए गए बॉक्स मे दर्ज करना है।
- ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा
- अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई जानकारी दर्ज करनी है
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको वापस फिर से होम पेज पर आना हैं
- जहां पर आपको अपने मोबाइल नम्ब व ओटीपी की सहायता से लॉगिन कर लेना है।
- लॉगिन करते ही आपके सामने आपके खाते के बाई ओर आपका नाम व उपलब्ध सभी योजनाओ और सेवाओ की सूची दिखाई देगी।
- आपको इसमे से मुख्यमंत्री महिला समृद्धि योजना 2026 का चयन करना है।
- इसके बाद आपको Apply Online के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा
- आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी जरूरी जानकारी दर्ज करनी है।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
- अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार आप मुख्यमंत्री महिला समृद्धि योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
Check Application Status 2026
- सबसे पहले आपको दिल्ली राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको निचे कि ओर Track Your Application का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।

- अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको सम्बन्धित विभाग और योजना का चयन करना है।
- अगर अपको अपना सम्बन्धित विभाग नही मिल पाता हैं तो आपको अपना रजिस्ट्रेशन नम्बर और नाम दर्ज करना है।
- इतना करने के बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति खुलकर आ जाएगी।
अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न
Delhi Mahila Samman Yojana को कब और किसके द्वार शुरू किया गया है?
दिल्ली की वित्त मंत्री द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 मे इसकी घोषणा की गई थी।
Delhi Mahila Samman Yojana के लिए कितना बजट निर्धारित किया गया था?
दिल्ली सरकार द्वारा इस योजना के लिए 2000 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।