Namo Drone Didi Scheme : Benefits, Eligibility For Women (SHGs) Farmers

नमो ड्रोन दीदी योजना केन्द्र सरकार की एक ऐसा पहल हैं जिसमे ग्रामीण क्षेत्र की महिला स्वंय सहायता समूहो (SHGs) को कृषि कार्यो के लिए ड्रोन उपलब्ध कराने और उनको ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। Namo Drone Didi Scheme से बहनो को न केवल ड्रोन प्राप्त होगा बल्कि उनको कृषि सेवा प्रदाता के रुप मे आय का नया अवसर प्राप्त होगा।

Namo Drone Didi Scheme के अन्तर्गत चयनित महिला स्वंय सहायता समूह किसानो को ड्रोन के माध्यम से तरल उर्वरको और कीटनाशको के छिड़काव जैसी कृषि सेवाएं किराए पर उपलब्ध कराएगी। भारत सरकार ने नमो ड्रोन दीदी योजना के लिए 1,261 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया था। इसमे 15 हजार महिला स्वंय सहायता समूहो तक ड्रोन पहुंचाने का लक्ष्य रखा था।

Namo Drone Didi Scheme

Namo Drone Didi Scheme 2026

Namo Drone Didi Scheme एक केन्द्रीय क्षेत्र की परियोजना है। इसमे महिला स्वंय सहायता समूहो को कृषि क्षेत्र मे ड्रोन तकनीक से जोड़ने के लिए तैयार किया जाता है। नमो ड्रोन दीदी योजना के अन्तर्गत DAY-NRLM से जुड़ी चयनित महिलाओ को कृषि ड्रोन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इन समूहो का उद्देश्य किसानो को ड्रोन आधारित कृषि सेवाएं उपलब्ध कराना और इस गतिविधि से अपनी आजीविका तथा आय के अवसर को बढ़ावा देना है। इस योजना मे कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न सरकारी विभागो के साथ Lead Fertilizer Companies (LFCs) की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। राज्य स्तर पर उपयुक्त क्षेत्रो और SHGs के चयन तथा प्रशिक्षण आदि के लिए व्यवस्था की गई है।

Namo Drone Didi Scheme Key Highlight

योजना का नामNamo Drone Didi Scheme 2026
योजना का प्रक्रारकेन्द्रीय सरकारी योजना
लाभार्थीमहिला स्वंय सहायता समूह
कार्यान्वयन एजेंसीDAY-NRLM
कुल बजट1261 करोड़ रुपये।
निर्धारित लक्ष्य15,000 महिला SHGs को ड्रोन
केन्द्रीय सहायताड्रोन लागत का 80% (अधिकतम 8 लाख रुपये तक)
मुख्य उपयोगकृषि मे तरल उर्वरक/कीटनाशक छिड़काव
प्रशिक्षणड्रोन पायलट तथा ड्रोन असिस्टेंट प्रशिक्षण
ऋण सुविधाशेष राशी के लिए IAF के माध्यम से ऋण का प्रावधान, निर्धारित शर्तो पर
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन।
आधिकारिक वेबसाइटhttps://dashboard.dord.gov.in/

नमो ड्रोन दीदी योजना का उद्देश्य

Namo Drone Didi Scheme के कई प्रमुख उद्देश्य है जैसे ;

  • ग्रामीण महिलाओं को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ना।
  • महिला SHGs के लिए आय का अतिरिक्त स्त्रोत विकसित करना।
  • किसानो को ड्रोन के माध्यम से तेज और आपेक्षाकृत सटीक कृषि सेवाएं उपलब्ध कराना।
  • कृषि मे आधुनिक तकनीक और Precision agriculture को बढ़ावा देना।
  • तरल उर्वरको तथा कीटनाशको के छिड़काव जैसी सेवाओं के लिए ड्रोन के उपयोग को बढ़ावा देना।
  • महिला समूहो को केवल लाभार्थी के बजाए कृषि सेवा प्रदाता के रुप मे विकसित करना।

80% सब्सिडी और 8 लाख तक की सहायता

योजना की सबसे महत्वपूर्ण विशेषताओं मे से एक केन्द्रीय वित्तीय सहायता है। इसके तहत चयनित महिला SHGs को ड्रोन और उससे सम्बन्धित पैकेज की लागत का 80% तक केन्द्रीय वित्तीय सहयोग अधिकतम 8 लाख रुपये तक देने का प्रावधान था।

उदाहरण के लिए, केवल समझने के लिए अगर पात्र ड्रोन पैकेज की लागत 10 लाख मानी जाए तो 80 प्रतिशत के हिसाब से सहायता राशी 8 लाख रुपये होगी। शेष राशी की व्यवस्था समूह या Cluster level federation द्वारा निर्धारित वित्तीय व्यवस्था के माध्यम से की जा सकती है। हालांकि यह उदाहरण केवल गणना समझने के लिए हैं। वास्तविक सहायता सम्बन्धित स्वीकृति, पैकेज की पात्र लागत और सरकारी नियमो पर निर्भर करेगी।

शेष राशी के लिए ऋण की सुविधा

योजना के परिचालन प्रावधानो मे यह व्यवस्था भी की गई थी कि CLFs या SHGs ड्रोन की खरीद के लिए सब्सिडी के बाद बची राशी के लिए Agriculture Infrastructure Fund से ऋण ले सकते है। ऐसे AIF ऋण पर निर्धारित शर्तो के अनुसार 3% interest subvention का प्रावधान बताया गया है। इसका अर्थ यह नही कि प्रत्येक महिला को व्यक्तिगत रुप से 8 लाख रुपये नकद मिलेंगे। सहायता चयनित SHG और योजना के निर्धारित ढांचे के अनुसार ड्रोन पैकेज की खरीद से सम्बन्धित है।

ड्रोन पैकेज मे क्या-क्या मिलता है?

ड्रोन पैकेज मे केवल बेसिक ड्रोन ही नही बल्कि कृषि उपयोग के लिए कई जरूरी उपकरण भी शामिल किए गए थे। इनमे से कुछ प्रमुख उपकरण निचे दिए गए है। हालांकि पैकेज की सटीक संरचना और शर्तो के लिए सम्बन्धित सरकार के दिशा निर्देशो पर निर्भर करेगी।

  • Drone
  • Agriculture Spray
  • Spray assembly
  • Drone carry Box
  • Battery Set
  • Downward Facing camera
  • Fast battery charger
  • Battery charger hub
  • Anemometer
  • Ph meter
  • Extra battery
  • Spare propeller set
  • Nozzle set
  • Insurance
  • Maintenances support/Warranty
  • Training etc.

महिला SHG को कितना प्रशिक्षण मिलता है?

Namo Drone Didi Scheme के अन्तर्गत प्रशिक्षण एक महत्वपूर्ण भाग है। इस योजना के अन्तर्गत स्वंय सहायता समूह की एक महिला सदस्य को 15 दिन का ड्रोन पायलट प्रशिक्षण दिया जाता है। इसमे ड्रोन संचालन के साथ कृषि उपयोग के लिए nutrient और pesticide application से सम्बन्धित प्रशिक्षण शामिल है। इसके अलावा एक अन्य सदस्य/परिवार के सदस्यो को ड्रोन सहायक के रुप मे प्रशिक्षण देने का प्रावधान था। मार्च 2026 की जानकारी के अनुसार योजना के अन्तर्गत उपलब्ध कराए गए 500 ड्रोन से जुड़े SHG सदस्य को DGCA-अधिकृत Remote pilot Training Organization मे प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

Namo Drone Didi Scheme के लिए कौन पात्र है?

Namo Drone Didi Scheme  सामान्य लोगो के लिए व्यक्तिगत ड्रोन खरीदने के लिए सब्सिडी योजना है। इस योजना का लक्षित समूह चयनित महिला स्वंय सहायता समूह हैं जो विशेष रुप से DAY-NRLM से जुड़े हुए है। हालांकि चयन प्रक्रिया मे राज्य स्तर पर उपयुक्त क्लस्टर, प्रगतिशील महिला, SHGs तथा प्रशिक्षण के लिए सदस्यो की पहचान की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही ड्रोन के उपयोग और स्वंय सहायता समूह के लिए व्यवसायिक अवसर सुनिश्चित करने मे सम्बन्धित संस्थाओ की भूमिका रखी गई थी। इसलिए केवल महिला होना अपने आप मे Namo Drone Didi Scheme के तहत ड्रोन पाने की गारंटी नही है।

नमो ड्रोन दीदी योजना मे आवेदन कैसे करें?

यह योजना सामान्य ऑनलाइन फॉर्म भरकर किसी व्यक्ति द्वारा सीधे सब्सिडी लेने वाली योजना नही है। चूकि इसमे चयन और क्रिर्यान्वयन मे राज्य स्तर की समितियो DAY-NRLM से जुड़े तंत्र, सम्बन्धित विभागो और अन्य कार्यान्यवन भागीदारी की भूमिका निभाते है। अगर किसी महिला SHG को Namo Drone Didi Scheme याइसके किसी भविष्य के विस्तार मे अवसर तलाशना हैं, तो व्यवहारिक रुप से निम्न स्थानो से नवीनतम जानकारी लेनी चाहिए।

  • सबसे पहले अपने राज्य के ग्रामीण विकास विभाग या DAY-NRLM कार्यालय जाना है।
  • जिला ग्रामीण विकास विभाग या सम्बन्धित जिला मिशन इकाई से जानकारी प्राप्त करें।
  • अपने SHG के Cluster Level Federation से पूछताछ करें।
  • आवेदन के वर्तमान स्थिति की पुष्टि करें।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करके उसे भरे और सम्बन्धित दस्तावेज़ो के साथ जमा करें।
  • आवेदन के सत्यापन के बाद लोन राशी आपके खाते मे भेज दी जाएगी और आपकी ट्रेनिंग शुरू कर दी जाएगी।

ध्यान दें – आवेदक को किसी गैर-सरकारी वेबसाइट पर उपलब्ध Namo Drone Didi Scheme ऑनलाइन आवेदन से सम्बन्धित लिंक पर तुरंत व्यक्तिगत जानकारी या शुल्क जमा नही करना चाहिए। पहले यह जाचना जरूरी हैं कि लिंक सम्बन्धित सरकारी विभाग का Official Portal है भी या नही।

अब तक कितने ड्रोन वितरित हुए?

फरवरी 2026 की कृषि मंत्रालय की जानकारी के अनुसार Lead Fertilizer Companies ने 2023-24 मे महिला SHGs को कुल 1,094 ड्रोन वितरित किए। इनमे से 500 ड्रोन Namo Drone Didi Scheme के अन्तर्गत वितरित किए गए है। वही मार्च 2026 की ग्रामीण विकास मंत्रालय की जानकारी मे भी इन 500 योजना-सम्बन्धित SHGs का उल्लेख किया गया हैं और उल्लेख किया गया हैं कि इनसे जुड़ी SHG सदस्यो को ड्रोन पायलेट प्रशिक्षण दिया गया है।

अगस्त 2026 की सरकारी तथ्य पत्रक मे भी 1,094 ड्रोन कुल वितरित तथा 500+ ड्रोन योजना के अन्तर्गत होने वाली जानकारी दोहराई गई। इसलिए यह कहना अधिक सटीक है कि 1,094 कुल ड्रोन महिला SHGs को वितरित होने की सरकारी जानकारी उपलब्ध है। जबकि उनमे 500 से अधिक Namo Drone Didi Scheme से जुड़े हुए है।

किन राज्यो मे ड्रोन दीदी योजना पहुंची?

सरकारी आंकड़ो में कई राज्यो मे महिला SHGs को ड्रोन दिये जाने का उल्लेख है। जनवरी 2026 तक के आकड़ो मे कुछ उदाहरण के तौर पर ;

  • आंध्र प्रदेश
  • असम
  • बिहार
  • छत्तीसगढ़
  • गुजरात
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • झारखंड
  • कर्नाटक
  • केरल
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • ओडिशा
  • पंजाब
  • राजस्थान
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • पश्चिम बंगाल आदि शामिल है।

उत्तराखंड के लिए जनवरी 2026 के सरकारी आकड़ो मे 3 SHGs मे ड्रोन का उल्लेख मिलता है।

किसानो को इससे क्या फायदा होगा?

किसानो के लिए इस योजना का सीधा लाभ यह है कि उन्हें कृषि कार्यो के लिए ड्रोन-आधारित सेवा स्थानीय स्तर पर ही मिलेगी। ड्रोन का उपयोग विशेष रुप से तरल उर्वरको और कीटनाशको के छिड़काव मे किया जाएगा। इसमे कुछ कृषि कार्यो मे समय और श्रम की जरूरत कम करने तथा Application को अधिक व्यवस्थित बनाने मे मदद मिलेगी। हालांकि किसी किसान के खेत मे वास्तविक लागत, सेवा शुल्क, बचत या उत्पादन मे वृद्धि एक जैसी नही होगी। यह फसल, क्षेत्र, खेत का आकार, उपयोग किए गए उत्पाद, मौसम और स्थानीय सेवा दर जैसे कई कारको पर निर्भर करता है।

महिलाओं के लिए यह योजना क्यो महत्वपूर्ण है?

यह योजना महिलाओं के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है क्योकि यह इसका बड़ा पहलू महिला आर्थिक सशक्तिकरण है। परंपरागत रुप से SHGs बचत, ऋण, कृषि, और छोटे व्यवसायो जैसी गतिविधियों से जुड़े रहते है। ड्रोन तकनीक उनको एक आपेक्षाकृत नया Service Based Business Model प्रदान करती है। सरकार के अनुसार योजना से प्रत्येक चयनित SHGs के लिए कम से कम 1 लाख सलाना अतिरिक्त आय का अवसर पैदा करने का लक्ष्य रखा गया था। इसे हर समूह कि निश्चित या गारंटीकृत आय नही समझना चाहिए। वास्तविक कमाई ड्रोन के उपयोग, स्थानीय मांग, सेवा दर, परिचालन लागत और व्यवसाय की निर्भरता पर निर्भर करेगी।

क्या हर महिला को मिलेगा ड्रोन?

यह योजना सभी महिलाओं के लिए व्यक्तिगत ड्रोन वितरण योजना नही है। इसका फोकस चयनित महिला SHGs पर है। इसके अलावा ड्रोन की संख्या, चयनित समूह, प्रशिक्षण और वितरण सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य तथा कार्यान्वयन व्यवस्था के अनुसार होते है। इसलिए सोशल मीडिया पर हर महिला को मुफ्त ड्रोन जैसे दावो से बचना चाहिए और आधिकारिक स्त्रोत से सत्यापित किए बिना ही नही मानना चाहिए।

क्या 8 लाख रुपये सीधे बैंक खाते मे मिलते है?

इसे इस तरीके से समझना सही नही होगा। चूकि 8 लाख रुपये ड्रोन और सम्बन्धित पैकेज की खरीद पर मिलने वाली 80 प्रतिशत तक केन्द्रीय वित्तीय सहायता की अधिकतम सीमा से सम्बन्धित है। यह प्रत्येक महिला के बैंक खाते मे मिलने वाली निश्चित नकद राशी नही है।

क्या यह योजना सत्र 2026-27 मे भी जारी रहेगी?

इस योजना का बजट 2023-24 से 2025-26 की अवधि के लिए 1,261 करोड़ रुपये था। मार्च 2026 की सरकारी जानकारी भी इस अवधि का उल्लेख करती है। सितंबर 2026 मे उपलब्ध नई सरकारी जानकारी मे योजना का मूल लक्ष्य और उपलब्धियां बताई गई है। लेकिन इसमे अपने आप यह निष्कर्ष नही निकलता कि योजना के 2026-27 के लिए नए कार्यकाल के साथ बढ़ा दिया गया है। इसलिए अगर कोई वेबसाइट Namo Drone Didi Scheme के लिए फिर से आवेदन शुरू जैसी जानकारी देते हैं तो उनसे बचें। और सम्बन्धित मंत्रालय/राज्य सरकार की नई अधिसूचना जरूर देखें।

नमो ड्रोन दीदी योजना और लखपति दीदी योजना मे अंतर

लखपति दीदी व्यापक महिला स्वंय सहायता समूह आजीविका और आय बढ़ाने से जुड़ी पहल है। जबकि नमो ड्रोन दीदी योजना विशेष रुप से महिला स्वंय सहायता समूह को कृषि ड्रोन तकनीक और उससे जुड़े Service Business जोड़ने पर केन्द्रित है। Namo Drone Didi Scheme के तहत ड्रोन एक व्यवसायिक कृषि सेवा के साधन के रुप मे उपयोग किया जाता है।

योजना की सीमाएं और चुनौतियां

किसी भी सरकारी योजना की तरह इसके कुछ व्यवहारिक पहलू भी है जिनको समझना जरूरी है।

  • ड्रोन संचालन के लिए प्रशिक्षित व्यक्ति की आवश्यकता होती है।
  • बैटरी, रखरखाव और मरम्मत की नियमित आवश्यकता होती है।
  • कृषि मौसम और स्थानीय मांग के कारण सेवा की मांग पूरे वर्ष समान रहती है।
  • ड्रोन से छिड़काव करते समय सम्बन्धित कृषि एंव सुरक्षा के नियमो का पालन जरूरी है।
  • कीटनाशको का उपयोग केवल अधिकृत उत्पाद और निर्धारित label/SOP के अनुसार किया जाना चाहिए।
  • किसी भी SHGs की वास्तविक आय उसके स्थानीय व्यवसाय मॉडल पर निर्भर करेगी।

Also Read

क्या यह योजना किसानो को मुफ्त ड्रोन देगी?

नही, Namo Drone Didi Scheme का मुख्य उद्देश्य चयनित महिला स्वंय सहायता समूह को ड्रोन उपलब्ध कराकर उन्हें किसानो को कृषि सेवाएं किराए/सेवा के आधार पर प्रदान करने मे सक्षम बनाना है। इसलिए किसान सामान्य तौर पर योजना के लाभार्थी के रुप मुफ्त ड्रोन पाने के बजाए इन SHGs से ड्रोन आधारित कृषि सेवा प्राप्त कर सकते है।

किसानो को ड्रोन सेवा लेते समय क्या सावधानी रखनी चाहिए?

किसानो को ड्रोन से छुड़काव करवाते समय इन निम्न बातो का ध्यान रखना चाहिए।

  • सेवा देने वाले व्यक्ति/स्वंय सहायता समूह की पहचान और अधिकृत प्रशिक्षण की पुष्टि करें।
  • कौन सा कृषि उत्पाद छिड़का जा रहा हैं उसका नाम व मात्रा स्पष्ट रखें।
  • उत्पाद के लेवल और अनुशंसिक उपयोग का पालन करें।
  • हवा, बारिश, और मौसम की स्थिति को ध्यान मे रखें।
  • छिड़काव के दौरान खेत मे गैर जरूरी लोगो और पशुओ को दूर रखें।
  • सेवा शुल्क पहले स्पष्ट कर ले।
  • अगर किसी व्यक्ति द्वारा सरकारी योजना के नाम पर अतिरिक्त रजिस्ट्रेशन फीस या सब्सिडी रिलीज फीस मांगी जा रही हैं तो पहले उसकी आधिकारिक पुष्टि कर लें।

निष्कर्ष

Namo Drone Didi Scheme ग्रामीण महिलाओं, स्वंय सहायता समूहों और आधुनिक कृषि तकनीक के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी बनाने वाली पहल है। इस योजना के माध्यम से चयनित महिला SHGs को कृषि ड्रोन, प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता के जरिए कृषि सेवा व्यवसाय मे प्रवेश का अवसर प्राप्त हुआ है। इस योजना का स्वीकृत बजट 1,261 करोड़ रुपये था और इसका लक्ष्य 15 हजार महिला स्वंय सहायता समूह को ड्रोन उपलब्ध कराना था।

चयनित स्वंय सहायता समूह के लिए ड्रोन पैकेज पर 80% तक केन्द्रीय वित्तीय सहायता, अधिकत 8 लाख रुपये तथा प्रशिक्षण और शेष राशी के लिए AIF आधारित ऋण सुविधा का प्रावधान किया गया था। फरवरी/मार्च 2026 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला SHGs को कुल 1,094 ड्रोन वितरित किए गए थे। इसमे से 500 योजना के अन्तर्गत दिए गए थे। अगस्त 2026 की सरकारी सामग्री भी इन आकड़ो की पुष्टि करती है।

अस्वीकरण : इस लेख का उद्देश्य सामान्य जानकारी प्रदान करना है। सरकारी योजनाओं की पात्रता, वित्तीय सहायता, उद्देश्य और कार्यान्वयन सम्बन्धि नियम समय के साथ बदल सकते है। मुफ्त ड्रोन, हर महिला को 8 लाख रुपये या 2026-27 मे आवेदन शुरू जैसे दावो पर विश्वास न करें। किसी भी आवेदन, ऋण या वित्तीय निर्णय लेने से पहले योजना की वर्तमान स्थिति और किसी नए चरण/विस्तार के लिए सम्बन्धित सरकारी विभाग, राज्य DAY-NRLM इकाई या आधिकारिक स्त्रोत से नवीनतम जानकारी अवश्य सत्यापित करें।

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या किसानो को मुफ्त ड्रोन मिलेगा?

नहीं, योजना के तहत SHGs को ड्रोन देकर किसानो को कृषि सेवाएं प्रदान की जाती है।

क्या कोई एकल महिला इसके लिए आवेदन कर सकती है?

नही, योजना का लक्षित लाभार्थी चयनित महिला स्वंय सहायता समूह है। एकल महिला इसके लिए आवेदन नही कर सकती है।

इसमे कितनी सब्सिडी मिलती है?

इसमे चयनित महिला स्वंय सहायता समूह के लिए ड्रोन पैकेज लागत पर 80% तक केन्द्रीय वित्तीय सहायता यानी 8 लाख रुपये तक दिए जाते है।

Leave a Comment