PM Viksit Bharat Rojgar Yojana 2026: पात्रता, लाभ, आवेदन और जरूरी जानकारी

PM Viksit Bharat Rojgar Yojana:- भारत मे रोज़गार के अवसर बढ़ाने और युवाओं को रोज़गार से जोड़ने के लिए विकसित भारत रोज़गार योजना को शुरू किया गया है। यह योजना उन सभी लोगो के लिए उपयोगी हैं जो पहली बार नौकरी शुरू कर रहे है। PM Viksit Bharat Rojgar Yojana के अन्तर्गत पहली बार नौकरी प्राप्त करने वाले युवाओं को 15 हजार रुपये दिए जाएगें। इसके अलावा युवाओं को नौकरी देने वाली कंपनियो को भी 3 हजार रुपये प्रति कर्मचारी दिए जाएगें।

इस लेख मे हम आसान भाषा मे जानेंगे कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोज़गार योजना क्या है, क्या इसका उद्देश्य है, किनके लिए यह महत्वपूर्ण है, इसकी पात्रता क्या होगी और कैसे PM Viksit Bharat Rojgar Yojana का लाभ प्राप्त होगा आदि। इस योजना के बारे मे अच्छे से जानने व समझने के लिए इस लेख से अन्त तक जुड़े।

PM Viksit Bharat Rojgar Yojana

PM Viksit Bharat Rojgar Yojana 2026

केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री विकसित भारत रोज़गार योजना को शुरू किया गया है। यह योजना एक रोज़गार-केन्द्रित योजना है। PM Viksit Bharat Rojgar Yojana के अन्तर्गत रोज़गार को प्रोत्साहित किया जाएगा और रोज़गार के नए अवसरो को बढ़ावा दिया जाएगा। 1 अगस्त 2025 से PM Viksit Bharat Rojgar Yojana पूरे देश मे लागू हो गई है। इस योजना के अन्तर्गत जो युवा नौकरी ज्वाइन करते समय पहली बार EPFO के सदस्य बनेंगे उन सभी को केन्द्र सरकार की ओर से 15 हजार रुपये वैतन से अलग दिए जाएगें। इसके अलावा कंपनियो को भी प्रति कर्मचारी दो वर्ष तक वेतन दिय जाएगा।

इस योजना के अन्तर्गत कर्मचारी भविष्य निधि जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं से जुड़ सकते हैं और रोज़गार का अधिक व्यवस्थित रिकॉर्ड तैयार करा सकते है। इस योजना का औद्योगिक क्षेत्र पर विशेष फोकस होने के कारण इसमे 4 वर्ष तक पैसा मिलेगा। हालांकि इसके लिए केन्द्र सरकार द्वारा 90 हजार करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।

पीएम विकसित भारत रोज़गार योजना का उद्देश्य

PM Viksit Bharat Rojgar Yojana को व्यापक रुप से रोज़गार और श्रम बल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किय गया है। इसके कुछ प्रमुख उद्देश्य इस प्रकार है।

  • रोज़गार के नए अवसरो को प्रोत्साहित करना।
  • अधिक से अधिक लोगो को रोजगार व्यवस्था से जोड़ना।
  • पहली बार नौकरी करने वाले कर्मचारियो को संगठित क्षेत्र मे प्रवेश के लिए प्रोत्साहित करना।
  • नियोक्ताओं को अतिरिक्त कर्मचारियो की नियुक्ति के लिए प्रोत्साहित करना।
  • सामाजिक सुरक्षा सेवाओं के दायरे को व्यापक बनाने मे मदद करना।
  • देश की रोज़गार व्यवस्था को अधिक और पारदर्शी बनाना।

कर्मचारियो के लिए यह योजना क्यो महत्वपूर्ण है?

किसी भी कर्मचारी के लिए पहली नौकरी आय का स्त्रोत नही होती है। यह व्यक्ति को रोज़गार व्यवस्था मे प्रवेश दिलाने का माध्यम बनती है। ऐसे मे अगर कोई कर्मचारी PM Viksit Bharat Rojgar Yojana के अन्तर्गत आता हैं, या कोई नया कर्मचारीपात्र रोज़गार व्यवस्था के अन्तर्गत आता हैं तो उसे EPF जैसी सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था का लाभ प्राप्त होगा। इससे भविष्य के लिए बचत और रोज़गार से सम्बन्धित रिकॉर्ड बनाने मे मदद मिलेगी। हालांकि किसी भी कर्मचारी को मिलने वाला वास्तविक लाभ उसकी नौकरी, वैतन, EPFO से सम्बन्धित स्थिति और लागू सरकारी नियमो पर निर्भर करती है।

नियोक्ताओं के लिए इस योजना का क्या महत्व है?

रोज़गार बढ़ाने मे केवल नौकरी खोजने वाली की ही भूमिका नही होती हैं बल्कि कंपनियां और अन्य पात्र नियोक्ता भी नए कर्मचारियो की नियुक्ति मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। ऐसे मे PM Viksit Bharat Rojgar Yojana का यह उद्देश्य है कि पात्र नियोक्ताओं को अतिरिक्त कर्मचारियो की नियुक्ति के लिए प्रोत्साहिन मिले। इससे कंपनियो के लिए रोज़गार बढ़ाने की संभावना बनेगी। लेकिन किसी कंपनी को योजना का लाभ स्वत नही मिलेगा। इसके लिए नियोक्ताओ को लागू नियमो, पंजीकरण, कर्मचारी संख्या, वैतन सम्बन्धि नियम व शर्तो और निर्धारित मानदंडो को पूरा करना होगा।

पात्रता की शर्ते

किसी भी सरकारी योजना की पात्रता कई शर्तो पर आधारित हो सकती है। ऐसे मे PM Viksit Bharat Rojgar Yojana के मामले मे भी केवल (नौकरी करने वाला व्यक्ति) होना पर्याप्त मान लेना सही नही है। अपनी पात्रता के लिए इन शर्तो ध्यान देना आवश्यक है। इनमे से किसी भी शर्त का उत्तर योजना के नवीनतम आधिकारिक नियमो के अनुसार ही निर्धारित किया जाएगा।

  • कर्मचारी की नियुक्ति की तारीख।
  • क्या कर्मचारी पहली बार रोज़गार मे प्रवेश कर रहा है।
  • सम्बन्धित कर्मचारी EPFO के अन्तर्गत आता है या नही।
  • कर्मचारी का वैतन निर्धारित सीमा के भीतर है या नही।
  • नियोक्ता योजना के लिए पात्र है या नही।
  • क्या सम्बन्धित प्रतिष्ठान का EPFO से आवश्यक पंजीकरण है।
  • क्या योजना की निर्धारित अवधि मे नियुक्ति हुई है।
  • क्या अन्य दस्तावेज़ या अनुपालन जरूरी है।

PM Viksit Bharat Rojgar Yojana के लिए पात्रता

  • PM Viksit Bharat Rojgar Yojana के लिए आवेदक भारतीय मूल का नागरिक होना चाहिए।
  • पहली बार EPFO से जुड़ने वाले कर्मचारी इस योजना के लिए पात्र होगें।
  • कर्मचारी का वैतन 1 लाख रुपये या इससे कम होना चाहिए।
  • कंपनी का कर्मचारी भविष्य निधि संगठन मे पंजीकृत होना आवश्यक है।
  • कम से कम 6 महीने तक कर्मचारी को एक कंपनी मे ही नौकरी करनी पड़ेगी।

योजना की शर्ते

  • कर्मचारी का पहले से EPFO खाता नही होना चाहिए।
  • कंपनी का भी ईपीएफओ मे पंजीकृत होना जरूरी है।
  • अगर कंपनी मे 50 या इससे कम कर्मचारी हैं तो न्यूनतम 2 कर्मचारी नियुक्त करने होगें।
  • 50 से अधिक कर्मचारी होने की स्थिति मे न्यूनतम 5 नए कर्मचारियो को नियुक्त कराना होगा।
  • कर्मचारी को कम से कम 6 माह तक एक ही कंपनी मे काम करना होगा।

PM Viksit Bharat Rojgar Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • PAN Number
  • UAN Number
  • बैंक खाता
  • मोबाइल नम्बर
  • रोज़गार व नियुक्ति से सम्बन्धित दस्तावेज़
  • नियोक्ता का EPFO से सम्बन्धित विवरण।

UAN और EPFO की भूमिका

रोज़गार और कर्मचारी भविष्य निधि से जुड़ी प्रक्रियाओं मे Universal Account Number महत्वपूर्ण है। यह कर्मचारी के अलग अलग PF खातो को एक पहचान के तहत जोड़ने मे मदद करता है। EPFO से जुड़ी जानकारी लेते समय प्राय आधिकारिक स्त्रोत को प्राथमिकता देना जरूरी है। किसी भी एजेंट द्वारा सरकारी योजना का पैसा तुरंत दिलाने या बिना पात्रता के लाभ दिलाने जैसे झूठे दावो बचें।

योजना से जुड़े फर्जी दावो से कैसे बचें?

सरकारी योजनाओं की लोकप्रियता बढ़ने के साथ साथ इनके नाम पर धोखाधड़ी के मामले भी सामने आते है। इसलिए निम्नलिखित बातो को ध्यान मे रखना जरूरी है।

  • शत-प्रतिशत पैसा मिलेगा जैसे दावो पर तुरंत विश्वास न करें।
  • आवेदन के नाम पर गैर जरूरी शुल्क मांगने वालो से सावधान रहे।
  • बैकिंग पासवर्ड या ओटीपी किसी के भी साथ साझा न करे।
  • केवल सोशल मीडिया के संदेशो को सरकारी सूचना न मानें।
  • वेबसाइट का डोमेन और अधिकारिता जांचे।
  • योजना की शर्ते का मिलान आधिकारिक अधिसूचना से करें।
  • किसी भी भुगतान से पहले यह जांचे कि वास्तव मे सरकारी प्रक्रिया का हिस्सा है या नही।

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोज़गार योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

  • PM Viksit Bharat Rojgar Yojana के अन्तर्गत अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नही है।
  • जैसे ही कर्मचारी का पहली बार PF अकाउंट खुलेगा तो वह स्वत ही इस योजना के लिए पात्र हो जाएगें।
  • कर्मचारी की कुल वेतन 1 लाख रुपये या इससे कम होना चाहिए।
  • सरकार द्वारा UAN नम्बर के आधार पर ही पैसा ट्रांसफर किया जाएगा।

पैसा कब और कैसे मिलेगा?

  • पहली किस्त कंपनी मे 6 महीने पूरे होने के बाद कर्मचारी के खाते मे भेजी जाएगी।
  • दूसरी किस्त 1 वर्ष पूरा करने और वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम पूरा करने के बाद आएगी।
  • कुछ पैसा पीएफ खाते मे जाएगा ताकि युवाओं मे बचत की भावना बढ़े।
  • पैसा सीधे कर्मचारियो के बैंक खाते मे भेजा जाएगा।
  • कंपनी की हिस्सेदारी का पैसा डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते मे भेजा जाएगा।

क्या यह योजना हर नौकरी करने वाले के लिए है?

यह योजना हर नौकरी करने वाले के लिए हो यह जरूरी नही है। क्योकि हर सरकारी रोज़गार योजना के लिए आमतौर पर कुछ निर्धारित पात्रताएं होती है। इसलिए केवल नौकरी मिल जाने से कोई व्यक्ति स्वंय ही योजना का लाभार्थी बन जाता हैं ऐसा मानना सही नही है। विशेष रुप से पहली बार रोज़गार मे आने वाले व्यक्ति और पात्र नियोक्ता के लिए लागू नियम अलग अलग हो सकते है। इसलिए अपनी स्थिति के अनुसार आधिकारिक पात्रता व मानदंडो को देखना सबसे सुरक्षित तरीका है।

पीएम विकसित भारत रोज़गार योजना और भारत मे रोज़गार का भविष्य

भारत की युवा आबादी देश के लिए एक बड़ा अवसर है। लेकिन बड़ी संख्या मे युवाओं का होना पर्याप्त नही है। उनके लिए गुणवत्तापूर्ण, स्थायी और उत्पादक रोज़गार के अवसर भी जरूरी है। ऐसे मे रोज़गार प्रोत्साहन योजनाएं इस दिशा मे एक महत्वपूर्ण साधन हो सकती है। लेकिन रोज़गार की पूरी दिशा इससे कही व्यापक है। कौशल विकास, औद्योग मे निवेश, उद्यमिता, डिजिटल अर्थव्यवस्था, विनिर्माण, सेवा क्षेत्र और बेहतर श्रम भागीदारी आदि इन सभी का रोज़गार पर प्रभाव पड़ता है। इसलिए किसी भी एक सरकारी योजना को रोज़गार की सभी समस्याओं का समाधान मानने के बजाए इसे व्यापक रोज़गार निति के एक हिस्से के रुप मे समझना अधिक उचित है।

नौकरी खोजने वालो के लिए जरूरी उपाय

अगर आप भी एक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो केवल किसी सरकारी योजना के लाभ पर निर्भर रहने के बजाए अपनी रोज़गार क्षमता बढ़ाने पर भी ध्यान देना होगा। इसके लिए निचे कुछ उपयोगी सुझाव दिए गए हैं जो आपके लिए उपयोगी हो सकते है।

  • अपने क्षेत्र से सम्बन्धित कौशल स्किल सीखें।
  • अपने रिज्यूम को समय समय पर अपडेट करें।
  • वैध नौकरी पोर्टल और कंपनियो के आधिकारिक करियल पेंज ही देखें।
  • इंटव्यू की तैयारी करें।
  • डिजिटल व संचाल कौशल विकसित करें।
  • नौकरी का ऑफर स्वीकार करने से पहले कंपनी और पद की जानकंरी खोजें।
  • वेतन, काम के घंटे और अन्य रोज़गार शर्तो को लिखित रुप से समझें।

Also Read –

निष्कर्ष

PM Viksit Bharat Rojgar Yojana भारत मे रोज़गार के अवसरो को बढ़ावा देने का एक व्यापक प्रयास है। यह योजना कर्मचारी और नियोक्ता दोनो के लिए महत्वपूर्ण है। लेकिन इस योजना का वास्तविक लाभ पात्रता, नियुक्ति की स्थिति और उस समय लागू सरकारी नियमो पर निर्भर करेगा। इसलिए PM Viksit Bharat Rojgar Yojana या किसी भी अन्य योजना से जुड़ी जानकारी पढ़ते समय केवल लाभ की राशी पर ध्यान देने के बजाए पात्रता, दस्तावेज़, आवेदन प्रक्रिया और आधिकारिक शर्तो को समझना जरूरी है। सरकारी योजना से सम्बन्धित किसी भी कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले वर्तमान की नवीनतम जानकारी जानकारी या आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखें। इससे भ्रामक जानकारी, फर्जी पोर्टल, और अनधिकृत एंजेटो से बचने मे मदद मिलेगी।

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

पीएम विकसित भारत रोज़गार योजना के लिए अधिकतम वेतन सीमा क्या है?

PM Viksit Bharat Rojgar Yojana के लिए अधिकतम वेतन सीमा 1 लाख रुपये है।

क्या नियोक्ताओं को भी इस योजना का लाभ प्राप्त होगा?

हां, नियोक्ताओं को PM Viksit Bharat Rojgar Yojana का लाभ प्राप्त होगा। रोज़गार के अवसरो को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पात्र नियोक्ताओं के लिए भी प्रोत्साहन का प्रावधान इस योजना के अन्तर्गत किया गया है।

क्या पहली बार नौकरी करने वाले कर्मचारियो को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा?

हां, पहली बार नौकरी ज्वाइन करने वाले कर्मचारी PM Viksit Bharat Rojgar Yojana के दायरे मे आएगें।

क्या योजना मे आवेदन करने के लिए पैसे देने होगें?

नहीं, योजना मे आवेदन करने के लिए किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को पैसे न दें। कर्मचारी का पहली बार PF अकाउंट खुलते ही स्वंत योजना के लिए आवेदन हो जाएगा। अगर कोई आधिकारिक शुल्क लागू हैं तो उसकी पुष्टि सरकारी स्त्रोत या अधिसूचना से अवश्य करें।

योजना मे आवेदन की सही व सम्पूर्ण जानकारी कहा मिलेगी?

आप कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की Official Website पर जाकर इस योजना मे आवेदन की सही व सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Leave a Comment