Birsa Harit Gram Yojana:- झारखंड सरकार द्वारा वनरोपण को बढ़ावा देने के लिए बिरसा हरित ग्राम योजना को शुरू किय गया है। यह योजना राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है जिसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रो मे रोज़गार के अवसरो को बढ़ावा मिलेगा और किसानो की आय मे वृद्धि होगी। इस योजना के अन्तर्गत लोगो को खाली या अनउपयोगी भूमि का उचित उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए राज्य के ग्रामीण परिवारो को फलदार पौधो के रोपण और उनके संरक्षण को प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा।
यह योजना महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम के अन्तर्गत लागू हो गई है। अगर आप भी Jharkhand Birsa Harit Gram Yojana से जुड़ीअन्य जरूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं जैसे, इस योजना की पात्रता, लाभ और आवेदन की प्रक्रिया आदि। तो यह लेख आपके लिए उपयोगी है।

Jharkhand Birsa Harit Gram Yojana 2026
झारखंड राज्य की बिरसा हरित ग्राम योजना को साल 2020 मे शुरू किया गया है। यह योजना ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने से जुड़ी है। इस योजना के अन्तर्गत राज्य के लोगो को फलदार पौधे रोपण और देखभाल के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। ताकि ग्रामीण लोगो को लंबे समय तक आय का स्त्रोत उपलब्ध हो सके।
इसके लिए कोरोना महामारी के दौरान लगे लॉक डाउन के बीच विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत गांवो मे तेजी से फल व फूलदार पौधे लगाए गए। पौधो के विकसित होने के बाद उनसे प्राप्त फल किसानो और लाभार्थियो के लिए अतिरिक्त आमदनी का माध्यम बने। जिससे स्थानीय लोगो व किसानो को उनके घर मे ही रोज़गार मिला और फलदार बागान प्राप्त हुए।
बिरसा हरित ग्राम योजना का उद्देश्य
इस योजना के पिछे सरकार के कई महत्वपूर्ण उद्देश्य है जैसें,
- ग्रामीण परिवारो की आय बढ़ाने मे मदद करना
- गांव मे रोज़गार के अवसर पैदा करना
- खाली व अनउपयोग भूमि के उपयोग को बढ़ावा देना
- फलदार पौधो के रोपण को प्रोत्साहित करना
- पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र को बढ़ावा देना
- ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना
- लोगो को आजीविका के स्थायी साधनो से जोड़ना।
बिरसा हरित ग्राम योजना के लिए पात्रता
- आवेदक झारखंड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक गरीबी रेखा से निचे अपना जीवन यापन करता हो
- आवेदक के पास मनरेगा जॉब कार्ड होना चाहिए।
- राज्य के छोटे व सीमान्त किसान इस योजना के लिए पात्र होगें।
- आवेदक परिवार का मुख्या, विकलांग व्यक्ति या पीएम आवास योजना का लाभार्थी होना चाहिए।
बिरसा हरित ग्राम योजना के लाभ
- रोज़गार के अवसर – योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रो मे पौधरोपण और उससे सम्बन्धित गतिविधियो मे रोज़गार के अवसर।
- अतिरिक्त आय का अवसर –फलदार पौधो से भविष्य मे प्राप्त होने वाली उपज ग्रामीण परिवारो के लिए अतिरिक्त आय का साधन।
- पर्यावरण संरक्षण –अधिक संख्या मे पेड़ लगाने से हरित क्षेत्र बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण मे योगदान।
- भूमि का उचित उपयोग – योजना के माध्यम से उपलब्ध भूमि पर फलदार पौधे लगाए जाने से भूमि के उत्पादक उपयोग को बढ़ावा।
बिरसा हरित ग्राम योजना के लिए जरूरी दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- मनरेगा जॉब कार्ड
- बीपीएल राशन कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- भूमि के दस्तावेज़
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नम्बर
- बैंक पासबुक
- पासोर्ट साइज़ फोटो।
बिरसा हरित ग्राम योजना मे आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले आपको अपने ग्राम पंचायत, प्रखंड कार्यालय या पशुपालक कार्यालय जाना है।
- वहां पर जाकर आपको सम्बन्धित अधिकारी से योजना का आवेदन फॉर्म लेना है।
- आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको इसमे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो की प्रतिलिपी आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न कर देनी है।
- अंत मे आपको यह आवेदन फॉर्म वापस सम्बन्धित कार्यालय मे ही जमा कर देना है।
- इस तरहा आप योजना के अन्तर्गत आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें?
बिरसा हरित ग्राम योजना के आवेदन की स्थिति चेक करने के लिए ऑनलाइन सीधा केन्द्रीय पोर्टल उपलब्ध नही हैं। इसलिए इसके आवेदन की स्थिति की जांच के लिए आपको अपने स्थानीय ग्राम पंचातय, प्रखंड या पशुपालक कार्यालय जाना होगा।
योजना और ग्रामीण रोज़गार
झारखंड राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था मे कृषि और प्राकृतिक संसाधन अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। फलदार पौधो पर आधारित गतिविधियो से ग्रामीण परिवारो को रोज़गार के अवसरो के साथ साथ भविष्य मे आय का एक अतिरिक्त स्त्रोत प्राप्त हो रहा है। ऐसे मे इस तरहा की पहल ग्रामीण आजीविका, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय अर्थव्यवस्था तीनो को एक साथ मजबूती से जोड़ने मे मदद कर रही है।
Also Read :-
बिरसा हरित ग्राम योजना का महत्व
झारखंड सरकार द्वारा मनरेगा के तहत चलाई जा रही बिरसा हरित ग्राम योजना बंजर और परती भूमि को फलदार बागानो मे बदलकर ग्रामीण परिवारो को स्थायी आजीविका और आर्थिक आत्मनिर्भरता प्रदान करने की एक महत्वपूर्ण पहल है।
आर्थिक महत्व
स्थायी आय का स्त्रोत – किसानो और ग्रामीण परिवारो को आम, अमरूद और नींबू जैसे फलदार पौधे लगाकर हर साल नियमित कमाई का जरिया मिलता है।
वंचित को प्राथमिकता – अनूसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, भूमिहीन और गरीबी रेखा से निचे जीवन यापन करने वाले परिवारो को योजना के केन्द्र रखकर उनकी आर्थिक स्थिति मे सुधार किया जा रहा है।
रोज़गार सृजन – पौधो के देखरेख, गढ्ढे की खुदाई और खाद-व्यवस्था जैसे कार्यो को स्थानीय स्तर पर ही काम और मजदूरी मिलती है।
पर्यावरण और पारिस्थितिकी महत्व
- बंजर भूमि का उपयोग – उपयोगहीन या खाली पड़ी बंजर भूमि का उचित उपयोग करके वहां पर बागवानी की जा रही है।
- पर्यावरण संरक्षण – बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण से वायु शुद्ध होगी मिट्टी का कटान रुकेगा और जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
निष्कर्ष
Birsa Harit Gram Yojana ग्रामीण क्षेत्रो मे आजीविका के अवसर बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को एक साथ आगे बढ़ाने वाली एक महत्वपूर्ण पहल है। फलदार पौधो के रोपण और उनकी देखभाल के माध्यम से ग्रामीण परिवारो को रोज़गार तथा भविष्य मे आय का अवसर प्राप्त होगें। अगर आप भी झारखंड राज्य से है और इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आवेदन करने से पहले अपने ग्राम पंचायत, प्रखंड कार्यालय मे जाकर योजना की वर्तमान पात्रता, दस्तावेज़ और आवेदन प्रक्रिया की पुष्टि जरूर करें।
अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न
बिरसा हरित ग्राम योजना किस राज्य मे संचालित है?
यह योजना झारखंड राज्य मे संचालित है।
इस योजना का क्या आधार है?
यह योजना ग्रामीण आजीविका और हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने पर आधारित है।