Saksham Scholarship Scheme: 50,000 रुपये स्कॉलरशिप, 2026 मे ऐसे करें आवेदन

Saksham Scholarship Scheme:- उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य के मेधावी विद्यार्थियो के लिए एक योजना को शुरू किया गया है जिसका नाम उत्तराखंड सक्षम योजना 2026 है। इस योजना के अन्तर्गत राज्य के दिव्यांग छात्र-छात्राओं को प्रतिवर्ष 50 हजार रुपये छात्रवृत्ति राशी प्रदान की जाएगी। ताकि वह उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित हो सके। राज्य के स्नातक व डिप्लोमा स्तर की पढ़ाई करने वाले पात्र विद्यार्थियो को Uttarakhand Saksham Scholarship Scheme 2026 का लाभ प्राप्त होगा।

अगर आप भी उत्तराखंड राज्य दिव्यांग विद्यार्थी हैं और UK Saksham Scholarship Scheme 2026 के लिए पात्र है तोआप आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकते है। आज के इस लेख मे हम उत्तराखंड सक्षम छात्रवृत्ति योजना पर विस्तार से चर्चा करें और जानेंगे कि कैसे आप इस योजना के अन्तर्गत आवेदन कर सकते है। हालांकि इसके लिए कुछ पात्रता व मानदंड निर्धारित की गई हैं जिनको पूरा करना जरूरी है।

Saksham Scholarship Scheme

Uttarakhand Saksham Scholarship Scheme 2026

उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य के दिव्यांग विद्यार्थियो के लिए Uttarakhand Saksham Scholarship Scheme 2026 को शुरू किया गया है। इस योजना का संचालन अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद द्वारा किया जाएगा। इस योजना के अन्तर्गत राज्य के होनहार दिव्यांग विद्यार्थियो को हर साल 50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। यह छात्रवृत्ति पात्र छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम पूरा होने तक दी जाएगी। यानी स्नातक पाठ्यक्रम मे अधिकतम 4 वर्ष और डिप्लोमा पाठ्यक्रम मे अधिकतम 3 वर्ष तक यह छात्रवृत्ति प्राप्त होगी।

हालांकि एक वर्ष मे एक बार ही यह छात्रवृत्ति प्राप्त होगी। पात्र विद्यार्थी अपने पाठ्यक्रम के पहले या दूसरे वर्ष मे सक्षम सक्षम छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन कर सकते है। इसके लिए कोई निश्चित सीटे उपलब्ध नही हैं सभी पात्र विद्यार्थियो को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा। यह योजना विशेष रुप से विकलांग छात्रो के लिए शिक्षा के क्षेत्र मे चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण योजना हैं जो मेधावी विद्यार्थियो को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी।

Uttarakhand Saksham Scholarship Scheme 2026 Highlight

आर्टिकलSaksham Scholarship Scheme 2026
योजना का नामसक्षम छात्रवृत्ति योजना
शुरू की गईराज्य सरकार द्वारा
सम्बन्धित विभागअखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परीषद
राज्यउत्तराखंड
वर्ष2026
लाभार्थीराज्य के दिव्यांग विद्यार्थी
लाभउच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति
छात्रवृत्ति राशीप्रतिवर्ष 50,000 रुपये।
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन व ऑफलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटscholarships.gov.in

Saksham Scholarship Scheme Objective (उद्देश्य)

Saksham Scholarship Scheme 2026 का मुख्य उद्देश्य विकलांग छात्रो को उनकी पढ़ाई पूरी करने के लिए आर्थिक मदद प्रदान करना है। ताकि उच्च शिक्षा प्राप्त करने मे उनकी मदद हो सके और वह शिक्षा के क्षेत्र मे प्रोत्साहित हो सके। इस योजना के अन्तर्गत अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानो मे पढ़ने वाले विकलांग छात्रो को हर साल छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस छात्रवृत्ति का उपयोग छात्र अपनी कॉलेज की फीस जमा करने, लैपटॉप या टेबलेट खरीदने या अन्य शिक्षा सम्बन्धित सामान खरीदने के लिए कर सकते है। राज्य के केवल विकलांग विद्यार्थी ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं जिनकी विकलांगता प्रतिशत 40 या इससे अधिक है।

उत्तराखंड सक्षम छात्रवृतत्ति योजना के लिए पात्रता (Eligibility)

  • Saksham Scholarship Scheme 2026 के लिए आवेदक उत्तराखंड राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक के विकलांग विद्यार्थी होनी चाहिए।
  • आवेदक की विकलांगता प्रतिशत 40 या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय 8 लाख रुपये या इससे कम होनी चाहिए।
  • आवेदक के पास एक सक्रिय बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक हो।
  • इसके अलावा बैंक खाते की डीबीटी सर्विस भी सक्रिय होनी चाहिए।

उत्तराखंड सक्षम छात्रवृत्ति योजना 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • विकलांग प्रमाण पत्र
  • वर्तमान पाठ्यक्रम का प्रमाण पत्र
  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

Read Also :-

सक्षम छात्रवृत्ति योजना के महत्वपूर्ण बिंदु

  • Saksham Scholarship Scheme के अन्तर्गत आवेदन करने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है।
  • अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के शिक्षण संस्थानो मे पढ़ रहे विकलांग छात्र ही इसके लिए आवेदन दे सकते है।
  • मेडिकल या हॉस्टल के लिए इस योजना के अन्तर्गत अलग से कोई अनुदान नही दिया जाएगा।
  • केवल तकनीकी, स्नातक पाठ्यक्रम और तकनीकी डिप्लोमा पाठ्यक्रम मे पढ़ने वाले छात्र ही सक्षम छात्रवृति योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
  • छात्र को अगले वर्ष मे पास होकर प्रवेश लेना आवश्यक हैं, फेल होने की स्थिति मे छात्रवृत्ति रोक दी जाएगी।

Uttarakhand Saksham Scholarship Scheme 2026 Apply

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट https://www.aicte.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
Saksham Scholarship Scheme
  • होम पेज पर आपको निचे कि ओर Quick Links के सेक्शन मे AICTE Approved University/Institution का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
Saksham Scholarship Scheme
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आएगा जिसमे आपको अपने शैक्षणिक सत्र का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको अपने राज्य, अपनी फिल्ड, पाठ्यक्रम व पाठ्यक्रम का स्तर और University/Institution का चयन करना है।
  • इतना करने के बाद आपको अपनी श्रेणी और लिंग का चयन करना है और सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब अगर आपका कॉलेज या शिक्षण संस्थान AICTE Approved नही होगी तो आपके सामने No Record Found दिखने को मिलेगा।
  • अगर आपका कॉलेज या शिक्षण संस्थान AICTE Approved होगी तो आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खउलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद शिक्षण संस्थान और तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियो द्वारा आपके आवेदन पत्र व दस्तावेज़ो की जांच की जाएगी।
  • सबकुठ ठीक पाए जाने पर आपका नाम पात्र उम्मीदवारो की सूची मे शामिल कर दिया जाएगा।
  • इस योजना के अन्तर्गत चुने गए लाभार्थियो की सूची अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी।
  • अगर आपका नाम इस सूची मे शामिल होगा तो आपको सक्षम छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्रदान कर दिया जाएगा।
  • इस प्रकार आप Saksham Scholarship Scheme के अन्तर्गत आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है और लाभ उठा सकते है।

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको अपने शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य जी के कार्यालय मे जाना है।
  • वहां पर जाकर आपको सक्षम छात्रवृत्ति योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको इसमे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो की प्रतिलिपी आवेदन फॉर्म के साथ सलंग्न कर देनी है।
  • इसके बाद आपको यह आवेदन फॉर्म वापस अपने प्रधानाचार्य जी के कार्यालय मे ही जमा कर देना है।
  • संस्था के प्रिसिंपल द्वारा आपके आवेदन पत्र व दस्तावेज़ो की सत्यता की जांच की जाएगी।
  • इसके बाद यह आवेदन पत्र राज्य स्तरीय अधिकारी के पास भेज दिया जाएगा और अंत मे अनुमोदन के लिए आपका आवेदन पत्र एआईसीटीई नई दिल्ली को भेजा दिया जाएगा।
  • जहां से सभी पात्र उम्मीदवारो की लाभार्थी सूची जारी की जाएगी।
  • अगर आपका नाम इस सूची मे शामिल होगा तो आपको इस योजना का लाभ प्रदान कर दिया जाएगा।
  • इस प्रकार आप सक्षम छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत आसानी से ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं और लाभ उठा सकते है।

सम्पर्क विवरण

अगर आप उत्तराखंड सक्षम योजना 2026से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की Official Website पर जा सकते है। इसके अलावा आप दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर भी सम्पर्क कर सकते है।

  • हेल्पलाइन नम्बर – 01126131497

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

Leave a Comment