UP Free Cycle Yojana: श्रमिको को मिलेगी मुफ्त साइकिल, ऐसे उठाएं लाभ

UP Free Cycle Yojana:- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के श्रमिको के लिए एक योजना को शुरू किया गया है। जिसका नाम उत्तर प्रदेश मुफ्त साइकिल योजना है। इस योजना के अन्तर्गत राज्य के पंजीकृत श्रमिको को फ्री साइकिल प्रदान की जाएगी। राज्य के वह श्रमिक जिनका कार्य स्थल निवास स्थान से काफी दूर हैं तो वह UP Free Cycle Yojana 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं और लाभ प्राप्त कर सकते है।

हालांकि इस योजना के पहले चरण मे 4 लाख श्रमिको को साइकिल वितरित की जाएगी। अगर आप भी उत्तर प्रदेश राज्य के श्रमिक है और फ्री साइकिल प्राप्त करना चाहते हैं तो आप सही जगह पर है। क्योकि आज के इस लेख मे हम UP Free Cycle Yojana पर विस्तार से चर्चा करेंगे और जानेंगे कि कैसे आप मुफ्त साइकिल प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते है।

UP Free Cycle Yojana

UP Free Cycle Yojana 2026

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा फ्री साइकिल योजना को शुरू किया गया है। इस योजना का संचालन युवा कल्याण एंव प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा किया जाएगा। UP Free Cycle Yojana के अन्तर्तग राज्य नागरिको को मुफ्त साइकिल प्रदान की जाएगी। यूपी फ्री साइकिल योजना के माध्यम से साइकिल प्राप्त कर श्रमिक अपने कार्य स्थल पर बहुत ही आसानी से आ और जा सकते है। राज्य के उन सभी नागरिको को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा जो मज़दूरी करते है। हालांकि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए युवा साथी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://yuvasathi.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

UP Free Cycle Yojana 2026 Highlight

आर्टिकलUP Free Cycle Yojana 2026
योजना का नामफ्री साइकिल योजना
शुरू की गईराज्य सरकार द्वारा
सम्बन्धित विभागयुवा कल्याण एंव प्रांतीय रक्षक दल विभाग
राज्यउत्तर प्रदेश
वर्ष2026
लाभार्थीराज्य के नागरिक
उद्देश्यश्रमिको को सहूलियत प्रदान करना
लाभफ्री साइकिल
श्रेणीसरकारी योजना उत्तर प्रदेश
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटyuvasathi.in

यूपी फ्री साइकिल योजना के लिए पात्रता

  • UP Free Cycle Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक एक श्रमिक होना चाहिए।
  • आवेदक पिछले 6 महीने से किसी कार्य स्थल पर निर्माण कार्य कर रहा हो पात्र होगा।
  • आवेदक यह सुनिश्चित करें कि कार्य स्थल उसके घर से दूर होना चाहिए।
  • आवेदक श्रमिक के पास पहले से कोई साइकिल नही होनी चाहिए।
  • आवेदक के नाम से एक बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक हो।
  • इसके अलावा बैंक खाते की डीबीटी सर्विस भी सक्रिय होनी चाहिए।

फ्री साइकिल योजना के लाभ

  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के श्रमिको के लिए फ्री साइकिल योजना को शुरू किया गया है।
  • इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियो को 3,000 रुपये की राशी प्रदान की जाएगी।
  • यह राशी सीधे लाभार्थियो के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
  • UP Free Cycle Yojana के तहत सरकार द्वारा 4 लाख साइकिल वितरित की जाएगी।
  • राज्य के केवल मजदूरी करने वाले लोग इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
  • इस योजना के पहले चरण मे 4 लाख साइकिल वितरित की जाएगी।
  • जिससे श्रमिको का आर्थिक बोझ कम होगा और उनको कार्य स्थल पर जाने के लिए पैदल या किसी अन्य साधन का उपयोग नही करना पड़ेगा।
  • यह योजना श्रमिको का काम आसान करेगी जिससे उनके काम का बोझ कम होगा।

यूपी फ्री साइकिल योजना के लिए जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

Read Also :-

UP Free Cycle Yojana 2026 Online Apply

  • सबसे पहले आपको युवा कल्याण एंव प्रांतीय रक्षक दल की आधिकारिक वेबसाइट https://yuvasathi.in/ पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
UP Free Cycle Yojana
  • होम पेज पर आपको योजनाएं/सेवाएं के सेक्शन मे सामाजिक-आर्थिक का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसे आपको निचे स्क्रोल करना हैं।
  • यहां पर आपको साइकिल सहायता योजना के सामने दिखाई दे रहे एरो पर क्लिक करना है।
UP Free Cycle Yojana
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको योजना के लिए आवेदन करें का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
UP Free Cycle Yojana
  • आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको अपना मोबाइल नम्बर दर्ज करना है और प्रमाणित करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
UP Free Cycle Yojana
  • क्लिक करते ही आपके सामने फ्री साइकिल योजना का आवेदन फॉर्म आपके सामने खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट कर देने के बाद आपको एक पावती रशीद प्राप्त होगी जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • इस प्रकार आप UP Free Cycle Yojana के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और लाभ उठा सकते है।

सम्पर्क विवरण

अगर आप UP Free Cycle Yojana से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप युवा कल्याण एंव प्रांतीय रक्षक दल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है। इसके अलावा आप दिए गए नम्बर पर भी सम्पर्क कर सकते है।

  • हेल्पलाइन नम्बर – 9005604448

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

उत्तर प्रदेश फ्री साइकिल योजना के लिए कौन पात्र है?

यूपी फ्री साइकिल योजना के लिए राज्य के घर से दूर काम करने वाले श्रमिक पात्र होंगे।

UP Free Cycle Yojana का क्या लाभ है?

UP Free Cycle Yojana के अन्तर्गत पात्र आवेदको को साइकिल खरीदने के लिए 3 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

Leave a Comment