Labour Card Download Online UP 2026: आसान तरीका, ऐसे करे डाउनलोड

UP Labour Card Download 2026:- उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम विभाग द्वारा राज्य के मजदूरो के लिए श्रमिक कार्ड की शुरूआत की गई है। यह श्रम कार्ड शारीरिक श्रम करने वाले मजदूरो को लिए जारी किया जाता है। लेबर कार्ड के माध्यम से पंजीकृत श्रमिको को विभिन्न सामाजिक व आर्थिक लाभ प्रदान किये जाते है। ताकि श्रमिको की आर्थिक स्थिति मे सुधार हो सके। हालांकि राज्य सरकार द्वारा UP Labour Card Download करना और इसे बनवाना आसान कर दिया गया है।

अब कोई भी श्रमिक आसानी से अपना लेबर कार्ड बना सकता है और उसे प्राप्त कर सकता है। अगर आप भी उत्तर प्रदेश राज्य से हैं और शारीरिक श्रम करते हैं तो आप भी अपना लेबर कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और UP Labour Card Download कर सकते है। आज के इस लेख मे हम UP Labour Card Download पर विस्तार से चर्चा करेंगे और जानेंगे कि कैसे आप UP Labour Card के लिए आवेदन कर सकते है और इसे डाउनलोड कर सकते है।

Labour Card Download

UP Labour Card Download 2026

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिको के कल्याण के लिए UP Labour Card की शुरूआत की गई है। यह लेबर कार्ड भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश द्वारा जारी किया जाता है। श्रमिक लेबर कार्ड श्रमिको के लिए रोज़गार, सुरक्षा, स्वास्थ्य और सेवा आदि का प्रावधान सुनिश्चित करता है। हालांकि लेबर कार्ड बनवाने के लिए श्रमिक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 60 वर्ष निर्धारित की गई है। इस निर्धारित आयु का कोई भी श्रमिक अब अपना लेबर कार्ड बनवाने के लिए उत्तर प्रदेश भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://upbocw.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता हैं और UP Labour Card Download कर सकता है।

UP Labour Card Download 2026 Highlight

आर्टिकलUP Labour Card Download
योजना का नामश्रमिक कार्ड पंजीकरण
शुरू की गईराज्य सरकार द्वारा
सम्बन्धित विभागश्रम विभाग
राज्यउत्तर प्रदेश
वर्ष2026
लाभार्थीराज्य के श्रमिक
उद्देश्यश्रमिको का सामाजिक व आर्थिक विकास सुनिश्चित करना
लाभविभिन्न योजनाओं और सुविधाओं का लाभ
पंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन व ऑफलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटupbocw.in

यूपी श्रमिक कार्ड पंजीकरण के लिए पात्रता

  • UP Labour Card Download के लिए आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक एक श्रमिक होना चाहिए जो शारीरिक श्रम करता हो।
  • आवेदक की आयु 18 से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
  • आवेदक ने पिछले 1 वर्ष मे कम से कम 3 महीने निर्माण श्रमिक के रुप मे काम किया हो पात्र होगा।
  • आवेदक के पास एकल बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक हो।
  • इसके अलावा बैंक खाते की डीबीटी सर्विस भी सक्रिय होनी चाहिए।

List of Labour Categories for UP Labour Card Download

उत्तर प्रदेश राज्य के किस वर्ग के श्रमिक UP Labour Card Download के लिए पात्र होगें इन सभी की सूची निचे इस प्रकार दी गई है।

  • पत्थर तोड़ने वाले
  • लोहार
  • बिल्डिंग का काम करने वाले
  • राज मिस्त्री
  • कारपेंटर का काम करने वाले
  • निर्माण स्थल पर चौकीदारी करने वाले
  • छप्पर छानने वाले
  • लेखाकार का काम करने वाले
  • सीमेंट पत्थर ढोने वाले
  • चूना बनाने वाले
  • बांध प्रबंधक, भवन निर्माण के अधीन कार्य करने वाले
  • मौज़ेक पॉलिशी करने वाले
  • खिड़की, ग्रील एंव दरवाज़ो की गढ़ाई व निर्माण करने वाले
  • इट भट्टो पर काम करने वाले
  • कुआ खोदने वाले
  • इलेक्ट्रिक वाले
  • पुताई करने वाले
  • हथौड़ा चलाने वाले
  • चट्टान तौड़ने वाले
  • सड़क निर्माण करने वाले आदि।

यूपी श्रमिक कार्ड के लाभ

उत्तर प्रदेश लेबर कार्ड के बहुत से लाभ हैं। इनमे से कुछ महत्वपूर्ण लाभ इस प्रकार है।

  • पंजीकृत श्रमिको के बच्चो की पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता मिलती है।
  • श्रमिको और उनके परिवारो को मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवर मिलता है।
  • श्रमिको को गृह ऋण और उसमे सहायता प्राप्त होती है।
  • बच्चो के जन्म पर वित्तीय सहायता प्राप्त होती है।
  • श्रमिको की बेटी की शादी के लिए कन्या विवाह सहायता योजना के अन्तर्गत वित्तीय मदद प्रदान की जाती है।
  • श्रमिको को साइकिल खरीदने के लिए वित्तीय सहायता मिलती है।
  • इन सभी योजनाओं का लाभ न केवल श्रमिको को मिलेगा बल्कि पूरे श्रमिक परिवार को प्राप्त होगा।
  • कोई भी कमजोर वर्ग का श्रमिक लेबर कार्ड के लिए अपना पंजीकरण करा सकता है।

श्रमिक कार्ड पर उपलब्ध योजनाओं की सूची

उत्तर प्रदेश लेबर कार्ड पर उपलब्ध पंजीकृत श्रमिको के लिए 17 सरकारी योजनाओं की सूची इस प्रकार है।

  • शिशु हितलाभ योजना
  • कन्या विवाह योजना
  • अक्षमता पेंशन योजना
  • पेंशन सहायता योजना
  • आवास सहायता योजना
  • मातृत्व हितलाभ योजना
  • चिकित्सा सुविधा योजना
  • सौर ऊर्जा सहायता योजना
  • आवासीय विद्यालय योजना
  • मेधावी छात्र पुरस्कार योजना
  • गम्भीर बिमारी सहायता योजना
  • कौशल विकास तकनीकी योजना
  • निर्माण कामगार अंत्येष्टि योजना
  • संत रविदास शिक्षा सहायता योजना
  • निर्माण कामगार बालिका मदद योजना
  • निर्माण श्रमिक भोजन सहायता योजना
  • श्रमिक आकस्मिक मृत्यु एंव विकलांगता सहायता योजना आदि।

Read Also :-

यूपी श्रमिक कार्ड पंजीकरण के लिए जरूरी दस्तावेज़

  • श्रमिक का आधार कार्ड
  • परिवार के सभी सदस्यो का आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • पहचान पत्र
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

यूपी श्रमिक कार्ड 2026 ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://upbocw.in/ पर जाना है।
  • आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
UP Labour Card Download
UP Labour Card Download
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको अपने मंडल का चयन करना है।
UP Labour Card Download
  • इसके बाद आपको अपने जिले का चयन करके आधार कार्ड का नम्बर दर्ज करना हैं और Search के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अगर आप पहले से पंजीकृत नही हैं तो आपको वेरिफिकेशन के लिए ओटीपी भेजें का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दिए गए बॉक्स मे दर्ज करना हैं और Verify के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • वेरिफिकेशन पूरा करते ही आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको अपना मोबाइल नम्बर, ईमेल आईडी व बैंक खाता संख्या दर्ज करनी है।
  • इतना करने के बाद आपको श्रमिक का प्रकार का चयन करना है और आगे बढ़े के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने श्रमिक पंजीयन का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपको एक सन्दर्भ संख्या प्राप्त होगी जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • इस प्रकार आप यूपी श्रमिक कार्ड 2026 ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है।

यूपी श्रमिक कार्ड ऑफलाइन पंजीकरण कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको अपने जिले के श्रम विभाग कार्यालय जाना है।
  • वहां पर जाकर आपको श्रमिक पंजीकरण के लिए आवेदन फॉर्म लेना है।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको इसमे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी दस्तावेज़ो की प्रतिलिपी आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न कर देनी है।
  • इसके बाद आपको यह आवेदन फॉर्म सम्बन्धित कार्यालय मे ही जमा कर देना है।
  • सम्बन्धित अधिकारी द्वारा आपके आवेदन पत्र व दस्तावेज़ो की सत्यता की जांच की जाएगी।
  • जांच मे सबकुछ ठीक पाए जाने पर आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा और आपको एक पावती रशीद दे दी जाएगी।
  • आपको इस रशीद को अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • आवेदन के कुछ ही दिनो बाद आपका लेबर कार्ड जारी कर दिया जाएगा।
  • इस प्रकार आप यूपी श्रमिक कार्ड 2026 ऑफलाइन पंजीकरण कर सकते है।

उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले आपको श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको निचे कि ओर श्रमिक सर्टिफिकेट डाउनलोड करें का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
UP Labour Card Download
  • आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको अपनी पंजीकरण संख्या दर्ज करनी है।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज कर Search के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपका लेबर कार्ड खुलकर आ जाएगा।
  • आपको इसे डाउनलोड करने के लिए निचे Download के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपका लेबर कार्ड पीडीएफ मे डाउनलोड होकर आ जाएगा।
  • अब आप इसका प्रिंट आउट निकलवाकर अपने पास रख सकते है।
  • इस प्रकार आप आसानी से अपना UP Labour Card Download कर सकते है।

सम्पर्क विवरण

अगर आप UP Labour Card Download से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप उत्तर प्रदेश भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है। इसके अलावा आप दिए गए नम्बर पर भी सम्पर्क कर सकते है।

  • हेल्पलाइन नम्बर – 18001805412

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड के लिए कौन पात्र है?

उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड के लिए गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के श्रमिक पात्र होगें जो शारीरिक श्रम करते है।

यूपी श्रम कार्ड बनवाने के लिए आवेदक की आयु कितनी होनी चाहिए?

यूपी श्रम कार्ड बनवाने के लिए आवेदक की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Leave a Comment