UP Age Certificate 2026 बनवाना चाहते हैं, तो कैसे करे आवेदन, देखें पूरी जानकारी

UP Age Certificate 2026:- उत्तर प्रदेश सरकार ने आयु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य के जो कोई भी नागरिक अपना UP Age Certificate बनवाना चाहते हैं तो वह अपने घर बैठे ही अपना आयु प्रमाण पत्र बना सकते है। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनहित स्वास्थ्य पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट janhit.dgmhup.in पर जाकर UP Age Certificate 2026 के लिए आवेदन दे सकते है।

अगर आप भी उत्तर प्रदेश राज्य के नागरिक हैं और आप भी अपना आयु प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं तो आप सही जगह पर हैं। क्योकि आज के इस लेख मे आपको UP AgeCertificate ऑनलाइन बनाने की प्रक्रिया के बारे मे बता चलेगा। ताकि इस प्रक्रिया को फॉलो करके आप आसानी से अपना आयु प्रमाण पत्र ऑनलाइन बना सकें।

UP Age Certificate 2026

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा UP Age Certificate की शुरूआत की गई है। उत्तर प्रदेश आयु प्रमाण पत्र चिकित्सा स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा जारी किया जाता है। राज्य का कोई भी नागरिक DOMH&FW (Department of Medical Health & Family Welfare) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आयु प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते है। हालांकि इस पोर्टल पर फिलहार 9 सेवाएं प्रदान की जा रही है। इसमे जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, टीकाकरण प्रमाण पत्र, विकलांगता प्रमाण पत्र इत्यादि सुविधाएं शामिल है। इससे नगारिको को सम्बन्धित किसी भी कार्यालय जाने की आवश्यकता नही पड़ेगी। वह अपने घर बैठे ही ऑनलाइन इस सुविधाओं का लाभ उठा सकते है।

UP Age Certificate 2026 Highlight

आर्टिकलUP Age Certificate 2026
पोर्टल का नामजनहित स्वास्थ्य पोर्टल
लॉन्च किया गयाउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
सम्बन्धित विभागचिकित्सा स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण विभाग
राज्यउत्तर प्रदेश
वर्ष2026
लाभार्थीराज्य के नागरिक
उद्देश्यशीघ्र सुविधाएं प्रदान करना
लाभआयु प्रमाण पत्र बनाने की ऑनलाइन सुविधा
प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटjanhit.dgmhup.in

UP Age Certificate 2026 Online Application

  • सबसे पहले आपको जनहित स्वास्थ्य पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://janhit.dgmhup.in/ पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
UP Age Certificate
  • होम पेज पर आपको मेन्यू मे Online Service के सेक्शन मे Age Certificate का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
आयु प्रमाण पत्र
  •  अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको आयु प्रमाण पत्र से सम्बन्धित सम्पूर्ण जानकारी देखने को मिलेगी।
  • आपको इसे ध्यानपूर्वक पढ़ लेना है और निचे कि ओर Next के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
UP Age Certificate
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको निचे कि ओर For New Registration का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
आयु प्रमाण पत्र
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी जैसे अपना नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, लिंग आदि को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • इसके बाद आपको अपना मोबाइल नम्बर, ईमेल आईडी दर्ज करना हैं और अपना एक पासवर्ड क्रिएट कर लेना है।
  • इतना करने के बाद आपको Register के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दर्ज करना हैं और वेरिफाई कर लेना है।
  • इसके बाद आपको लॉगिन पर जाकर अपने मोबाइल नम्बर व पासवर्ड की सहायता लॉगिन कर लेना है।
UP Age Certificate
  • लॉगिन करते ही आपके सामने सिटीजन डैशबोर्ड खुलकर आ जाएगा जिसमे आपको Issuance of Age Certificate का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
आयु प्रमाण पत्र
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको दिए गए दिशा निर्देशो को पढ़ लेना है।
  • इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रियो को भी अच्छे से पढ़ लेना हैं
  • इतना करने के बाद आपको I Have and Understood All the Terms and Conditions Regarding the Application Process. I Agree बॉक्स पर टिक करना हैं और Process के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
आयु प्रमाण पत्र
  • क्लिक करते ही आपके सामने आयु प्रमाण पत्र का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए सभी दस्तावेज़ो को अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको Save के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद सम्बन्धित अधिकारी द्वारा निर्धारित समय अवधि के भीतर आपका आयु प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा।
  • इस प्रकार आप अपने आयु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Read Also :-

सम्पर्क विवरण

अगर आप UP Age Certificate से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं नागरिक चिकित्सा स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है। इसके अलावा आप दिए गए नम्बर पर भी सम्पर्क कर सकते है।

  • हेल्पलाइन नम्बर – 18001805145

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

आयु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कौन लोग पात्र है?

उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी वह कोई भी नागरिक जिसे कानूनी, शैक्षणिक या स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अपनी आयु सिद्ध करनी हो पात्र होगा।

आयु प्रमाण पत्र किन लोगो के लिए बनवाना जरूरी होता है?

आयु प्रमाण पत्र उन लोगो के लिए बनवाना जरूरी हैं जिनके पास जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षिक प्रमाण पत्र, पैन कार्ड या पासपोर्ट जैसा अन्य कोई भी मान्यता प्राप्त दस्तावेज़ उपलब्ध नही है।

आयु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कोई शुल्क देना होगा?

हां, आयु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए मामूल शुल्क लगता है। आमतौर पर यह शुल्क 5 रुपये से लेकर 50 रुपये के बीच हो सकता है।

Leave a Comment