Sant Ravidas Shiksha Sahayata Yojana: Online Form 2026, मिलेगी 5000 रुपये छात्रवृत्ति

Sant Ravidas Shiksha Sahayata Yojana:- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिको के बच्चो की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक योजना को शुरू किया गया है। जिसका नाम संत रविदास शिक्षा सहायता योजना है। इस योजना के अन्तर्गत श्रमिको के बच्चो को 100 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। जिससे उनको शिक्षा के लिए वित्तीय मदद प्राप्त होगी और वह बिना किसी बाधा के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश राज्य के मे पंजीकृत श्रमिको के बच्चो को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा। Sant Ravidas Shiksha Sahayata Yojana 2026 के लिए पहली कक्षा से लेकर 12वीं, आईटीआई या पॉलिटेक्निक के छात्र आवेदन कर सकते है।

Sant Ravidas Shiksha Sahayata Yojana

UP Sant Ravidas Shiksha Sahayata Yojana 2026

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिको के बच्चे के बेहतर भविष्य के लिए Sant Ravidas Shiksha Sahayata Yojana 2026 को शुरू किया गया है। इस योजना का संचालन उत्तर प्रदेश भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा किया जाएगा। इस योजना के अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा पंजीकृत श्रमिको के बच्चो को अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए 100 रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। ताकि वह अपनी पढ़ाई अच्छे से कर सकें और पढ़ लिख कर अपना भविष्य उज्जवल बना सके।

Sant Ravidas Shiksha Sahayata Yojana के अन्तर्गत दी जाने वाली छात्रवृत्ति सीधे लाभार्थियो के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी। अगर आप भी एक पंजीकृत श्रमिक हैं और इस योजना के बारे मे और अधिक जानना चाहते हैं तो आप सही जगह पर है। क्योकि इस लेख मे आपको संत रविदास शिक्षा सहायता योजना से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। साथ ही आप इस योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और छात्रवृत्ति राशी के बारे मे भी जान पाएगें।

संत रविदास शिक्षा सहायता योजना का उद्देश्य

यूपी सरकार द्वारा श्रमिको के हित मे शुरू की गई Sant Ravidas Shiksha Sahayata Yojana का मुख्य उद्देश्य श्रमिको के बच्चो को शिक्षा प्रोत्साहन प्रदान करना है। ताकि गरीब बच्चे बिना किसी आर्थिक समस्या के आसानी से पढ़ाई पूरी कर सकें। राज्य के श्रमिक परिवार अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते अपने बच्चो को अच्छे से शिक्षा नही दिला पाते है। जिससे उनके बच्चो की पढ़ाई पूरी नही हो पाती है।

इसी को ध्यान मे रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा Sant Ravidas Shiksha Sahayata Yojana को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत श्रमिको को बच्चो को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिए शिक्षा प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। ताकि श्रमिक परिवार के बच्चे आसानी से अपनी पढ़ाई पूरी कर सके और अपना भविष्य उज्जवल बना सके।

Sant Ravidas Shiksha Sahayata Yojana 2026 Highlight

आर्टिकलSant Ravidas Shiksha Sahayata Yojana
योजना का नामसंत रविदास शिक्षा सहायता योजना
शुरू की गईराज्य सरकार द्वारा
सम्बन्धित विभागभवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड
राज्यउत्तर प्रदेश
वर्ष2026
लाभार्थीपंजीकृत श्रमिको के बच्चे
उद्देश्यउच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना
लाभश्रमिक छात्रो को स्कॉलरशिप
श्रेणीसरकारी योजना उत्तर प्रदेश
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन व ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटupbocw.in

संत रविदास शिक्षा सहायता योजना 2026 की पात्रता

  • Sant Ravidas Shiksha Sahayata Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • राज्य के पंजीकृत निर्माण श्रमिको के बच्चे इस योजना के लिए पात्र होगें।
  • निर्माण श्रमिक द्वारा पंजीकरण के उपरांत कम से कम 1 वर्ष बोर्ड की सदस्यता अवधि पूर्ण की गई हो।
  • केन्द्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान मे पढ़ रहे छात्र ही इस योजना के लिए पात्र होगें।
  • एक परिवार के केवल दो बच्चे ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।
  • अन्य किसी छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त कर रहे छात्र इस योजना के लिए पात्र नही होगें।
  • आवेदक छात्र की न्यूनतम आयु 6 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए।
  • अगर कोई छात्र किसी कक्षा मे फेल हो जाता हैं तो वह इस योजना के लिए पात्र नही होगा।

उत्तर प्रदेश संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के लाभ

  • राज्य के पंजीकृत श्रमिक परिवार के बच्चे इस योजना का लाभ उठा सकते है।
  • इस योजना के तहत श्रमिक परिवार के बच्चो को अधिकतम 5000 रुपये तक की शिक्षा सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इजीनियरिंग और मेडिकल मे स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के लिए 8,000 रुपये और 12,000 रुपये की प्रोत्साहन राशी दी जाएगी।
  • हालांकि इसके लिए आवेदक की अधिकतम आयु 35 वर्ष होना आवश्यक है।
  • कक्षा मे प्रवेश लेते ही अभ्यार्थियो को पहली किस्त दे दी जाएगी।
  • कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 70% अंको से उत्तीर्ण करने पर छात्रो को 5000 रुपये और छात्राओ को 8000 रुपये की एकमुश्त प्रोत्साहन राशी दी जाएगी।
  • इसके अलावा स्नातक/स्नात्कोत्तर की परीक्षा 60% अंको से उत्तीर्ण करने पर छात्रो को 10,000 रुपये और छात्राओं को 12,000 रुपये की एकमुश्त प्रोत्साहन राशी दी जाएगी।
  • राज्य के श्रमिक विद्यार्थियो को कक्षा 9 से 12वी तक विद्यालय जाने हेतु साइकिल खरीदने के लिए वित्तीय सहायता भी दी जाएगी।

Read Also :-

यूपी संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के लिए जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • अभिभावक का श्रमिक प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

संत रविदास शिक्षा सहायता योजना छात्रवृत्ति का विवरण

Sant Ravidas Shiksha Sahayata Yojana के अन्तर्गत विभिन्न चरणो मे दी जाने वाली छात्रवृत्ति का विवरण इस प्रकार है।

चरणछात्रवृत्ति राशी
कक्षा 1 से 5 तक2 हजार रुपये।
कक्षा 6 से 10 तक2500 रुपये।
कक्षा 11 से 12 तक3 हजार रुपये।
स्नातक या समकक्ष12,000 रुपये।
आईटीआई/पॉलिटेक्निक12,000 रुपये।
स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम हेतु24,000 रुपये।

UP Sant Ravidas Shiksha Sahayata Yojana 2026 Registration Online

  • सबसे पहले आपको श्रम विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट https://upbocw.in/ पर जाना है।
  • आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
Sant Ravidas Shiksha Sahayata Yojana
  • होम पेज पर आपको निचे कि ओर योजना आवेदन के निचे आवेदन करें का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
Sant Ravidas Shiksha Sahayata Yojana
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा आपको इसमे अपने मंडल का चयन करना है।
Sant Ravidas Shiksha Sahayata Yojana
  • इसके बाद आपको योजना चुने मे संत रविदास शिक्षा सहायता योजना का चयन करना है।
  • इतना करने के बाद आपको अपना पंजीकृत आधार कार्ड नम्बर व मोबाइल नम्बर दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको आवेदन पत्र खोलें के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म आपके सामने खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • आपको आवेदन की एक रशीद प्राप्त होगी जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • इस प्रकार आप Sant Ravidas Shiksha Sahayata Yojana 2026 के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Sant Ravidas Shiksha Sahayata Yojana Offline Registration

  • सबसे पहले आपको अपने श्रम विभाग कार्यालय जाना है।
  • वहा पर जाकर आपको सम्बन्धित अधिकारी से संत रविदास शिक्षा सहायता योजना का आवेदन फॉर्म लेना है।
  • इसके बाद आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी दस्तावेज़ो की प्रतिलिपी आवेदन फॉर्म के साथ सलंग्न कर देनी है।
  • इसके बाद आपको यह फॉर्म वापस उसी कार्यलय मे जमा कर देना हैं जहां से आपने इसे प्राप्त किया होगा।
  • सम्बन्धित अधिकारी द्वारा आपके आवेदन पत्र व दस्तावेज़ो की सत्यता की जांच की जाएगी।
  • जांच मे सबकुछ ठीक पाए जाने पर आपका आवेदन पत्र स्वीकार कर लिया जाएगा और आपको एक रशीद दे दी जाएगी जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • इस प्रकार आप इस योजना के अन्तर्गत ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।

Check Application Status

  • सबसे पहले आपको श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको योजनाएं के सेक्शन मे योजना के आवेदन की स्थिति का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
Sant Ravidas Shiksha Sahayata Yojana
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको अपनी आवेदन संख्या या पंजीकरण संख्या दर्ज करना है।
  • इतना करने के बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज कर Sand OTP के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा जिसे आपको दिए गए बॉक्स मे दर्ज करना है और वेरिफाई कर लेना है।
  • ओटीपी वेरिफिकेशन करते ही आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति खुलकर आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन आसानी से देख सकते है।

सम्पर्क विवरण

UP Sant Ravidas Shiksha Sahayata Yojana 2026 से जुड़ी अन्य किसी जानकारी या सहायता के लिए आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

  • हेल्पलाइन नम्बर – 18001805412

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या संत रविदास शिक्षा सहायता योजना का लाभ सभी विद्यार्थियो को मिलेगा?

नहीं, इस योजना का लाभ केवल श्रमिक परिवारो के बच्चो को प्राप्त होगा।

संत रविदास शिक्षा सहायता योजना को कब शुरू किया गया है?

संत रविदास शिक्षा सहायता योजना को यूपी श्रम विभाग द्वारा मजदूर दिवस के अवसर पर शुरू किया गया है।

Leave a Comment