Bihar Berojgari Bhatta Yojana Registration 2026: हर महीने 1 हज़ार रुपये भत्ता, ऐसे करें आवेदन

Bihar Berojgari Bhatta Yojana :- बिहार सरकार द्वारा राज्य के शिक्षित बेरोज़गार नागरिको के लिए बिहार बेरोजगारी भत्ता योजना को शुरू किया गया है। इस योजना को मुख्यमंत्री निश्चय स्वंय सहायता भत्ता योजना (MNSSBY) के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना के माध्यम से राज्य के बेरोज़गार युवाओं को हर महीने 1,000 रुपये की भत्ता राशी प्रदान की जाएगी।

CM Self Help Allowance Scheme बिहार के बेरोज़गार युवाओं के लिए राहत भरी ख़बर है जो राज्य के युवाओं के लिए मजबूत सहारा बनेगी। इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए है। अगर आप भी बिहार राज्य से हैं और कक्षा 12वीं या स्नातक पास किए हुए हैं तो आप Bihar Berojgari Bhatta Yojana के अन्तर्गत आवेदन कर सकते है और लाभ उठा सकते हैं ताकि आपको वित्तीय समस्या का सामना न करना पड़े।

Bihar Berojgari Bhatta Yojana

Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री बेरोज़गारी भत्ता योजना को शुरू किया गया है। Bihar Berojgari Bhatta Yojana का संचालन शिक्षा, योजना एंव विकास व श्रम संसाधन विभाग द्वारा किय जाता है। बिहार बेरोज़गारी भत्ता योजना के अन्तर्गत बेरोज़गार युवाओं को हर महीने 1 हजार रुपये की भत्ता राशी दी जाएगी। इसके अलावा उन युवाओं को कंप्यूटर व कम्यूनिकेशन की निशुल्क ट्रेनिंग भी दी जाएगी। यह राशी बेरोज़गार युवाओं की रोजमर्रा की जरूरतो को पूरा करने और स्किल्स सीखने मे मदद करेगी। मुख्यमंत्री नितिश कुमार के नेतृत्व मे शुरू की गई Bihar Berojgari Bhatta Yojana अब प्रदेश के युवाओं के लिए सामाजिक व आर्थिक सहारा देगी।

Bihar Berojgari Bhatta Yojana Objective (उद्देश्य)

मुख्यमंत्री निश्चय स्वंय सहायता भत्ता योजना का मुख्य उद्देश्य शिक्षित बेरोज़गार युवाओं को वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान करना और उनको नौकरी या रोज़गार योग्य बनाना है। ताकि उनको नौकरी तलाशने के दौरान आर्थिक तंगी का सामना न करने पड़े और वह कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करके आत्मनिर्भर बन सके। यह योजना युवाओं को सशक्त बनाने और उनकी रोज़गार क्षमता को बढ़ाने के लिए शुरू की गई है। जिससे पढ़े लिखे बेरोज़गार युवाओं के कौशल मे वृद्धि होगी और उनको आसानी से रोज़गार प्राप्त होगा। Bihar Berojgari Bhatta Yojana से बेरोज़गार भत्ता प्राप्त कर नौकरी न मिलने की स्थिति मे युवाओं को आर्थिक समस्याओं का सामना नही करना पड़ेगा जिससे उनकी सामाजिक व आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और वह आत्मनिर्भर बनेंगे।

Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2026 Highlight

योजना का नामBihar Berojgari Bhatta Yojana 2026
शुरू की गईमुख्यमंत्री नितिशु कुमार द्वारा
सम्बन्धित विभागसंचालन शिक्षा, योजना एंव विकास व श्रम संसाधन विभाग
राज्यबिहार
वर्ष2026
लाभार्थीराज्य के शिक्षित बेरोज़गार नागरिक
उद्देश्ययुवाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाना
लाभप्रतिमाह बेरोज़गारी भत्ता
भत्ता राशी1000 रुपये प्रतिमाह
श्रेणीसरकारी योजना बिहार
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in

Bihar Berojgari Bhatta Yojana Eligibility (पात्रता)

  • बिहार बेरोज़गारी भत्ता योजना के लिए आवेदक बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये या इससे कम होनी चाहिए।
  • आवेदक की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक की शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा या स्नातक पास होनी चाहिए।
  • आवेदक के परिवार मे कोई भी सरकारी नौकरी मे नही होना चाहिए।
  • परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नही होना चाहिए।
  • आवेदक के पास पहले से कोई नौकरी या रोज़गार नही होना चाहिए।
  • राज्य के शिक्षित बेरोज़गार युवक एंव युवतियां दोनो ही इस योजना के लिए पात्र होगी।

Bihar Berojgari Bhatta Yojana Benefites (लाभ)

  • Bihar Berojgari Bhatta Yojana के तहत युवाओं को हर महीने 1 हजार रुपये की भत्ता राशी दी जाएगी।
  • यह भत्ता राशी सीधे लाभार्थियो के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
  • इस योजना से युवाओ को दो वर्षो मे कुल 24 हजार रुपये की सहायता राशी प्राप्त होगी।
  • यह भत्ता राशी पात्र लाभार्थियो को 2 वर्ष 24 महीने तक ही दी जाएगी।
  • इसके अलावा फ्री कंप्यूटर व कम्यूनिकेशन स्किल भी प्रदान की जाएगी।
  • सभी पात्र युवा अपने घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर पाएगें।
  • इस योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया निशुल्क है।

Read Also :-

जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज़
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नम्बर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

बिहार बेरोज़गारी भत्ता योजना आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको शिक्षा, योजना व विकास एंव श्रम संसाधन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in) पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको निचे कि ओर New Applicant Register का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको अपना नाम, मोबाइल नम्बर, आधार कार्ड नम्बर व ईमेल आईडी दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको Sand OTP के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके मोबाइल नम्बर व ईमेल आईडी पर ओटीपी आएगा जिसे आपको दिए गए बॉक्स मे दर्ज करके खुद को सत्यापित करना है।
  • आपके एक पुष्टिकरण संदेश प्राप्त होगा जिसमे आपको यह पुष्टि करने की आवश्यकता है कि क्या यह जानकारी सत्य है।
  • इसके बाद एक सफल पंजीकरण संदेश प्रदर्शित किया जाएगा और आपका यूजर नेम व पासवर्ड ईमेल व एसएमएस के माध्यम से आपको भेज दिया जाएगा।
  • अब आपको इस यूजर नेम व पासवर्ड की सहायता से पोर्टल के होम पेज पर जाकर लॉगिन करना है।
  • लॉगिन करते ही आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़, फोटो व हस्ताक्षर को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इतना करने के बाद आपको अपने फॉर्म की पुष्टि करनी होगी और पावती की पीडीएफ प्राप्त होगी जिसे आपको डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट ले लेना है।
  • पंजीकरण के 60 दिन के भीतर आपको डीआरसीसी कार्यालय मे अपने आवेदन पत्र और सभी दस्तावेज़ो को ले जाकर सत्यापित करा लेना है।
  • अब 30 से 45 दिन तक डीआरसीसी विजिट के बाद आपके आवेदन को अप्रुवल मिल जाएगा।
  • आपके आवेदन को अप्रुवल मिलने के 15 दिन के बाद आपको भत्ता राशी मिलना शुरू हो जाएगी।
  • इस प्रकार आप बिहार बेरोज़गारी भत्ता योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

आवेदन की स्थिति कैसे चेक करे?

  • सबसे पहले आपको शिक्षा, योजना व विकास एंव श्रम संसाधन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको Application Status का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको अपने रिजस्ट्रेशन नम्बर या आधार कार्ड नम्बर का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नम्बर या आधार कार्ड नम्बर दर्ज करना है।
  • इतना करने के बाद आपको अपनी जन्म तिथि दर्ज करनी है।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके आवेदन की स्थिति आपके सामने खुलकर आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकते है।

सम्पर्क विवरण

अगर आप Bihar Berojgari Bhatta Yojana से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं या फिर आपको ऑनलाइन आवेदन करने मे कोई समस्या आ रही हैं तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

  • टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर – 18003456444

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

बेरोज़गारी भत्ता बिहार के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?

इस योजना के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं या स्नातक पास होनी चाहिए।

क्या इस योजना के अन्तर्गत ऑफलाइन आवदेन भी किया जा सकता है?

हां, लेकिन इसके लिए आपको अपने सभी दस्तावेज़ो को लेकर सम्बन्धित कार्यालय जाना होगा।

मुख्यमंत्री निश्चय स्वंय सहायता भत्ता योजनाका लाभ प्राप्त करने के लिए आयु सीमा क्या है?

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक की आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Leave a Comment